logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगा जमुना तहजीब की मिसाल रामनवमी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय ने बरसाए फूल जालौन। नगर जालौन में रामनवमी के पावन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। शोभायात्रा जैसे ही नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के संचालकों द्वारा राम भक्तों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान मौलाना खालिद रहमानी, जाकर सिद्दीकी सहित लगभग एक दर्जन लोग उपस्थित रहे। मौलाना खालिद रहमानी ने अपने संदेश में कहा कि जालौन में हमेशा इसी तरह आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ एक-दूसरे के त्यौहार मिलजुल कर मनाते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब की असली पहचान है। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। नगर में इस आयोजन की चारों ओर चर्चा हो रही है और लोग इसे भाईचारे की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।

1 day ago
user_अखिलेश सोनी
अखिलेश सोनी
Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

गंगा जमुना तहजीब की मिसाल रामनवमी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय ने बरसाए फूल जालौन। नगर जालौन में रामनवमी के पावन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। शोभायात्रा जैसे ही नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के संचालकों द्वारा राम भक्तों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान मौलाना खालिद रहमानी, जाकर सिद्दीकी सहित लगभग एक दर्जन लोग उपस्थित रहे। मौलाना खालिद रहमानी ने अपने संदेश में कहा कि जालौन में हमेशा इसी तरह आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ एक-दूसरे के त्यौहार मिलजुल कर मनाते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब की असली पहचान है। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। नगर में इस आयोजन की चारों ओर चर्चा हो रही है और लोग इसे भाईचारे की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन जिले में राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य और आकर्षक शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर मैदान से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की और यात्रा का स्वागत किया। पूरे नगर में “जय श्री राम” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। डीजे, बैंड-बाजों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ युवक-युवतियां नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते नजर आए। इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान आयोजकों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। राम नवमी के इस पावन पर्व पर निकली शोभायात्रा ने पूरे जालौन नगर को भक्तिमय रंग में रंग दिया।
    1
    जालौन जिले में राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य और आकर्षक शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर मैदान से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बनी रही।
शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की और यात्रा का स्वागत किया।
पूरे नगर में “जय श्री राम” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। डीजे, बैंड-बाजों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ युवक-युवतियां नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते नजर आए। इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
इस दौरान आयोजकों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। राम नवमी के इस पावन पर्व पर निकली शोभायात्रा ने पूरे जालौन नगर को भक्तिमय रंग में रंग दिया।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जालौन। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपू त्रिपाठी व जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी के जालौन आवास पर समाजवादी महिला सभा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी देवी निषाद का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सपा की महिला नेत्री प्रतिभा प्रियंक शर्मा ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया, वहीं रामेंद्र त्रिपाठी ने भगवान जी का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
    1
    जालौन। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपू त्रिपाठी व जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी के जालौन आवास पर समाजवादी महिला सभा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी देवी निषाद का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सपा की महिला नेत्री प्रतिभा प्रियंक शर्मा ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया, वहीं रामेंद्र त्रिपाठी ने भगवान जी का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जालौन देवी के नाम से प्रसिद्ध जयंती माता मंदिर, कर्पूरी देवी मंदिर, पंचनद संगम स्थित काली माता मंदिर, रामपुरा का भैरव जी मंदिर और जगम्मनपुर की बड़ी माता मंदिर सहित अनेक धार्मिक स्थलों पर भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु सुबह से ही कतारों में लगकर मां के दर्शन के लिए उत्सुक दिखे। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर जवारे रखकर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिरों तक पहुंचीं। "जय माता दी" के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कई स्थानों पर भंडारे और कन्या पूजन का आयोजन किया गया। छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराकर प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने इन धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल मंदिरों के आसपास तैनात था, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रही और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हुई। दुर्गा नवमी के इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर रहा।
    1
    जनपद के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जालौन देवी के नाम से प्रसिद्ध जयंती माता मंदिर, कर्पूरी देवी मंदिर, पंचनद संगम स्थित काली माता मंदिर, रामपुरा का भैरव जी मंदिर और जगम्मनपुर की बड़ी माता मंदिर सहित अनेक धार्मिक स्थलों पर भक्तों का तांता लगा रहा।
श्रद्धालु सुबह से ही कतारों में लगकर मां के दर्शन के लिए उत्सुक दिखे। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर जवारे रखकर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिरों तक पहुंचीं।
"जय माता दी" के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कई स्थानों पर भंडारे और कन्या पूजन का आयोजन किया गया।
छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराकर प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने इन धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल मंदिरों के आसपास तैनात था, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रही और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हुई। दुर्गा नवमी के इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर रहा।
    user_दैनिक जागरण रजनीश द्विवेदी
    दैनिक जागरण रजनीश द्विवेदी
    माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन में बीच चौराहे पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दोनों पक्षों में हुई मारपीट, कोतवाली के ठीक सामने हुई मारपीट से मौके पर मची अफरा-तफरी, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर शुरू की कार्रवाई, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला!!!!!
