सिंदुरिया-निचलौल रोड पर गिरा विशाल पेड़, सड़क पूरी तरह बंद, वाहनों की लंबी कतार सिंदुरिया-निचलौल रोड पर गिरा विशाल पेड़, सड़क पूरी तरह बंद, वाहनों की लंबी कतार महराजगंज जनपद के सिंदुरिया से निचलौल को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया, जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ काफी पुराना और विशाल था। गनीमत रही कि पेड़ गिरते समय उसके नीचे कोई वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने स्वयं पेड़ की टहनियां हटाने का प्रयास शुरू किया, जबकि प्रशासन से जल्द मार्ग बहाल कराने की मांग की जा रही है। 📍 स्थान : सिंदुरिया-निचलौल मार्ग, महराजगंज (उत्तर प्रदेश)
सिंदुरिया-निचलौल रोड पर गिरा विशाल पेड़, सड़क पूरी तरह बंद, वाहनों की लंबी कतार सिंदुरिया-निचलौल रोड पर गिरा विशाल पेड़, सड़क पूरी तरह बंद, वाहनों की लंबी कतार महराजगंज जनपद के सिंदुरिया से निचलौल को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया, जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ काफी पुराना और विशाल था। गनीमत रही कि पेड़ गिरते समय उसके नीचे कोई वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने स्वयं पेड़ की टहनियां हटाने का प्रयास शुरू किया, जबकि प्रशासन से जल्द मार्ग बहाल कराने की मांग की जा रही है। 📍 स्थान : सिंदुरिया-निचलौल मार्ग, महराजगंज (उत्तर प्रदेश)
- कैम्पियरगंज में बड़ा हादसा! तेज आंधी-बारिश में पेड़ गिरा, कई लोगों के दबने की सूचना 🚨 कैम्पियरगंज में बड़ा हादसा! तेज आंधी-बारिश में पेड़ गिरा, कई लोगों के दबने की सूचना गोरखपुर। कैम्पियरगंज क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के गजरहिया टोले में शनिवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान अचानक एक पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में कई लोगों के आने की सूचना है। हादसे में कुछ लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं Public maharajganj #Campierganj #Gorakhpur #Laxmipur #BreakingNews #GorakhpurNews #UPNews #बारिश #आंधी #हादसा #BreakingNews #PublicMaharajganj1
- मौसम विभाग की चेतावनी, पुलिस ने की यह अपील, जाने? #police #weather #highlight1
- कजरी में कोटेदार की दबंगई का वीडियो आया सामने,दो युवकों को दौड़कर पीटा किया लहुलुहान महराजगंज नौतनवां थाना क्षेत्र के कजरी गांव के मुसहर टोले में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग दोनों युवकों को पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक युवक खुद को बचाने के लिए रहम की गुहार लगाता दिखाई देता है, लेकिन पिटाई जारी रहती है। बताया जा रहा है कि कजरी मुसहर टोले में राशन वितरण को लेकर कोटेदार के खिलाफ शिकायत से संबंधित खबर बनाई जा रही थी। इसी दौरान कोटेदार और उसके समर्थक लाठी डंडे के साथ पहुंचे और दो युवकों को बेरहमी से पिटाई करने लगे,पीड़ित ने बताया कि कोटेदार और उसके समर्थकों को शक था कि यही दोनों युवक पत्रकार को बुलाकर राशन वितरण में कथित अनियमितता से जुड़ी खबर बनवा रहे हैं। इसी शक में दोनों की पिटाई किए जाने की बात कही जा रही है। मारपीट में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है,जबकि दूसरे युवक को भी चोटें लगी हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।पीड़ित ने नौतनवां थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है3
- लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त | कई इलाकों में जलभराव, गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा | UP Rain Alert लगातार तीसरे दिन बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ वाल्मीकिनगर बैराज पर 2.18 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।1
