Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुजफ्फरनगर: थाना शाहपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महिला को घायल करने और उसकी 4 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
Shafeek Rajput Jila sangathan
मुजफ्फरनगर: थाना शाहपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महिला को घायल करने और उसकी 4 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने पुरकाजी क्षेत्र से जुड़े एक चर्चित विवाद में न्याय मिलने का दावा करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ “फर्जी तरीके से स्टे” कराया गया था, जिसे अब न्यायालय ने खारिज कर दिया है और उन्हें मुकदमे में जीत हासिल हुई है।1
- Post by Anuj Kumar patrakaar Patrakaar1
- मुजफ्फरनगर के कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार कक्ष में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों को सिंचाई, बिजली आपूर्ति, गन्ना भुगतान, सड़क मरम्मत और भूमि संबंधी मुद्दों से अवगत कराया। किसानों ने अधिकारियों से मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि उन्हें खेती-किसानी में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा और संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। किसान दिवस के आयोजन से किसानों को अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला।1
- मुजफ्फरनगर – बघरा क्षेत्र के कक्षा 12 के छात्र अमरीश कश्यप की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में छात्र ने आरोप लगाया कि फीस जमा न करने के कारण स्कूल ने उसे एडमिट कार्ड नहीं दिया, जबकि उसकी आज परीक्षा भी है।1
- 🚔 मुजफ्फरनगर पुलिस को मिली 10 नई पीआरवी गाड़ियां जनपद में आपातकालीन सेवा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस को 10 नई गाड़ियां मिली हैं। इनमें 09 स्कॉर्पियो पीआरवी (Police Response Vehicle) और 01 बोलेरो वाहन शामिल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन परिसर में फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। एसएसपी ने बताया कि नई पीआरवी के शामिल होने से पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। अत्याधुनिक संचार उपकरण, सायरन व फ्लैश लाइट से लैस ये वाहन आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।4
- Post by Radhika Singh1
- बुआ ने भतीजी का गला दबाकर पानी में डुबाया, मौतः मुजफ्फरनगर में भाभी के पेट में चाकू मारा, बोली-प्रेमी से बात करने से रोकती थी मुजफ्फरनगर में प्रेमी से बात करने से रोके जाने पर ननद ने भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके पहले 3 साल की भतीजी को गला दबाकर और फिर पानी में डुबोकर मार डाला। बारी-बारी से अन्य भतीजियों पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसी पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव की है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बच्चियों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।1
- Post by Anuj Kumar patrakaar Patrakaar2