logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जेवर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल जेवर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा संवाददाता,थाना जेवर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों सागर पुत्र जयवीर निवासी मौहल्ला मंगरौली रोड कस्बा व थाना जेवर गौतमबुद्धनगर, संगीत पुत्र प्रेमवीर निवासी ग्राम थौरा थाना जेवर गौतमबुद्धनगर को वैना बुड़ाका सर्विस रोड चौराहे से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 21 अप्रैल 2026 को थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत गांव दस्तमपुर से गांव मिल्क करीमाबाद जाने वाली सड़क पर सोलर कंपनी के पास एक हाईवा और स्वीफ्ट गाड़ी के चालकों के मध्य साइड न देने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें स्वीफ्ट कार में सवार व्यक्तियों द्वारा हाईवा चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए अवैध तमंचा से फायर कर दिया गया था। इस घटना के संबंध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार थाना जेवर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना जेवर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए 23 अप्रैल 2026 को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अवैध शस्त्र बरामद किया जा चुका है।गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

1 hr ago
user_S k sharma
S k sharma
पत्रकार Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
1 hr ago

जेवर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल जेवर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा संवाददाता,थाना जेवर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों सागर पुत्र जयवीर निवासी मौहल्ला मंगरौली रोड कस्बा व थाना जेवर गौतमबुद्धनगर, संगीत पुत्र प्रेमवीर निवासी ग्राम थौरा थाना जेवर गौतमबुद्धनगर को वैना बुड़ाका सर्विस रोड चौराहे से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 21 अप्रैल 2026 को थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत गांव दस्तमपुर से गांव मिल्क करीमाबाद जाने वाली सड़क पर सोलर कंपनी के पास एक हाईवा और स्वीफ्ट गाड़ी के चालकों के मध्य साइड न देने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें स्वीफ्ट कार में सवार व्यक्तियों द्वारा हाईवा चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए अवैध तमंचा से फायर कर दिया गया था। इस घटना के संबंध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार थाना जेवर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना जेवर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए 23 अप्रैल 2026 को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अवैध शस्त्र बरामद किया जा चुका है।गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by Praveen Kumar
    1
    Post by Praveen Kumar
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर-71 अंडरपास के पास एक कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कैंटर को कब्जे में ले लिया है और मृतक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
    1
    गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर-71 अंडरपास के पास एक कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कैंटर को कब्जे में ले लिया है और मृतक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
    user_PANKAJ KUMAR
    PANKAJ KUMAR
    Journalist Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • राजघाट में लुटेरी दुल्हन बनकर आई युवती पर दो लाख की ठगी का आरोप, नरौरा थाना पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित ने कप्तान से लगाई गुहार नरौरा थाना क्षेत्र के गांव राजघाट निवासी एक युवक ने शादी के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना नरौरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक ने स्वयं को “लुटेरी दुल्हन” गिरोह का शिकार बताया है। वहीं पूरे मामले में थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने एसपी देहात को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्राम राजघाट निवासी पवन कुमार पुत्र हरिद्वारी लाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 3 मई 2026 को काजल पुत्री राजेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। आरोप है कि विवाह एक बिचौलिये सूरज कुमार एवं उसके साथ आई एक महिला द्वारा कराया गया था। बिचौलियों ने लड़की पक्ष को अत्यंत गरीब बताते हुए शादी एवं घरेलू सामान के नाम पर लगभग दो लाख रुपये नकद ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद न तो कोई घरेलू सामान दिया गया और न ही लड़की ने वैवाहिक जीवन निभाने में रुचि दिखाई। युवक के अनुसार युवती का व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध रहा तथा वह आए दिन विवाद करती रही। विरोध करने पर लड़की पक्ष और बिचौलियों द्वारा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। तहरीर के अनुसार 8 मई को युवती अपना सामान लेकर दीनदयाल चौराहा नरौरा से बस में बैठकर अपने घर चली गई। बाद में फोन पर संपर्क करने पर पहले उसके घर पहुंचने की पुष्टि की गई, लेकिन बाद में कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित युवक ने मामले में शादी के नाम पर सुनियोजित धोखाधड़ी, ठगी एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में एसपी देहात को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    3
    राजघाट में लुटेरी दुल्हन बनकर आई युवती पर दो लाख की ठगी का आरोप, नरौरा थाना पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित ने कप्तान से लगाई गुहार
नरौरा थाना क्षेत्र के गांव राजघाट निवासी एक युवक ने शादी के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना नरौरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक ने स्वयं को “लुटेरी दुल्हन” गिरोह का शिकार बताया है। वहीं पूरे मामले में थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने एसपी देहात को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ग्राम राजघाट निवासी पवन कुमार पुत्र हरिद्वारी लाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 3 मई 2026 को काजल पुत्री राजेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। आरोप है कि विवाह एक बिचौलिये सूरज कुमार एवं उसके साथ आई एक महिला द्वारा कराया गया था। बिचौलियों ने लड़की पक्ष को अत्यंत गरीब बताते हुए शादी एवं घरेलू सामान के नाम पर लगभग दो लाख रुपये नकद ले लिए।
पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद न तो कोई घरेलू सामान दिया गया और न ही लड़की ने वैवाहिक जीवन निभाने में रुचि दिखाई। युवक के अनुसार युवती का व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध रहा तथा वह आए दिन विवाद करती रही। विरोध करने पर लड़की पक्ष और बिचौलियों द्वारा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाने लगी।
तहरीर के अनुसार 8 मई को युवती अपना सामान लेकर दीनदयाल चौराहा नरौरा से बस में बैठकर अपने घर चली गई। बाद में फोन पर संपर्क करने पर पहले उसके घर पहुंचने की पुष्टि की गई, लेकिन बाद में कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई।
पीड़ित युवक ने मामले में शादी के नाम पर सुनियोजित धोखाधड़ी, ठगी एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में एसपी देहात को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यहां पर 1 महीने से कूड़ा पड़ा हुआ है नगर निगम वाले नहीं उठा रहे हैं नोएडा सेक्टर 15 के ब्लॉक
    1
    यहां पर 1 महीने से कूड़ा पड़ा हुआ है नगर निगम वाले नहीं उठा रहे हैं
नोएडा सेक्टर 15 के ब्लॉक
    user_जितेंद्र सिंह
    जितेंद्र सिंह
    नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बुलंदशहर में चैंबर पर कब्जे के विवाद में फायरिंग चैंबर का ताला तोड़ने पर हुए विवाद में फायरिंग
    1
    बुलंदशहर में चैंबर पर कब्जे के विवाद में फायरिंग चैंबर का ताला तोड़ने पर हुए विवाद में फायरिंग
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती इलेक्ट्रिक कार अचानक आग का गोला बन गई! देखिए इन तस्वीरों को... धू-धू कर जलती ये कार चीख-चीख कर सवाल पूछ रही है कि क्या वाकई इलेक्ट्रिक गाड़ियां सुरक्षित हैं? ​ गनीमत रही कि आग लगते ही लोग वक्त रहते बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग डरे हुए हैं। ​ कभी टू-व्हीलर, तो कभी फोर-व्हीलर... आखिर क्यों बार-बार EV में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं? क्या ये गर्मी का असर है या तकनीक में कोई बड़ी चूक?आपकी क्या राय है? क्या आप अब भी इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का भरोसा जुटा पाएंगे? कमेंट में हमें जरूर बताएं!
    1
    ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती इलेक्ट्रिक कार अचानक आग का गोला बन गई!
देखिए इन तस्वीरों को... धू-धू कर जलती ये कार चीख-चीख कर सवाल पूछ रही है कि क्या वाकई इलेक्ट्रिक गाड़ियां सुरक्षित हैं?
​
गनीमत रही कि आग लगते ही लोग वक्त रहते बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग डरे हुए हैं।
​
कभी टू-व्हीलर, तो कभी फोर-व्हीलर... आखिर क्यों बार-बार EV में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं? क्या ये गर्मी का असर है या तकनीक में कोई बड़ी चूक?आपकी क्या राय है? 
क्या आप अब भी इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का भरोसा जुटा पाएंगे? कमेंट में हमें जरूर बताएं!
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बुलंदशहर में सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे जिलाध्यक्ष के पिता के चैंबर का ताला तोड़ा गया। उन्हें मिली इस सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
    1
    बुलंदशहर में सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे जिलाध्यक्ष के पिता के चैंबर का ताला तोड़ा गया। उन्हें मिली इस सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Bulandshahr, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति का मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन। आज भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के सैकड़ो कार्यकर्ता कई किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट गेट पहुचे और मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे। भारतीय किसान यूनियान महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद बुलंदशहर से निकल रहे एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे में जा रही किसानो क़ी ज़मीन उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उन्हें नोएडा की तर्ज पर मुआवजा दिया जाए। और ना गंगा हाईवे पर बुलंदशहर में कोई उतार-चढ़ाव के लिए कट दिया गया है। स्मार्ट मीटर को लेकर बोले ठाकुर धर्मेंद्र सिंह कहा कि सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए स्मार्ट मीटर मीटर में संशोधन तो किया लेकिन बिजली बिल कई गुना ज्यादा बढकर आ रहा हैं। इसी तरह क़ी कई मांगों को लेकर जिला जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा और धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
    3
    भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति का मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन।
आज भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के सैकड़ो कार्यकर्ता कई किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट गेट पहुचे और मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे।
भारतीय किसान यूनियान महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद बुलंदशहर  से निकल रहे एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे में जा रही किसानो क़ी ज़मीन उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उन्हें नोएडा की तर्ज पर मुआवजा दिया जाए। और  ना गंगा हाईवे पर बुलंदशहर में कोई  उतार-चढ़ाव के लिए कट दिया गया है।
स्मार्ट मीटर को लेकर बोले ठाकुर धर्मेंद्र सिंह कहा कि सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए स्मार्ट मीटर मीटर में संशोधन तो किया  लेकिन बिजली बिल कई गुना ज्यादा बढकर आ रहा हैं।
इसी तरह क़ी कई मांगों को लेकर जिला जिलाधिकारी के माध्यम से  मुख्यमंत्री के नाम  भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा और धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.