logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
Newspaper publisher जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गेहूं उपार्जन केन्द्रों का हुआ शुभारंभ
    1
    गेहूं उपार्जन केन्द्रों का हुआ शुभारंभ
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Newspaper publisher जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • यहाँ पक्षियों पर एक खूबसूरत शायरी है: 🕊️ “परिंदों की तरह उड़ना सीख ले ऐ दिल, ये ज़माना ज़मीन पर चलने वालों का नहीं। जो हौसला रखते हैं आसमान छूने का, वही बनाते हैं अपना अलग जहाँ कहीं।” एक और सुनिए: 🐦 “चहचहाते परिंदे कह रहे हैं सुबह का पैगाम, खुश रहो, जी लो हर पल, यही है जिंदगी का नाम। उड़ान भरने से पहले डरना नहीं कभी, आसमान भी झुकता है, जब हो दिल में अरमान।” अगर आप चाहें तो 🙂
    1
    यहाँ पक्षियों पर एक खूबसूरत शायरी है:
🕊️
“परिंदों की तरह उड़ना सीख ले ऐ दिल,
ये ज़माना ज़मीन पर चलने वालों का नहीं।
जो हौसला रखते हैं आसमान छूने का,
वही बनाते हैं अपना अलग जहाँ कहीं।”
एक और सुनिए:
🐦
“चहचहाते परिंदे कह रहे हैं सुबह का पैगाम,
खुश रहो, जी लो हर पल, यही है जिंदगी का नाम।
उड़ान भरने से पहले डरना नहीं कभी,
आसमान भी झुकता है, जब हो दिल में अरमान।”
अगर आप चाहें तो 🙂
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    City Star Sagar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • सागर बुंदेलखंड की बेटियों ने रचा इतिहास, सुरभि और प्रियांशी ने बोर्ड परीक्षा में बढ़ाया सुरखी का मान* खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वीडियो कॉल कर सुरभि को दी बधाई BY नीरज वैद्यराज पत्रकार MP 15NEWSMPCG 0752888100 सुरभि पटेल ने 12वीं में 7वां प्रियांशी ने 10वीं में पाया 8वां स्थान पाया मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में बुंदेलखंड क्षेत्र की दो होनहार बेटियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा गांव की प्रतिभावान छात्रा सुरभि पटेल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में गणित समूह से 486 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं हाई स्कूल परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर जैसीनगर की छात्रा प्रियांशी शुक्ला ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में आठवा स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर यह शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली सुरभि और प्रियांशी ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। दोनों बेटियों की इस सफलता पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भोपाल प्रवास पर होने के बावजूद सुरभि पटेल से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरभि और प्रियांशी की यह उपलब्धि पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सुरभि पटेल और प्रियांशी शुक्ला की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। उनकी यह सफलता न केवल बेटियों के सशक्तिकरण का उदाहरण है, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं की क्षमता को भी उजागर करती है।
    1
    सागर बुंदेलखंड की बेटियों ने रचा इतिहास, सुरभि और प्रियांशी ने बोर्ड परीक्षा में बढ़ाया सुरखी का मान*
खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वीडियो कॉल कर सुरभि को दी बधाई
BY नीरज वैद्यराज पत्रकार 
MP 15NEWSMPCG
0752888100
सुरभि पटेल ने 12वीं में 7वां प्रियांशी ने 10वीं में पाया 8वां स्थान पाया मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में बुंदेलखंड क्षेत्र की दो होनहार बेटियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा गांव की प्रतिभावान छात्रा सुरभि पटेल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में गणित समूह से 486 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं हाई स्कूल परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर जैसीनगर की छात्रा प्रियांशी शुक्ला  ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में आठवा स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर यह शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली सुरभि और प्रियांशी ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।
दोनों बेटियों की इस सफलता पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भोपाल प्रवास पर होने के बावजूद सुरभि पटेल से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरभि और प्रियांशी की यह उपलब्धि पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सुरभि पटेल और प्रियांशी शुक्ला की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। उनकी यह सफलता न केवल बेटियों के सशक्तिकरण का उदाहरण है, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं की क्षमता को भी उजागर करती है।