    1
    जालौन में बीच चौराहे पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दोनों पक्षों में हुई मारपीट, कोतवाली के ठीक सामने हुई मारपीट से मौके पर मची अफरा-तफरी, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर शुरू की कार्रवाई, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला!!!!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by मुजीब आलम पत्रकार
    1
    Post by मुजीब आलम पत्रकार
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रामपुरा, जालौन। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव का असर अब ग्रामीण इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। डीजल और पेट्रोल की संभावित कमी की आशंका के चलते क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर देर रात तक ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग आवश्यकता से अधिक ईंधन खरीदकर उसका भंडारण करने में जुटे हुए हैं। हालांकि शासन और प्रशासन द्वारा लगातार यह आश्वासन दिया जा रहा है कि डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन मालिक भविष्य की आशंका को देखते हुए अधिक से अधिक ईंधन खरीदने की होड़ में लगे हैं। स्थिति यह है कि जहां पहले पेट्रोल पंपों पर प्रतिदिन लगभग 2000 से 3000 लीटर ईंधन की बिक्री होती थी, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 10,000 से 15,000 लीटर तक पहुंच गया है। अचानक बढ़ी मांग के कारण कई पंपों के टैंक खाली होने की स्थिति में आ गए। गुरुवार को रामपुरा नगर के तीन, जगम्मनपुर के दो, टीहर, मानपुरा और ऊमरी सहित बहादुरपुर व बावूपुरा क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन समाप्त होने जैसी स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए पंप संचालकों को निर्धारित मात्रा से अधिक बिक्री पर रोक लगानी पड़ी। देर शाम जैसे ही डीजल-पेट्रोल से भरे टैंकर आने की सूचना फैली, ग्रामीण 20 से 220 लीटर तक के ड्रम, कैन और अन्य पात्र लेकर पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े। हालांकि पंप संचालकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि ईंधन केवल वाहनों में ही सीमित मात्रा में दिया जाएगा और ड्रम या कैन में नहीं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग जुगाड़ लगाकर अतिरिक्त ईंधन लेने का प्रयास करते नजर आए। पंपों पर मौजूद राघवेंद्र सिंह, महेंद्र पाल, संजय निषाद, विद्याराम दोहरे और सत्य प्रकाश शर्मा आदि ने बताया कि वे अपनी जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीद रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए भविष्य में कमी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन की अपील उपजिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश कुमार सोनी, रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें, ताकि सभी को पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल उपलब्ध हो सके।
    4
    रामपुरा, जालौन। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव का असर अब ग्रामीण इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। डीजल और पेट्रोल की संभावित कमी की आशंका के चलते क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर देर रात तक ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग आवश्यकता से अधिक ईंधन खरीदकर उसका भंडारण करने में जुटे हुए हैं।
हालांकि शासन और प्रशासन द्वारा लगातार यह आश्वासन दिया जा रहा है कि डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन मालिक भविष्य की आशंका को देखते हुए अधिक से अधिक ईंधन खरीदने की होड़ में लगे हैं। स्थिति यह है कि जहां पहले पेट्रोल पंपों पर प्रतिदिन लगभग 2000 से 3000 लीटर ईंधन की बिक्री होती थी, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 10,000 से 15,000 लीटर तक पहुंच गया है। अचानक बढ़ी मांग के कारण कई पंपों के टैंक खाली होने की स्थिति में आ गए।
गुरुवार को रामपुरा नगर के तीन, जगम्मनपुर के दो, टीहर, मानपुरा और ऊमरी सहित बहादुरपुर व बावूपुरा क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन समाप्त होने जैसी स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए पंप संचालकों को निर्धारित मात्रा से अधिक बिक्री पर रोक लगानी पड़ी।
देर शाम जैसे ही डीजल-पेट्रोल से भरे टैंकर आने की सूचना फैली, ग्रामीण 20 से 220 लीटर तक के ड्रम, कैन और अन्य पात्र लेकर पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े। हालांकि पंप संचालकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि ईंधन केवल वाहनों में ही सीमित मात्रा में दिया जाएगा और ड्रम या कैन में नहीं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग जुगाड़ लगाकर अतिरिक्त ईंधन लेने का प्रयास करते नजर आए।
पंपों पर मौजूद राघवेंद्र सिंह, महेंद्र पाल, संजय निषाद, विद्याराम दोहरे और सत्य प्रकाश शर्मा आदि ने बताया कि वे अपनी जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीद रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए भविष्य में कमी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
प्रशासन की अपील
उपजिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश कुमार सोनी, रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें, ताकि सभी को पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल उपलब्ध हो सके।
    user_सौरभ कुमार
    सौरभ कुमार
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उरई,जालौन। जनपद में डीजल-पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने सक्रियता दिखाते हुए उरई, कोंच सहित विभिन्न क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।  निरीक्षण के दौरान कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल की अस्थायी कमी अवश्य पाई गई, जिसका प्रमुख कारण पिछले दिनों बढ़ी खपत एवं टैंकरों की समय पर आपूर्ति न होना रहा। वहीं एक स्थान पर पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद बिक्री बंद पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
    2
    उरई,जालौन। जनपद में डीजल-पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने सक्रियता दिखाते हुए उरई, कोंच सहित विभिन्न क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। 
निरीक्षण के दौरान कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल की अस्थायी कमी अवश्य पाई गई, जिसका प्रमुख कारण पिछले दिनों बढ़ी खपत एवं टैंकरों की समय पर आपूर्ति न होना रहा। वहीं एक स्थान पर पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद बिक्री बंद पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by दिलीप कुमार
    4
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.