भक्ति और उल्लास के साथ निकली घुश्मेश्वर महादेव की शोभायात्रा • दो माह चलेगा, नैनवा बैंड बना आकर्षण का केंद्र धर्मध्वजा रोहण के साथ श्रावण मेला शुरू, ड्रोन से पुष्प वर्षा चौथ का बरवाड़ा के शिवाड़ में द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल 12वें ज्योतिर्लिंग घुश्मेश्वर महादेव मंदिर में दो माह के श्रावण महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति और उल्लास का संगम दिखाई दिया। कुरगांव मोहल्ले से भगवान घुश्मेश्वर महादेव की शोभायात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर पहुंचते ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर शिखर पर धर्मध्वजा का रोहण हुआ। इसके साथ ही दो माह तक चलने वाले श्रावण मेले का शुभारंभ हो गया। गुरुवार सुबह 11 बजे कुरगांव मोहल्ले से शोभायात्रा शुरू हुई। यात्रा कल्याणजी मंदिर, मुख्य बाजार सहित अलग-अलग मार्गों से होती हुई घुश्मेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में सिर पर कलश धारण किए बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान आसपास के गांवों और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती, श्रीगणेश सहित देवी-देवताओं की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नैनवा से आया बैंड मधुर धुनों से माहौल को भक्तिमय बनाता रहा। सजी-धजी बैलगाड़ियां भी साथ रहीं। पूरे मार्ग में ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई। श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। रास्ते में कई जगह व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से शिवाड़ गूंज उठा। श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते मंदिर तक पहुंचे। श्रावण महोत्सव के दूसरे दिन सुबह से ही मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि, उन्नति, खुशहाली और क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना की। मंदिर परिसर संत-महात्माओं के सान्निध्य में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर शिखर पर धर्मध्वजा का रोहण किया गया। इसी के साथ श्रावण महोत्सव और मेले का शुभारंभ हुआ। आगामी दिनों में विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, भजन संध्या, कांवड़ यात्राएं और अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। दूर-दराज़ से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और देवगिरी पर्वत स्थित उद्यान को आकर्षक विद्युत सजावट से रोशन किया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मंदिर और पर्वत श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिवबल्ली, मनीष दायमा, पूर्व मंत्री मदन दिलावर, सीताराम गुर्जर, भामाशाह राजाराम गुर्जर, अर्जुन हरिदेव जोशी, मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, शंभू मिश्रा, लोकेन्द्र सिंह, सीताराम गुर्जर, किशन पाटोदिया, चैनीलाल शर्मा, जगदीश शर्मा, सुरेश शर्मा, रामदयाल चौधरी सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित सवाई माधोपुर ने अपने सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान आमजन युवाओं अधिवक्ताओं अपने साथी मजिस्ट्रेट गण को दिया संदेश अपने न्यायिक सर्विस के 33 साल भली भांति पूरे करने और इस दौरान मिले अनुभव को जनता के साथ किया साझा। सवाई माधोपुर जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित सवाई माधोपुर ने अपने सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान आमजन युवाओं अधिवक्ताओं अपने साथी मजिस्ट्रेट गण को दिया संदेश अपने न्यायिक सर्विस के 33 साल भली भांति पूरे करने और इस दौरान मिले अनुभव को जनता के साथ किया साझा।1
- सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्यैष्ठा मेत्रेयी की आमजन से अपील1
- चौथ माता के जयकारों के साथ निकला भव्य जुलूस, अच्छी बारिश की कामना को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब चौथ का बरवाड़ा। क्षेत्र में अच्छी बारिश, खुशहाली और समृद्धि की कामना को लेकर शुक्रवार को शंकरपुरा ढाणी स्थित चौथ माता मंदिर से श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा, बुजुर्ग एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु "जय चौथ माता" के जयघोष लगाते हुए भक्ति भाव से आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। जुलूस मंदिर परिसर से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से निकला। रास्ते में कई स्थानों पर ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, नाश्ता और अन्य जलपान की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने चौथ माता के भजन-कीर्तन करते हुए क्षेत्र में समय पर अच्छी वर्षा, किसानों की भरपूर फसल, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक उल्लास देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में माता के मंगल गीत गाए, जबकि युवाओं ने जुलूस की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की खुशहाली और क्षेत्र की उन्नति की प्रार्थना की। धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का यह भव्य आयोजन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।1
- राजस्थान प्रदेश के अन्दर राजस्थान संपर्क 181 पर नहीं होता है समस्याओ का समाधान ! आम जनता को किया जाता है गुमराह परेशान !1
- पटेरा बीज वितरण विवाद में जांच शुरू,भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप मचा,#madhyapradesh #damoh #patera1
- ग्राम मखौली में ग्राम सेवा सहकारी समिति के लिए भूमि आवन्टित करने बाबत्। सवाई माधोपुर ग्राम मखौली में सहकारी समिति के लिए कोई भवन व भूखण्ड नही है। जिससे ग्रामवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है। खाद क बीज के लिए दूर गाँव या सवाई माधोपुर जाना पडता है। इसलिए ग्राम पंचायत मखौली में सहकारी समिति के लिए भू-खण्ड उपलब्ध करवाया जावें। अतः प्रार्थना पत्र पेश कर अर्ज है कि मखौली में सहकारी समिति के लिए कि ग्राम मखौली में सहकारी समिति के लिए भू-खण्ड उपलब्ध करवाया जावें।1
- teacher ke 500 gum ho gaye the teacher ne ladkiyo ke kapde uter waye ese techer ke saat kya karna chahiye1