Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित सवाई माधोपुर ने अपने सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान आमजन युवाओं अधिवक्ताओं अपने साथी मजिस्ट्रेट गण को दिया संदेश अपने न्यायिक सर्विस के 33 साल भली भांति पूरे करने और इस दौरान मिले अनुभव को जनता के साथ किया साझा। सवाई माधोपुर जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित सवाई माधोपुर ने अपने सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान आमजन युवाओं अधिवक्ताओं अपने साथी मजिस्ट्रेट गण को दिया संदेश अपने न्यायिक सर्विस के 33 साल भली भांति पूरे करने और इस दौरान मिले अनुभव को जनता के साथ किया साझा।
Rakesh Agarwal
जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित सवाई माधोपुर ने अपने सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान आमजन युवाओं अधिवक्ताओं अपने साथी मजिस्ट्रेट गण को दिया संदेश अपने न्यायिक सर्विस के 33 साल भली भांति पूरे करने और इस दौरान मिले अनुभव को जनता के साथ किया साझा। सवाई माधोपुर जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित सवाई माधोपुर ने अपने सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान आमजन युवाओं अधिवक्ताओं अपने साथी मजिस्ट्रेट गण को दिया संदेश अपने न्यायिक सर्विस के 33 साल भली भांति पूरे करने और इस दौरान मिले अनुभव को जनता के साथ किया साझा।
More news from राजस्थान and nearby areas
- शिवाड़ में सावन महोत्सव का भव्य आगाज, कलश यात्रा पर ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा शिव, पार्वती और गणेश की सजीव झांकियां बनीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र शिवाड़। द्वादश ज्योतिर्लिंग घुश्मेश्वर महादेव मंदिर में दो माह तक चलने वाले भव्य सावन महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन निकाली गई विशाल कलश यात्रा, शोभायात्रा और मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों ने पूरे कस्बे को शिवमय बना दिया। यात्रा के दौरान ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह लगभग 11 बजे कल्याणजी मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होकर घुश्मेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की लंबी कतारें आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। शोभायात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती, श्रीगणेश तथा विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर शिखर पर धर्मध्वजा रोहण किया गया। इसके साथ ही दो माह तक चलने वाले सावन मेले का विधिवत उद्घाटन हुआ। यात्रा मार्ग में व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा शिवाड़ कस्बा भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। मंदिर समिति के अनुसार आगामी दो माह तक भजन संध्या, धार्मिक अनुष्ठान, कांवड़ यात्राएं, रुद्राभिषेक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। शोभायात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिवलहरी, मनीष दास महाराज, पूर्व महापौर सौम्या गुर्जर, भामाशाह राजाराम गुर्जर, अर्जुन हरिदेव जोशी सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, शंभू मिश्रा, लोकेंद्र सिंह, सीताराम गुर्जर, किशन पाटोदिया, बेनीमाधव शर्मा, तेजकरण सोनी, प्रमोद शर्मा, रामराय चौधरी तथा समिति के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल बनाया।1
- भक्ति और उल्लास के साथ निकली घुश्मेश्वर महादेव की शोभायात्रा • दो माह चलेगा, नैनवा बैंड बना आकर्षण का केंद्र धर्मध्वजा रोहण के साथ श्रावण मेला शुरू, ड्रोन से पुष्प वर्षा चौथ का बरवाड़ा के शिवाड़ में द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल 12वें ज्योतिर्लिंग घुश्मेश्वर महादेव मंदिर में दो माह के श्रावण महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति और उल्लास का संगम दिखाई दिया। कुरगांव मोहल्ले से भगवान घुश्मेश्वर महादेव की शोभायात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर पहुंचते ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर शिखर पर धर्मध्वजा का रोहण हुआ। इसके साथ ही दो माह तक चलने वाले श्रावण मेले का शुभारंभ हो गया। गुरुवार सुबह 11 बजे कुरगांव मोहल्ले से शोभायात्रा शुरू हुई। यात्रा कल्याणजी मंदिर, मुख्य बाजार सहित अलग-अलग मार्गों से होती हुई घुश्मेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में सिर पर कलश धारण किए बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान आसपास के गांवों