24 की बात थी मांग रहा था 40 हजार! रजिस्ट्री को लेकर हुआ विवाद, बच्चों के सामने चाकू से गोदकर दंपती की हत्या मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पति-पत्नी की हत्या कर दी गई. हत्या पड़ोसी ने ही की. सिर्फ 24 हजार के लिए पति-पत्नी को मार डाला गया. दोनों का बेरहमी से मर्डर कर दिया गया. मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से. यहां मिलक इलाके में सोमवार रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति-पत्नी पर हमला कर दिया और दोनों को मार डाला. हत्या के बाद सभी फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक पति-पत्नी का नाम राजा और फराह है. राजा ने करीब एक साल पहले अपने पड़ोसी फहीम से एक कमरे का मकान खरीदा था. मकान दो लाख 24 हजार रुपये में तय हुआ था, जिसमें से राजा ने दो लाख रुपये दे दिए थे और मकान कब्जे में ले लिया था. मगर इस दौरान फहीम ने मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाई थी. आरोप है कि फहीम अब 24 हजार रुपये के बजाए 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था. वह कहता था कि 40 हजार मिलने के बाद ही वह मकान नाम करेगा. इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद बना हुआ था. इसी तनाव के बीच फहीम और उसके साथियों ने राजा और उसकी पत्नी फराह की चाकू से कई वार करके, हत्या कर डाली. बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. एसएसपी सतपाल अंतिल फौरन मौके पर पहुंचे. डीआईजी मुनि राज भी घटना स्थल पर पहुंचे. अब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है. हमलावरों ने सिर से लेकर पेट तक कई वार किए, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. जब तक दोनों मर नहीं गए, आरोपी चाकू से हमला करते रहे. इस दौरान राजा और फराह के मासूम बच्चे चीखते रहे, रोते रहे. जिस समय हमलावर फराह को चाकू मार रहे थे, उसकी गोद में बच्चा भी था. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
24 की बात थी मांग रहा था 40 हजार! रजिस्ट्री को लेकर हुआ विवाद, बच्चों के सामने चाकू से गोदकर दंपती की हत्या मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पति-पत्नी की हत्या कर दी गई. हत्या पड़ोसी ने ही की. सिर्फ 24 हजार के लिए पति-पत्नी को मार डाला गया. दोनों का बेरहमी से मर्डर कर दिया गया. मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से. यहां मिलक इलाके में सोमवार रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति-पत्नी पर हमला कर दिया और दोनों को मार डाला. हत्या के बाद सभी फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक पति-पत्नी का नाम राजा और फराह है.
राजा ने करीब एक साल पहले अपने पड़ोसी फहीम से एक कमरे का मकान खरीदा था. मकान दो लाख 24 हजार रुपये में तय हुआ था, जिसमें से राजा ने दो लाख रुपये दे दिए थे और मकान कब्जे में ले लिया था. मगर इस दौरान फहीम ने मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाई थी. आरोप है कि फहीम अब 24 हजार रुपये के बजाए 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था. वह कहता था कि 40 हजार मिलने के बाद ही वह मकान नाम करेगा. इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद बना हुआ था. इसी तनाव के बीच फहीम और उसके साथियों ने राजा और उसकी पत्नी फराह की चाकू से कई वार करके,
हत्या कर डाली. बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. एसएसपी सतपाल अंतिल फौरन मौके पर पहुंचे. डीआईजी मुनि राज भी घटना स्थल पर पहुंचे. अब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है. हमलावरों ने सिर से लेकर पेट तक कई वार किए, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. जब तक दोनों मर नहीं गए, आरोपी चाकू से हमला करते रहे. इस दौरान राजा और फराह के मासूम बच्चे चीखते रहे, रोते रहे. जिस समय हमलावर फराह को चाकू मार रहे थे, उसकी गोद में बच्चा भी था. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
- मेरठ के चर्चित नीले ड्रम केस में आरोपी मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड साहिल को आज कोर्ट में पेश किया गया। मामला अब ट्रायल के अंतिम चरण में है और जल्द ही फैसला आने की संभावना है। #BlueDrumCase #MeerutCase #Muskan #Sahil #CourtCase UPNews1
- जहानाबाद फ्लाईओवर के पास हाईवे पर एक डीजल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर फटने से लाखों लीटर डीजल सड़क पर फैल गया। डीजल फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। महिलाएं, पुरुष और बच्चे, जिसके पास जो भी बर्तन जैसे लोटा, डिब्बा या कनस्तर था, उसमें डीजल भरने लगे। यह सिलसिला लगभग आधे घंटे तक चलता रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस के पहुंचते ही डीजल भर रहे लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।1
- गर्मी बनी ‘हेल्थ इमरजेंसी’, 43°C पार तापमान से हालात बेहाल देशभर में गर्मी अब सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि गंभीर Health Emergency का रूप ले चुकी है। कई शहरों में तापमान 43°C के पार पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा रहा है, वहीं अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार बढ़ती गर्मी और लू के कारण बुजुर्ग, बच्चे और मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की जा रही है, लेकिन सवाल ये है कि क्या सिस्टम इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है? आपके शहर में हालात कैसे हैं? क्या वहां भी गर्मी ने ‘आपदा’ का रूप ले लिया है — ये सवाल अब हर किसी के मन में है।1
- रामपुर में लगातार हो रही बिजली कटौती से जनता परेशान है। समाजसेवी मामून शाह खान ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है। पतंग के तार के नाम पर हो रही कटौती से आम लोग काफी दिक्कत में हैं।मामून शाह खान ने इस मामले को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात भी की और जल्द समाधान की मांग की। साथ ही स्मार्ट मीटर को लेकर आ रही समस्याओं पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। वीडियो में जानिए पूरा मामला और क्या कहा मामून शाह खान ने।1
- हिंदू मुस्लिम करने से क्या होता है किसी के होठों पर मुस्कुराहट लाकर दिखाओ तो जाने1
- ना रोड हे न नाली हे ना लाइट हे वार्ड 9 झंडा चोक स्टेडियम रोड1
- gram Shahpura Jila Rampur post dhanupura Tahsil Tanda1
- दिल्ली में ग्रहणीयों की किटी पार्टी का वीडियो वायरल 18+1