Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारद्वार के जूना तालाब में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान। बारद्वार के जूना तालाब में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान।
Bhupendra lahare
बारद्वार के जूना तालाब में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान। बारद्वार के जूना तालाब में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- प्रेमजाल में फंसाकर युवती को बनाया बंधक फोटो-वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार मांगे,मीना बाजार में हुई थी आरोपी से पहचान।1
- Modi को आशीर्वाद का दिया..हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया सारंगढ़ | देखिये सारंगढ़ मे कैसे मनाया गया सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। सारंगढ़ के ऐतिहासिक खाड़ाबांध तालाब में आयोजित मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधिवत मंत्रोच्चार एवं शंखनाद के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का आगाज किया गया। इस अवसर पर हजारों दीपों की रोशनी से खाड़ाबांध तालाब जगमगा उठा। हजारों नगरवासियों, माताओं, बहनों, दीदियों, युवाओं और आम नागरिकों की सहभागिता ने पूरे आयोजन को जनभागीदारी के उत्सव में बदल दिया। राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य आयोजन में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इन 25 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करोड़ों नागरिकों के लिए यह अवसर सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व पटल पर विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश की विकास यात्रा में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी जनभागीदारी और सेवा के प्रति कृतज्ञता की भावना का प्रतीक है। मुख्य आयोजन में दीपों की श्रृंखला के साथ खाड़ाबांध तालाब में 10 हजार से अधिक आटे के दीपों का प्रवाह भी किया गया। जल में प्रवाहित होते दीपों और तालाब परिसर में प्रज्ज्वलित हजारों दीपों ने सेवा, समर्पण और सामूहिक संकल्प का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने सेवा, सुशासन, जनकल्याण और ‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प के साथ अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे एक माह जिले में संचालित होगा। अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को जिला मुख्यालय तक सीमित न रखते हुए गांव से शहर और शासकीय कार्यालयों से लेकर प्रमुख सार्वजनिक स्थलों तक विस्तार दिया गया। जिले के विभिन्न विकासखंडों, नगरीय क्षेत्रों, ग्राम पंचायतों, अमृत सरोवरों, मंदिरों और अन्य प्रमुख स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। 49 अमृत सरोवर, 36 मंदिरों सहित चिन्हांकित सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया, जबकि चयनित 25 ग्रामों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य रखा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही परिवारों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की दीदियों तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों ने भी अपने घर-आंगन में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान में सहभागिता निभाई। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम टिमरलगा में मां नाथलदाई मंदिर के समीप 2100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। बरमकेला विकासखंड के भिखमपुरा सपेरा बस्ती स्थित महादेव नगर में प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में दीप प्रज्ज्वलन किया गया। केडार क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा 2100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, वहीं बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम रायकोना में अमृत सरोवर के समीप विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगरीय क्षेत्रों में अटल परिसर, भारत माता चौक, जयस्तंभ चौक सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय तथा अन्य शासकीय कार्यालयों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। सेवा संकल्प अभियान केवल दीप प्रज्ज्वलन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी एक माह तक सेवा, सुशासन, जनभागीदारी, नवाचार, जल संरक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। ‘सेवा-मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जल जन सेवा संकल्प’ जैसी पहलों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं एवं नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर ‘सेवा-मेरा योगदान’ की भावना को साकार किया। इस अवसर पर श्री ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय, पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, श्री सुभाष जलान, श्री मनोज मिश्रा, श्री भारत जटवार, श्री पुलकित चंद्र, श्री शमशेर सिंह, श्री टीकाराम पटेल, श्री रिंकू तिवारी, श्री अमित अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, दीदियां, युवा और आम नागरिक उपस्थित रहे। खाड़ाबांध तालाब में एक साथ प्रज्ज्वलित हजारों दीपों की रोशनी ने यह संदेश दिया कि सेवा और विकास की यात्रा केवल शासन की नहीं, बल्कि समाज और प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से आगे बढ़ती है। ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ शुरू हुआ यह अभियान आगामी एक माह तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और विकसित भारत के सामूहिक संकल्प को नई ऊर्जा देगा। समाचार क्रमांक 000// गुलाब डड़सेना1
- हरदीबाजार में SECL के द्वारा हास्पिटल को तोड़कर पुरी तरह से जगह को समतल कर रहे हैं , SECL को चाहिए कोयला1
- Bhrashtachar Sarpanch Sachiv4
- जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र।1
- बोईदा में 1100 दीपों से जगमगाया गांव, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईदा में अटल चौक, सोसायटी भवन, पंचायत भवन,विधायक प्रतिनिधि निवास में 1100 आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित कर उनके जन्मदिन को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम विधायक प्रतिनिधि एवं प्रदेश किसान मोर्चा सह मीडिया प्रभारी दुष्यंत शर्मा व सरपंच संजय राज के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पंचायत भवन परिसर में एक साथ 1100 दीप प्रज्वलित किए गए। हजारों की संख्या में टिमटिमाते दीपों की रोशनी से पंचायत भवन परिसर सहित आसपास का क्षेत्र जगमगा उठा और पूरा गांव दीपों की रोशनी से नहा गया।दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और शुभकामना के रूप में मनाया।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि व प्रदेश किसान मोर्चा सह मीडिया प्रभारी दुष्यंत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह आशा,सकारात्मकता और विकास का संदेश भी देता है। बोईदा में 1100 दीपों का सामूहिक प्रज्वलन गांव की एकजुटता और प्रधानमंत्री के प्रति लोगों के स्नेह एवं शुभकामनाओं का प्रतीक है।दुष्यंत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है। गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से विकास एवं जनकल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, जनभागीदारी और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के अवसर के रूप में भी मनाया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि “बोईदा में जलाए गए ये 1100 दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना के प्रतीक हैं। जिस प्रकार दीप अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार देश में विकास, सेवा और जनकल्याण की भावना निरंतर आगे बढ़ती रहे, यही हमारी कामना है।”कार्यक्रम के दौरान दीपों से सजे पंचायत भवन परिसर का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए दीप प्रज्वलित किए। शाम होते ही 1100 दीपों की रोशनी से बोईदा का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण नजर आया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम पंचायत बोईदा में सामाजिक एकजुटता, जनभागीदारी और सेवा भावना का संदेश भी दिया गया। पंचायत भवन से लेकर सोसायटी भवन, अटल चौक और निज निवास तक दीप प्रज्वलित कर जन्मदिवस समारोह को विशेष रूप दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और दीपों की रोशनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्ज्वल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।4
- हरदीबाजार में SECL की तानाशाही से हास्पिटल को तोड दिया गया है1
- कोरबा : जटगा सरपंच पति की दबंगई का एक और वीडियो वायरल, युवक से मारपीट का आरोप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल1
- बच्चे की मौत के मामले में झोलाछाप डॉक्टर ओमपाल गिरफ्तार1