logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंहगाई के असर के बीच रक्षाबंधन पर्व आज, बाजारों में चहल-पहल हुई तेज नई बात, संवाददाता। कुमारखंड । प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में रक्षा बंधन को लेकर बुधवार से चहल पहल बढ़ गई है। शुक्रवार को भाई बहन के प्यार का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर मंहगाई की मार भी देखने को मिल रही है। राखी और मिठाई के दाम में बढ़ोतरी होने से जेब पर सीधा असर देखने को मिलेगा। बहनें इस दिन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेगी तथा भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए वचन देगा। राखी की खरीददारी को लेकर कुमारखंड, रामनगर, परमानंदपुर, टिकुलिया, यदुआपट्टी, रानीपट्टी सुखासन, बेलारी, भतनी, रहटा, मधुबनी, लक्ष्मीपुर भगवती स्थित हाट बाजारों में स्थित दुकानों पर सुबह से भीड़ लगी रही। दोपहर बाद रक्षाबंधन के दो दिन पहले से ही बाजार सजने लगी है। सड़क किनारे रंग बिरंगी राखी की दुकानें सज गई। बहनों में अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए खूबसूरत और बढिया राखियां खरीदने का दौर धीरे धीरे रफ्तार पकड़ने लगी। वैसे इस पर्व से एक दिन पहले गुरुवार को राखी व मिठाई की दुकानों पर खास रौनक देखने को मिला। इन दुकानों पर महंगी से महंगी और सस्ती से सस्ती राखियां उपलब्ध है। राखियों और मिठाई की खरीदारी बहनों द्वारा एकदिन पहले जोर पकड़ ली। जिन बहनों के भाई दूर दराज नौकरी व व्यवसाय करते हैं, उनको डाक व कूरियर से राखियां भेज चुकी है। रुद्राक्ष, चांदी की राखियां सहित अन्य कई प्रकार की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। बच्चों को डिजाइन वाली राखियां खूब पसंद आ रही हैं। राखी विक्रेता नरेश राय, पप्पू साह, रिपुुुदमन ठाकुर, अभेदानंद ठाकुर, संतोष गोस्वामी, आशीष झा सहित अन्य दुकानदार का कहना है कि कई कंपनियों ने बाजार में रंग बिरंगी राखियां उतारी हैं। बहनों द्वारा नये डिजाइन की राखी ज्यादा पसंद की जा रही है । दूसरी ओर मिठाई की खरीददारी भी जमकर की जा रही हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को पूर्णिमा के उदया तिथि में रहने के कारण रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस संबंध में पंडित सुशील कुमार झा ने बताया कि कि शुक्रवार को 10.46से 12.22 बजे तक राहुकाल रहने के कारण सबेरे 9.08से दिन के 10:45 बजे तक और उसके बाद 1.52 बजे दिन से 4.32 बजे तक राखी बांधने का शुभ योग है। उन्होंने कहा कि राहु काल में रक्षा सूत्र बांधना वर्जित है। फोटो - रामनगर बाजार में राखी की दुकान पर दिख रही मंहगाई का असर

1 hr ago
user_Ashish Thakur
Ashish Thakur
कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
1 hr ago

मंहगाई के असर के बीच रक्षाबंधन पर्व आज, बाजारों में चहल-पहल हुई तेज नई बात, संवाददाता। कुमारखंड । प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में रक्षा बंधन को लेकर बुधवार से चहल पहल बढ़ गई है। शुक्रवार को भाई बहन के प्यार का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर मंहगाई की मार भी देखने को मिल रही है। राखी और मिठाई के दाम में बढ़ोतरी होने से जेब पर सीधा असर देखने को मिलेगा। बहनें इस दिन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेगी तथा भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए वचन देगा। राखी की खरीददारी को लेकर कुमारखंड, रामनगर, परमानंदपुर, टिकुलिया, यदुआपट्टी, रानीपट्टी