Shuru
Apke Nagar Ki App…
"बच्चों का पेट भरने वाली रसोइयों की अपनी रसोई कैसे चले ? सिर्फ ₹2000 महीना, सुनिए उनका दर्द!" #Rasoiya #... more "बच्चों का पेट भरने वाली रसोइयों की अपनी रसोई कैसे चले ? सिर्फ ₹2000 महीना, सुनिए उनका दर्द!" #Rasoiya #... more
Shreya mishra
"बच्चों का पेट भरने वाली रसोइयों की अपनी रसोई कैसे चले ? सिर्फ ₹2000 महीना, सुनिए उनका दर्द!" #Rasoiya #... more "बच्चों का पेट भरने वाली रसोइयों की अपनी रसोई कैसे चले ? सिर्फ ₹2000 महीना, सुनिए उनका दर्द!" #Rasoiya #... more
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विपक्ष पर रामलला और संत समाज के अपमान का आरोप, पड़ेगा =================भारी=============== हमारे देश की सभ्यता किस तरफ जा रही इसका आंकलन करने से मन को बहुत पीड़ा होती है। हमारे देश के राजनीतिक अपनी ही संस्कृति का मज़ाक़ उड़ाकर समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं इस पर बहस होना अब अनिवार्य हो गया है। सत्ता की भूख ने इन राजनीतिज्ञों को कुमार्ग के रास्ते की ओर उन्मुख किया है। लेकिन इन नेताओं को नहीं मालूम सनातन संस्कृति नहीं रहेगी तो उनका भी वजूद खतरे में हो जायगा आज भले ही वह सनातन संस्कृति के विरुद्ध जयचंद की भूमिका निभा रहे हैं। कल जब आने वाली पीढ़ी उनसे पूछेगी कि तो कोई उत्तर उनके पास नहीं होगा सनातन ही नहीं रहेगा तो जाति पांत अपने आप खत्म हो जाएगा, सांसद परिसर में विपक्षी दलों द्वारा जो सनातन और संत समाज का उपहास उड़ाया गया उसकी चर्चा पूरे देश में रही है विपक्षियों के इस प्रोटेस्ट में वालेकुम अस्सलाम, व नमो बुद्धाय के नारे लगे, लेकिन एक बार भी जय श्री राम का नारा लगाना इन लोगों ने गवारा नहीं समझा । इन्हें तो जय श्री राम से नफरत है केवल सनातन संस्कृति को बदनाम करना उनकी नियति बन गई है। जिन कर्मचारियों ने चोरी किया वह जेल के सलाखों में है। कानून उन्हें कड़ी सी कड़ी सजा देगा तथा समाज में भी उपेक्षा की नजर से सदैव देखे जाएंगे । इस चोरी में संत समाज का क्या दोष है जो भगवा धारण कर उनको अपमानित किया जा रहा है प्रभु श्री राम के प्रतीक चित्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। इस मजाक में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जिन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया है लेकिन हिन्दूओं को गुमराह करने के लिए छदद्म हिदू बनी हुई है। उन्हें हिंदू समाज से इतनी नफ़रत है कि अपने बेटे का नाम रेहान और बेटी का नाम मिराया रखा। सच्चा सनातनी अपने संस्कृति की रक्षा लिए किसी भी हद तक जा सकता है लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका सनातन को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सांसद परिसर में जो हुआ उसी को लेकर जहांगीरपुरी थाने में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने संसद परिसर में हुए एक सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान भगवा रंग धार्मिक प्रतीकों के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित चढ़ावा चोरी को लेकर शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों के सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के बाद विवाद बढ़ गया है। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) द्वारा संसद के मकर द्वार पर किए गए इस सांकेतिक विरोध प्रदर्शन को लेकर उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। जहांगीरपुरी के रहने वाले सूर्य प्रकाश शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सांसद पप्पू यादव ने गेरुआ वस्त्र पहनकर साधु-संतों के समुदाय, सनातन धर्म और भगवान श्री राम लला का अपमान किया है। शिकायतकर्ता ने इस मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पप्पू यादव के ‘पुजारी’ प्रदर्शन पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- साधु-संतों को चोर और सनातन को नीचा दिखाने पर तुला है विपक्ष भगवा पहनकर बने चोर, रामलला के चित्र का किया अपमान - शिकायतकर्ता के आरोप जहांगीरपुरी के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को दी गई एक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संसद परिसर में हुए एक नुक्कड़ नाटक के दौरान सांसद पप्पू यादव ने साधु का वेश धारण कर भगवा कपड़े पहने और एक चोर का रोल किया। शिकायतकर्ता का दावा है कि नाटक के दौरान श्री राम मंदिर का प्रतीक एक दान पात्र इस्तेमाल किया गया था और पैरों के पास 'राम लल्ला विराजमान' की तस्वीर रखी गई थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने चमड़े के जूते और सैंडल पहने, दान पेटी में पैसे डाले और चोरी व झपटमारी के दृश्य दिखाए। