Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में एक दुकान पर अभी अभी पड़ रहा था लिंटर , भरभराकर गिरा , मलबे में करीब पांच लोग दबे, राहत बचाव में जुटा प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़ : थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में एक दुकान पर अभी अभी पड़ रहा था लिंटर , भरभराकर गिरा , मलबे में करीब पांच लोग दबे, राहत बचाव में जुटा प्रशासन
Amit Ambar
थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में एक दुकान पर अभी अभी पड़ रहा था लिंटर , भरभराकर गिरा , मलबे में करीब पांच लोग दबे, राहत बचाव में जुटा प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़ : थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में एक दुकान पर अभी अभी पड़ रहा था लिंटर , भरभराकर गिरा , मलबे में करीब पांच लोग दबे, राहत बचाव में जुटा प्रशासन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शिवपाल बोले—BJP के किसी नेता ने वो काम नहीं किया, जो CM योगी ने किया, भगवा कपड़ों को लेकर भी साधा निशाना। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोले शिवपाल—सीट बंटवारे का फैसला दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। बागी विधायकों पर बोले—सपा विचारधारा वाले नेताओं पर होगी चर्चा, संगठन मजबूत करने में जुटी सपा।1
- बदायूँ से बहुत बड़ी खबर आ रही है *लिंटर डालते वक्त भरभराकर गिरी शटरिंग, 3 मजदूर दबे* उसहैत थाना क्षेत्र के नौंगमा नसीर नगर में मकान का लिंटर डालते समय बड़ा हादसा। शटरिंग गिरने से मलबे में दबे 3 मजदूर, पुलिस ने 5 जेसीबी मशीनों से रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। म्याऊं सीएचसी में उपचार के दौरान अवनीश पुत्र राजपाल निवासी मदनपुर, थाना कलान, शाहजहांपुर की मौत। दो गंभीर मजदूरों को जिला अस्पताल बदायूँ रेफर किया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने शटरिंग मजबूत न होने को हादसे की वजह बताया, जिसकी जांच की जा रही है। मकान मालिक पन्नालाल उर्फ दलवीर सिंह, मृतक अवनीश के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। ➡️ उसहैत थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।4
- शारदा में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप। हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में शारदा नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- कर दो नज़रें करम लाडली............. बिहार हरचंद में राधा अष्टमी पर गूंजे भगवान राधा-कृष्ण के जयकारे| उझानी (बदायूॅं) / गत दिवस नगर के समीपवर्ती गांव बिहार हरचंद में श्री राधा अष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीराधा का वेदमंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने भव्य आरती कर सुख-समृद्धि और देश अमन-चैन रहने की मंगलकामना राधा रानी से की। पूजन के उपरांत भगवान राधा-कृष्ण को मेवा, मिष्ठान सहित विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए। साधु-संतों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देवकीनंदन शास्त्री ने कहा कि श्री राधा रानी हम सबकी अधिष्ठात्री ही नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण और निष्काम साधना की साकार प्रतिमूर्ति हैं। राधा अष्टमी का पर्व हमें अपने जीवन में प्रेम, करुणा, सेवा और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव जागृत करने की प्रेरणा देता है। श्रीराधा की कृपा से मन निर्मल होता है और भक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। इस मौके पर योगेश प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, मनोज शर्मा सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- उझानी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दस वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल थाना उझानी पुलिस द्वारा 10 वारण्टी अभियुक्त गण को किया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों व वारण्टियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान को थाना उझानी पुलिस ने दस वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है गिरफ्तार वारंटियों में विष्णु पुत्र सुखराम बुर्रा फरीदपुर, शकील शाह पुत्र बातून शाह मौहल्ला नझियाई मदीना कालौनी, संजय पुत्र पप्पू मौहल्ला बहादुरगंज, प्रदीप पुत्र रामवीर पृथ्वी नगला, सतेन्द्र पुत्र चंपत लाल गिरधर पुर, ज्ञान सिंह पुत्र भूपाल मुरावन नगला, डालचन्द्र पुत्र रामचन्द्र मुरावन नगला, हरिशचन्द्र पुत्र चंपत मुरावन नगला, नेकसू पुत्र सालिक निवासी ग्राम खजुरारा, राजेश पुत्र नत्थू निवासी ग्राम अमीर गंज को गिरफ्तार कर वारण्टी नियमानुसार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।1