सुखासन, बेलारी, भतनी, रहटा, मधुबनी, लक्ष्मीपुर भगवती स्थित हाट बाजारों में स्थित दुकानों पर सुबह से भीड़ लगी रही। दोपहर बाद रक्षाबंधन के दो दिन पहले से ही बाजार सजने लगी है। सड़क किनारे रंग बिरंगी राखी की दुकानें सज गई। बहनों में अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए खूबसूरत और बढिया राखियां खरीदने का दौर धीरे धीरे रफ्तार पकड़ने लगी। वैसे इस पर्व से एक दिन पहले गुरुवार को राखी व मिठाई की दुकानों पर खास रौनक देखने को मिला। इन दुकानों पर महंगी से महंगी और सस्ती से सस्ती राखियां उपलब्ध है। राखियों और मिठाई की खरीदारी बहनों द्वारा एकदिन पहले जोर पकड़ ली। जिन बहनों के भाई दूर दराज नौकरी व व्यवसाय करते हैं, उनको डाक व कूरियर से राखियां भेज चुकी है। रुद्राक्ष, चांदी की राखियां सहित अन्य कई प्रकार की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। बच्चों को डिजाइन वाली राखियां खूब पसंद आ रही हैं। राखी विक्रेता नरेश राय, पप्पू साह, रिपुुुदमन ठाकुर, अभेदानंद ठाकुर, संतोष गोस्वामी, आशीष झा सहित अन्य दुकानदार का कहना है कि कई कंपनियों ने बाजार में रंग बिरंगी राखियां उतारी हैं। बहनों द्वारा नये डिजाइन की राखी ज्यादा पसंद की जा रही है । दूसरी ओर मिठाई की खरीददारी भी जमकर की जा रही हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को पूर्णिमा के उदया तिथि में रहने के कारण रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस संबंध में पंडित सुशील कुमार झा ने बताया कि कि शुक्रवार को 10.46से 12.22 बजे तक राहुकाल रहने के कारण सबेरे 9.08से दिन के 10:45 बजे तक और उसके बाद 1.52 बजे दिन से 4.32 बजे तक राखी बांधने का शुभ योग है। उन्होंने कहा कि राहु काल में रक्षा सूत्र बांधना वर्जित है। फोटो - रामनगर बाजार में राखी की दुकान पर दिख रही मंहगाई का असर

More news from बिहार and nearby areas
  • मंहगाई के असर के बीच रक्षाबंधन पर्व आज, बाजारों में चहल-पहल हुई तेज नई बात, संवाददाता। कुमारखंड । प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में रक्षा बंधन को लेकर बुधवार से चहल पहल बढ़ गई है। शुक्रवार को भाई बहन के प्यार का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर मंहगाई की मार भी देखने को मिल रही है। राखी और मिठाई के दाम में बढ़ोतरी होने से जेब पर सीधा असर देखने को मिलेगा। बहनें इस दिन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेगी तथा भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए वचन देगा। राखी की खरीददारी को लेकर कुमारखंड, रामनगर, परमानंदपुर, टिकुलिया, यदुआपट्टी, रानीपट्टी सुखासन, बेलारी, भतनी, रहटा, मधुबनी, लक्ष्मीपुर भगवती स्थित हाट बाजारों में स्थित दुकानों पर सुबह से भीड़ लगी रही। दोपहर बाद रक्षाबंधन के दो दिन पहले से ही बाजार सजने लगी है। सड़क किनारे रंग बिरंगी राखी की दुकानें सज गई। बहनों में अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए खूबसूरत और बढिया राखियां खरीदने का दौर धीरे धीरे रफ्तार पकड़ने लगी। वैसे इस पर्व से एक दिन पहले गुरुवार को राखी व मिठाई की दुकानों पर खास रौनक देखने को मिला। इन दुकानों पर महंगी से महंगी और सस्ती से सस्ती राखियां उपलब्ध है। राखियों और मिठाई की खरीदारी बहनों द्वारा एकदिन पहले जोर पकड़ ली। जिन बहनों के भाई दूर दराज नौकरी व व्यवसाय करते हैं, उनको डाक व कूरियर से राखियां भेज चुकी है। रुद्राक्ष, चांदी की राखियां सहित अन्य कई प्रकार की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। बच्चों को डिजाइन