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस पूरी घटना ने सनातन धर्म के करोड़ों अनुयायियों, भक्तों और साधु-संतों के समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। संसद परिसर में क्या हुआ था? विपक्षी सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में हुए कथित चंदा चोरी मामले को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए संसद परिसर के भीतर एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इस कार्यक्रम के तहत 'मकर द्वार' के बाहर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया नाटक में, सांसद पप्पू यादव ने पुजारी का वेश धारण किया, जिसमें उन्होंने भगवा कुर्ता पहना था और हाथ में दान पेटी पकड़ी हुई थी। इसके बाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, SP सांसद डिंपल यादव और अवधेश प्रसाद व अन्य लोगों ने दान पेटी में पैसे डाले। जैसे-जैसे नाटक आगे बढ़ा, पप्पू यादव ने पेटी से पैसे चुराने, उन्हें अपनी जेब में रखने और भागने का अभिनय किया, जबकि अन्य सांसदों ने उन्हें 'चंदा चोर' कहते हुए पकड़ने का नाटक किया।1
- संपूर्ण भारतवर्ष के लोग सुनो गाड़ी मोटर चलाते समय सावधानी सतर्कता बरतने की विशेष जरूरी है सड़क पर गाड़ी मोटरचालक ध्यान से चले ।।रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।। ।।आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ ।।। संपूर्ण भारतवर्ष के लोग सुनो गाड़ी मोटर चलाते समय सावधानी सतर्कता बरतने की विशेष जरूरी है सड़क पर गाड़ी मोटरचालक ध्यान से चले ।।रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।। ।।आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ ।।।1
- सांसद पप्पू यादव के संसद के बाहर भगवा पहनकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में साधु-संतों का प्रदर्शन। फूंका पप्पू यादव का पुतला सांसद पप्पू यादव के संसद के बाहर भगवा पहनकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में साधु-संतों का प्रदर्शन। फूंका पप्पू यादव का पुतला सैकड़ों संत सड़कों पर उतरे और राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अवधेश प्रसाद व पप्पू यादव के पोस्टर लेकर नारेबाजी की।1
- विश्वविद्यालय के कैंपस में कलार्थ जीवंत वाटिका में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया आयोजन विश्वविद्यालय के कैंपस में कलार्थ जीवंत वाटिका में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया आयोजन अयोध्या। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दिशा निर्देशन में, भारत हरियाली, से भरपूर हो उत्तर प्रदेश, स्वच्छ सुंदर हरा भरा दिखे इसकी अपील लगातार किया जा रहा है, उसी के तत्वाधान में आज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और लीला हरि फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के कैंपस में,,, कलार्थ जीवंत वाटिका, मैं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया,, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या नगर निगम के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी की धर्मपत्नी, श्रीमती राजलक्ष्मी त्रिपाठी जी,, विशिष्ट अतिथि परिवहन विभाग के ए.आर. टी.ओ डॉक्टर आरपी सिंह,, अध्यक्ष के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर विजेंद्र सिंह,थे डॉ विजेंद्र सिंह जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के निर्देशन में विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण के विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं, आने वाले समय में विश्वविद्यालय में एक सुंदर तालाब वह वाटिका का भी निर्माण किया जाएगा, आज मैं लीला हारी फाउंडेशन को धन्यवाद देता हूं जिनके तत्वाधान में, वृक्षारोपण का आयोजन किया गया,, हम सभी की यह पहल होनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाया जाए, मैं अयोध्या के सभी जनपद वासियों से भी निवेदन करता हूं कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर अपने प्रदेश अपने देश को हरा-भरा बनाएं मुख्य अतिथि श्रीमती राजलक्ष्मी जी ने बताया कि वृक्ष लगाने से हमारा वातावरण शुद्ध व सुंदर रहता है, ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना चाहिए जिससे जीव जंतु पक्षी सभी, सुंदर माहौल में जीवन व्यतीत करते हैं ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने से जब वातावरण शुद्ध रहेगा तो, जनमानस रोग मुक्त रहेगा, परिवहन विभाग के ए.