logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में तीन विधायकों का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप। गोगरी अनुमंडल अस्पताल का गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन विधायकों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सहित तीन विधायक अस्पताल पहुंचे। तीनों विधायकों के अचानक अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान गोगरी एसडीओ संजय कुमार, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश भी मौजूद रहे। विधायकों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लिया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के बाद तीनों विधायक संतुष्ट नजर आए। उन्होंने अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि वे इसी तरह बेहतर तरीके से कार्य करें और अस्पताल आने वाले मरीजों को सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सही रूप से उपलब्ध कराएं। विधायकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अनुमंडल अस्पताल महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य कर्मी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा करें, ताकि आम लोगों का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हो।

1 hr ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में तीन विधायकों का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप। गोगरी अनुमंडल अस्पताल का गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन विधायकों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सहित तीन विधायक अस्पताल पहुंचे। तीनों विधायकों के अचानक अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान गोगरी एसडीओ संजय कुमार, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश भी मौजूद रहे। विधायकों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लिया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के बाद तीनों विधायक संतुष्ट नजर आए। उन्होंने अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि वे इसी तरह बेहतर तरीके से कार्य करें और अस्पताल आने वाले मरीजों को सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सही रूप से उपलब्ध कराएं। विधायकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अनुमंडल अस्पताल महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य कर्मी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा करें, ताकि आम लोगों का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हो।
    1
    गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में तीन विधायकों का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप।
गोगरी अनुमंडल अस्पताल का गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन विधायकों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सहित तीन विधायक अस्पताल पहुंचे। तीनों विधायकों के अचानक अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान गोगरी एसडीओ संजय कुमार, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश भी मौजूद रहे। विधायकों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लिया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के बाद तीनों विधायक संतुष्ट नजर आए। उन्होंने अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि वे इसी तरह बेहतर तरीके से कार्य करें और अस्पताल आने वाले मरीजों को सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सही रूप से उपलब्ध कराएं।
विधायकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अनुमंडल अस्पताल महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य कर्मी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा करें, ताकि आम लोगों का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हो।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • खगड़िया जिलाधिकारी ने सोलर रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
    1
    खगड़िया जिलाधिकारी ने सोलर रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
  • मुंगेर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के पुण्यतिथि पर पौधारोपण किया गया। मुंगेर: सिविल कोर्ट मुंगेर के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय रामनंदन सिंह रामजी बाबू की पुण्यतिथि पर शहर के कष्ट हरनी घाट स्थित श्री कृष्ण वाटिका में मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के युवा नेता अधिवक्ता प्रणव कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया पौधारोपण के पश्चात श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन हुआ सभा को संबोधित करते हुए कहा की वह सिविल कोर्ट मुंगेर के जाने-माने अधिवक्ता थे वह कानून की विषयों की अच्छी पकड़ रखते थे आज उनकी पुण्य स्मृति में हर साल की तरह इस साल भी पौधारोपण किया गया है श्रद्धांजलि सभा को अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज युवा नेता अधिवक्ता प्रणव कुमार मणि शंकर भोलू त्रिपुरारी चौधरी पंकज कुमार सिंह पंकज कुमार शास्त्री वरिष्ठ सदस्य नवेंदु कुमार सिंह आदि अन्य सदस्य उपस्थित थे।
    1
    मुंगेर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के पुण्यतिथि पर पौधारोपण किया गया। 