वाली राखियां खूब पसंद आ रही हैं। राखी विक्रेता नरेश राय, पप्पू साह, रिपुुुदमन ठाकुर, अभेदानंद ठाकुर, संतोष गोस्वामी, आशीष झा सहित अन्य दुकानदार का कहना है कि कई कंपनियों ने बाजार में रंग बिरंगी राखियां उतारी हैं। बहनों द्वारा नये डिजाइन की राखी ज्यादा पसंद की जा रही है । दूसरी ओर मिठाई की खरीददारी भी जमकर की जा रही हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को पूर्णिमा के उदया तिथि में रहने के कारण रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस संबंध में पंडित सुशील कुमार झा ने बताया कि कि शुक्रवार को 10.46से 12.22 बजे तक राहुकाल रहने के कारण सबेरे 9.08से दिन के 10:45 बजे तक और उसके बाद 1.52 बजे दिन से 4.32 बजे तक राखी बांधने का शुभ योग है। उन्होंने कहा कि राहु काल में रक्षा सूत्र बांधना वर्जित है। फोटो - रामनगर बाजार में राखी की दुकान पर दिख रही मंहगाई का असर
    1
    मंहगाई के असर के बीच रक्षाबंधन पर्व आज, बाजारों में चहल-पहल हुई तेज  

नई बात, संवाददाता।
कुमारखंड । प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में रक्षा बंधन को लेकर बुधवार से चहल पहल बढ़ गई है। शुक्रवार को भाई बहन के प्यार का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर मंहगाई की मार भी देखने को मिल रही है। राखी और मिठाई के दाम में बढ़ोतरी होने से जेब पर सीधा असर देखने को मिलेगा। बहनें इस दिन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेगी तथा भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए वचन देगा। राखी की खरीददारी को लेकर कुमारखंड, रामनगर, परमानंदपुर, टिकुलिया, यदुआपट्टी, रानीपट्टी सुखासन, बेलारी, भतनी, रहटा, मधुबनी, लक्ष्मीपुर भगवती स्थित हाट बाजारों में स्थित दुकानों पर सुबह से भीड़ लगी रही।  दोपहर बाद रक्षाबंधन के दो दिन पहले से ही बाजार सजने लगी है। सड़क किनारे रंग बिरंगी राखी की दुकानें सज गई। बहनों में अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए खूबसूरत और बढिया राखियां खरीदने का दौर धीरे धीरे रफ्तार पकड़ने लगी। वैसे इस पर्व से एक दिन पहले गुरुवार को राखी व मिठाई की दुकानों पर खास रौनक देखने को मिला। इन दुकानों पर महंगी से महंगी और सस्ती से सस्ती राखियां उपलब्ध है। राखियों और मिठाई की खरीदारी बहनों द्वारा एकदिन पहले जोर पकड़ ली। जिन बहनों के भाई दूर दराज नौकरी व व्यवसाय करते हैं, उनको डाक व कूरियर से राखियां भेज चुकी है। रुद्राक्ष, चांदी की राखियां सहित अन्य कई प्रकार की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। बच्चों को डिजाइन वाली राखियां खूब पसंद आ रही हैं। राखी विक्रेता नरेश राय, पप्पू साह, रिपुुुदमन ठाकुर, अभेदानंद ठाकुर, संतोष गोस्वामी, आशीष झा सहित अन्य दुकानदार का कहना है कि कई कंपनियों ने बाजार में रंग बिरंगी राखियां उतारी हैं। बहनों द्वारा नये डिजाइन की राखी ज्यादा पसंद की जा रही है । दूसरी ओर मिठाई की खरीददारी भी जमकर की जा रही हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को पूर्णिमा के उदया तिथि में रहने के कारण रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस संबंध में पंडित सुशील कुमार झा ने बताया कि कि शुक्रवार को 10.46से 12.22 बजे तक राहुकाल रहने के कारण सबेरे 9.08से दिन के 10:45 बजे तक और उसके बाद 1.52 बजे दिन से 4.32 बजे तक राखी बांधने का शुभ योग है।  उन्होंने कहा कि राहु काल में रक्षा सूत्र बांधना वर्जित है। 
फोटो - रामनगर बाजार में राखी की दुकान पर दिख रही मंहगाई का असर
