गोगरी प्रखंड अंतर्गत गौछारी कन्या मध्य विद्यालय में अनुमंडल भवन निर्माण व विधानसभा क्षेत्र की मांग को लेकर जन विकास मंच ने बैठक का किया आयोजन। गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोछारी कन्या मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को जन विकास मंच गोगरी के तत्वावधान में आम बैठक आयोजित की गई। बैठक दोपहर दो बजे तक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम एक खुला पत्र जारी कर गोगरी अनुमंडल की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया। खुले पत्र में कहा गया कि गोगरी अनुमंडल की स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी, लेकिन स्थापना के कई दशक बाद भी अनुमंडल का अपना भवन नहीं बन सका है। इससे अनुमंडल कार्यालय के कामकाज को लेकर लोगों को परेशानी होती है। मंच ने गोगरी अनुमंडल के लिए शीघ्र स्थायी भवन निर्माण की मांग की। बैठक में यह भी कहा गया कि पूर्व में गोगरी के नाम से विधानसभा क्षेत्र हुआ करता था, लेकिन वर्तमान में गोगरी नाम से कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं है। जन विकास मंच ने गोगरी को पुनः विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन करने की बात कही। मंच के मीडिया प्रवक्ता आशीष कुमार यादव ने कहा कि गोगरी की ऐतिहासिक पहचान और क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए इन मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। बैठक में मंच के प्रमुख सदस्य सचिन कुमार निषाद एवं उपाध्यक्ष अनिल कुमार पोद्दार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

- हरि ओम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कला मुंगेर। जमालपुर-धरहरा रोड स्थित हरि ओम एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार व अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं। समारोह में प्रधानाचार्य अनामिका भारती के अलावा शिक्षक रिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, जागृति, रंजना, विकास कुमार और आयुष कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। हरि ओम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कला मुंगेर। जमालपुर-धरहरा रोड स्थित हरि ओम एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार व अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं। समारोह में प्रधानाचार्य अनामिका भारती के अलावा शिक्षक रिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, जागृति, रंजना, विकास कुमार और आयुष कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।1
- राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुंगेर: एडीआर भवन में 12 सितंबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया लोक अदालत का उद्घाटन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री राकेश कुमार सिंह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती अदिति गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम संतोष कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय विकास कुमार मिश्रा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मनीषा कुमारी विधिज्ञ मुंगेर के अध्यक्ष श्री शशि शेखर सिंह मुंगेर विधिज्ञ संघ के सचिव त्रिपुरारी कुमार वर्मा एवं अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।1
- कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर रविवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर उमड़ा सैलानियों का हुजूम कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर रविवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कैमूर की पहाड़ियों की गोद में बसा तेल्हाड़ कुंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झरने की कल-कल धारा और मनोरम वादियों के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे और प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद लिया। चारों ओर हरियाली, पहाड़ और झरने का मनमोहक दृश्य तेल्हाड़ कुंड की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।4
- हवेली खड़गपुर में कांग्रेस की प्रखंड और नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया। हवेली खड़गपुर में कांग्रेस की प्रखंड और नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।1
- Brics सम्मेलन आयोजन क्या है? मोदी जी इतने इनको लेकर के व्यस्त क्यों है? अध्यक्षता भारत के पास,चलिए जानते हैं? #BRICSSummit #BharatMandapam #reelsviralシ #NarendraModi #newdelhi1
