Shuru
Apke Nagar Ki App…
11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला आया है. बच्ची का शव एक खेत में गड़ा हुआ मिला है. कानपुर में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला आया है. बच्ची का शव एक खेत में गड़ा हुआ मिला है. फिर जब शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ले जा रही थी तब ग्रामीणों की पुलिस से यूं झड़प हुई गड्ढे में बच्ची की न्यूड लाश थी. प्राइवेट पार्ट में खून था. शरीर पर हैवानियत के कई निशान थे. बॉडी को कपड़े में लपेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बच्ची के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है. कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
JAI HIND MEDIA
11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला आया है. बच्ची का शव एक खेत में गड़ा हुआ मिला है. कानपुर में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला आया है. बच्ची का शव एक खेत में गड़ा हुआ मिला है. फिर जब शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ले जा रही थी तब ग्रामीणों की पुलिस से यूं झड़प हुई गड्ढे में बच्ची की न्यूड लाश थी. प्राइवेट पार्ट में खून था. शरीर पर हैवानियत के कई निशान थे. बॉडी को कपड़े में लपेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बच्ची के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है. कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
- TasleemMoradabad, Uttar Pradesh🤝2 days ago
- User9189Moradabad, Uttar Pradesh🙏2 days ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by वसीम खान संपादक1
- Post by India News1
- यह R.K.Rockstar का बहुत ही बेहतरीन लव सॉन्ग है सॉन्ग में लव और रोमांटिक स्टोरी दिखाई है लेकिन यह है सॉन्ग जाट बिरादरी को न मानते हुए बनाया गया है क्योंकि जब प्यार दिल से हो तो जात बिरादरी नहीं देखी जाती स्टोरी में एक हिंदू मुस्लिम का प्यार और अमीर गरीब का प्यार की स्टोरी दिखाई गई है यह सॉन्ग बेबी रोंगटे खड़े कर देखा और इस सॉन्ग का फूल देखने के लिए R.K.Rockstar यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं1
- अमरोहा के गजरौला में ईद के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए फ्लैग मार्च किया गया। गजरौला क्षेत्र में (RAF) फोर्स और कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाने की अपील की गई।पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट कहा गया है कि त्योहार के दौरान कोई नई परंपरा शुरू न की जाए और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए शहर में सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस और RAF के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ईद के पर्व में खलल डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।3
- बिलासपुर में मुक़द्दस रमज़ान शरीफ के आखिरी जुमा यानि जुमा तुल विदा(अलविदा)की नमाज़ नगर क्षेत्र की मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण सम्पन्न कराई गई।इस दौरान रोजेदार नमाजियों से मस्जिदें फुल रही।शुक्रवार को नगर की जामा मस्जिद,हाजी जी वाली मस्जिद,सय्यदों वाली मस्जिद,खजूरों वाली मस्जिद, अंसारियों वाली मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद,अमलताश वाली आदि क्षेत्रभर की मस्जिदों में मुक़द्दस रमज़ान शरीफ के आखिरी जुमा यानि जुमा तुल विदा(अलविदा) की नमाज़ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई।जामा मस्जिद के इमाम कारी अफ़रोज़ आलम,सय्यदों वाली मस्जिद के इमाम मौलवी गुल मोहम्मद और हाजी जी वाली मस्जिद में तस्नीफ हुसैन ने खिताब फरमाते हुए कहा कि "अल्लाह ताआला" ने अपनी मुक़द्दस किताब 'कुरआन' मजीद में इरशाद फरमाते हुए इमान वालों पर रोज़े फ़र्ज़ कर रखें है,जैसे कि दूसरी उम्मत पर फर्ज़ थें।ताकि तुम मुकत्तरी और परहेज़गार बन जाओ।उन्होंने कहा अल्लाह ने इस पाक महीने में रहमत, बरकत और मगफिरत तीनों बेशुमार अपने बंदों पर नाजिल की। हमें चाहिए अपनी कज़ा नमाज़ो को पूरा करें और नेकी का रास्ता अख्तियार कर अपनी दुनिया और आखिरत दोनों बेहतर करें।इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह, प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह और कस्बा चौकी प्रभारी योगेश कुमार आदि पुलिस दलबल के साथ मौकें पर मुस्तैद रहे।वही खजुरिया क्षेत्र में भी अलविदा जुमे की नमाज़ को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष पंकज पंत पुलिस दलबल के साथ भ्रमण पर रहे।4
- संभल की शाही जामा मस्जिद में कड़ी सुरक्षा में जुम्मा अलविदा की नमाज की तैयारी है बरसात के बीच हो रही नमाज को प्रशासन का कड़ा पहरा है वहीं बरसात से बचाव को मस्जिद कमेटी ने टैंट तंबू लगवाए हैं. जुम्मा अलविदा की नमाज को जामामस्जिद एवं मस्जिद के सभी तीनों रास्तों पर फोर्स तैनात है. अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार भी इलाके में मौजूद हैं सत्यवृत पुलिस चौकी में स्थापित इंटिग्रेटेड कमांड सेंटर सीसीटीवी से इलाके की निगरानी कर रहा है.जहां कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज की तैयारी है।4
- मुरादाबाद जनपद के थाना भोजपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव सेहल (क्षेत्र पंचायत भगतपुर टांडा की ग्राम पंचायत सेहल) में बुधवार को ग्राम प्रधान के विकास कार्यों की जांच पहुंची सरकारी टीम के सामने ही दोनों पक्षों में भारी मारपीट हो गई। जांच के दौरान कहा-सुनी बढ़ी तो देखते-ही-देखते लातें, घूंसे और बेल्टें चल पड़ीं। हंगामा इतना बढ़ गया कि जांच अधिकारी बिना कार्यवाही पूरी किए वापस लौट गए। घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की पूरी कहानी गांव निवासी सचिन शर्मा, मोहित कुमार और अंकित कुमार ने ग्राम प्रधान शांति देवी पर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर समाज कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक अनिरुद्ध, डीआरडीए के सहायक अभियंता समेत लगभग आधा दर्जन अधिकारियों की टीम बुधवार को पंचायत पहुंची। जांच शुरू होते ही प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ता पक्ष के बीच बहस छिड़ गई, जो थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लातें-घूंसे और बेल्टों से हमला बोल दिया। कई लोग घायल हो गए। पुलिस पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलते ही थाना भोजपुर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस दोनों पक्षों पर नजर बनाए हुए है। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गुटों के बीच जमकर हाथापाई दिख रही है।1
- अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में जमीन के पुराने विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच दिनदहाड़े जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस संघर्ष में महिलाओं ने भी एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में एक सिपाही और ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गजरौला कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी दो सगे भाई, लोकेंद्र और योगेंद्र, मंडी से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाकर. बैठे गांव के ही कुछ दबंगों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।घटना का सबसे विचलित करने वाला पहलू महिलाओं के बीच हुआ संघर्ष रहा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट की और जमकर पत्थरबाजी की। इस खूनी संघर्ष में करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिपाही अर्जुन, सेक्रेटरी अजय, हुकम सिंह, गौरव और दीपक के खिलाफ जानलेवा हमले (धारा 307) समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- बेमौसम बरसात में ओलों की हुई बौछार किसान की फसल हुई बर्बाद कई राज्यों में आज बारिश ने ढाया कहर ताबड़ तोड़ बारिश का अभी भी जारी है कहर पूरा मामला संभल का है1