Shuru
Apke Nagar Ki App…
माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क दुघर्टना में मौत... 😊माफिया स्व अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत, कार एक्सीडेंट में हुई मौत झांसी जेल @में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था अबान अहमद... माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क दुघर्टना में मौत... माफिया स्व अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत, कार एक्सीडेंट में हुई मौत झांसी जेल @में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था अबान अहमद...
राज कुमार सोनकर पत्रकार
माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क दुघर्टना में मौत... 😊माफिया स्व अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत, कार एक्सीडेंट में हुई मौत झांसी जेल @में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था अबान अहमद... माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क दुघर्टना में मौत... माफिया स्व अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत, कार एक्सीडेंट में हुई मौत झांसी जेल @में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था अबान अहमद...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चंदौली मे किसान संघर्ष मोर्चा, विंध्य एक्सप्रेस वे,किसान नेताओ का नजरबंद का पांचवा और धरने का 26 वां दिन धरना जारी1
- कैमूर/बिहार, दिल्ली के सासंद सह भोजपुरी इंडस्ट्री फिल्मों व लोकगीतों के कलाकार मनोज तिवारी का प्राथमिक विद्यालय बना बदहाली का शिकार: कचरे के ढेर से गुजरकर जाने को मजबूर हैं बच्चे कैमूर। एक ओर जहां सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और स्कूलों की तस्वीर बदलने के लंबे-चौड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर कैमूर जिले के मोहनियां प्रखंड क्षेत्र से एक सरकारी स्कूल की बदहाली की ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है। बता दें कि मोहनियां प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पुसौली (पोस्ट- भीटी, थाना- मोहनियां) आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यह वही विद्यालय है, जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, दिल्ली के सांसद और प्रसिद्ध भोजपुरी गायक व अभिनेता मनोज तिवारी ने अपने बचपन के दिन बिताए और अपनी प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। देश की संसद में गूंजने वाली आवाज देने वाले इस ऐतिहासिक स्कूल का आज बुरा हाल है। वही विद्यालय परिसर और इसके मुख्य आवागमन के रास्तों पर कचरे व गंदगी का अंबर लगा हुआ है। हालात इतने विकट हैं कि यहां आने-जाने वाले छोटे-छोटे मासूम बच्चों को रोज गंदे पानी, कीचड़ और कचरे के ढेर से होकर स्कूल के अंदर प्रवेश करना पड़ता है। इससे न सिर्फ बच्चों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है, बल्कि बदबू और गंदगी के कारण संक्रमण व गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। आपको बताते हुए चलें कि स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि एक तरफ इस विद्यालय का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन वर्तमान में जनप्रतिनिधियों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण विद्यालय की स्थिति दयनीय हो चुकी है। अभिभावकों ने मांग की है कि विद्यालय परिसर और आवागमन के मुख्य मार्ग से कचरे और गंदगी को तत्काल हटाया जाए। साथ ही नियमित सफाई और जलजमाव से मुक्ति के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए। आपको बता दें कि यदि समय रहते स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इस समस्या का समाधान नहीं किया, तो नौनिहालों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके भविष्य पर भी इसका गहरा असर पड़ेगा। अब देखना यह है कि मनोज तिवारी के इस ऐतिहासिक विद्यालय की सुध लेने के लिए जिम्मेदार कब जागते हैं।2
- कलम की धार से | अयोध्या "रक्षाबंधन से पहले जहर की फैक्ट्री पर वार" राजेपुर में नकली मिठाई का कारखाना सीज, कीड़े वाली मिठाई बरामद - मिलावटखोरों में हड़कंप अयोध्या। रक्षाबंधन के ठीक पहले अयोध्या में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक ऐसी फैक्ट्री पर छापा मारा जहां त्योहार की मिठाई नहीं, जहर बन रहा था। पूरा बाजार क्षेत्र के राजेपुर गांव में चल रहे कथित नकली मिठाई कारखाने पर विभाग और डायल-112 पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने मिलावटखोरों की नींद उड़ा दी। गंदगी का अड्डा था 'फैक्ट्री' ग्रामीणों की सूचना पर जब टीम अंदर घुसी तो नजारा देखकर पेट खराब हो गया। - परिसर में भयंकर गंदगी और तेज दुर्गंध - मिठाइयां सड़ी हुई, उनमें कीड़े पड़े थे - बिना लाइसेंस के बड़े पैमाने पर उत्पादन - लाइसेंस कौशलपुरी का था, पर फैक्ट्री राजेपुर में चल रही थी सहायक खाद्य आयुक्त देव आशीष उपाध्याय ने बताया: _"हमारी टीम ने 4 सैंपल लिए हैं। बिना लाइसेंस के मिठाई बनाई जा रही थी। काफी गंदगी पाई गई। रिपोर्ट आने के बाद कठोर कार्रवाई होगी।"_ ग्रामीणों ने पकड़ा बिजली से पिछले कई दिनों से गांव में ट्रांसफार्मर बार-बार फेल हो रहा था। बिजली का असामान्य लोड देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। पड़ताल की तो एक मकान के अंदर मिठाई बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां बन रही मिठाई लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही थी। दावा ये भी है कि इसी संचालक के खिलाफ पहले कौशलपुरी क्षेत्र में भी खाद्य विभाग कार्रवाई कर चुका है। डायल-112 पुलिस ने मौके पर लिखापढ़ी कर जांच शुरू कर दी है। कलम की धार - मिलावटखोरों पर सीधा प्रहार रक्षाबंधन पर बहन भाई को प्यार से मिठाई खिलाती है। ये लोग उस मिठाई में कीड़े परोस रहे थे। इससे बड़ा पाप क्या होगा? 3 बातें साफ हैं 1. त्योहार = मिलावट का सीजन हर साल दिवाली, होली, रक्षाबंधन से पहले ऐसे कारखाने खुलते हैं। सस्ता माल, महंगा दाम, और बीमारी फ्री। 2. लाइसेंस का फर्जीवाड़ा कौशलपुरी का लाइसेंस लेकर राजेपुर में फैक्ट्री। यानी कानून को भी चूना लगाया। 3. ग्रामीण ही असली खाद्य इंस्पेक्टर बिजली फेल हुई तो शक हुआ। अगर ग्रामीण न जागते तो ये जहर आपके घर की थाली तक पहुंच जाता। सवाल खाद्य विभाग से पहले कौशलपुरी में कार्रवाई हुई थी। फिर ये दोबारा कैसे शुरू हुआ? ब्लैकलिस्ट क्यों नहीं किया? हर 6 महीने में जांच क्यों नहीं? मांग 1. FIR के साथ NSA जैसी कार्रवाई। ये आतंकवाद से कम नहीं। 2. पूरे जिले की मिठाई दुकानों की 7 दिन में सघन जांच। 3. दोषी का नाम, फोटो सार्वजनिक करो ताकि कोई उससे मिठाई न खरीदे। रक्षाबंधन खुशियों का त्योहार है। इसे अस्पताल का त्योहार मत बनने दो। जनता से अपील मिठाई सस्ती देखकर खुश मत हो। पैकेट, लाइसेंस नंबर, FSSAI जरूर देखें। शक हो तो टोल फ्री 1800-11-2100 पर शिकायत करें। मिलावटखोरों सुन लो अयोध्या की धरती पर अब जहर नहीं बिकेगा। खाद्य विभाग की ये छापेमारी शुरुआत है, अंत नहीं।6
- श्रावण में भीड़ को देखते हुए चेतगंज पुलिस का अतिक्रमण विरोधी अभियान वाराणसी। श्रावण माह में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए थाना चेतगंज पुलिस ने सख्त कदम उठाया। इंस्पेक्टर विजय शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कों पर बेवजह खड़ी गाड़ियों और बीच सड़क पर लगे ठेला-खोमचा हटवाए। इंस्पेक्टर विजय शुक्ला ने हमराहियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे और बीच सड़कों पर खड़े दो पहिया वाहनों, ठेलों और खोमचों को हटवाया गया। दुकानदारों और वाहन चालकों को आगे से अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा कि नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।श्रावण में मंदिरों और बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के कारण जाम और दुर्घटना से बचाव। श्रद्धालुओं और आम लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना।1
- जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। रामगढ़ स्थित लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत प्रेरणादायक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह ने सभी को 'नशा मुक्त भारत' के निर्माण की शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इससे बचाव के लिए जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयास ही सबसे प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर अभय कुमार पी.के., गोविंद शर्मा, रितेश पांडेय, संजय सिंह, धीरेंद्र राय, अवधेश सिंह, अभय कुमार यादव, भृगुनाथ पाठक सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- खेत में चारा काटने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम खेत में चारा काटने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के रैसीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में खेत पर चारा काटने गए किसान की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रैसीपुर गांव निवासी लालजी सिंह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने पशुओं के लिए चारा (चरी) काटने खेत गए थे। बताया जाता है कि खेत में प्रवेश करते समय वे अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। तलाश करने पर वे खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें दोपहर बाद लगभग 03 बजे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- महिला महाविद्यालय में चला नशा मुक्ति अभियान, छात्राओं ने दिलाई जागरूकता की शपथ1
- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एआई तकनीक से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली): बैराठ स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को एमपी फाउंडेशन, गाजियाबाद के तत्वावधान तथा एचपीसीएल एवं एलआईसी के सहयोग से एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) एवं कौशल विकास विषय पर दो दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने किया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को एआई, आधुनिक तकनीक और भविष्य के रोजगार के अवसरों से परिचित कराना है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को गंभीरता से सीखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीकी ज्ञान और कौशल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कौशल विकास को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में एमपी फाउंडेशन, इवेंटस प्रो तथा विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में उप-प्राचार्य शुभेंदु भट्टाचार्य ने सभी अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।1
- मोहनिया कैमूर:-स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदवा गांव के समीप हथियार का भय दिखाकर रंगदारी मांगने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा कार का शीशा तोड़कर एक लाख रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मरीचा गांव निवासी चंद्र भूषण सिंह ने मोहनिया थाना में लिखित आवेदन देकर चंदवा गांव के तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 5 अगस्त 2026 की शाम वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। चंदवा गांव के समीप पहुंचने पर आरोपितों ने उन्हें रोक लिया और रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गई तथा हथियार का भय दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते समय आरोपितों ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और कार में रखे एक लाख रुपये निकाल लिए। साथ ही भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी जुटाई। इसके बाद पीड़ित ने मोहनिया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तथा अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने फोन पर जानकारी देते हुए गुरुवार सुबह 7:30 AM बजे कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।2