परशुराम जयंती पर विशेश्वर धाम में हवन-पूजन, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब। जसवंतनगर/इटावा। कोठी कैस्त स्थित विशेश्वर धाम मंदिर परिसर में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान परशुराम से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाया। हवन के उपरांत मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। नवनियुक्त ब्राह्मण स्वाभिमान समिति के अध्यक्ष रामरूप दुबे और कार्यक्रम संयोजक ऋषिकांत चतुर्वेदी ने बताया कि भगवान परशुराम शक्ति, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। उनकी जयंती पर ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रमेश नरेश शर्मा, प्रदीप पांडे, संजय दुबे, राजीव मिश्रा, पवन दुबे, बंटी बाजपेई, नंदकिशोर दुबे, लालजी मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, संजीव तिवारी, नंदकिशोर अग्निहोत्री, उमेश दुबे, नीरज दुबे, रामसुंदर मिश्रा, वीरेंद्र, कमलेश तिवारी, सत्यनारायण दुबे, संजीव पाठक, राम उपाध्याय, करणी सेना अध्यक्ष रवि चौहान, कैस्त प्रधान प्रतिनिधि भोलू ठाकुर, नगर पालिका परिषद चेयरमैन सत्यनारायण संखवार, राहुल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग व समाजसेवी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति और स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज बनी रही।

- हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार: अवैध तमंचा और कारतूस बरामद, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई जसवंतनगर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह सोमवार को जसवंतनगर थाने में अपने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पाठकपुरा से धनुआ जाने वाले मार्ग पर एक युवक अवैध हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके की घेराबंदी की। कुछ देर बाद बताए गए स्थान पर एक युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ विजय कुमार (उम्र करीब 21 वर्ष), पुत्र शिवराज सिंह, निवासी ग्राम धनुआ, थाना जसवंतनगर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद कारतूस पर 8 MM KF अंकित था। आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका तमंचे के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसने गांव में पुरानी रंजिश के चलते अपनी सुरक्षा के लिए यह हथियार रखा था। पुलिस के अनुसार, इसी युवक ने 10 अप्रैल को एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी समीर उर्फ विजय कुमार के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद तमंचा और कारतूस को मौके पर ही सील कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी की पूरी कार्यवाही ई-साक्ष्य ऐप पर भी अपलोड की गई है।1
- इटावा कलम की आवाज दबाने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब —पत्रकार झुकेगा नहीं, लड़ेगा। इटावा में सच दिखाने की सज़ा—सवाल पूछने वाले पत्रकार पर दर्ज कराया गया गंभीर मुकदमा।सत्ता के दबाव में सच को कुचलने की कोशिश लेकिन पत्रकारिता डरने वाली नहीं। क्या अब जनता की आवाज उठाना जुर्म हो गया है? क्या सवाल पूछने वालों को जेल भेजना ही नया कानून है? फर्जी मुकदमों के सहारे सच को दबाने की कोशिश — लेकिन इतिहास गवाह है, कलम हमेशा जीतती है।पत्रकार असित यादव की गिरफ्तारी केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे मीडिया की स्वतंत्रता पर सीधा वार है।लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की साजिश — जनता सब देख रही है और जवाब भी देगी।यदि पत्रकार सवाल पूछेगा तो मुकदमा लिखोगे, जेल भेजोगे — यह कैसा लोकतंत्र है? सत्ता के अहंकार में बैठे लोगों को याद रखना चाहिए — पत्रकार की आवाज दबाने से सच्चाई नहीं बदलती।आज असित यादव को फंसाया गया है, कल किसी और की बारी हो सकती है — इसलिए चुप रहना भी अपराध है।पत्रकारों और समाजसेवियों का साफ संदेश — डर और दबाव की राजनीति अब नहीं चलेगी।यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा, आवाज उठेगी और सड़कों पर संघर्ष भी होगा।यह लड़ाई केवल एक पत्रकार की नहीं, बल्कि सच और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है।।2
- Post by LBK supar fast live News TV1
- viral video1
- खबर भारत मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ जितेंद्र यादव मो,,8109833095 भिंडः SDM की बड़ी कार्रवाई अवैध रूप से गेहूं क्रय करने का मामला हजारों कुंटल गेहूं का भंडारण पकड़ा गया SDM ने अवैध गेहूं भंडारण पर मारा छापा1
- आगरा शाहगंज थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया!! अमित और छोटू पर तीन युवतियों के साथ मारपीट का आरोप लगा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पीड़ितों का मेडिकल कराया गया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। आगरा न्यूज़ शाहगंज #क्राइम न्यूज़...1
- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां रामनगर से आ रही यात्रियों से भरी बस जालो के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।1
- 🚨🔥 ट्रांसफार्मर में भीषण आग से मचा हड़कंप! सैकड़ों घरों की बिजली ठप ⚡😢 📍 जसवंतनगर – कटरा पुख्ता, इटावा (उ.प्र.) मोहल्ला कटरा पुख्ता में सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर और उसकी केबल में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई 😨🔥। इस घटना से कटरा पुख्ता, चौक, मेहलई टोला और सराय खाम की बिजली पूरी तरह ठप हो गई, जिससे सैकड़ों उपभोक्ता प्रभावित हुए ⚡❌ 🚒 मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, 👨🔧 बिजली विभाग के कर्मचारी और 👤 सभासद प्रमोद कुमार की सक्रियता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया 🙏 💬 जेई कौशल पांडेय के अनुसार: 👉 ट्रांसफार्मर सुरक्षित है 👉 केवल केबल जली है 👉 नई केबल मंगाकर मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा 🕒 उम्मीद है कि रविवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी ✅ 🙏 राहत की बात: इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई 💭 आपकी राय क्या है? क्या आपके क्षेत्र में भी बिजली से जुड़ी ऐसी समस्या आती है? कमेंट करके जरूर बताएं 👇 🔁 पोस्ट को शेयर करें ताकि सभी लोग सतर्क रहें1