- डॉ. अनीस बेग की पहल पर पीडीए पंचायत, एकजुटता के साथ चीनी, सुरक्षा, चिकित्सा, रोजगार और महंगाई के मुद्दे उठे बरेली। होटल किंग हेरिटेज में डॉ. अनीस बेग की पहल और नेतृत्व में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ आम जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे पंचायत को संबोधित करते हुए डॉ. अनीस बेग ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि जनता से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाना भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी के सामने रोजगार, महंगाई, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और सुरक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। इन मुद्दों पर लगातार जनता के बीच संवाद करने और उनकी समस्याओं को समझने की जरूरत है डॉ. अनीस बेग ने चीनी की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आम परिवार की रसोई पर बढ़ती कीमतों का सीधा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुएं उचित कीमत पर उपलब्ध हों, इसके बीच संतुलन जरूरी है। मौजूदा समय में चीनी की कीमतों में उतार-चढ़ाव को लेकर सरकार ने भी उपलब्धता और कीमतों की निगरानी के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर कहा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। महंगाई का असर मध्यम वर्ग, गरीब और मजदूर परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ता है। ऐसे में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी निगरानी की आवश्यकता है चिकित्सा व्यवस्था पर बोलते हुए डॉ. अनीस बेग ने कहा कि आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनसुलभ बनाने की आवश्यकता है उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कहा कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी लोगों की समस्याओं को सुनने और उन्हें संबंधित स्तर तक पहुंचाने की अपील की। पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुभलेश यादव ने कहा कि पीडीए समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने, उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय को जरूरी बताया वहीं महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद स्थापित करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपील की पंचायत के दौरान डॉ. अनीस बेग ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केवल बैठकों तक सीमित न रहकर लगातार जनता के बीच जाना चाहिए और स्थानीय स्तर की समस्याओं को सामने लाना चाहिए। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष प्रभारी कैंट राजेश मौर्य ने सामाजिक भाईचारे, संगठन की मजबूती, रोजगार, चिकित्सा, सुरक्षा, महंगाई तथा आम जनता से जुड़े अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया अंत में डॉ. अनीस बेग ने पंचायत में शामिल हुए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया तथा संगठन को मजबूत करने और समाज के बीच लगातार संवाद बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही कार्यक्रम में सुरेंद्र सोनकर ,प्रमोद विष्ट, गजल अंसारी, हुरिया रहमान ,ओमपाल प्रजापति, स्मिता यादव,धीरज मधुकर, प्रशांत बाल्मीकि,सिंपल कन्नोजिया, शीवा नाज़, मनीषा सक्सेना,पंकज बाल्मीकि, कुलदीप बाल्मीकि,नीरज,ऊषा करण सागर,मोहित सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।1
- बदायूं ब्रेकिंग | उसहैत निर्माणाधीन दुकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में रविवार को निर्माणाधीन दुकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय दुकान पर लिंटर डालने का काम चल रहा था। लिंटर गिरते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। मलबे में करीब पांच लोगों के दबे होने की सूचना बताई जा रही है। सूचना मिलते ही उसहैत थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। दबे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, अभी तक मलबे में दबे लोगों और घायलों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ : थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में एक दुकान पर अभी अभी पड़ रहा था लिंटर , भरभराकर गिरा , मलबे में करीब पांच लोग दबे, राहत बचाव में जुटा प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़ : थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में एक दुकान पर अभी अभी पड़ रहा था लिंटर , भरभराकर गिरा , मलबे में करीब पांच लोग दबे, राहत बचाव में जुटा प्रशासन1
- #BADAUN : उसहैत क्षेत्र के नौगवां नासीर नगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मलबे में दबे पांच लोग। हादसे में शाहजहांपुर निवासी अवनीश (28) की मौत, जबकि चंद्रभान (30) और मकान मालिक दलवीर उर्फ पन्नालाल घायल। चंद्रभान को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी भी मौत। पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकाला, सीओ राहुल पांडेय ने हादसे की जानकारी दी।1