logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षाबंधन पर घर लौट रहे यात्रियों की बस में ट्रक की टक्कर,तीन की मौत सुल्तानपुर-रक्षाबंधन पर घर लौट रहे यात्रियों की खुशियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मातम में बदल गईं। बल्दीराय क्षेत्र के माइलस्टोन 96.600 के पास गुरुवार भोर करीब 5:30 बजे किनारे खड़ी गुड़गांव से बिहार जा रही बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। तीन यात्रियों की मौत और करीब 16 घायल,पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।टक्कर इतनी भीषण कि बस का पिछला हिस्सा पिचककर चकनाचूर हो गया। पीछे की दो सीटें पिछले पहियों तक पहुंच गईं और कई यात्री बस में फंस गए।चीख-पुकार के बीच पुलिस और यूपीईडा कर्मियों ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।बस में करीब 80 यात्री सवार थे। यात्रियों के मुताबिक चालक ने भोर में बस एक्सप्रेसवे किनारे खड़ी की और बाथरूम चला गया था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसकी तलाश कर रही है।मृतकों की पहचान श्यामलाल मंडल (28), विनोद मंडल (50) और बिहार के कुमारखंड निवासी किरण देवी (46) के रूप में हुई है। मौके पर एसडीएम प्रभात सिंह, सीओ आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। *हादसे के बाद फिर उठा कट का मुद्दा* स्थानीय लोगों ने चक टेरी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कट बनाने की मांग की है।लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे से महज दो किलोमीटर दूर सीएचसी बल्दीराय है,लेकिन हादसे में घायलों को करीब 20 किलोमीटर दूर कुमारगंज या 40 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले जाना पड़ता है।हादसे में सुरक्षित बचे करीब 61 यात्रियों को तहसील प्रशासन ने दूसरी बस से मुजफ्फरपुर भेजा। समाजसेवी शिवम श्रीवास्तव ने यात्रियों को पानी और बिस्कुट वितरित किए। जिलाधिकारी सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार,आवश्यक सहायता और घटना के संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

43 min ago
user_Rajdev yadav (पत्रकार )
Rajdev yadav (पत्रकार )
बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
43 min ago

रक्षाबंधन पर घर लौट रहे यात्रियों की बस में ट्रक की टक्कर,तीन की मौत सुल्तानपुर-रक्षाबंधन पर घर लौट रहे यात्रियों की खुशियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मातम में बदल गईं। बल्दीराय क्षेत्र के माइलस्टोन 96.600 के पास गुरुवार भोर करीब 5:30 बजे किनारे खड़ी गुड़गांव से बिहार जा रही बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। तीन यात्रियों की मौत और करीब 16 घायल,पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।टक्कर इतनी भीषण कि बस का पिछला हिस्सा पिचककर चकनाचूर हो गया। पीछे की दो सीटें पिछले पहियों तक पहुंच गईं और कई यात्री बस में फंस गए।चीख-पुकार के बीच पुलिस और यूपीईडा कर्मियों ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।बस में करीब 80 यात्री सवार थे। यात्रियों के मुताबिक चालक ने भोर में बस एक्सप्रेसवे किनारे खड़ी की और बाथरूम चला गया था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसकी तलाश कर रही है।मृतकों की पहचान श्यामलाल मंडल (28), विनोद मंडल (50) और बिहार के कुमारखंड निवासी किरण देवी (46) के रूप में हुई है। मौके पर एसडीएम प्रभात सिंह, सीओ आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। *हादसे के बाद फिर उठा कट का मुद्दा* स्थानीय लोगों ने चक टेरी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कट बनाने की मांग की है।लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे से महज दो किलोमीटर दूर सीएचसी बल्दीराय है,लेकिन हादसे में घायलों को करीब 20 किलोमीटर दूर कुमारगंज या 40 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले जाना पड़ता है।हादसे में सुरक्षित बचे करीब 61 यात्रियों को तहसील प्रशासन ने दूसरी बस से मुजफ्फरपुर भेजा। समाजसेवी शिवम श्रीवास्तव ने यात्रियों को पानी और बिस्कुट वितरित किए। जिलाधिकारी सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार,आवश्यक सहायता और घटना के संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नागेश्वर महादेव मार्ग पर अग्निपरीक्षा जारी: सावन के बाद भी नहीं बदली तस्वीर। सुल्तानपुर। सावन का अंतिम सोमवार बीत जाने के बाद भी जज्जौर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंदिर तक पहुंचने वाले एकमात्र मार्ग की बदहाली और उस पर गिराई गई ईंटों ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है। एपिसोड-1 के बाद भी हालात जस के तस मंदिर मार्ग की बदहाली को लेकर पूर्व में ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) अभिषेक शुक्ला ने मार्ग को जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), परियोजना निदेशक और जिला विकास अधिकारी तक मामला पहुँचने के बाद भी धरातल पर कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। ताजा स्थिति यह है कि मार्ग पर पानी और कीचड़ भरा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा रास्ते पर इस तरह से ईंट के टुकड़े (रोड़ा) गिरा दिए गए हैं, जिससे जलनिकासी पूरी तरह ठप हो गई है और रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। इससे रोज़ाना श्रद्धालु और स्थानीय लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं से वंचित आस्था का केंद्र * जलनिकासी व सड़क मरम्मत का अभाव: हल्की बारिश में भी सड़क नाले का रूप ले लेती है। * महिलाओं के लिए शौचालय न होना: दूर-दराज से आने वाली महिला श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। * वृद्धों और बच्चों के लिए जोखिम: फिसलन और बेतरतीब ईंटों के कारण बुजुर्गों व बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन से उठे 4 तीखे सवाल: * क्या जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? * क्या हर सावन और बारिश में श्रद्धालुओं को इसी नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ेगा? * अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासनों का असर ज़मीन पर कब दिखाई देगा? * मंदिर के अकेले रास्ते को बाधित करने वालों पर ठोस विभागीय कार्रवाई कब होगी? मांग: ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नागेश्वर महादेव मंदिर मार्ग का तुरंत पक्की मरम्मत कराया जाए, जलनिकासी की पक्की व्यवस्था की जाए और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक जन-सुविधाएं (विशेषकर महिला शौचालय) उपलब्ध कराई जाएं।
    1
    नागेश्वर महादेव मार्ग पर अग्निपरीक्षा जारी: सावन के बाद भी नहीं बदली तस्वीर।
सुल्तानपुर। 
सावन का अंतिम सोमवार बीत जाने के बाद भी जज्जौर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंदिर तक पहुंचने वाले एकमात्र मार्ग की बदहाली और उस पर गिराई गई ईंटों ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है।
एपिसोड-1 के बाद भी हालात जस के तस
मंदिर मार्ग की बदहाली को लेकर पूर्व में ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) अभिषेक शुक्ला ने मार्ग को जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), परियोजना निदेशक और जिला विकास अधिकारी तक मामला पहुँचने के बाद भी धरातल पर कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
ताजा स्थिति यह है कि मार्ग पर पानी और कीचड़ भरा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा रास्ते पर इस तरह से ईंट के टुकड़े (रोड़ा) गिरा दिए गए हैं, जिससे जलनिकासी पूरी तरह ठप हो गई है और रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। इससे रोज़ाना श्रद्धालु और स्थानीय लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
मूलभूत सुविधाओं से वंचित आस्था का केंद्र
* जलनिकासी व सड़क मरम्मत का अभाव: हल्की बारिश में भी सड़क नाले का रूप ले लेती है।
* महिलाओं के लिए शौचालय न होना: दूर-दराज से आने वाली महिला श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है।
* वृद्धों और बच्चों के लिए जोखिम: फिसलन और बेतरतीब ईंटों के कारण बुजुर्गों व बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
प्रशासन से उठे 4 तीखे सवाल:
* क्या जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?
* क्या हर सावन और बारिश में श्रद्धालुओं को इसी नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ेगा?
* अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासनों का असर ज़मीन पर कब दिखाई देगा?
* मंदिर के अकेले रास्ते को बाधित करने वालों पर ठोस विभागीय कार्रवाई कब होगी?
मांग:
ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नागेश्वर महादेव मंदिर मार्ग का तुरंत पक्की मरम्मत कराया जाए, जलनिकासी की पक्की व्यवस्था की जाए और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक जन-सुविधाएं (विशेषकर महिला शौचालय) उपलब्ध कराई जाएं।
    user_Pawan Dubey
    Pawan Dubey
    Local News Reporter बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • छप्पर गिरने से दो मौतों के बाद पीड़ित परिवार से मिले अधिकारी, मां को दी ₹5 हजार की तत्काल मदद छप्पर गिरने से दो मौतों के बाद पीड़ित परिवार से मिले अधिकारी, मां को दी ₹5 हजार की तत्काल मदद हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ग्राम पंचायत भुलाईपुर निधियांवा में बारिश के दौरान छप्पर गिरने से वंदना और आठ वर्षीय बालक की मौत के बाद बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। खंड विकास अधिकारी आरएन भारती, ग्राम सचिव भूपेंद्र तिवारी और ग्राम प्रधान सत्रोहन मिश्र ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। खंड विकास अधिकारी ने वंदना की मां को तत्काल ₹5 हजार की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों को वापस तो नहीं लाया जा सकता, लेकिन परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार के घर पर नल की सुविधा नहीं है। दो दिन के भीतर नल लगवाने का आश्वासन दिया गया। मौके पर बीकापुर कोतवाली के थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे भी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को ₹4 लाख की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। अधिकारियों ने परिवार की स्थिति की जानकारी लेते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
    1
    छप्पर गिरने से दो मौतों के बाद पीड़ित परिवार से मिले अधिकारी, मां को दी ₹5 हजार की तत्काल मदद
छप्पर गिरने से दो मौतों के बाद पीड़ित परिवार से मिले अधिकारी, मां को दी ₹5 हजार की तत्काल मदद
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ग्राम पंचायत भुलाईपुर निधियांवा में बारिश के दौरान छप्पर गिरने से वंदना और आठ वर्षीय बालक की मौत के बाद बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। खंड विकास अधिकारी आरएन भारती, ग्राम सचिव भूपेंद्र तिवारी और ग्राम प्रधान सत्रोहन मिश्र ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
खंड विकास अधिकारी ने वंदना की मां को तत्काल ₹5 हजार की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों को वापस तो नहीं लाया जा सकता, लेकिन परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार के घर पर नल की सुविधा नहीं है। दो दिन के भीतर नल लगवाने का आश्वासन दिया गया।
मौके पर बीकापुर कोतवाली के थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे भी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को ₹4 लाख की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। अधिकारियों ने परिवार की स्थिति की जानकारी लेते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद का प्रदर्शन: आर्थिक आधार पर आरक्षण और UGC समाप्त करने सहित 5 मांगें उठाईं, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने सामान्य समाज के हितों और समानता की मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। संगठन ने DM के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें 5 प्रमुख मांगें उठाई गईं। प्रदर्शनकारी पहले तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां अपना मांग पत्र सौंपा। संगठन ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक अपनी मांगों को पहुंचाकर उन पर तत्काल कार्रवाई की अपील की है। उनकी पहली मांग दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति से संबंधित है। संगठन ने अपील की है कि नागरिकों और सामाजिक संगठनों को संविधान व कानून के दायरे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की उचित अनुमति और व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दूसरी प्रमुख मांग विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) व्यवस्था को समाप्त करने की है। परिषद ने UGC के प्रावधानों की व्यापक समीक्षा कर इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने अथवा कानून व संविधान के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। तीसरी मांग आरक्षण व्यवस्था में सुधार से जुड़ी है। संगठन ने जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को प्राथमिकता देने की बात कही है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समान अवसर मिल सकें। चौथी मांग एससी/एसटी से संबंधित कानूनों एवं नीतियों की निष्पक्ष और व्यापक समीक्षा की है। इसका उद्देश्य कानून के दुरुपयोग को रोकना और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ न्याय सुनिश्चित करना बताया गया है। पांचवीं और अंतिम मांग सामान्य समाज के हितों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की है। परिषद ने सामान्य समाज के आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर नागरिकों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी तथा नीतिगत प्रावधान करने की अपील की है। ज्ञापन के अंत में, संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना के अनुरूप उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। इस ज्ञापन पर संगठन के अयोध्या मंडल प्रभारी गौरी शंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष (सुल्तानपुर) अमित उपाध्याय, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवैया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य भरत तिवारी तथा जिलाध्यक्ष (रायबरेली) सुधीर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