- कैम्पियरगंज जंगल में पेड़ गिरने से मेन बिजली सप्लाई बाधित, इलाके की बत्ती गुल गोरखपुर: कैम्पियरगंज क्षेत्र के जंगल में हाईटेंशन मेन विद्युत सप्लाई लाइन पर एक भारी-भरकम पेड़ अचानक गिर जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इस अप्रत्याशित घटना के कारण कैम्पियरगंज तहसील मुख्यालय और उससे जुड़े दर्जनों ग्रामीण इलाकों में अंधेरा छा गया है। अचानक बिजली गुल होने और उमस भरी गर्मी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, वहीं पेयजल आपूर्ति और छोटे व्यापारिक कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की तकनीकी टीम तुरंत हरकत में आई और मरम्मत के लिए मौके पर रवाना हुई। वन विभाग की मदद से लाइन पर गिरे पेड़ को हटाने और टूटे हुए तारों को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जंगल क्षेत्र से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों के नीचे और आसपास अक्सर बड़े पेड़ खड़े रहते हैं, जिनकी समय पर छंटाई न होने के कारण ऐसी समस्याएं बार-बार पैदा होती हैं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की बाधाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही स्थिति सामान्य कर ली जाएगी।1
- पूर्वांचल में अर्नब तूफान का असर तेज, 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, 20 जिले हाई अलर्ट पर। कुशीनगर, उत्तर प्रदेश। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर पूर्वांचल में तेज हो गया है। यह तूफान गुरुवार को 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट से टकराया था, जिसके बाद इसका असर झारखंड, बिहार होते हुए अब पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है। IMD लखनऊ के ताजा अपडेट के मुताबिक इस सिस्टम का असर 27 सितंबर तक बना रहेगा। IMD का अपडेट - 25-26 सितंबर को पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इस दौरान 40-50 kmph की तेज हवाएं चलेंगी, झोंके 60 kmph तक पहुंच सकते हैं। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है। 27 सितंबर को भारी बारिश जारी रहेगी, उसके बाद धीरे-धीरे कमी आएगी। ज्यादा प्रभावित जिले: वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या समेत पूरे पूर्वांचल में अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि किसानों की फसलों को नुकसान होने पर 24 घंटे में मुआवजा दिया जाए। लोगों से अपील है कि बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।1
- महराजगंज में बाढ़ का खतरा! 28 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल बंद | DM Alert महराजगंज में बाढ़ का खतरा! 28 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल बंद | DM Alert नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश और आगामी 28 सितंबर तक मौसम विभाग द्वारा जारी वर्षा चेतावनी के बीच महराजगंज जनपद में आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood) और जलभराव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नारायणी (गंडक) नदी का जलस्तर बढ़ने और वाल्मीकिनगर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। संभावित बाढ़ और जलभराव को देखते हुए जनपद के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने लोगों से नदी-नालों, पुल-पुलियों, जलभराव वाले क्षेत्रों और निचले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। 📞 आपातकालीन सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर: ☎️ 05523-222162 ☎️ 1077 ☎️ 9628819145 📍 स्थान: महराजगंज, उत्तर प्रदेश 📰 निशा प्रहरी न्यूज़ 👤 एसपी रावत, स्वामी/संपादक निशा प्रहरी हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र1
- तलवार के साथ युवक का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा चौकी अंतर्गत 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | नौतनवा ⚔️ तलवार के साथ युवक का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा चौकी अंतर्गत बनवाटरी गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हाथ में तलवार लिए नजर आ रहा है। वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। #BreakingNews #Maharajganj #Nautanwa #ViralVideo #Talwar #Sampatiha #Banwatari #UPNews #MaharajganjNews #PoliceInvestigation1
- यूपी के चर्चित विधायक ---- दलित समाज जिन्हें भगवान मानता हैं उन्हीं के ऊपर विधायक ने ऐसा शब्द कहां, जिसके बाद से दलित समाज के लोगों में नाराजगी बढ़ी, अब कार्रवाई की मांग तेज? #maharagang #Politica #CMYogiAdityanath #MLA #prem #shagar #patel #BJPGovernment #NewsUpdate #vairalreels #vairalvideo #PMModiji #phrendha1