आर.टी.ओ डीआर आरपी सिंह ने कहा कि आज के समय में रोड पर इतने यातायात इतना प्रदूषण हो गया है इससे लड़ने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना चाहिए खास तौर पर उन जगहों पर जहां पर, ज्यादा प्रदूषण फैला हुआ है, रोड के किनारे वृक्ष लगाना चाहिए खुले मैदान में वृक्ष लगाना चाहिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए पीपल का वृक्ष लगाए नीम का वृक्ष लगाए, जिससे वातावरण शुद्ध रहे और वातावरण में जो प्रदूषण फैला हुआ है उससे लड़ने के लिए मानव शरीर को एक ताजी हवा और शुद्धता प्राप्त हो सके, लीला हारी फाउंडेशन की, कुमारी निहारिका श्रीवास्तव ने बताया कि आज वृक्षारोपण का आयोजन डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कैंपस में, किया गया हमारा मुख्य उद्देश्य है की ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए और अपने वातावरण को शुद्ध करने के लिए रोग मुक्त करने के लिए, वृक्ष लगाने की आवश्यकता बहुत है आज देखा जा सकता है कि जीव जंतु यहां तक की विभिन्न प्रकार की विभिन्न प्रजातियों की जो पंछी थे वह लुप्त होते जा रहे हैं, जीव जंतु और पंछी को बचाने के लिए हमें जल की व्यवस्थाव वृक्ष को लगाना बहुत जरूरी है आज हम सभी लोगों ने विश्वविद्यालय के इस कैंपस में 35 पेड़ लगाए और यह अभियान हम लोग आगे भी चलाते रहेंगे,, विश्वविद्यालय के डॉ विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि आज के इस आयोजन के लिए हम लीला हारी फाउंडेशन को बहुत-बहुत बधाई देते हैं और यह पूरा आयोजन डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के कुलपति महोदय के निर्देश पर किया गया, आज जिस प्रकार से वातावरण दूषित होता जा रहा है उसके बचाव के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए,, वृक्ष लगाने की आवश्यकता,, तालाब व शुद्ध जल की आवश्यकता, बहुत अधिक है और इस परिपेक्ष में आज हम सभी ने यहां पर वृक्षारोपण किया,, आज वृक्षारोपण के शुभ आरंभ के पहले कुलपति महोदय द्वारा, सभी अतिथियों के साथ लीला हारी फाउंडेशन वृक्ष लगाओ देश बचाओ का एक पोस्ट गुब्बारे के गुच्छ के साथ के साथ,, आकाश में उड़ाया,, आज के इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार अपनी पूरी सहभागिता, दिया1
- नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एमएलसी को सौंपा ज्ञापन जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने लगाई नाली निर्माण की गुहार....!! पंचायत भवन से गोशाईंगंज मार्ग तक नाली निर्माण की उठी मांग....!! अयोध्या। (सुनील यादव) विकासखंड मयाबाजार के ग्राम पंचायत काजीपुर गाडर, गोशाईंगंज के ग्रामीणों ने नाली निर्माण की मांग को लेकर एमएलसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पंचायत भवन से गोशाईंगंज मार्ग तक लगभग 200 मीटर सड़क किनारे नाली का निर्माण नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसी मार्ग पर विद्यालय भी स्थित है, जिससे छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है और कई बार बच्चे फिसलकर घायल भी हो जाते हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों ने शीघ्र नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में करीब 33 ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जनहित को देखते हुए संबंधित विभाग जल्द आवश्यक कार्रवाई करेगा।2