- गोराडीह राहत शिविर में भोजन के लिए इंतजार, 400 बाढ़ पीड़ितों को दोपहर 2 बजे तक नहीं मिला खाना भागलपुर। बाढ़ के कारण जिले के कई पंचायतों के ग्रामीण आपदा की मार झेल रहे हैं। इसी बीच गोराडीह प्रखंड के उस्तु पंचायत स्थित बाढ़ राहत शिविर में जिला प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठे। राहत शिविर में राशन उपलब्ध होने के बावजूद खाना बनाने के लिए जलावन की व्यवस्था नहीं होने के कारण करीब 400 बाढ़ पीड़ितों को दोपहर दो बजे तक भोजन नहीं मिल सका। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि राहत शिविर में भोजन बनाने के लिए आवश्यक राशन तो मौजूद था, लेकिन जलावन नहीं होने के कारण समय पर खाना नहीं बन पाया। मामले की जानकारी मिलने पर समाजसेवी छोटू यादव राहत शिविर पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अपने निजी कोष से खाना बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया, जिसके बाद भोजन बनाने की व्यवस्था शुरू की गई। इसके बाद छोटू यादव ने गोराडीह प्रखंड के कई बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गांवों से बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है, लेकिन पानी घटने के बाद कई इलाकों में बदबू फैल रही है। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से बाढ़ प्रभावित हर गांव में मेडिकल कैंप लगाने और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को बीमारी से बचाया जा सके।1
- भोज की पत्तल बनी कैनवास, मधुरेंद्र ने उकेरे ब्रिक्स नेताओं के चेहरे 15 दिनों की मेहनत से तैयार की अनोखी कलाकृति, कला के जरिए दिया विश्व शांति और भाईचारे का संदेश मुंगेर। बिहार के चर्चित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी प्रयोगधर्मी कला का अनोखा नमूना पेश किया है। उन्होंने पारंपरिक कैनवास के बजाय भोज में भोजन परोसने वाली पत्तल को ही कैनवास बनाकर ब्रिक्स 2026 में शामिल होने वाले प्रमुख वैश्विक नेताओं के चित्र उकेरे हैं। करीब 15 दिनों की मेहनत से तैयार इस विशेष कलाकृति में ‘WELCOME TO INDIA – BRICS 2026’ संदेश भी अंकित किया गया है। पत्तलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समेत कई नेताओं के चित्र बनाए गए हैं। चित्रों को अलग-अलग पत्तलों पर फ्रेम की तरह सजाया गया है। मधुरेंद्र ने बताया कि पत्तल की सतह पर बारीक चित्रकारी करना सामान्य कैनवास की तुलना में चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद उन्होंने चेहरों की रूपरेखा और भाव-भंगिमा को उभारने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कलाकृति के जरिए भारत की मेहमाननवाजी के साथ विश्व शांति, संवाद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का संदेश देने का प्रयास किया गया है। मधुरेंद्र इससे पहले रेत, मिट्टी, राख, पीपल के पत्ते, फल और सब्जियों सहित विभिन्न माध्यमों पर भी कलाकृतियां तैयार कर चुके हैं। पत्तल पर विश्व नेताओं के चित्रों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। भोज की पत्तल बनी कैनवास, मधुरेंद्र ने उकेरे ब्रिक्स नेताओं के चेहरे 15 दिनों की मेहनत से तैयार की अनोखी कलाकृति, कला के जरिए दिया विश्व शांति और भाईचारे का संदेश मुंगेर। बिहार के चर्चित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी प्रयोगधर्मी कला का अनोखा नमूना पेश किया है। उन्होंने पारंपरिक कैनवास के बजाय भोज में भोजन परोसने वाली पत्तल को ही कैनवास बनाकर ब्रिक्स 2026 में शामिल होने वाले प्रमुख वैश्विक नेताओं के चित्र उकेरे हैं। करीब 15 दिनों की मेहनत से तैयार इस विशेष कलाकृति में ‘WELCOME TO INDIA – BRICS 2026’ संदेश भी अंकित किया गया है। पत्तलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समेत कई नेताओं के चित्र बनाए गए हैं। चित्रों को अलग-अलग पत्तलों पर फ्रेम की तरह सजाया गया है। मधुरेंद्र ने बताया कि पत्तल की सतह पर बारीक चित्रकारी करना सामान्य कैनवास की तुलना में चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद उन्होंने चेहरों की रूपरेखा और भाव-भंगिमा को उभारने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कलाकृति के जरिए भारत की मेहमाननवाजी के साथ विश्व शांति, संवाद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का संदेश देने का प्रयास किया गया है। मधुरेंद्र इससे पहले रेत, मिट्टी, राख, पीपल के पत्ते, फल और सब्जियों सहित विभिन्न माध्यमों पर भी कलाकृतियां तैयार कर चुके हैं। पत्तल पर विश्व नेताओं के चित्रों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।1
- कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर रविवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर उमड़ा सैलानियों का हुजूम कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर रविवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कैमूर की पहाड़ियों की गोद में बसा तेल्हाड़ कुंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झरने की कल-कल धारा और मनोरम वादियों के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे और प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद लिया। चारों ओर हरियाली, पहाड़ और झरने का मनमोहक दृश्य तेल्हाड़ कुंड की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।4
- बिहार# सहरसा जिला के# सदर अस्पताल में चल रही# डॉक्टर की दादागिरी# पत्रकार पर हाथ उठा दियासच दिखाया,,,,,1