logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरसिंह मंदिर प्रांगण में गूंजे सुर: पुलिस बैंड दल की मनमोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए नगरवासी *नरसिंह मंदिर प्रांगण में गूंजे सुर: पुलिस बैंड दल की मनमोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए नगरवासी देशभक्ति एवं लोकप्रिय धुनों से उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।* बैंड दल की समन्वित एवं अनुशासित प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। •*कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित हुए।* विगत रात्रि को नरसिंह मंदिर प्रांगण में मध्यप्रदेश पुलिस बैंड दल द्वारा एक आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना, अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, रक्षित निरीक्षक, श्रीमति मनोरमा बघेल एवं बड़ी संख्या में नगरवासी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बैंड दल द्वारा देशभक्ति गीतों एवं लोकप्रिय धुनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण उत्साह एवं उल्लास से भर गया। उपस्थित जनसमूह बैंड की सुमधुर धुनों पर मंत्रमुग्ध हो गया तथा कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। पुलिस बैंड दल की अनुशासित, समन्वित एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का सकारात्मक संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना विभाग द्वारा सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। *कार्यक्रम का उद्देश्य :* • पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना। • नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना बढ़ाना। • सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मक माहौल का निर्माण। • समाज में शांति, सौहार्द एवं अनुशासन का संदेश देना। • युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना। • आरक्षक (बैण्ड) भर्ती वर्ष 2026 के अंतर्गत कुल 679 पदों पर सीधी भर्ती हेतु इच्छुक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना।

9 hrs ago
user_News Chandra Shekher Sonu
News Chandra Shekher Sonu
नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

नरसिंह मंदिर प्रांगण में गूंजे सुर: पुलिस बैंड दल की मनमोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए नगरवासी *नरसिंह मंदिर प्रांगण में गूंजे सुर: पुलिस बैंड दल की मनमोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए नगरवासी देशभक्ति एवं लोकप्रिय धुनों से उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।* बैंड दल की समन्वित एवं अनुशासित प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। •*कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध

1730b393-db8f-4795-aea6-ca8603fc4a73

स्थापित हुए।* विगत रात्रि को नरसिंह मंदिर प्रांगण में मध्यप्रदेश पुलिस बैंड दल द्वारा एक आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना, अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, रक्षित निरीक्षक, श्रीमति मनोरमा बघेल एवं बड़ी संख्या में नगरवासी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बैंड दल द्वारा देशभक्ति गीतों एवं लोकप्रिय धुनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण उत्साह एवं उल्लास से

4182cf92-0a34-4bf6-a43f-4e5b84897f0b

भर गया। उपस्थित जनसमूह बैंड की सुमधुर धुनों पर मंत्रमुग्ध हो गया तथा कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। पुलिस बैंड दल की अनुशासित, समन्वित एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का सकारात्मक संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना विभाग द्वारा सभी उपस्थित नागरिकों का

2bb8b419-178f-4978-a9eb-ffadef3c2115

आभार व्यक्त किया गया। *कार्यक्रम का उद्देश्य :* • पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना। • नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना बढ़ाना। • सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मक माहौल का निर्माण। • समाज में शांति, सौहार्द एवं अनुशासन का संदेश देना। • युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना। • आरक्षक (बैण्ड) भर्ती वर्ष 2026 के अंतर्गत कुल 679 पदों पर सीधी भर्ती हेतु इच्छुक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • फर्जी डॉक्यूमेंट लगाकर निकाली दो आरोपियों ने सैकड़ो मोबाइल सिम,पुलिस ने किया गिरफ्तार..
    1
    फर्जी डॉक्यूमेंट लगाकर निकाली दो आरोपियों ने सैकड़ो मोबाइल सिम,पुलिस ने किया गिरफ्तार..
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    53 min ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रदेश में टीईटी शिक्षक पात्रता परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है।और बड़ी संख्या में एकत्रित होकर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। शिक्षकों का आरोप है कि परीक्षा के आयोजन और नियमों में कई विसंगतियां हैं। प्रदर्शनकारि शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि वर्तमान आदेश को जल्द निरस्त किया जाए।
    1
    प्रदेश में टीईटी शिक्षक पात्रता परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है।और बड़ी संख्या में एकत्रित होकर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। शिक्षकों का आरोप है कि परीक्षा के आयोजन और नियमों में कई विसंगतियां हैं। प्रदर्शनकारि शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि वर्तमान आदेश को जल्द निरस्त किया जाए।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    4 hrs ago
  • टीईटी परीक्षा के विरोध में "अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा नरसिंहपुर" का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन टीईटी (Teacher Eligibility Test) परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में चल रहे विरोध के बीच आज जिले में भी "अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश" के प्रांतीय आह्वान पर "अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा नरसिंहपुर" के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन देखने को मिला। जिले के समस्त शिक्षक एकजुट होकर सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों का कहना है कि टीईटी परीक्षा को अनिवार्य बनाए जाने से वर्षों से कार्यरत शिक्षकों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के बाद अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त किया अथवा आरटीआई एक्ट क्रियान्वयन से पूर्व कार्यरत शिक्षकों को इससे छूट प्रदान किए जाने हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर कर राहत प्रदान की जावे एवं वर्ष 1998 से कार्यरत शिक्षकों की वरिष्ठता का निर्धारण प्रथम नियुक्ति दिनाँक से प्रदान की जाए। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में उनके साथ इस प्रकार की शर्तें लागू करना न्यायसंगत नहीं है। यदि सरकार ने जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस दौरान जिले के लगभग सभी स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि इस मुद्दे पर शिक्षकों में भारी असंतोष है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन शिक्षकों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों की अनदेखी होने पर वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
    1
    टीईटी परीक्षा के विरोध में "अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा नरसिंहपुर" का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
टीईटी (Teacher Eligibility Test) परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में चल रहे विरोध के बीच आज जिले में भी "अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश" के प्रांतीय आह्वान पर "अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा नरसिंहपुर" के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन देखने को मिला। जिले के समस्त शिक्षक एकजुट होकर सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
संघ के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों का कहना है कि टीईटी परीक्षा को अनिवार्य बनाए जाने से वर्षों से कार्यरत शिक्षकों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।
प्रदर्शन के बाद अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त किया अथवा आरटीआई एक्ट क्रियान्वयन से पूर्व कार्यरत शिक्षकों को इससे छूट प्रदान किए जाने हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर कर राहत प्रदान की जावे एवं  वर्ष 1998 से कार्यरत शिक्षकों की वरिष्ठता का निर्धारण प्रथम नियुक्ति दिनाँक से प्रदान की जाए।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में उनके साथ इस प्रकार की शर्तें लागू करना न्यायसंगत नहीं है। यदि सरकार ने जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
इस दौरान जिले के लगभग सभी स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि इस मुद्दे पर शिक्षकों में भारी असंतोष है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन शिक्षकों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों की अनदेखी होने पर वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
    user_Tara patel - MO,9424301511
    Tara patel - MO,9424301511
    मीडिया कंपनी नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by News Chandra Shekher Sonu
    3
    Post by News Chandra Shekher Sonu
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गाडरवारा: भाजपा नेता पर हमले से बढ़ा जनाक्रोश, 7 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन
    1
    गाडरवारा: भाजपा नेता पर हमले से बढ़ा जनाक्रोश, 7 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    5 hrs ago
  • Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    1
    Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.