- भरी सभा में ये कैसा 'सत्यदर्शन'? – जब मंच पर ही सच का आईना सामने आ गया! अजीत मिश्रा (खोजी) राजनीति और कूटनीति के गलियारों में अक्सर वो सब कुछ दिखाया जाता है, जो जनता देखना चाहती है। लेकिन कभी-कभी, अनजाने में या अचानक, एक ऐसा वाकया हो जाता है जो सारे पर्दों को हटाकर हकीकत को सबके सामने लाकर रख देता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। एक तरफ मंच पर नेताजी अपने चिर-परिचित अंदाज़ में बैठे हैं, और ठीक पीछे लगी बड़ी स्क्रीन पर अचानक एक महिला का इंटरव्यू चल पड़ता है — "मैं सैफई से हूं, अखिलेश राज में कभी सेफ नहीं रही।" भरी सभा, कैमरे की नज़रें और ठीक पीछे गूँजती यह बेबाक आवाज़! इस दृश्य को देखकर ऐसा लगा मानो किसी ने राजनीति की भारी-भरकम पटकथा के बीचों-बीच, अचानक से ज़मीन की हकीकत का सायरन बजा दिया हो। नेताजी की बगलें झांकने वाली मुद्रा और कमरे का माहौल यह बताने के लिए काफ़ी था कि कभी-कभी तकनीक भी सही समय पर सही मज़ाक करने के मूड में होती है। खैर, इसे तकनीकी चूक कहें या किसी की सोची-समझी शरारत, लेकिन इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस का एक नया दौर ज़रूर शुरू कर दिया है। आख़िरकार, जनता के बीच के सच को आप कितनी देर तक मंच के पीछे छुपाकर रख सकते हैं? स्क्रीन पर चल रही वह तसवीर और मंच पर बैठे चेहरों के भाव देखने लायक थे! इस मज़ेदार और व्यंग्यात्मक राजनीतिक पल पर आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया ज़रूर दें! #PoliticalSatire #ViralVideo #Saifai #IndianPolitics #AkhileshYadav #Sarcasm #PoliticalHumor #SocialMediaTrends1
- अयोध्या।कांग्रेस सांसद पप्पू यादव के संसद के बाहर भगवा पहनकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में साधु-संतों का प्रदर्शन ब्रेकिंग अयोध्या। कांग्रेस सांसद पप्पू यादव के संसद के बाहर भगवा पहनकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में साधु-संतों का प्रदर्शन। सैकड़ों संत सड़कों पर उतरे और राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अवधेश प्रसाद व पप्पू यादव के पोस्टर लेकर नारेबाजी की। संतों ने प्रदर्शन को सनातन धर्म और भगवा परंपरा का अपमान बताया। सभी संबंधित नेताओं की गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। राष्ट्रपति से नेताओं को बर्खास्त करने की अपील की गई। संतों ने कहा कि सनातन का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में भगवा और सनातन की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया गया। मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने आंदोलन का नेतृत्व किया। राम बल्लभ कुंज के राजकुमार दास सहित कई संत प्रदर्शन में शामिल रहे। संतों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।1
- गुरु पूर्णिमा पर कोल्हमपुर धाम में आस्था का महासैलाब, दीनदयाल माता जी ने दिया गुरु-सम्मान संदेश।1
- दलित महिला बोली न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या,मेरी आत्महत्या का प्रशासन होगा जिम्मेदार। अयोध्या जिले के थाना इनायतनगर अंतर्गत गांव गोठवारा नउवाठाक की एक दलित महिला न्याय पाने हेतु अधिकारियों के चौखट के लगा रही है चक्कर,एसएसपी,डीआईजी अयोध्या महिला आयोग में दे चुकी है शिकायत,दिखाया मारने पीटने का वीडियो नहीं हुई आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही,घटना तीन अप्रैल 2026 समय करीब 5.30 बजे शाम की बताई जा रही है,मामले की पीड़िता सुदामा पासी पुत्री खुशीराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गांव के ही मुकेश कुमार चौहान और उनकी पत्नी श्रीमती द्वारा पीड़िता को नाली की सफाई करने से पहले रोका गया,धक्का मुक्की के दौरान पीड़िता को जमीन पर गिराकर मारे पीटे हैं, मारते समय जाति सूचक मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां दी,पीड़िता के चिल्लाने पर मेरी बहन खेत से दौड़कर आई और बीच बचाव किया,जाते समय आरोपीगण धमकी दिए कि कहीं कोई शिकायत किया तो खैर न समझना,कचेहरी पहुंची पीड़िता द्वारा प्रतिनिधि को कैमरे के सामने बताया गया कि हम प्रशासन से चाहते है कि दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्यवाही कराए,आरोपी आज भी धमकी देते है मेरा मुकदमा दर्ज करवाकर प्रशासन कार्यवाही कराए,पीड़िता द्वारा बताया गया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज न कराए जाने की स्थिति में पीड़िता करेगी आत्महत्या जिसका जिम्मेदार शासन व प्रशासन होगा।पुलिस क्षेत्राधिकारी इनायतनगर पीयूष बोले पक्षों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है मामले में शिकायत की जानकारी हुई है मामले की जांच कराई जा रही है,बाद जांच कार्यवाही कराई जायेगी।1