हाथरस पुलिस मुठभेड़ में शराब ठेका लुटेरा फारुख घायल,अवैध असलाह व नकदी बरामद, हाथरस जनपद के थाना सहपऊ और हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरे फारुख को गिरफ्तार किया है, जो आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त के पास से लूट के ₹5,000 नगद, एक अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा की गई। गिरफ्तार अभियुक्त फारुख ने स्वीकार किया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 19 मार्च को ग्राम सिखरा में शराब ठेके से लूट की थी और 22 मार्च को ग्राम एहन में लूट का असफल प्रयास किया था। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह पहले शराब ठेकों की रेकी करता था और फिर योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है और पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

- टिहरी को 12 प्रतिशत रॉयल्टी देने को लेकर चला आंदोलन 27 वें दिन भी जारी, uklive ने की सागर भंडारी से बातचीत1
- Post by HNNK News Sabir1
- बाल विकास परियोजना हरिद्वार के अंतर्गत रुड़की में बच्चों को दिया जाने वाले राशन1
- चांद का ढलना भी सुंदरता की अनोखी मिशाल है। जिसे गरीमा भट्ट नेकैमरे में कैद किया है।1
- *कोतवाली मंगलौर* *उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर* *संघन चैकिंग अभियान में हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता* *गौ तस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी* *पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत 02 आरोपितों को धर दबोचा* *महिंद्रा पिकअप में क्रूरतापूर्वक ले जा रहे 4 जिंदा गोवंश बरामद* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा बार्डर इलाको मे संघन चैकिगं किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा दिनांक 26/03/2026 को बार्डर पर पुलिस टीम मोहम्मदपुर झाल नहर पटरी के पास पुरकाजी बॉर्डर पर चैकिगं हेेतु नियुक्त किया गया था। पुलिस टीम द्वारा बॉर्डर पर हर आने-जाने वाले वाहन पर पैनी नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान एक महिंद्रा पिकअप के चालक ने बॉर्डर पर पुलिस की सख्त चेकिंग देखकर घबराहट में वाहन को तेजी से खेतों की ओर जाने वाले चकरोड़ की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए और मुखबिर की सटिक सूचना पर बिना एक पल गँवाए वाहन का पीछा किया और महज 100 मीटर की दूरी पर घेराबंदी कर महिंद्रा पिकअप को धर दबोचा। वाहन का निरीक्षण करने पर उसके अंदर 04 जिंदा गोवंश (गायें) अत्यंत दयनीय अवस्था में, क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे हुए मिले। पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में कबूला कि वे इन गायों को यूपी के जोहड़ी (बागपत) से लेकर आए थे और पुलिस की आँखों में धूल झोंककर बॉर्डर पार करते हुए मंगलौर में लाना बताया गया है, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल बेजुबान जानवरों को क्रूरता से बचाया गया। *नाम पता आरोपित* 1- आबिद पुत्र नसीम, निवासी: ग्राम जोहड़ी, थाना बिनोली, जिला बागपत। 2- सोनू शर्मा, निवासी: ग्राम जोहड़ी, थाना बिनोली, जिला बागपत। *बरामदगी का विवरण:* 01 महिंद्रा पिकअप वाहन 04 जिंदा गोवंश (गायें), *पुलिस टीम* उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज का0 पंकज कुमार का0 देश दीपक बाली का0सुधीर कुमार1
- विडियो देखें- जयपुर (राजस्थान) सड़क पर लड़की की गुंडागर्दी! पत्थर से तोड़ी युवक की बाइक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की सड़क पर युवक की बाइक को तोड़ती नजर आ रही है. वीडियो में दोनों की बातचीत से पता चलता है कि लड़के की वजह से लड़की का कुछ नुकसान हुआ है जिसका बदला वह बाइक से ले रही है. वीडियो में लड़की कहते हुए सुनाई दे रही है कि पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है.1
- हाथरस जनपद के थाना सहपऊ और हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरे फारुख को गिरफ्तार किया है, जो आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त के पास से लूट के ₹5,000 नगद, एक अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा की गई। गिरफ्तार अभियुक्त फारुख ने स्वीकार किया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 19 मार्च को ग्राम सिखरा में शराब ठेके से लूट की थी और 22 मार्च को ग्राम एहन में लूट का असफल प्रयास किया था। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह पहले शराब ठेकों की रेकी करता था और फिर योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है और पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।1
- नगरपालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने गिनाई एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां1
- बिजनौर के थाना शिवाला कला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आजमगढ़ उर्फ रतनगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ के निवासी सतनाम सिंह के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आग की इस घटना में घर के अंदर रखा सारा कीमती सामान, जिसमें अनाज, कपड़े, नकदी और फर्नीचर शामिल था, पूरी तरह जलकर राख हो गया है। पीड़ित सतनाम सिंह के अनुसार, इस अग्निकांड में उन्हें लगभग ढाई लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि वे इस भारी नुकसान से उबर सकें।1