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रवीण सूची में आए विद्यार्थियों का किया सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने पुष्माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया सम्मान संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना के छात्राओं ने एक बार फिर फिर रचा इतिहास *दसवीं कक्षा की वैष्णवी ने प्रदेश की सातवें स्थान पर तो 12वीं की संकाय कुमारी हिमानी ठाकुर ने प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान पर* बीना। बुधवार को विद्यालय में सेलिब्रेशन का माहौल उस समय बन गया,जब दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट आया। उल्लेखनीय है कि संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना जिला सागर के छात्राओं ने एक बार फिर फिर रचा इतिहास। इस विद्यालय की एक छात्रा ने दसवीं और एक छात्रा ने 12वीं की में प्रदेश प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया। *ज्ञान की पूंजी कभी व्यर्थ नहीं जाती कलेक्टर प्रतिभा पाल* ज्ञान की पूंजी कभी व्यर्थ नहीं जाती आपकी पृष्ठभूमि नहीं, आपके संकल्प करते हैं आपका भविष्य शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण के शिक्षक अधिक दर्शन होते हैं, उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा दसवीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम के उपरांत सागर जिले में प्रवीण सूची वाले विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनका सम्मान करते हुए व्यक्त किया *कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया सम्मान* इस दौरान संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना कि छात्राएं जिसमें कक्षा दसवीं की वैष्णवी जिन्होंने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवें स्थान पर जगह बनाई। तो वही कक्षा 12वीं की गणित संकाय की छात्रा कुमारी हिमानी ठाकुर ने 12वीं की प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली दोनों छात्राओं का कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सम्मान किया साथ ही बच्चियों को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना भी की। *दसवीं कक्षा की वैष्णवी ने प्रदेश की सातवें स्थान पर तो 12वीं की संकाय कुमारी हिमानी ठाकुर ने प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान* कक्षा दसवीं की वैष्णवी ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवें स्थान पर जगह बनाई। तो वही कक्षा 12वीं की गणित संकाय की छात्रा कुमारी हिमानी ठाकुर ने 12वीं की प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया। *हर्ष और गौरव का विषय* डबल मैरिट स्थान प्राप्त करने पर नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने पुष्माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया एवं सांदीपनि विद्यालय बीना की प्राचार्य श्रीमती मंजू यादव,समस्त मार्गदर्शी शिक्षकों और समस्त विद्यालय परिवार के लिए हर्ष और गौरव का विषय है बताया। यह बीना के इतिहास में पहली बार है कि एक ही विद्यालय की दो छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की प्रदेश मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। सभी शुभचिंतकों एवं समस्त शालेय परिवार ने बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की।
    4
    लोकेशन बीना
रिपोर्टर राजेश बबेले 
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रवीण सूची में आए विद्यार्थियों का किया सम्मान
नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने पुष्माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया सम्मान 
संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना के छात्राओं ने एक बार फिर फिर रचा इतिहास
*दसवीं कक्षा की वैष्णवी ने प्रदेश की सातवें स्थान पर तो 12वीं की संकाय कुमारी हिमानी ठाकुर ने प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान पर*
बीना। बुधवार को विद्यालय में सेलिब्रेशन का माहौल उस समय बन गया,जब दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट आया। उल्लेखनीय है कि संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना जिला सागर के छात्राओं ने एक बार फिर फिर रचा इतिहास। इस विद्यालय की  एक छात्रा ने दसवीं और एक छात्रा ने 12वीं की में प्रदेश प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया। 
