logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम

3 hrs ago
user_BHK News Himachal
BHK News Himachal
Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
3 hrs ago

अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • Post by Himachal Update 24 News
    1
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रिपोर्ट 30 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज (कुल्लू): सैंज घाटी के दरमेढ़ा गांव में स्थित देवता भैरव की तपोस्थली में परंपरा और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। यहाँ संजू सोनी को विधिवत पगड़ी पहनाकर देवता थान के कारदार का कार्यभार सौंपा गया। इस नियुक्ति से क्षेत्र के हारियानों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। ​मुख्य आकर्षण: ​भव्य ताजपोशी: पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संजू सोनी की ताजपोशी हुई, जिसमें जिल्हीनही गांव के दरमेढ़ू खानदान के लोग विशेष रूप से शामिल हुए। ​देववाणी और आशीर्वाद: देवता के गूर झावेराम ने देववाणी के माध्यम से सभी हारियानों को शुभ आशीर्वाद दिया। ​भंडारा और उत्सव: इस खुशी के मौके पर संजू सोनी द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा। ​स्थानीय ग्रामीणों ने इस आयोजन को सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक एकता का प्रतीक बताया है।
    1
    रिपोर्ट 30 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
सैंज (कुल्लू): सैंज घाटी के दरमेढ़ा गांव में स्थित देवता भैरव की तपोस्थली में परंपरा और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। यहाँ संजू सोनी को विधिवत पगड़ी पहनाकर देवता थान के कारदार का कार्यभार सौंपा गया। इस नियुक्ति से क्षेत्र के हारियानों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
​मुख्य आकर्षण:
​भव्य ताजपोशी: पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संजू सोनी की ताजपोशी हुई, जिसमें जिल्हीनही गांव के दरमेढ़ू खानदान के लोग विशेष रूप से शामिल हुए।
​देववाणी और आशीर्वाद: देवता के गूर झावेराम ने देववाणी के माध्यम से सभी हारियानों को शुभ आशीर्वाद दिया।
​भंडारा और उत्सव: इस खुशी के मौके पर संजू सोनी द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा।
​स्थानीय ग्रामीणों ने इस आयोजन को सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक एकता का प्रतीक बताया है।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    6 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • देवभूमि हिमाचल में बाहर से शूटर बुलाकर सुपारी किलिंग की शुरुआत करने के साथ ही बिलासपुर में चिट्टे जैसे घातक नशे के जन्मदाता पूर्व विधायक बंबर ठाकुर अपना मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो बैठे हैं। खुद को नेता कहने वाले यह एक ऐसे पेशेवर ठेकेदार हैं, जो गुंडागर्दी के दम पर वन, खनन व जमीन से लेकर हर तरह के माफिया के सरगना हैं। उनके खिलाफ लगभग 30 केस दर्ज हैं। बिलासपुर के एक पूर्व डीसी के साथ ही वर्तमान में एएसपी पद पर कार्यरत पुलिस अधिकारी भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में इसी पार्टी के पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर जी भी उन पर फोरलेन में लगभग 200 करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उनकी रग-रग को पहचान चुकी सदर विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने वर्ष 2022 के चुनाव में उन्हें नकार दिया था। उसी समय से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। रही-सही कसर कांग्रेस सरकार में उन्हें हाशिये पर धकेले जाने से पूरी हो गई है। पहले उन्होंने सरकार में कोई ओहदा मिलने की उम्मीद लगा रखी थी। जब वह उम्मीद पूरी नहीं हुई तो वह खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का सबसे बड़ा दावेदार बताने लगे, लेकिन उनकी यह हसरत भी पूरी नहीं हो पाई। उनकी हालत कुछ ऐसी है कि ‘चौबे जी चले थे छब्बे जी बनने, दूबे जी बनकर रह गए।’ ड्रामेबाजी में माहिर यही नौटंकीबाज पूर्व विधायक अब एक बार फिर से विधानसभा के बाहर धरना देने पहंुच गए। प्रदेश में कांगे्रस की सरकार है। जिन तथ्यहीन आरोपों का सहारा लेकर वह सुर्खियां बटोरने का असफल प्रयास कर रहे हैं, उनकी जांच किसी भी एजेंसी से करवाने से उन्हें कौन रोक रहा है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ रखने के साथ सद्बुद्धि भी दें।
    1
    देवभूमि हिमाचल में बाहर से शूटर बुलाकर सुपारी किलिंग की शुरुआत करने के साथ ही बिलासपुर में चिट्टे जैसे घातक नशे के जन्मदाता पूर्व विधायक बंबर ठाकुर अपना मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो बैठे हैं। खुद को नेता कहने वाले यह एक ऐसे पेशेवर ठेकेदार हैं, जो गुंडागर्दी के दम पर वन, खनन व जमीन से लेकर हर तरह के माफिया के सरगना हैं। उनके खिलाफ लगभग 30 केस दर्ज हैं। बिलासपुर के एक पूर्व डीसी के साथ ही वर्तमान में एएसपी पद पर कार्यरत पुलिस अधिकारी भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में इसी पार्टी के पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर जी भी उन पर फोरलेन में लगभग 200 करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उनकी रग-रग को पहचान चुकी सदर विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने वर्ष 2022 के चुनाव में उन्हें नकार दिया था। उसी समय से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। रही-सही कसर कांग्रेस सरकार में उन्हें हाशिये पर धकेले जाने से पूरी हो गई है। पहले उन्होंने सरकार में कोई ओहदा मिलने की उम्मीद लगा रखी थी। जब वह उम्मीद पूरी नहीं हुई तो वह खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का सबसे बड़ा दावेदार बताने लगे, लेकिन उनकी यह हसरत भी पूरी नहीं हो पाई। उनकी हालत कुछ ऐसी है कि ‘चौबे जी चले थे छब्बे जी बनने, दूबे जी बनकर रह गए।’ ड्रामेबाजी में माहिर यही नौटंकीबाज पूर्व विधायक अब एक बार फिर से विधानसभा के बाहर धरना देने पहंुच गए। प्रदेश में कांगे्रस की सरकार है। जिन तथ्यहीन आरोपों का सहारा लेकर वह सुर्खियां बटोरने का असफल प्रयास कर रहे हैं, उनकी जांच किसी भी एजेंसी से करवाने से उन्हें कौन रोक रहा है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ रखने के साथ सद्बुद्धि भी दें।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घड़ों गांव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे गांव तक पहुंचाने की इस पहल ने जहां लोगों को राहत प्रदान की, वहीं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। शिविर में कुल 40 ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड और हीमोग्लोबिन जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी मुफ्त में उपलब्ध करवाई गईं। इन सुविधाओं के कारण ग्रामीणों को अपने ही गांव में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकीं और उन्हें अस्पतालों के चक्कर लगाने से भी राहत मिली। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अंशु शर्मा ने मरीजों की विस्तृत जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के सफल आयोजन में फार्मासिस्ट रितु राणा, लैब टेक्नीशियन सेजल तथा पायलट शेखर ठाकुर का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर गांव स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बना रहे हैं। इससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है और लोगों को समय पर उपचार मिल रहा है। उन्होंने टीम कुटलैहड़ सदर का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।
    1
    बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घड़ों गांव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे गांव तक पहुंचाने की इस पहल ने जहां लोगों को राहत प्रदान की, वहीं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।
शिविर में कुल 40 ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड और हीमोग्लोबिन जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी मुफ्त में उपलब्ध करवाई गईं। इन सुविधाओं के कारण ग्रामीणों को अपने ही गांव में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकीं और उन्हें अस्पतालों के चक्कर लगाने से भी राहत मिली।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अंशु शर्मा ने मरीजों की विस्तृत जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के सफल आयोजन में फार्मासिस्ट रितु राणा, लैब टेक्नीशियन सेजल तथा पायलट शेखर ठाकुर का विशेष योगदान रहा।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर गांव स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बना रहे हैं। इससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है और लोगों को समय पर उपचार मिल रहा है। उन्होंने टीम कुटलैहड़ सदर का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप 🔥 बंबर ठाकुर का बड़ा खुलासा | शिमला में सबूत पेश
    1
    भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप 🔥 बंबर ठाकुर का बड़ा खुलासा | शिमला में सबूत पेश
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कोटला कलां को कड़े मुकाबले में हराया, देवराज मेमोरियल खेल मैदान लखरूंह में हुई प्रतियोगता संपन्न, कई गणमान्य को किया सम्मानित बंगाणा,उपमंडल बंगाणा के देवराज मेमोरियल खेल मैदान लखरूह गांव स्थित वॉलीबॉल परिसर में आयोजित साई अस्मिता खेलो इंडिया एम्पावरिंग वीमेन वॉलीबॉल सिटी लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में लाठियानी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटला कलां टीम को कड़े मुकाबले में 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हिमाचल बॉलीबॉल एसोशिएशन के महासचिव मदन राणा एवं जिला ऊना बॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कुटलैहड़ सेवा संगठन के संयोजक एवं वीडीसी सदस्य राजेंद्र ठाकुर उर्फ रिंकू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिलाओं की 14 टीमों ने भाग लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा। लाठियानी टीम ने पहले सेट में आक्रामक खेल दिखाते हुए 25-19 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में भी टीम ने अपनी लय बरकरार रखते हुए 25-18 से बढ़त बनाई। हालांकि तीसरे सेट में कोटला कलां टीम ने जोरदार वापसी करते हुए 23-25 से सेट अपने नाम किया और मुकाबले को रोचक बना दिया। इसके बाद चौथे सेट में लाठियानी टीम ने संयम और शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए 25-20 से जीत हासिल कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और वॉलीबॉल खेल में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया था और न ही आयु की कोई सीमा निर्धारित की गई थी, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को खेल से जुड़ने का अवसर मिला।सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच एवं अंतर्राष्ट्रीय मोरमा सूबेदार मेजर अनिल कुमार बाबोरिया की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित रहे। मैच के दौरान दर्शकों की तालियों और जयकारों से पूरा वॉलीबॉल परिसर गूंजता रहा। मदन राणा एवं राजेंद्र रिंकू ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी किए जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाएं खेलों से जुड़ सकें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता ने न केवल महिलाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया, बल्कि समाज में महिला सशक्ति करण का एक मजबूत संदेश भी दिया। खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस मौके पर सूबेदार अनिल कुमार बिक्की रघुबीर सिंह पवन कुमार सीलू उस्ताद आदि मौजूद रहे।