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • कोशी नदी का रौद्र रुप देखकर आप भी डर जाएंगे। तिब्बत से आए पानी नेपाल को बर्बाद कर दिया।
    1
    कोशी नदी का रौद्र रुप देखकर आप भी डर जाएंगे। तिब्बत से आए पानी नेपाल को बर्बाद कर दिया।
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    3 hrs ago
  • छातापुर में डिग्री कॉलेज के लिए पांच एकड़ जमीन चिह्नित, स्टेडियम निर्माण की भी कवायद, विधायक नीरज कुमार सिंह ने क्या कुछ कहा, देखे छातापुर में डिग्री कॉलेज के लिए पांच एकड़ जमीन चिह्नित, स्टेडियम निर्माण की भी कवायद, विधायक नीरज कुमार सिंह ने क्या कुछ कहा, देखे
    1
    छातापुर में डिग्री कॉलेज के लिए पांच एकड़ जमीन चिह्नित, स्टेडियम निर्माण की भी कवायद, विधायक नीरज कुमार सिंह ने क्या कुछ कहा, देखे
छातापुर में डिग्री कॉलेज के लिए पांच एकड़ जमीन चिह्नित, स्टेडियम निर्माण की भी कवायद, विधायक नीरज कुमार सिंह ने क्या कुछ कहा, देखे
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    8 hrs ago
  • हथियारबंद अपराधियों ने गैस वितरक चालक से 14,900 लूटे, फायरिंग कर हुए फरार मधेपुरा जिले के ​गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी जाने वाली मुख्य नहर पर गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है. बाइक सवार तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गैस वितरण पिकअप वाहन के चालक को निशाना बनाते हुए लगभग 14,900 लूट लिए और दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलाते हुए फरार हो गए. ​मिली जानकारी के अनुसार, 'यस क्रिष एचपी गैस ग्रामीण वितरक' के चालक देवकृष्ण उर्फ देवू मेहता गुरुवार को पिकअप गाड़ी से बभनी की ओर गैस सिलेंडर वितरण के लिए जा रहे थे. रास्ते में उन्होंने 12 सिलेंडर बेचकर प्राप्त 12,600 पिकअप की डिक्की में रखे थे, जबकि 2,300 उनकी जेब में रखे पर्स में थे. ​पीड़ित चालक देवकृष्ण मेहता ने बताया कि गम्हरिया की ओर से एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए और उन्होंने गाड़ी रोकने का इशारा किया. गाड़ी रुकते ही अपराधियों ने हथियार लहराकर डिक्की में रखे 12,600 और पर्स में मौजूद 2,300 कुल मिलाकर 14,900 लूट लिए विरोध करने पर एक अपराधी ने उन पर गोली चला दी और तेजी से बभनी की ओर भाग निकले. गनीमत रही कि गोली चालक को नहीं लगी. ​घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस संबंध में जब थानाध्यक्ष राघव शरण से दूरभाष पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि वे फिलहाल किसी विभागीय कार्य से सुपौल में हैं और उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
    1
    हथियारबंद अपराधियों ने गैस वितरक चालक से 14,900 लूटे, फायरिंग कर हुए फरार
मधेपुरा जिले के ​गम्हरिया  थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी जाने वाली मुख्य नहर पर गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है. बाइक सवार तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गैस वितरण पिकअप वाहन के चालक को निशाना बनाते हुए लगभग 14,900 लूट लिए और दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलाते हुए फरार हो गए.
​मिली जानकारी के अनुसार, 'यस क्रिष एचपी गैस ग्रामीण वितरक' के चालक देवकृष्ण उर्फ देवू मेहता गुरुवार को पिकअप गाड़ी से बभनी की ओर गैस सिलेंडर वितरण के लिए जा रहे थे. रास्ते में उन्होंने 12 सिलेंडर बेचकर प्राप्त 12,600 पिकअप की डिक्की में रखे थे, जबकि 2,300 उनकी जेब में रखे पर्स में थे.