*ज्ञान की पूंजी कभी व्यर्थ नहीं जाती कलेक्टर प्रतिभा पाल*
ज्ञान की पूंजी कभी व्यर्थ नहीं जाती आपकी पृष्ठभूमि नहीं, आपके संकल्प करते हैं आपका भविष्य शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण के शिक्षक अधिक दर्शन होते हैं, उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा दसवीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम के उपरांत सागर जिले में प्रवीण सूची वाले विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनका सम्मान करते हुए व्यक्त किया
*कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया सम्मान*
इस दौरान संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना कि छात्राएं जिसमें कक्षा दसवीं की वैष्णवी जिन्होंने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवें स्थान पर जगह बनाई। तो वही कक्षा 12वीं की गणित संकाय की छात्रा कुमारी हिमानी ठाकुर ने 12वीं की प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली दोनों छात्राओं का कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सम्मान किया साथ ही बच्चियों को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना भी की। 
*दसवीं कक्षा की वैष्णवी ने प्रदेश की सातवें स्थान पर तो 12वीं की संकाय कुमारी हिमानी ठाकुर ने प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान*
कक्षा दसवीं की वैष्णवी ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवें स्थान पर जगह बनाई। तो वही कक्षा 12वीं की गणित संकाय की छात्रा कुमारी हिमानी ठाकुर ने 12वीं की प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया। 
*हर्ष और गौरव का विषय*
डबल मैरिट स्थान प्राप्त करने पर नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने पुष्माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया एवं सांदीपनि विद्यालय बीना की प्राचार्य श्रीमती मंजू यादव,समस्त मार्गदर्शी शिक्षकों और समस्त विद्यालय परिवार के लिए हर्ष और गौरव का विषय है बताया। यह बीना के इतिहास में पहली बार है कि एक ही विद्यालय की दो छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की प्रदेश मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। सभी शुभचिंतकों एवं समस्त शालेय परिवार ने बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • “अंत्योदय के लक्ष्य के साथ बूथ स्तर तक पहुंचे कार्यकर्ता: लोकेन्द्र पाराशर” संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही सुनिश्चित होती है:- श्याम तिवारी* सागर। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि कार्यकर्ता अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा और संकल्प को पहुंचाएं। गांव,गरीब,नारी शक्ति, किसान एवं वंचित वर्ग का उत्थान ही भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। वे सागर विधानसभा के डॉ. हरिसिंह गौर मंडल, यमुना ताई मंडल एवं सागर नगर अंबेडकर मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया। बैठक के दौरान श्री पाराशर ने उपस्थित पार्षदों एवं पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री पाराशर ने कहा कि संगठनात्मक शक्ति प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। नियमित प्रवास और बैठक कार्यकर्ताओं को गढ़ने का कार्य करती हैं तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। कार्यकर्ताओं की विचारधारा के प्रति निष्ठा, अनुशासन और सेवा भाव ही संगठन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच सेतु बनकर कार्य करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत के तहत अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के मकान, उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीबों एवं बुजुर्गों को निःशुल्क उपचार की सुविधा तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से गांव-गांव तक सड़कों का विस्तार किया गया है। इन योजनाओं से समाज के कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण हुआ है। श्री पाराशर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना काल से ही अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। जनसंघ काल में लिए गए संकल्प—जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक की समाप्ति और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण—आज साकार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्पष्ट विचारधारा और विशिष्ट कार्यपद्धति के कारण भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाएं और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा पार्टी और आमजन के बीच सशक्त समन्वय स्थापित करें। श्री तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक उपरान्त प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया नगर मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने भोजन उपरांत स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट की। बैठक में जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार,मंडल प्रभारी जगन्नाथ गुरैया,मनीष चौबे,विक्रम सोनी,राहुल वैद्य मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया,नीरज यादव,मेघा दुबे,नीलम अहिरवार,मंडल पदाधिकारी एवं पार्षद गण उपस्थित रहें।
