कड़ा धाम में चुनावी बिगुल, आम सभा की बैठक में पांच सदस्यीय संरक्षक मंडल का चयन कौशाम्बी। कड़ा धाम में मंदिर व्यवस्था से जुड़े चुनाव को लेकर आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंडा समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा पिछले दो वर्षों के आय-व्यय का लेखा-जोखा आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए पांच सदस्यों वाले संरक्षक मंडल का चयन किया गया। बताया गया कि आगामी चुनाव की पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी अब इन्हीं पांच सदस्यों के नेतृत्व में संपन्न कराई जाएगी। चुनाव को लेकर आम सभा में मौजूद लोगों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। बैठक में नायब तहसीलदार विनय कुमार, थानाध्यक्ष महेश सिंह सहित पंडा समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के साथ ही कड़ा धाम में आगामी चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
कड़ा धाम में चुनावी बिगुल, आम सभा की बैठक में पांच सदस्यीय संरक्षक मंडल का चयन कौशाम्बी। कड़ा धाम में मंदिर व्यवस्था से जुड़े चुनाव को लेकर आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंडा समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा पिछले दो वर्षों के आय-व्यय का लेखा-जोखा आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए पांच सदस्यों वाले संरक्षक मंडल का चयन किया गया। बताया गया कि आगामी चुनाव की पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी अब इन्हीं पांच सदस्यों के नेतृत्व में संपन्न कराई जाएगी। चुनाव को लेकर आम सभा में मौजूद लोगों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। बैठक में नायब तहसीलदार विनय कुमार, थानाध्यक्ष महेश सिंह सहित पंडा समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के साथ ही कड़ा धाम में आगामी चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
- रात में बाहरी जनता को होती है काफी परेशानी रास्ते पर नहीं लगा हुआ है कोई संकेत। 🚨 बैरागीपुर में सर्विस रोड का रास्ता बंद, दिशा-सूचक बोर्ड नदारद कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर में चौराहे के आगे सर्विस रोड बंद होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। चौराहे पर दिशा-सूचक बोर्ड न होने से बाहर से आने वाले लोग रास्ता भटक रहे हैं, रात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल दिशा-सूचक बोर्ड लगाने और बंद सर्विस रोड का निर्माण पूरा कराने की मांग की है। #कौशाम्बी #बैरागीपुर #महेवाघाट #रामवनगमनमार्ग #सर्विसरोड #दिशासूचक #जनसमस्या #डेलीदैनिकन्यूज़1
- कौशाम्बी में भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट………भारी बारिश के बीच सैनी थाना पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक………कच्चे मकानों में रहने वालों से खास अपील..……खतरा महसूस हो तो सुरक्षित स्थान पर जाएं……जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत भवन का सहारा लें.……बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें………गुलामीपर चकिया गांव में पुलिस ने ग्रामीणों को किया सचेत……… बारिश में सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है…1
- *भैंस को चारा देने निकले इन्द्रराज की करंट की चपेट में आने से मौत* *सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा वार्ड नंबर-4 मढ़ियामई की घटना, मृतक के पीछे रह गए चार बच्चे* कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा वार्ड नंबर-4 स्थित मढ़ियामई गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार मढ़ियामई निवासी धुन्धी देवी ने सैनी थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र इन्द्रराज शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे भैंस को चारा देने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। बिजली के तार की चपेट में आने से इन्द्रराज गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक इन्द्रराज के परिवार में दो बेटियां और दो छोटे बेटे हैं। हादसे ने परिवार के सामने बच्चों के पालन-पोषण की बड़ी चिंता खड़ी कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर सैनी थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे को लेकर ग्रामीणों में भी बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने बिजली के जर्जर तारों और विद्युत व्यवस्था की जांच कराए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। हादसे से गांव में मातम का माहौल है। इन्द्रराज की अचानक हुई मौत से परिवार और ग्रामीण सदमे में हैं। *भैंस को चारा देने निकले इन्द्रराज की करंट की चपेट में आने से मौत* *सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा वार्ड नंबर-4 मढ़ियामई की घटना, मृतक के पीछे रह गए चार बच्चे* कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा वार्ड नंबर-4 स्थित मढ़ियामई गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार मढ़ियामई निवासी धुन्धी देवी ने सैनी थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र इन्द्रराज शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे भैंस को चारा देने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। बिजली के तार की चपेट में आने से इन्द्रराज गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक इन्द्रराज के परिवार में दो बेटियां और दो छोटे बेटे हैं। हादसे ने परिवार के सामने बच्चों के पालन-पोषण की बड़ी चिंता खड़ी कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर सैनी थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे को लेकर ग्रामीणों में भी बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने बिजली के जर्जर तारों और विद्युत व्यवस्था की जांच कराए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। हादसे से गांव में मातम का माहौल है। इन्द्रराज की अचानक हुई मौत से परिवार और ग्रामीण सदमे में हैं।1