​पीड़ित चालक देवकृष्ण मेहता ने बताया कि गम्हरिया की ओर से एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए और उन्होंने गाड़ी रोकने का इशारा किया. गाड़ी रुकते ही अपराधियों ने हथियार लहराकर डिक्की में रखे 12,600 और पर्स में मौजूद 2,300 कुल मिलाकर 14,900 लूट लिए
विरोध करने पर एक अपराधी ने उन पर गोली चला दी और तेजी से बभनी की ओर भाग निकले. गनीमत रही कि गोली चालक को नहीं लगी.
​घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस संबंध में जब थानाध्यक्ष राघव शरण से दूरभाष पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि वे फिलहाल किसी विभागीय कार्य से सुपौल में हैं और उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    9 hrs ago
  • छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला अब मधेपुरा में भी राजनीतिक और छात्र आंदोलन का मुद्दा बन गया है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र चौक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के खिलाफ विरोध जताया. संगठन ने मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद के घायल होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया. प्रदर्शन का नेतृत्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने किया. संगठन के नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार को बातचीत के जरिये समाधान निकालना चाहिए, न कि बल प्रयोग के जरिये आंदोलन को रोकने की कोशिश करनी चाहिए. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. मुरारी ने आरोप लगाया कि मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद को पुलिस कार्रवाई के दौरान गंभीर चोट लगी है. उनके अनुसार, गौतम आनंद के सिर में 13 टांके लगे हैं और उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. ई. मुरारी ने कहा कि सरकार लाठी के दम पर छात्रों की आवाज दबाना चाहती है. उन्होंने कहा कि मधेपुरा में किया गया प्रदर्शन पटना में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में है. उन्होंने सरकार से घायल छात्र के इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेने, उचित मुआवजा देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गयीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष ई. अंशु यादव ने कहा कि बीपीएससी, पीएचडी स्कॉलर और एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों की जायज मांगों का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी के बल पर नहीं दबाया जा सकता. संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन को सड़क से सदन तक आगे बढ़ाया जाएगा. जिला प्रधान महासचिव विकास कुमार राजा और छात्र नेता गुड्डू कुमार ने भी पटना में हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि लाठी-डंडे के बल पर छात्रों की मांगों को दबाया नहीं जा सकता. नेताओं ने लाठीचार्ज की जिम्मेदारी तय करने और शिक्षा मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की. विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे. ऐसे में उन पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा. भूपेंद्र चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाये और पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया. मौके पर रूबी कुमारी, खुशबू कुमारी, रानी कुमारी, गौरव कुमार, विवेक कुमार, राजा कुमार, ओम यदुवंशी, रवि यदुवंशी, अस्मित आनंद, बिट्टू कुमार, निखिल आनंद, अमन कुमार और दर्शन कुमार सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे. मधेपुरा में हुए प्रदर्शन से साफ है कि पटना में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा अब दूसरे जिलों में भी छात्र संगठनों को लामबंद कर रहा है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को और व्यापक बनाने की चेतावनी दी है. अब संगठन की अगली रणनीति पर नजर रहेगी. वहीं, छात्रों की ओर से उठाये गये लाठीचार्ज, घायल छात्र के इलाज, मुआवजे और प्रतियोगी छात्रों की मांगों पर सरकार की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी.
