NH-305 के शीघ्र उन्नयन व मरम्मत को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात कुल्लू। बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके कार्यालय में भेंट की। इस दौरान उन्होंने NH-305 की दयनीय स्थिति को प्रमुखता से उठाते हुए इसके शीघ्र उन्नयन एवं मरम्मत के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध करवाने की माँग की। विधायक शौरी ने विशेष रूप से बरसात के बाद सड़क की बिगड़ी हालत से अवगत करवाते हुए इस मार्ग के लिए विशेष बजट जारी करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र की जनता को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा मिल सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने औट से बंजार की ओर NH-305 के लिए तैयार की जा रही डीपीआर को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार से डीपीआर प्राप्त होते ही इसे प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दी जाएगी। साथ ही, औट-बंजार मार्ग पर एनएच डीपीआर के दौरान उत्पन्न हुए सिंकहोल की विवेचना रिपोर्ट को भी शीघ्र तैयार करने के निर्देश देने का भरोसा दिया। विधायक शौरी ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार के सकारात्मक रुख से NH-305 के कार्यों में तेजी आएगी और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान शीघ्र होगा।

- Post by Himachal Update 24 News3
- Where elegance meets transparency. This luxury glass dining table isn’t just furniture—it’s a statement of modern sophistication and refined living. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम1
- रिपोर्ट 30 मार्च, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को पंजीकरण में परेशानी हो रही है हालांकि यहां पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा अस्पताल प्रबंधन द्वारा शुरू की गई है लेकिन मरीजों का कहना है कि यह सुविधा पर्ची काउंटर में बैठे स्टाफ के लिए सुविधाजनक है क्योंकि मरीज को टोकन मिलने के बावजूद रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता है1
- Post by हमीरपुरी पत्रकार1
- Post by Dev Raj Thakur1
- ऊपरी शिमला में भारी ओलावृष्टि कोटखाई, नारकंडा समेत कुमारसेन में औलावृष्टि से स्टोन फ्रूट सहित सेब की फ़सल को नुकसान1
- Post by Himachal Update 24 News1