    3
    “अंत्योदय के लक्ष्य के साथ बूथ स्तर तक पहुंचे कार्यकर्ता: लोकेन्द्र पाराशर”
संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही सुनिश्चित होती है:- श्याम तिवारी*
सागर। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि कार्यकर्ता अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा और संकल्प को पहुंचाएं। गांव,गरीब,नारी शक्ति, किसान एवं वंचित वर्ग का उत्थान ही भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। वे सागर विधानसभा के डॉ. हरिसिंह गौर मंडल, यमुना ताई मंडल एवं सागर नगर अंबेडकर मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया।
बैठक के दौरान श्री पाराशर ने उपस्थित पार्षदों एवं पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री पाराशर ने कहा कि संगठनात्मक शक्ति प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। नियमित प्रवास और बैठक कार्यकर्ताओं को गढ़ने का कार्य करती हैं तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। कार्यकर्ताओं की विचारधारा के प्रति निष्ठा, अनुशासन और सेवा भाव ही संगठन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच सेतु बनकर कार्य करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत के तहत अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के मकान, उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीबों एवं बुजुर्गों को निःशुल्क उपचार की सुविधा तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से गांव-गांव तक सड़कों का विस्तार किया गया है। इन योजनाओं से समाज के कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण हुआ है।
श्री पाराशर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना काल से ही अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। जनसंघ काल में लिए गए संकल्प—जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक की समाप्ति और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण—आज साकार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्पष्ट विचारधारा और विशिष्ट कार्यपद्धति के कारण भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाएं और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा पार्टी और आमजन के बीच सशक्त समन्वय स्थापित करें। श्री तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक उपरान्त प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया नगर मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने भोजन उपरांत स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट की।
बैठक में जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार,मंडल प्रभारी जगन्नाथ गुरैया,मनीष चौबे,विक्रम सोनी,राहुल वैद्य मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया,नीरज यादव,मेघा दुबे,नीलम अहिरवार,मंडल पदाधिकारी एवं पार्षद गण उपस्थित रहें।
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक में सीनियर सिटीजन मामलों की सुनवाई – कई प्रकरणों में समझाइश से समाधान विदिशा में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में गठित पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं पंचायत कोर कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सीनियर सिटीजन से जुड़े पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी विवाद एवं आपसी तनाव के मामलों की सुनवाई की गई। पुलिस पंचायत का उद्देश्य बुजुर्गों को त्वरित न्याय, सम्मान एवं पारिवारिक सुरक्षा प्रदान करना है। बैठक के दौरान कई संवेदनशील मामलों में समझाइश एवं मध्यस्थता के माध्यम से समाधान किया गया। 🔷 प्रकरण 01: लेन-देन विवाद का आपसी सहमति से समाधान देहात क्षेत्र के एक सीनियर सिटीजन ने अपनी पुत्री द्वारा मानसिक प्रताड़ना एवं भूमि मुआवजा राशि को लेकर विवाद की शिकायत की। सुनवाई के दौरान बैंक खातों एवं लेन-देन की जांच की गई। आवेदक द्वारा स्वयं राशि व्यय करने की पुष्टि के बाद दोनों पक्षों को समझाइश दी गई, जिस पर आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर दिया गया। 