मुंगेर: सिविल कोर्ट मुंगेर के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय रामनंदन सिंह रामजी बाबू की पुण्यतिथि पर शहर के कष्ट हरनी घाट स्थित श्री कृष्ण वाटिका में मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के युवा नेता अधिवक्ता प्रणव कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया पौधारोपण के पश्चात श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन हुआ सभा को संबोधित करते हुए कहा की वह सिविल कोर्ट मुंगेर के जाने-माने अधिवक्ता थे वह कानून की विषयों की अच्छी पकड़ रखते थे आज उनकी पुण्य स्मृति में हर साल की तरह इस साल भी पौधारोपण किया गया है श्रद्धांजलि सभा को अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज युवा नेता अधिवक्ता प्रणव कुमार मणि शंकर भोलू त्रिपुरारी चौधरी पंकज कुमार सिंह पंकज कुमार शास्त्री वरिष्ठ सदस्य नवेंदु कुमार सिंह आदि अन्य सदस्य उपस्थित थे।
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    12 hrs ago
  • बिहार में महिलाओं के लिए कौशल विकास का मौका, होमेन स्किलिंग सेंटर में फैशन डिजाइनिंग और मेडिकल ड्रेसर का प्रशिक्षण बिहार सरकार के महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन के तहत महिलाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। भागलपुर के नवगछिया में संचालित कौशल विकास केंद्र में फैशन डिजाइनिंग और मेडिकल ड्रेसर ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फैशन डिजाइनिंग में परिधान निर्माण, कटिंग, सिलाई एवं आधुनिक डिजाइनिंग तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा। वहीं मेडिकल ड्रेसर ट्रेड में रोगी देखभाल, प्राथमिक चिकित्सा और स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सहायता से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इच्छुक महिलाएं दिए गए मोबाइल नंबर 8797612946 पर संपर्क कर प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। केंद्र का पता है—राज कॉम्प्लेक्स, सत्संग भवन रोड, बाजार समिति, एफसीआई गोदाम के पूर्व, थाना रोड, नवगछिया, भागलपुर।
    1
    बिहार में महिलाओं के लिए कौशल विकास का मौका, होमेन स्किलिंग सेंटर में फैशन डिजाइनिंग और मेडिकल ड्रेसर का प्रशिक्षण
बिहार सरकार के महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन के तहत महिलाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है।
भागलपुर के नवगछिया में संचालित कौशल विकास केंद्र में फैशन डिजाइनिंग और मेडिकल ड्रेसर ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
फैशन डिजाइनिंग में परिधान निर्माण, कटिंग, सिलाई एवं आधुनिक डिजाइनिंग तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा।
वहीं मेडिकल ड्रेसर ट्रेड में रोगी देखभाल, प्राथमिक चिकित्सा और स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सहायता से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
इच्छुक महिलाएं दिए गए मोबाइल नंबर 8797612946 पर संपर्क कर प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
केंद्र का पता है—राज कॉम्प्लेक्स, सत्संग भवन रोड, बाजार समिति, एफसीआई गोदाम के पूर्व, थाना रोड, नवगछिया, भागलपुर।
    user_Mannu kumar
    Mannu kumar
    बिहपुर, भागलपुर, बिहार•
    19 hrs ago
  • लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सरस्वती विद्या निकेतन से निकली भव्य तिरंगा रैली, मननपुर बाजार चौक होते हुए लौटी स्कूल लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सरस्वती विद्या निकेतन से निकली भव्य तिरंगा रैली, मननपुर बाजार चौक होते हुए लौटी स्कूल चानन (लखीसराय)। ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के तहत 12 अगस्त को सरस्वती विद्या निकेतन (MODEL स्कूल), राज्य सम्पोषित +2 उच्च विद्यालय, मननपुर के परिसर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा रैली मननपुर बाजार चौक होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंची। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया। रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय परिसर से निकली इस तिरंगा रैली ने मननपुर बाजार में देशभक्ति का माहौल बना दिया। रैली के माध्यम से विद्यालय परिवार ने राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया। विद्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने में विद्यालय परिवार की यह पहल महत्वपूर्ण रही।
    4
    लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 

सरस्वती विद्या निकेतन से निकली भव्य तिरंगा रैली, मननपुर बाजार चौक होते हुए लौटी स्कूल
लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
सरस्वती विद्या निकेतन से निकली भव्य तिरंगा रैली, मननपुर बाजार चौक होते हुए लौटी स्कूल
चानन (लखीसराय)। ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के तहत 12 अगस्त को सरस्वती विद्या निकेतन (MODEL स्कूल), राज्य सम्पोषित +2 उच्च विद्यालय, मननपुर के परिसर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा रैली मननपुर बाजार चौक होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंची। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया।
रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक किया गया।
विद्यालय परिसर से निकली इस तिरंगा रैली ने मननपुर बाजार में देशभक्ति का माहौल बना दिया। रैली के माध्यम से विद्यालय परिवार ने राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया।