    1
    छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला अब मधेपुरा में भी राजनीतिक और छात्र आंदोलन का मुद्दा बन गया है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र चौक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के खिलाफ विरोध जताया. संगठन ने मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद के घायल होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया. प्रदर्शन का नेतृत्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने किया. संगठन के नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार को बातचीत के जरिये समाधान निकालना चाहिए, न कि बल प्रयोग के जरिये आंदोलन को रोकने की कोशिश करनी चाहिए. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. मुरारी ने आरोप लगाया कि मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद को पुलिस कार्रवाई के दौरान गंभीर चोट लगी है. उनके अनुसार, गौतम आनंद के सिर में 13 टांके लगे हैं और उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. ई. मुरारी ने कहा कि सरकार लाठी के दम पर छात्रों की आवाज दबाना चाहती है. उन्होंने कहा कि मधेपुरा में किया गया प्रदर्शन पटना में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में है. उन्होंने सरकार से घायल छात्र के इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेने, उचित मुआवजा देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गयीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
प्रदेश अध्यक्ष ई. अंशु यादव ने कहा कि बीपीएससी, पीएचडी स्कॉलर और एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों की जायज मांगों का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी के बल पर नहीं दबाया जा सकता. संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन को सड़क से सदन तक आगे बढ़ाया जाएगा. जिला प्रधान महासचिव विकास कुमार राजा और छात्र नेता गुड्डू कुमार ने भी पटना में हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि लाठी-डंडे के बल पर छात्रों की मांगों को दबाया नहीं जा सकता. नेताओं ने लाठीचार्ज की जिम्मेदारी तय करने और शिक्षा मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की. विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे. ऐसे में उन पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा. भूपेंद्र चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाये और पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया. मौके पर रूबी कुमारी, खुशबू कुमारी, रानी कुमारी, गौरव कुमार, विवेक कुमार, राजा कुमार, ओम यदुवंशी, रवि यदुवंशी, अस्मित आनंद, बिट्टू कुमार, निखिल आनंद, अमन कुमार और दर्शन कुमार सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे. मधेपुरा में हुए प्रदर्शन से साफ है कि पटना में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा अब दूसरे जिलों में भी छात्र संगठनों को लामबंद कर रहा है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को और व्यापक बनाने की चेतावनी दी है. अब संगठन की अगली रणनीति पर नजर रहेगी. वहीं, छात्रों की ओर से उठाये गये लाठीचार्ज, घायल छात्र के इलाज, मुआवजे और प्रतियोगी छात्रों की मांगों पर सरकार की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी.
    user_Sunit Sana
    Sunit Sana
    मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • TRE–4 में एकल परीक्षा पर सहमति बन गई है, शाम तक इसकी घोषणा हो सकती है –दिलीप कुमार TRE–4 में एकल परीक्षा पर सहमति बन गई है, शाम तक इसकी घोषणा हो सकती है –दिलीप कुमार
    1
    TRE–4 में एकल परीक्षा पर सहमति बन गई है, शाम तक इसकी घोषणा हो सकती है –दिलीप कुमार
TRE–4 में एकल परीक्षा पर सहमति बन गई है, शाम तक इसकी घोषणा हो सकती है –दिलीप कुमार
    user_Amardip Kumar
    Amardip Kumar
    सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    4 hrs ago
  • 🚨 सुपौल के कटहैया चौक पर दर्दनाक हाद'सा! कीर्तन-भजन कर रहे श्रद्धालुओं को बेकाबू कार ने रौं'दा, 5 लोगों की मौ'त 😢 🚨 सुपौल के कटहैया चौक पर दर्द'नाक हा'दसा! कीर्तन-भजन कर रहे श्रद्धालुओं को बेकाबू कार ने रौं'दा, 5 लोगों की मौ'त 😢 #सुपौल #कटहैया_चौक #सड़क_हादसा #बजरंगबली_मंदिर #कीर्तन #दर्दनाक_हादसा #बिहार_न्यूज़ #BreakingNews #HamTakNews
    1
    🚨 सुपौल के कटहैया चौक पर दर्दनाक हाद'सा! कीर्तन-भजन कर रहे श्रद्धालुओं को बेकाबू कार ने रौं'दा, 5 लोगों की मौ'त 😢

🚨 सुपौल के कटहैया चौक पर दर्द'नाक हा'दसा! कीर्तन-भजन कर रहे श्रद्धालुओं को बेकाबू कार ने रौं'दा, 5 लोगों की मौ'त 😢
#सुपौल #कटहैया_चौक #सड़क_हादसा #बजरंगबली_मंदिर #कीर्तन #दर्दनाक_हादसा #बिहार_न्यूज़ #BreakingNews #HamTakNews
    user_HAM TAK NEWS
    HAM TAK NEWS
    Local News Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    7 hrs ago
  • तिब्बत से आए पानी नेपाल में बहुत बड़ी तबाही मचा रही हैं।
    1
    तिब्बत से आए पानी नेपाल में बहुत बड़ी तबाही मचा रही हैं।
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.