- रायबरेली : उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के दिशा-निर्देशन में विशेष पाक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आज वीणा पाणी इण्टर कालेज, आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज व लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज में विशेष पाक्सो जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। वीणा पाणी इण्टर कालेज में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमोद कंठ के द्वारा बताया गया कि पॉक्सो एक्ट 2012 एक सख्त कानून है जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज में अपर जिला जज गुणेन्द्र प्रकाश द्वारा उपस्थित बच्चों को जीवन जीने की कला व पाक्सों एक्ट के सम्बन्ध में बहुत ही सरल तरीके से समझाया गया। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट शमवील रिजवान के द्वारा उपस्थित बच्चों को गुड टच, बैड टच व ए०आई० के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज में आयोजित विशेष पाक्सो जागरुकता कार्यक्रम में विनोद कुमार सप्तम उपस्थित बच्चों को न कहने का अधिकार, गोपनीय व अचानक हुई बातों में अन्तर, इन विषयों पर खुलकर बात करना और उसकी रिपोर्ट व डिजिटल सुरक्षा सम्बन्धी विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नीलांचल चौधरी अपर सिविल जज जू०डि० के द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि जब भी कभी आपको असहजता लगे उसकी रिपोर्ट आप तुरंत करना चाहिए। यह आप का अधिकार है, इस सम्बन्ध में आप चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व नालसा हेल्प लाइन 15100 पर विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है। इस विशेष पाक्सों जागरुकता शिविर में वीणा पाणी इण्टर कालेज रायबरेली के प्रधानाचार्य अजीत कुमार शर्मा, अध्यापक प्रेम नरायण, स्वाती शर्मा, प्रज्ञा आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य कृष्णकान्त, सहायक अध्यापक पंकज दास, रामू यादव, फतेन्द्र सिंह, पारसनाथ पाण्डेय, लाल ऋषि कन्या इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य पूनम वर्मा, शिक्षिका शालिनी प्रभाकर, कल्पना गौतम, रेनू सोनकर, नैनषी मिश्रा, प्राची त्रिपाठी व पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, पूनम सिंह, रुचिता यादव, राजकिशोर, पवन कुमार श्रीवास्तव, किरन तिवारी उपस्थित रही।1
- चंदौली चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़. हाईवे पर करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर दौड़ रहा महाकाय ट्रांसपोर्टर, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए यूपी की सीमा में पहुंचा. मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरकर यूपी- बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा ट्रक, सुरक्षित आवागमन को लेकर NHAI अलर्ट. बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा वेसल, जहां बायो-प्लास्टिक का उत्पादन किया जाएगा....!!1
- 🌧️ कौशाम्बी: मौसम को देखते हुए सैनी पुलिस ने गांव-गांव कराया एलाउंसमेंट कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र में खराब मौसम को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से एलाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। सैनी पुलिस की ओर से गांव-गांव पहुंचकर किए जा रहे इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य मौसम से होने वाली संभावित घटनाओं से लोगों को सुरक्षित रखना है। #कौशाम्बी #सैनी #SainiPolice #KaushambiPolice #मौसम_अलर्ट #WeatherAlert #सुरक्षा_अपील #जागरूकता_अभियान #KaushambiNews #UPPolice1
- Sukhdev Inter College Khaga Fatehpur Devendra Kumar DK dhavak Suraj dhavak 5 kilometer king Khaga Fatehpur jyadatar kijiye subscribe kijiye 🏃🏃🏆🏆🥰🥀🥀🥀1
- पितृ पक्ष 2026: गोकना घाट पर गूंजे 'ॐ पितृ देवाय नमः' के मंत्र, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान पितृ पक्ष का शुभारंभ: गोकना गंगा तट पर सैकड़ों लोगों ने किया पिंडदान-तर्पण, ऊंचाहार, रायबरेली। सनातन धर्म में पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले पितृ पक्ष का शनिवार से शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । सैकड़ों लोगों ने मां गंगा के पवित्र तट पर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण कर पक्ष की शुरुआत की। मान्यता है कि पितृ पक्ष में गंगा तट पर किया गया पिंडदान सीधे पितरों को प्राप्त होता है और उनसे पितृ प्रसन्न होकर वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसी आस्था के चलते ऊंचाहार सहित आसपास के जिलों से लोग आज गोकना घाट पहुंचे। पूरे विधि-विधान से पिंडदान का कार्यक्रम पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने संपन्न कराया। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं से तर्पण, पिंडदान और गंगा पूजन करवाया। इस दौरान घाट पर "ॐ पितृ देवाय नमः" के मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पितृ पक्ष में श्रद्धा से किया गया तर्पण पितृ ऋण से मुक्ति दिलाता है और पितरों को तारता है। गंगा तट पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पहले दिन सैकड़ों लोगों के पहुंचने से गोकना घाट पर मेले जैसा माहौल रहा।1
- करंट की चपेट में आने से दलित अधेड़ की मौत,कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आया अधेड़, मौत अझुवा कौशाम्बी 👉👉👉सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा कस्बे के वार्ड नंबर चार स्थित जीटी रोड आदर पर शनिवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक दलित अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वार्ड नंबर चार निवासी इंद्राज पुत्र स्व . बच्चा लाल शनिवार सुबह करीब छह बजे बिजली की कटिया निकालने पहुंचा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह सफेद बोलेरो से कुछ वर्दीधारी लोग मौके पर पहुंचे थे। इंद्राज के घर के पास कुछ घरों में अवैध विद्युत उपयोग की जांच कर रहे थे वर्दी धारियों को देख इंद्राज कटिया निकालने गया था।एक तार निकल गई दूसरी प्रवाहित विद्युत धारा में फंसी रह गई और अधेड़ करेंट की चपेट में आ गया ,इसी दौरान घरों में कथित विद्युत चोरी की जांच कर रहे वर्दीधारी गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए झुलसे इंद्राज को परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया परिजन सिराथू सीएचसी ले गए जहां अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही अझुवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की परिस्थितियों और वर्दीधारियों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही2