चित्रकूट के थाना बहिलपुरवा क्षेत्र में 22 जुलाई 2026 को छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में सामने आए तीनों आरोपियों—जितेन्द्र उर्फ भोले (पुत्र देवराज पटेल, निवासी ग्राम कल्ला), विवेक कुमार पटेल (पुत्र नरेश कुमार पटेल, निवासी रैपुरवा माफी) और प्रवीण पटेल (पुत्र शिवमूरत, निवासी मानपुर, हाल पता ग्राम कल्ला)—की पहचान पीड़िता और एक अन्य गवाह ने 24 जुलाई 2026 को फोटो के जरिए की थी। इन आरोपियों की गिरफ्तारी पर पहले पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था, जिसे पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा ने बढ़ाकर प्रत्येक पर ₹50-50 हजार कर दिया था। शनिवार, 25 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना के बाद भरतकूप थाना क्षेत्र के मड़फा पहाड़-हुडा रोड पर पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी जितेन्द्र उर्फ भोले के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। इस कार्रवाई में आरक्षी राघवेन्द्र राजपूत भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार मामले में आगे की आवश्यक वैधानिक एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।
चित्रकूट के थाना बहिलपुरवा क्षेत्र में 22 जुलाई 2026 को छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में सामने आए तीनों आरोपियों—जितेन्द्र उर्फ भोले (पुत्र देवराज पटेल, निवासी ग्राम कल्ला), विवेक कुमार पटेल (पुत्र नरेश कुमार पटेल, निवासी
रैपुरवा माफी) और प्रवीण पटेल (पुत्र शिवमूरत, निवासी मानपुर, हाल पता ग्राम कल्ला)—की पहचान पीड़िता और एक अन्य गवाह ने 24 जुलाई 2026 को फोटो के जरिए की थी। इन आरोपियों की गिरफ्तारी पर पहले पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था, जिसे पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम
परिक्षेत्र, बांदा ने बढ़ाकर प्रत्येक पर ₹50-50 हजार कर दिया था। शनिवार, 25 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना के बाद भरतकूप थाना क्षेत्र के मड़फा पहाड़-हुडा रोड पर पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी जितेन्द्र उर्फ भोले के पैर में गोली लगी, जिसके
बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। इस कार्रवाई में आरक्षी राघवेन्द्र राजपूत भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार मामले में आगे की आवश्यक वैधानिक एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत अमदरा पुलिस ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल घुनवारा में शनिवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। मैहर पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एस आई लक्ष्मण प्रसाद बुनकर, एएसआई अवधराज सिंह और एएसआई सुशील कुमार अहिरवार ने विद्यालय के प्राचार्य श्री सतेन्द्र सिंह व समस्त स्टाफ की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर अपने परिवार व समाज को जागरूक करने का आह्वान किया और उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य का संदेश देते हुए नशा न करने की शपथ दिलाई।4
- मैहर के नीलकंठ आश्रम ओयला मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवीन मूर्तियों को खंडित किए जाने की घटना के बाद श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया है। आश्रम परिसर में रखी संत स्वामी बम महाराज जी की उन दो मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया है, जिनकी आगामी जनवरी माह में प्राण-प्रतिष्ठा प्रस्तावित थी। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचने लगे, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात की गई है। स्थिति को संभालने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, तहसीलदार जितेन्द्र पटेल, एसआई संतोष उलाड़ी, एसआई वंदना गर्ग, नेक सिंह, रावेंद्र दोहरे, अतुल दाहिया और राजेंद्र सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।4
- मध्य प्रदेश के मैहर में किसानों की विभिन्न समस्याओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल ने किया। ज्ञापन में व्यापम और पेपर लीक प्रकरणों का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा, खरीफ सीजन के दौरान ई-टोकन व्यवस्था से डीएपी एवं उर्वरक वितरण में आ रही दिक्कतों को दूर करने, किसानों को 24 घंटे निर्बाध बिजली देने, बिजली बिलों की मनमानी रोकने और मूंग खरीदी की सीमा प्रति एकड़ 1 क्विंटल से बढ़ाकर 4 क्विंटल करने की मांग रखी गई। साथ ही मैहर नगर की जर्जर सड़कों की मरम्मत, नियमित सफाई और यातायात व्यवस्था सुधारने का मुद्दा भी उठाया गया। जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान गोविंद नाथ पटेल, जयपाल सिंह, रामसूजान पाण्डेय, मिठ्ठू महाराज, नितिन प्रताप सिंह एडवोकेट, अर्जुन सिंह बुंदेला, वीरेंद्र सिंह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।4
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इस इस्तीफे के तुरंत बाद राजनाथ सिंह का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। उस बयान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि एनडीए सरकार में मंत्रियों के इस्तीफे नहीं होते हैं। धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी अपने भाषण में राजनाथ सिंह के इस बयान का जिक्र किया। अभिजीत दिपके ने तंज कसते हुए कहा कि राजनाथ सिंह ने एक बार कहा था कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन दुनिया झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए।1
- मध्य प्रदेश के मैहर में शराब की पैकारी करने वाले मनोज केशरवानी पर मैहर पुलिस की मेहरबानी देखने को मिल रही है। शराब पैकारी के काम में शामिल मनोज केशरवानी पर मैहर पुलिस लगातार अपनी मेहरबानी बनाए हुए है।1
- चित्रकूट के थाना बहिलपुरवा क्षेत्र में 22 जुलाई 2026 को छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में सामने आए तीनों आरोपियों—जितेन्द्र उर्फ भोले (पुत्र देवराज पटेल, निवासी ग्राम कल्ला), विवेक कुमार पटेल (पुत्र नरेश कुमार पटेल, निवासी रैपुरवा माफी) और प्रवीण पटेल (पुत्र शिवमूरत, निवासी मानपुर, हाल पता ग्राम कल्ला)—की पहचान पीड़िता और एक अन्य गवाह ने 24 जुलाई 2026 को फोटो के जरिए की थी। इन आरोपियों की गिरफ्तारी पर पहले पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था, जिसे पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा ने बढ़ाकर प्रत्येक पर ₹50-50 हजार कर दिया था। शनिवार, 25 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना के बाद भरतकूप थाना क्षेत्र के मड़फा पहाड़-हुडा रोड पर पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी जितेन्द्र उर्फ भोले के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। इस कार्रवाई में आरक्षी राघवेन्द्र राजपूत भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार मामले में आगे की आवश्यक वैधानिक एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।4