Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद अमरोहा की तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मात्र ₹15000 बने मौत का कारण मृतक मुकेश को पहले शराब पिलाई उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया उसे और उसकी बाइक में दोनों में आग लगा दी और ईख के खेत में छुपा दिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो जेल भेजा
UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
जनपद अमरोहा की तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मात्र ₹15000 बने मौत का कारण मृतक मुकेश को पहले शराब पिलाई उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया उसे और उसकी बाइक में दोनों में आग लगा दी और ईख के खेत में छुपा दिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो जेल भेजा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद हापुड़ बाईपास पर ट्रैक्टर शोरूम में से देर रात्रि चोरों ने चोरी को अंजाम दिया जिस्म एक ट्रैक्टर ब अन्य समान चोरी किया गया1
- सोम सिंह ने प्राथमिक विद्यालय तसीहा में प्रधानाध्यापक पद का संभाला कार्यभार सोम सिंह ने प्राथमिक विद्यालय तसीहा में प्रधानाध्यापक पद का संभाला कार्यभार अमरोहा (तसीहा/ तहसील हसनपुर)- प्राथमिक विद्यालय पूठी से कार्यमुक्त होकर आए मधुर व्यवहार, स्पष्ट वक्ता एवं कुशल नेतृत्वकर्ता सोम सिंह ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय तसीहा में प्रधानाध्यापक पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने पर विद्यालय के शिक्षक साथियों ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने सोम सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सोम सिंह के सहपाठी रहे रविकान्त चौहान शिक्षक ने कहा कि उनके सरल एवं मधुर व्यवहार और नेतृत्व क्षमता से विद्यालय को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उपस्थित सभी शिक्षकों ने उन्हें पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। (रिपोर्ट- जावेद चौधरी).3
- *सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत जनपद हापुड़ में विकास भवन के सभागार में आयोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के पात्र लाभार्थियों को टूल किट व सिलाई मशीन देकर मा0 जिलापंचायत अध्यक्ष, विधायकगणों हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व धौलान सहित भाजपा जिलाध्यक्ष किया सम्मान* *विश्वकर्मा जयंती और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर विकास भवन सभागार हापुड़ में एक विशेष समारोह का हुआ आयोजन* *सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत जनपद हापुड़ के 04 राजकीय चिकित्सालयों, जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व पिलखुवा में आयोजित हुआ रक्त दान शिविर* *रक्तदान शिविर में जनसहयोग के माध्यम से प्राप्त हुआ 31 यूनिट रक्तदान* *सेवा संकल्प अभियान के दौरान मा0 विधायकगणों के द्वारा जनपद के समस्त राजकीय चिकित्सालयों में 247 मरीजों को फल वितरित भी किये गये* *हापुड़*। आज विश्वकर्मा जयंती और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर विकास भवन सभागार हापुड़ में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त उद्योग श्रीमती खुशबू सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, विधायक सदर श्री विजयपाल आढ़ती, विधायक धौलान श्री धर्मेश तोमर, विधायक गढ़मुक्तेश्वर श्री हरेन्द्र सिंह तेवतिया, मा० जिला अध्यक्षा भाजपा श्रीमती कविता माधरे ,जिला महामंत्री एवं प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा , पी०डी० श्री अनवर शेख, उपायुक्त उद्योग श्रीमती खुशबू सिंह सहित कारीगर व महिलाएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की और उनके दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क टूलकिट ;सिलाई मशीनद्ध का वितरण जनप्रतिनिधियों के कर कमलों द्वारा किया गया। टूलकिट प्राप्त करने बाद स्थानीय लाभार्थियों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि आधुनिक औजार ध् मशीन मिलने से अब उनका काम और आसान हो जायेगा और उनकी कमाई भी बढ़ेगी। समारोह के अन्त में उपायुक्त उद्योग श्रीमती खुशबू सिंह ने सभी अतिथियों व अधिकारियों और आगुंतकों का आभार व्यक्त किया। इसी के साथ जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत किये जा रहे रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें जनपद हापुड़ के 04 राजकीय चिकित्सालयों जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व पिलखुवा में आयोजित किये गये। आयोजित होने वाले रक्त दान शिविरों में 31 यूनिट रक्तदान प्राप्त किया गया, जिसमें जिला संयुक्त चिकित्सालय हापुड़ में 06, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हापुड़ में 08 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गढ़मुक्तेश्वर में 07 यूनिट व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलुखवा पर 10 यूनिट रक्तदान किया गया तथा जनपद के समस्त राजकीय चिकित्सालयों में 247 मरीजों को फल वितरित किये गये।1
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिनका जन्मदिन वासुदेव तीर्थ पर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती शशि जैन अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पालिका के कर्मचारियों अधिकारियों भाजपाइयों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। वासुदेव मंदिर पर विशेष सफाई अभियान चलाकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ईओ दिनेश कुमार ने झाड़ू लगवा कर स्वच्छता का संदेश दिया स्वच्छ रहने अपने आसपास साफ सुथरा सफाई रखने की शपथ दिलाई । Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- गजरौला :-जुबिलेंट फैक्ट्री में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती गजरौला। जुबिलेंट फैक्ट्री परिसर में बुधवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फैक्ट्री परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। मुख्य गेट को गुलाब और गेंदे के फूलों से सजाकर कार्यक्रम को विशेष रूप दिया गया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर फैक्ट्री में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही फैक्ट्री में लगी मशीनों की भी पूजा की गई और नारियल फोड़कर विधिवत पूजन किया गया। कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से फैक्ट्री की उन्नति, सुख-समृद्धि और सभी के सुरक्षित एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान फैक्ट्री कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र से पहुंचे लोगों और अतिथियों के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष इंतजाम किया गया था। परिसर में बच्चों के लिए मिकी माउस सहित विभिन्न प्रकार के झूलों और खेलकूद की व्यवस्था की गई। बच्चों ने झूलों और अन्य मनोरंजन साधनों का जमकर आनंद उठाया। इस मौके पर सुनील दीक्षित ने बताया कि फैक्ट्री में प्रत्येक वर्ष विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजन को भव्य रूप से मनाया गया। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के कर्मचारियों के साथ आसपास के क्षेत्र से आने वाले लोगों के लिए भी भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई। बच्चों के मनोरंजन के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में फैक्ट्री परिसर पूरे दिन उत्सव के माहौल में नजर आया। पूजा-अर्चना, भंडारे और मनोरंजन की व्यवस्थाओं में कर्मचारियों और लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।3
- Inka naam Kunwar pal Hai yah ward 25 mein rahte hain mohalla madrase mein 10:00 baje 16/09/2026 ko mere pass mein Aaye aur mere dukaan ki video banane lag Gai aur apne aapko yah patrakaar batane lag Gaye ki Main Patrika dun Hapur jile ka adhyaksh hun maine1
- जनपद अमरोहा की तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मात्र ₹15000 बने मौत का कारण मृतक मुकेश को पहले शराब पिलाई उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया उसे और उसकी बाइक में दोनों में आग लगा दी और ईख के खेत में छुपा दिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो जेल भेजा1
- अमरोहा/रहरा। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रहरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात बरतौरा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, तमंचे की नाल में फंसा खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है। अमरोहा में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी अताउल्ला गिरफ्तार, पैर में लगी गोली1