🔷 प्रकरण 02: बुजुर्ग दंपत्ति को मिला रहने का अधिकार गंजबासौदा क्षेत्र के बुजुर्ग दंपत्ति ने शिकायत की कि उनका पुत्र पक्के मकान में रह रहा है, जबकि वे कच्चे घर में रहने को मजबूर हैं। पंचायत द्वारा मध्यस्थता कर यह सहमति बनाई गई कि पक्का कमरा बुजुर्गों के लिए सुरक्षित रहेगा तथा पुत्र को अलग निर्माण हेतु स्थान दिया जाएगा। इस संबंध में लिखित समझौता तैयार कर 15 दिवस में व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 🔷 प्रकरण 03: सुनवाई से पहले ही हुआ आपसी समझौता विदिशा निवासी एक सीनियर सिटीजन के पारिवारिक विवाद में सुनवाई से पूर्व ही दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर ली। भविष्य में विवाद न करने का आश्वासन दिया गया। आवेदक ने पुलिस पंचायत के प्रयासों की सराहना की। 🔷 प्रकरण 04: बुजुर्ग महिला को तत्काल राहत दीपना खेड़ा क्षेत्र की बुजुर्ग महिला ने शिकायत की कि उनके पुत्र द्वारा घर के कमरे पर कब्जा कर लिया गया एवं दरवाजा तोड़ दिया गया। पुलिस पंचायत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराई तथा महिला को राहत प्रदान की। प्रकरण को विधिवत जांच में लिया गया है। 🔷 अन्य प्रकरण बैठक में अन्य मामलों की भी सुनवाई की गई। कुछ मामलों में पक्षकारों की अनुपस्थिति के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। 🔷 बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध पुलिस पुलिस पंचायत द्वारा सीनियर सिटीजन के अधिकारों की रक्षा, पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    5
    पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक में सीनियर सिटीजन मामलों की सुनवाई – कई प्रकरणों में समझाइश से समाधान
विदिशा में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में गठित पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं पंचायत कोर कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सीनियर सिटीजन से जुड़े पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी विवाद एवं आपसी तनाव के मामलों की सुनवाई की गई।
पुलिस पंचायत का उद्देश्य बुजुर्गों को त्वरित न्याय, सम्मान एवं पारिवारिक सुरक्षा प्रदान करना है। बैठक के दौरान कई संवेदनशील मामलों में समझाइश एवं मध्यस्थता के माध्यम से समाधान किया गया।
🔷 प्रकरण 01: लेन-देन विवाद का आपसी सहमति से समाधान
देहात क्षेत्र के एक सीनियर सिटीजन ने अपनी पुत्री द्वारा मानसिक प्रताड़ना एवं भूमि मुआवजा राशि को लेकर विवाद की शिकायत की। सुनवाई के दौरान बैंक खातों एवं लेन-देन की जांच की गई। आवेदक द्वारा स्वयं राशि व्यय करने की पुष्टि के बाद दोनों पक्षों को समझाइश दी गई, जिस पर आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर दिया गया।
🔷 प्रकरण 02: बुजुर्ग दंपत्ति को मिला रहने का अधिकार
गंजबासौदा क्षेत्र के बुजुर्ग दंपत्ति ने शिकायत की कि उनका पुत्र पक्के मकान में रह रहा है, जबकि वे कच्चे घर में रहने को मजबूर हैं। पंचायत द्वारा मध्यस्थता कर यह सहमति बनाई गई कि पक्का कमरा बुजुर्गों के लिए सुरक्षित रहेगा तथा पुत्र को अलग निर्माण हेतु स्थान दिया जाएगा। इस संबंध में लिखित समझौता तैयार कर 15 दिवस में व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔷 प्रकरण 03: सुनवाई से पहले ही हुआ आपसी समझौता
विदिशा निवासी एक सीनियर सिटीजन के पारिवारिक विवाद में सुनवाई से पूर्व ही दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर ली। भविष्य में विवाद न करने का आश्वासन दिया गया। आवेदक ने पुलिस पंचायत के प्रयासों की सराहना की।
🔷 प्रकरण 04: बुजुर्ग महिला को तत्काल राहत
दीपना खेड़ा क्षेत्र की बुजुर्ग महिला ने शिकायत की कि उनके पुत्र द्वारा घर के कमरे पर कब्जा कर लिया गया एवं दरवाजा तोड़ दिया गया। पुलिस पंचायत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराई तथा महिला को राहत प्रदान की। प्रकरण को विधिवत जांच में लिया गया है।
🔷 अन्य प्रकरण
बैठक में अन्य मामलों की भी सुनवाई की गई। कुछ मामलों में पक्षकारों की अनुपस्थिति के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई।
🔷 बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध पुलिस
पुलिस पंचायत द्वारा सीनियर सिटीजन के अधिकारों की रक्षा, पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Dharmendra sahu
    1
    Post by Dharmendra sahu
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    1
    Post by पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Newspaper publisher जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.