Shuru
Apke Nagar Ki App…
धनबाद,डीसी-एसएसपी ने किया रिकॉर्ड रूम का उद्घाटन, फाइलों की खोज अब होगी आसान।
News Today Jharkhand
धनबाद,डीसी-एसएसपी ने किया रिकॉर्ड रूम का उद्घाटन, फाइलों की खोज अब होगी आसान।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Niraj Kumar3
- बाघमारा. (प्रेम कुमार). बाघमारा प्रखंड अंतर्गत खानुडीह में चैती दुर्गा पूजा मनाने को लेकर गांव में श्रद्धालुओं के बीच काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है. बताते चले की आपसी सहयोग से 250 वर्ष पुरानी इस पारम्परिक परम्परा को जीवंत रखा गया है. चैती बासंतिक दुर्गा पूजा का प्रारम्भ यहाँ कलश स्थापना के साथ प्रारम्भ हो गया है. विजय दशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ दस दिवसीय पूजनोत्सव का धूमधाम से समापन किया जायेगा. बताते चले की खानुडीह में इस मंदिर की स्थापना एवं कुल देवी की प्रतिष्ठा एवं पूजा का प्रारम्भ यहाँ के तत्कालीन जमींदार शिव शंकर पाण्डेय के द्वारा किया गया था.1
- कतरास. रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कतरास थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने की, जबकि संचालन वार्ड संख्या 2 के पार्षद मो. शहाबुद्दीन ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों ने बिजली, पानी, साफ-सफाई, लाइटिंग एवं मेडिकल कैंप जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। कतरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 14 अखाड़ा समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव भी बैठक में उपस्थित रहे और अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी अखाड़ा जुलूस निर्धारित रूट पर ही निकाले जाएं तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में वार्ड संख्या 1 की पार्षद डॉ. मधुमाला, वार्ड 3 के पार्षद प्रतिनिधि विनायक गुप्ता, वार्ड 5 की पार्षद निरुपमा देवी, कनीय विद्युत अभियंता देवीलाल सोरेन,पूर्व पार्षद हरिप्रसाद अग्रवाल, डॉ स्वतंत्र कुमार,कतरास बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष उदय वर्मा, सचिव विष्णु चौरसिया, श्यामाकांत गुप्ता, मान सिंह, जावेद रजा, राजेश स्वर्णकर, राजकुमार मधु, प्रिंस शर्मा, मंजर आलम, प्रभात मिश्रा, सूर्यदेव मिश्रा,कुंदन सिंह,छोटू पासवान, राजू सरदार, शिवेश विश्वकर्मा रंजीत पांडे, चुन्ना यादव, मुकेश भट्ट, कतरास थाना के एसआई सत्येंद्र यादव, एएसआई बद्री दास,मनोज पासवान,धर्मेंद्र सिंह, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- रामनवमी को लेकर चिरकुंडा में फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा ................... ................................ ! . निरसा: आगामी रामनवमी के मद्देनज़र क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आज एसडीपीओ के नेतृत्व में चिरकुंडा पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने विभिन्न इलाकों में चिरकुण्डा , मुगमा , कंचनडीह , शाशन बड़िया , निरसा , कलियासोल , पतलाबाड़ी , पंचेत , बाबुडंगाल , जूनकुदर से फ्लैग मार्च करते हुऐ भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। फ्लैग मार्च की शुरुआत चिरकुंडा थाना परिसर से हुई, जो मुगमा, गलफरवाड़ी, निरसा, कलियासोल और पंचेत होते हुए पुनः चिरकुंडा में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने रास्ते में पड़ने वाले सभी प्रमुख और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। एसडीपीओ ने बताया कि रामनवमी को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। फ्लैग मार्च के दौरान जिन क्षेत्रों को संवेदनशील पाया गया है, वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।6
- धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार बुधवार की दोपहर निरसा अनुमंडल के कालूबथान ओपी पहुंचे और पूरे ओपी का औचक निरीक्षण किया।1
- Post by Manoj Kumar1
- धनबाद,डीसी-एसएसपी ने किया रिकॉर्ड रूम का उद्घाटन, फाइलों की खोज अब होगी आसान।1
- Post by Niraj Kumar1
- बाघमारा. एल पी जी गैस की कमी का असर बाघमारा क्षेत्र के बाघमारा, डुमरा, हरिना, हरिना कॉलोनी, माटीगढ़, बरोरा इत्यादि क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है. गैस उपभोक्ता गैस नहीं मिलने से काफ़ी परेशान हैं. लोगो का चूल्हा कई दिनों से बंद है. बताते चले की बाघमारा क्षेत्र में अधिकांश लोगो ने गोमो स्थित दया गैस एजेंसी से कनेक्शन लिया हुए है. लोगो ने बताया की दया गैस एजेंसी के लापरवाही व मनमानी रवैये के कारण उन्हें गैस नहीं मिल पा रहा है. लोगो ने बताया की गैस सिलेंडर की गाड़ी नियमित रूप से बाघमारा क्षेत्र में नहीं आ रही है. लोगो को गोमो आकर गैस सिलेंडर लेने की बात कही जा रही है. लोगो ने बताया की उनलोगो ने ऑनलाइन व फोन नंबर के माध्यम से गैस की बुकिंग किया है परन्तु गोमो जाने पर गैस पासबुक जमा कर गैस की डिलीवरी की जा रही है. परन्तु वहाँ भारी -भरकम भीड़ के कारण बाघमारा क्षेत्र से 15 किलोमीटर दूर से जाने पर भी यहाँ के लोगो का नंबर नहीं लग पा रहा है जिस कारण गैस लिए बिना लोगो को वापस आना पड़ रहा है. बाघमारा के एक उपभोक्ता खाता संख्या (8040) ने बताया की उन्होंने विगत 14 मार्च को ऑनलाइन बुकिंग कर 970. 50 रुपया पैड कर दिया है परन्तु आज 25 मार्च तक भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला है. वहीं दूसरी ओर कई उपभोक्ताओं ने बताया की क्षेत्र में गैस सिलेंडर को 1500 रूपये में ब्लैक में बेचा जा रहा है. गैस का कस्टमर नंबर नहीं लगने से लोग शिकायत नहीं कर पा रहे हैं.1