    1
    कोटला कलां को कड़े मुकाबले में हराया,
देवराज मेमोरियल खेल मैदान लखरूंह में हुई प्रतियोगता संपन्न, कई गणमान्य को किया सम्मानित
बंगाणा,उपमंडल बंगाणा के देवराज मेमोरियल खेल मैदान लखरूह गांव स्थित वॉलीबॉल परिसर में आयोजित साई अस्मिता खेलो इंडिया  एम्पावरिंग वीमेन वॉलीबॉल सिटी लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में लाठियानी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटला कलां टीम को कड़े मुकाबले में 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हिमाचल बॉलीबॉल एसोशिएशन के महासचिव मदन राणा एवं जिला ऊना बॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कुटलैहड़ सेवा संगठन के संयोजक एवं वीडीसी सदस्य राजेंद्र ठाकुर उर्फ रिंकू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिलाओं की 14 टीमों ने भाग लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा। लाठियानी टीम ने पहले सेट में आक्रामक खेल दिखाते हुए 25-19 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में भी टीम ने अपनी लय बरकरार रखते हुए 25-18 से बढ़त बनाई। हालांकि तीसरे सेट में कोटला कलां टीम ने जोरदार वापसी करते हुए 23-25 से सेट अपने नाम किया और मुकाबले को रोचक बना दिया। इसके बाद चौथे सेट में लाठियानी टीम ने संयम और शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए 25-20 से जीत हासिल कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और वॉलीबॉल खेल में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया था और न ही आयु की कोई सीमा निर्धारित की गई थी, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को खेल से जुड़ने का अवसर मिला।सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच एवं अंतर्राष्ट्रीय मोरमा सूबेदार मेजर अनिल कुमार बाबोरिया की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित रहे। मैच के दौरान दर्शकों की तालियों और जयकारों से पूरा वॉलीबॉल परिसर गूंजता रहा। मदन राणा एवं राजेंद्र रिंकू ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी किए जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाएं खेलों से जुड़ सकें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस प्रतियोगिता ने न केवल महिलाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया, बल्कि समाज में महिला सशक्ति करण का एक मजबूत संदेश भी दिया। खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस मौके पर सूबेदार अनिल कुमार बिक्की रघुबीर सिंह पवन कुमार सीलू उस्ताद आदि मौजूद रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जिला ऊना के एक गांव में 3 साल की बच्ची को रहस्मयी चोट लगने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार यह मामला 27 मार्च का है, जब अंब उपमंडल के एक गांव में रहने वाली महिला की तीन वर्षीय बच्ची को कथित रूप से हादसे में घायल होने की बात सामने आई। बच्ची को पहले एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ के अनुसार 29 मार्च को अस्पताल से सूचना मिली कि बच्ची की चोटें सामान्य हादसे की नहीं लग रही हैं। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़िता की मां ने भी अपनी बच्ची के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई, जिसके आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। हालांकि अभी तक किसी भी व्यक्ति को नामजद नहीं किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 27 मार्च की सुबह पड़ोस का एक व्यक्ति बच्ची और उसकी बहन को कन्या पूजन के लिए अपने घर ले गया था। कुछ समय बाद सूचना मिली कि बच्ची घायल हो गई है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्ची की हालत गंभीर थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्णय लिया है, जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ और शल्य चिकित्सक शामिल होंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया जायेगा। बाइट -- सचिन हिरेमठ (एसपी ऊना) FEED FILE --
    2
    जिला ऊना के एक गांव में 3 साल की बच्ची को रहस्मयी चोट लगने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार यह मामला 27 मार्च का है, जब अंब उपमंडल के एक गांव में रहने वाली महिला की तीन वर्षीय बच्ची को कथित रूप से हादसे में घायल होने की बात सामने आई। बच्ची को पहले एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ के अनुसार 29 मार्च को अस्पताल से सूचना मिली कि बच्ची की चोटें सामान्य हादसे की नहीं लग रही हैं। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़िता की मां ने भी अपनी बच्ची के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई, जिसके आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। हालांकि अभी तक किसी भी व्यक्ति को नामजद नहीं किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 27 मार्च की सुबह पड़ोस का एक व्यक्ति बच्ची और उसकी बहन को कन्या पूजन के लिए अपने घर ले गया था। कुछ समय बाद सूचना मिली कि बच्ची घायल हो गई है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्ची की हालत गंभीर थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्णय लिया है, जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ और शल्य चिकित्सक शामिल होंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया जायेगा।
बाइट -- सचिन हिरेमठ (एसपी ऊना)
FEED FILE --
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.