और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती, श्रीगणेश सहित देवी-देवताओं की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नैनवा से आया बैंड मधुर धुनों से माहौल को भक्तिमय बनाता रहा। सजी-धजी बैलगाड़ियां भी साथ रहीं। पूरे मार्ग में ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई। श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। रास्ते में कई जगह व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से शिवाड़ गूंज उठा। श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते मंदिर तक पहुंचे। श्रावण महोत्सव के दूसरे दिन सुबह से ही मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि, उन्नति, खुशहाली और क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना की। मंदिर परिसर संत-महात्माओं के सान्निध्य में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर शिखर पर धर्मध्वजा का रोहण किया गया। इसी के साथ श्रावण महोत्सव और मेले का शुभारंभ हुआ। आगामी दिनों में विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, भजन संध्या, कांवड़ यात्राएं और अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। दूर-दराज़ से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और देवगिरी पर्वत स्थित उद्यान को आकर्षक विद्युत सजावट से रोशन किया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मंदिर और पर्वत श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिवबल्ली, मनीष दायमा, पूर्व मंत्री मदन दिलावर, सीताराम गुर्जर, भामाशाह राजाराम गुर्जर, अर्जुन हरिदेव जोशी, मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, शंभू मिश्रा, लोकेन्द्र सिंह, सीताराम गुर्जर, किशन पाटोदिया, चैनीलाल शर्मा, जगदीश शर्मा, सुरेश शर्मा, रामदयाल चौधरी सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई: प्रधानाध्यापक सीताराम साहू का सम्मान समारोह आयोजित लालसोट की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। विद्यालय परिवार ने लगभग 5 वर्ष 1 माह के उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।4
- सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम को दी गई गरिमामयी में विदाई सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी गई गरिमामयी विदाई 5 वर्ष 1 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी भावभीनी विदाई लालसोट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम खिलाड़ी मीणा ने की। विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि सीताराम साहू ने 5 वर्ष डेढ माह के सेवाकाल में अनुशासन, गुणवत्ता और समर्पण के साथ विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके कार्यों और व्यवहार की सभी ने सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निर्मल सामरिया, रक्षित शर्मा, विनोद कुमार, सुनील कुमार, पिंटू मीणा, कविता खंडेलवाल सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।4
- कोटा नराकास की छमाही समीक्षा बैठक में 40 केंद्रीय कार्यालयों सहभागिता राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर नराकास की छमाही बैठक में डीआरएम ने सरकारी कामकाज में हिंदी के उपयोग पर दिया जोर राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने वाले दो केंद्रीय कार्यालय हुए सम्मानित1
- सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक जैष्ठा मैत्रेयी के कार्यकाल में अपराधों पर अंकुश को लेकर क्या कहा सुनिये। सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक जैष्ठा मैत्रेयी के कार्यकाल में अपराधों पर अंकुश को लेकर क्या कहा सुनिये।1
- ईसरदा–बंध बरेठा नहर परियोजना पर फिर भड़का किसानों का आक्रोश, जनसुनवाई शिविर में काले झंडों के साथ जोरदार विरोध बामनवास , सवाई माधोपुर बामनवास क्षेत्र के बिछोछ गांव में आयोजित भूमि अवाप्ति जनसुनवाई शिविर के दौरान ईसरदा–बंध बरेठा नहर परियोजना को लेकर किसानों का गुस्सा एक बार फिर खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं काले झंडों के साथ शिविर में पहुंचीं तथा SDM मोहन चौधरी के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने नहर अलाइनमेंट की पुनः तकनीकी समीक्षा, वैकल्पिक मार्ग, MDR सड़क एवं रेलवे क्रॉसिंग का पुनर्मूल्यांकन तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। प्रशासन की ओर से समझाइश के बावजूद किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।4
- school me kya ho raha h 3 saal ki bachi ke saat sarmsar karne wali ghatna sabi dyan deve1