विद्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने में विद्यालय परिवार की यह पहल महत्वपूर्ण रही।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर, वीडियो ने पहले रक्तदान कर पेश की मानवता का मिसाल। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर शाम चार बजे तक चला। इस दौरान गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रघुनंदन आनंद ने स्वयं सबसे पहले रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और मानवता की मिसाल पेश की। बीडीओ के रक्तदान करने के बाद प्रखंड कार्यालय के कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मियों में भी रक्तदान को लेकर उत्साह देखा गया। शिविर में कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में मदद मिल सकती है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच करने के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। अधिकारियों एवं कर्मियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आम लोगों से भी रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि अस्पतालों में इलाज के दौरान कई मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में रक्तदान शिविर के माध्यम से एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। उन्होंने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
    1
    गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर, वीडियो ने पहले रक्तदान कर पेश की मानवता का मिसाल।
गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर शाम चार बजे तक चला। इस दौरान गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रघुनंदन आनंद ने स्वयं सबसे पहले रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और मानवता की मिसाल पेश की।
बीडीओ के रक्तदान करने के बाद प्रखंड कार्यालय के कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मियों में भी रक्तदान को लेकर उत्साह देखा गया। शिविर में कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में मदद मिल सकती है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच करने के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। अधिकारियों एवं कर्मियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आम लोगों से भी रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की।
आयोजकों ने बताया कि अस्पतालों में इलाज के दौरान कई मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में रक्तदान शिविर के माध्यम से एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। उन्होंने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • दिनदहाड़े तीन साल के मासूम का अपहरण, चार घंटे में भोजपुर के आरा से सकुशल बरामद, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा तीन लाख रुपये में बच्चे को बेचने का आरोपी सात लोग हिरासत में; तीन महिलाएं और नाबालिग लड़की भी शामिल मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा मोहल्ले में बुधवार को दिनदहाड़े तीन वर्षीय बालक के अपहरण से सनसनी फैल गई। अपहरण के करीब चार घंटे के भीतर मुंगेर पुलिस ने भोजपुर पुलिस के सहयोग से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चे को तीन लाख रुपये में बेचने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, लालदरवाजा निवासी विनोद यादव का तीन वर्षीय पुत्र अभिराज बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गया। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की बच्चे को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले जाती दिखाई दी। बच्चा भी उसके पीछे चला गया। मुख्य सड़क पर पहुंचने के बाद एक व्यक्ति सड़क के दूसरी ओर खड़े सफेद रंग के वाहन को इशारा करता दिखाई दिया। इसके बाद बच्चा वाहन के पास पहुंचा और कुछ ही देर में वहां से गायब हो गया। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी और जिला आसूचना इकाई की टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लालदरवाजा निवासी नीरज कुमार और उसकी 13 वर्षीय बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बच्चे को बेचने की बात सामने आई। पुलिस ने नीरज के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये भी बरामद किए। इसके बाद मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर पुलिस ने पुलिस से संपर्क किया। जिस एक्सयूवी वाहन से बच्चे को ले जाया जा रहा था, उसे भोजपुर जिले में पकड़ लिया गया। वाहन से बच्चे को सकुशल बरामद करने के साथ तीन महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद वाहन हरियाणा नंबर का बताया जा रहा है। बच्चे को आगे कहां और किसे बेचने की तैयारी थी, इसकी जांच की जा रही है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि समय पर सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस से संपर्क साधा गया और पूरी घटना के बारे में बताया गया जहां कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने तीन महिला और दो पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं पुलिस ने एक अज्ञात वाहन को भी जप्त किया है। बच्चों को पंजाब में बेचने की तैयारी चल रही थी।मामले में कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। उन्होंने बताया कि बच्चों को ₹3 लाख में बेची जानी थी। वही ₹ 1 लाख आरोपी नीरज कुमार के घर से बरामद कर लिया गया है।पूरे नेटवर्क और बच्चे की खरीद-बिक्री में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। बच्चे की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पिता विनोद यादव ने बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए मुंगेर पुलिस का आभार जताया। दिनदहाड़े तीन साल के मासूम का अपहरण, चार घंटे में भोजपुर के आरा से सकुशल बरामद, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा तीन लाख रुपये में बच्चे को बेचने का आरोपी सात लोग हिरासत में; तीन महिलाएं और नाबालिग लड़की भी शामिल मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा मोहल्ले में बुधवार को दिनदहाड़े तीन वर्षीय बालक के अपहरण से सनसनी फैल गई। अपहरण के करीब चार घंटे के भीतर मुंगेर पुलिस ने भोजपुर पुलिस के सहयोग से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चे को तीन लाख रुपये में बेचने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, लालदरवाजा निवासी विनोद यादव का तीन वर्षीय पुत्र अभिराज बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गया। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की बच्चे को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले जाती दिखाई दी। बच्चा भी उसके पीछे चला गया। मुख्य सड़क पर पहुंचने के बाद एक व्यक्ति सड़क के दूसरी ओर खड़े सफेद रंग के वाहन को इशारा करता दिखाई दिया। इसके बाद बच्चा वाहन के पास पहुंचा और कुछ ही देर में वहां से गायब हो गया। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी और जिला आसूचना इकाई की टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लालदरवाजा निवासी नीरज कुमार और उसकी 13 वर्षीय बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बच्चे को बेचने की बात सामने आई। पुलिस ने नीरज के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये भी बरामद किए। इसके बाद मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर पुलिस ने पुलिस से संपर्क किया। जिस एक्सयूवी वाहन से बच्चे को ले जाया जा रहा था, उसे भोजपुर जिले में पकड़ लिया गया। वाहन से बच्चे को सकुशल बरामद करने के साथ तीन महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद वाहन हरियाणा नंबर का बताया जा रहा है। बच्चे को आगे कहां और किसे बेचने की तैयारी थी, इसकी जांच की जा रही है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि समय पर सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस से संपर्क साधा गया और पूरी घटना के बारे में बताया गया जहां कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने तीन महिला और दो पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं पुलिस ने एक अज्ञात वाहन को भी जप्त किया है। बच्चों को पंजाब में बेचने की तैयारी चल रही थी।मामले में कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। उन्होंने बताया कि बच्चों को ₹3 लाख में बेची जानी थी। वही ₹ 1 लाख आरोपी नीरज कुमार के घर से बरामद कर लिया गया है।पूरे नेटवर्क और बच्चे की खरीद-बिक्री में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। बच्चे की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पिता विनोद यादव ने बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए मुंगेर पुलिस का आभार जताया।
    1
    दिनदहाड़े तीन साल  के मासूम का अपहरण, चार घंटे में भोजपुर के आरा से सकुशल बरामद, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा तीन लाख रुपये में बच्चे को बेचने का आरोपी सात लोग हिरासत में; तीन महिलाएं और नाबालिग लड़की भी शामिल

मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा मोहल्ले में बुधवार को दिनदहाड़े तीन वर्षीय बालक के अपहरण से सनसनी फैल गई। अपहरण के करीब चार घंटे के भीतर मुंगेर पुलिस ने भोजपुर  पुलिस के सहयोग से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चे को तीन लाख रुपये में बेचने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, लालदरवाजा निवासी विनोद यादव का तीन वर्षीय पुत्र अभिराज बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गया। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज में पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की बच्चे को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले जाती दिखाई दी। बच्चा भी उसके पीछे चला गया। मुख्य सड़क पर पहुंचने के बाद एक व्यक्ति सड़क के दूसरी ओर खड़े सफेद रंग के वाहन को इशारा करता दिखाई दिया। इसके बाद बच्चा वाहन के पास पहुंचा और कुछ ही देर में वहां से गायब हो गया।
मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी और जिला आसूचना इकाई की टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लालदरवाजा निवासी नीरज कुमार और उसकी 13 वर्षीय बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बच्चे को बेचने की बात सामने आई। पुलिस ने नीरज के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये भी बरामद किए।
इसके बाद मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर पुलिस ने  पुलिस से संपर्क किया। जिस एक्सयूवी वाहन से बच्चे को ले जाया जा रहा था, उसे भोजपुर जिले में पकड़ लिया गया। वाहन से बच्चे को सकुशल बरामद करने के साथ तीन महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, बरामद वाहन हरियाणा नंबर का बताया जा रहा है। बच्चे को आगे कहां और किसे बेचने की तैयारी थी, इसकी जांच की जा रही है।
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि समय पर सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस से संपर्क साधा गया और पूरी घटना के बारे में बताया गया जहां कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने तीन महिला और दो पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं पुलिस ने एक अज्ञात वाहन को भी जप्त किया है। बच्चों को पंजाब में बेचने की तैयारी चल रही थी।मामले में कुल सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। उन्होंने बताया कि बच्चों को ₹3 लाख में बेची जानी थी। वही ₹ 1 लाख आरोपी नीरज कुमार के घर से बरामद कर लिया गया है।पूरे नेटवर्क और बच्चे की खरीद-बिक्री में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
बच्चे की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पिता विनोद यादव ने बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए मुंगेर पुलिस का आभार जताया।

    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.