    2
    सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद का प्रदर्शन: आर्थिक आधार पर आरक्षण और UGC समाप्त करने सहित 5 मांगें उठाईं, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र
सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने सामान्य समाज के हितों और समानता की मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। संगठन ने DM के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें 5 प्रमुख मांगें उठाई गईं।
प्रदर्शनकारी पहले तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां अपना मांग पत्र सौंपा। संगठन ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक अपनी मांगों को पहुंचाकर उन पर तत्काल कार्रवाई की अपील की है।
उनकी पहली मांग दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति से संबंधित है। संगठन ने अपील की है कि नागरिकों और सामाजिक संगठनों को संविधान व कानून के दायरे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की उचित अनुमति और व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
दूसरी प्रमुख मांग विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) व्यवस्था को समाप्त करने की है। परिषद ने UGC के प्रावधानों की व्यापक समीक्षा कर इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने अथवा कानून व संविधान के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
तीसरी मांग आरक्षण व्यवस्था में सुधार से जुड़ी है। संगठन ने जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को प्राथमिकता देने की बात कही है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समान अवसर मिल सकें।
चौथी मांग एससी/एसटी से संबंधित कानूनों एवं नीतियों की निष्पक्ष और व्यापक समीक्षा की है। इसका उद्देश्य कानून के दुरुपयोग को रोकना और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ न्याय सुनिश्चित करना बताया गया है।
पांचवीं और अंतिम मांग सामान्य समाज के हितों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की है। परिषद ने सामान्य समाज के आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर नागरिकों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी तथा नीतिगत प्रावधान करने की अपील की है।
ज्ञापन के अंत में, संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना के अनुरूप उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। इस ज्ञापन पर संगठन के अयोध्या मंडल प्रभारी गौरी शंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष (सुल्तानपुर) अमित उपाध्याय, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवैया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य भरत तिवारी तथा जिलाध्यक्ष (रायबरेली) सुधीर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर मैं प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह प्रदान किए जाएंगे। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
    1
    प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर
मैं प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह प्रदान किए जाएंगे।
—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe jai shree radhe jai shree radhe jai shree radhe
    1
    radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe jai shree radhe jai shree radhe jai shree radhe
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए.जब मासूम की सुरीली गुहार ने छेड़ा सिस्टम का तार. बाराबंकी। मासूम की अपील: बाराबंकी में एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद सादगी और मासूमियत से सीधे जिलाधिकारी (DM) से सड़क बनवाने की अपील करती नज़र आ रही है। 👉दिल छू लेने वाला अंदाज़: बिना किसी डर और हिचकिचाहट के, बच्ची ने पानी और कीचड़ से बेहाल रास्ते की तरफ़ इशारा करते हुए कहा— "DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए।" 👉इंटरनेट पर वायरल: क्रिस्टल गार्डन के पास का यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। 👉सोशल मीडिया पर लोग मासूम की बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि मासूम बच्ची की यह साफ़-सुथरी गुहार क्या अफ़सरशाही के कानों तक पहुँचेगी और क्या क्रिस्टल गार्डन के पास की जर्जर सड़क की सूरत बदलेगी?
    1
    DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए.जब मासूम की सुरीली गुहार ने छेड़ा सिस्टम का तार.
बाराबंकी। मासूम की अपील: बाराबंकी में एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद सादगी और मासूमियत से सीधे जिलाधिकारी (DM) से सड़क बनवाने की अपील करती नज़र आ रही है।
👉दिल छू लेने वाला अंदाज़: बिना किसी डर और हिचकिचाहट के, बच्ची ने पानी और कीचड़ से बेहाल रास्ते की तरफ़ इशारा करते हुए कहा— "DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए।"
👉इंटरनेट पर वायरल: क्रिस्टल गार्डन के पास का यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। 
👉सोशल मीडिया पर लोग मासूम की बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि मासूम बच्ची की यह साफ़-सुथरी गुहार क्या अफ़सरशाही के कानों तक पहुँचेगी और क्या क्रिस्टल गार्डन के पास की जर्जर सड़क की सूरत बदलेगी?
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप। पुलिस जांच में जुटी। *ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप।* सुलतानपुर।* थाना क्षेत्र गोसाईगंज के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 126 पर बना एयर स्ट्रिप (हवाई पट्टी) के समीप खड़ी बैंड ट्रक की बाड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति लाश, मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस। मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस। जनपद गाजीपुर से लखनऊ की तरफ से आ रही बैंड ट्रक।
    1
    *ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप। पुलिस जांच में जुटी।

*ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप।*
सुलतानपुर।* थाना क्षेत्र गोसाईगंज के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 126 पर बना एयर स्ट्रिप (हवाई पट्टी) के समीप खड़ी बैंड ट्रक की बाड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति लाश, मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस। मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस। जनपद गाजीपुर से लखनऊ की तरफ से आ रही बैंड ट्रक।
    user_Pawan Dubey
    Pawan Dubey
    Local News Reporter बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शाहगंज चौकी पर विहिप एकल अभियान ने मनाया रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों को बांधी राखी शाहगंज चौकी पर विहिप एकल अभियान ने मनाया रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों को बांधी राखी हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विश्व हिंदू परिषद के एकल अभियान के तहत बुधवार को शाहगंज चौकी पर रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकल अभियान से जुड़ी बहनों ने चौकी प्रभारी विपिन कुमार सहित चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस दौरान बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए उनके प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं और त्योहारों के दौरान भी ड्यूटी पर तैनात रहकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाना आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। चौकी प्रभारी विपिन कुमार एवं स्टाफ ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा उनकी सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और एकल अभियान के कार्यकर्ताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। विहिप एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह का पर्व होने के साथ ही समाज में सुरक्षा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
    1
    शाहगंज चौकी पर विहिप एकल अभियान ने मनाया रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
शाहगंज चौकी पर विहिप एकल अभियान ने मनाया रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विश्व हिंदू परिषद के एकल अभियान के तहत बुधवार को शाहगंज चौकी पर रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकल अभियान से जुड़ी बहनों ने चौकी प्रभारी विपिन कुमार सहित चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
इस दौरान बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए उनके प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं और त्योहारों के दौरान भी ड्यूटी पर तैनात रहकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाना आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।
चौकी प्रभारी विपिन कुमार एवं स्टाफ ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा उनकी सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और एकल अभियान के कार्यकर्ताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।
विहिप एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह का पर्व होने के साथ ही समाज में सुरक्षा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सुल्तानपुर पूर्वांचल सड़क हादसे मामले में जिलाधिकारी का व्यान* सुल्तानपुर,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज प्रातः लगभग 05ः30 बजे थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत किलोमीटर संख्या 96.5 पर सड़क दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस जो कि गुड़गांव से बिहार जा रही थी उसको पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा 16 यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से 11 को 100 शैया अस्पताल, कुमारगंज में भर्ती कराया गया है, जबकि 05 घायलों को जिला चिकित्सालय, अयोध्या के लिए रेफर किया गया है। सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। शेष बचे हुये यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा बस से उनके गन्तव्य स्थान हेतु रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जानकारी एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है तथा यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। जिलाधिकारी सुल्तानपुर द्वारा संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, आवश्यक सहायता एवं घटना के संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
    4
    सुल्तानपुर पूर्वांचल सड़क हादसे मामले में जिलाधिकारी का व्यान*
सुल्तानपुर,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज प्रातः लगभग 05ः30 बजे थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत किलोमीटर संख्या 96.5 पर सड़क दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस जो कि गुड़गांव से बिहार जा रही थी उसको पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा 16 यात्री घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से 11 को 100 शैया अस्पताल, कुमारगंज में भर्ती कराया गया है, जबकि 05 घायलों को जिला चिकित्सालय, अयोध्या के लिए रेफर किया गया है। सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। शेष बचे हुये यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा बस से उनके गन्तव्य स्थान हेतु रवाना कर दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जानकारी एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है तथा यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।
जिलाधिकारी सुल्तानपुर द्वारा संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, आवश्यक सहायता एवं घटना के संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.