Modi को आशीर्वाद का दिया..हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया सारंगढ़ | देखिये सारंगढ़ मे कैसे मनाया गया सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। सारंगढ़ के ऐतिहासिक खाड़ाबांध तालाब में आयोजित मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधिवत मंत्रोच्चार एवं शंखनाद के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का आगाज किया गया। इस अवसर पर हजारों दीपों की रोशनी से खाड़ाबांध तालाब जगमगा उठा। हजारों नगरवासियों, माताओं, बहनों, दीदियों, युवाओं और आम नागरिकों की सहभागिता ने पूरे आयोजन को जनभागीदारी के उत्सव में बदल दिया। राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य आयोजन में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इन 25 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करोड़ों नागरिकों के लिए यह अवसर सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व पटल पर विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश की विकास यात्रा में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी जनभागीदारी और सेवा के प्रति कृतज्ञता की भावना का प्रतीक है। मुख्य आयोजन में दीपों की श्रृंखला के साथ खाड़ाबांध तालाब में 10 हजार से अधिक आटे के दीपों का प्रवाह भी किया गया। जल में प्रवाहित होते दीपों और तालाब परिसर में प्रज्ज्वलित हजारों दीपों ने सेवा, समर्पण और सामूहिक संकल्प का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने सेवा, सुशासन, जनकल्याण और ‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प के साथ अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे एक माह जिले में संचालित होगा। अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को जिला मुख्यालय तक सीमित न रखते हुए गांव से शहर और शासकीय कार्यालयों से लेकर प्रमुख सार्वजनिक स्थलों तक विस्तार दिया गया। जिले के विभिन्न विकासखंडों, नगरीय क्षेत्रों, ग्राम पंचायतों, अमृत सरोवरों, मंदिरों और अन्य प्रमुख स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। 49 अमृत सरोवर, 36 मंदिरों सहित चिन्हांकित सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया, जबकि चयनित 25 ग्रामों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य रखा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही परिवारों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की दीदियों तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों ने भी अपने घर-आंगन में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान में सहभागिता निभाई। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम टिमरलगा में मां नाथलदाई मंदिर के समीप 2100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। बरमकेला विकासखंड के भिखमपुरा सपेरा बस्ती स्थित महादेव नगर में प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में दीप प्रज्ज्वलन किया गया। केडार क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा 2100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, वहीं बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम रायकोना में अमृत सरोवर के समीप विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगरीय क्षेत्रों में अटल परिसर, भारत माता चौक, जयस्तंभ चौक सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय तथा अन्य शासकीय कार्यालयों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। सेवा संकल्प अभियान केवल दीप प्रज्ज्वलन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी एक माह तक सेवा, सुशासन, जनभागीदारी, नवाचार, जल संरक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। ‘सेवा-मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जल जन सेवा संकल्प’ जैसी पहलों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं एवं नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर ‘सेवा-मेरा योगदान’ की भावना को साकार किया। इस अवसर पर श्री ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय, पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, श्री सुभाष जलान, श्री मनोज मिश्रा, श्री भारत जटवार, श्री पुलकित चंद्र, श्री शमशेर सिंह, श्री टीकाराम पटेल, श्री रिंकू तिवारी, श्री अमित अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, दीदियां, युवा और आम नागरिक उपस्थित रहे। खाड़ाबांध तालाब में एक साथ प्रज्ज्वलित हजारों दीपों की रोशनी ने यह संदेश दिया कि सेवा और विकास की यात्रा केवल शासन की नहीं, बल्कि समाज और प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से आगे बढ़ती है। ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ शुरू हुआ यह अभियान आगामी एक माह तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और विकसित भारत के सामूहिक संकल्प को नई ऊर्जा देगा। समाचार क्रमांक 000// गुलाब डड़सेना

- Modi को आशीर्वाद का दिया..हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया सारंगढ़ | देखिये सारंगढ़ मे कैसे मनाया गया सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। सारंगढ़ के ऐतिहासिक खाड़ाबांध तालाब में आयोजित मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधिवत मंत्रोच्चार एवं शंखनाद के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का आगाज किया गया। इस अवसर पर हजारों दीपों की रोशनी से खाड़ाबांध तालाब जगमगा उठा। हजारों नगरवासियों, माताओं, बहनों, दीदियों, युवाओं और आम नागरिकों की सहभागिता ने पूरे आयोजन को जनभागीदारी के उत्सव में बदल दिया। राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य आयोजन में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इन 25 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करोड़ों नागरिकों के लिए यह अवसर सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व पटल पर विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश की विकास यात्रा में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी जनभागीदारी और सेवा के प्रति कृतज्ञता की भावना का प्रतीक है। मुख्य आयोजन में दीपों की श्रृंखला के साथ खाड़ाबांध तालाब में 10 हजार से अधिक आटे के दीपों का प्रवाह भी किया गया। जल में प्रवाहित होते दीपों और तालाब परिसर में प्रज्ज्वलित हजारों दीपों ने सेवा, समर्पण और सामूहिक संकल्प का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने सेवा, सुशासन, जनकल्याण और ‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प के साथ अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे एक माह जिले में संचालित होगा। अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को जिला मुख्यालय तक सीमित न रखते हुए गांव से शहर और शासकीय कार्यालयों से लेकर प्रमुख सार्वजनिक स्थलों तक विस्तार दिया गया। जिले के विभिन्न विकासखंडों, नगरीय क्षेत्रों, ग्राम पंचायतों, अमृत सरोवरों, मंदिरों और अन्य प्रमुख स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। 49 अमृत सरोवर, 36 मंदिरों सहित चिन्हांकित सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया, जबकि चयनित 25 ग्रामों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य रखा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही परिवारों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की दीदियों तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों ने भी अपने घर-आंगन में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान में सहभागिता निभाई। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम टिमरलगा में मां नाथलदाई मंदिर के समीप 2100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। बरमकेला विकासखंड के भिखमपुरा सपेरा बस्ती स्थित महादेव नगर में प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में दीप प्रज्ज्वलन किया गया। केडार क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा 2100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, वहीं बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम रायकोना में अमृत सरोवर के समीप विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगरीय क्षेत्रों में अटल परिसर, भारत माता चौक, जयस्तंभ चौक सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय तथा अन्य शासकीय कार्यालयों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। सेवा संकल्प अभियान केवल दीप प्रज्ज्वलन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी एक माह तक सेवा, सुशासन, जनभागीदारी, नवाचार, जल संरक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। ‘सेवा-मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जल जन सेवा संकल्प’ जैसी पहलों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं एवं नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर ‘सेवा-मेरा योगदान’ की भावना को साकार किया। इस अवसर पर श्री ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय, पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, श्री सुभाष जलान, श्री मनोज मिश्रा, श्री भारत जटवार, श्री पुलकित चंद्र, श्री शमशेर सिंह, श्री टीकाराम पटेल, श्री रिंकू तिवारी, श्री अमित अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, दीदियां, युवा और आम नागरिक उपस्थित रहे। खाड़ाबांध तालाब में एक साथ प्रज्ज्वलित हजारों दीपों की रोशनी ने यह संदेश दिया कि सेवा और विकास की यात्रा केवल शासन की नहीं, बल्कि समाज और प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से आगे बढ़ती है। ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ शुरू हुआ यह अभियान आगामी एक माह तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और विकसित भारत के सामूहिक संकल्प को नई ऊर्जा देगा। समाचार क्रमांक 000// गुलाब डड़सेना1
- सक्ती में धूप स्टिक कोन से बना अनोखा गणेश पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, सक्ती में धूप स्टिक कोन से बना अनोखा गणेश पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, 40 किलो धूप स्टिक कोन से 15 दिनों की मेहनत में तैयार हुई अमित तंबोली की अद्भुत कलाकृति, सक्ती नगर के मौली फिश क्षेत्र में धूप स्टिक कोन से निर्मित अनोखा गणेश पंडाल इन दिनों श्रद्धालुओं और नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भगवान श्री गणेश की मनमोहक प्रतिमा के साथ पंडाल की अनूठी कलात्मक सज्जा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय कलाकार अमित तंबोली ने करीब 15 दिनों के अथक परिश्रम से लगभग 40 किलो धूप स्टिक कोन का उपयोग कर यह आकर्षक पंडाल तैयार किया है। उनकी इस अनूठी कलाकारी की नगरभर में सराहना हो रही है। भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंचे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अमित तंबोली की कला की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका हुनर वास्तव में तारीफ के काबिल है और उनकी रचनात्मकता हर बार लोगों को कुछ नया देखने का अवसर देती है। धूप स्टिक कोन से तैयार पंडाल की आकर्षक बनावट, रंग संयोजन और बारीक कारीगरी श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। पारंपरिक भक्ति और रचनात्मक कला के इस अनूठे संगम को नगर में विशेष रूप से सराहा जा रहा है। इस अवसर पर अघरिया समाज सक्ती के अध्यक्ष डमरूधर पटेल, उदय मधुकर, ओमप्रकाश लहरे, रिंकू निर्मलकर सहित कलाकार अमित तंबोली अपने परिजनों के साथ उपस्थित रहे।1
- रायगढ़ में सिंदूर पार्क में 40 हजार दीप जले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ,मंत्री ओपी चौधरी हुए शामिल बोले-सेवा के रूप में मना रहे।1
- सक्ती जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत 4 लाख दीपों से जगमगाया जिला, दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में 7100 दीप प्रज्ज्वलित, गांव-गांव और घर-घर जला ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर की शाम सक्ती जिले में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम जनभागीदारी का बड़ा आयोजन बनकर सामने आया। शाम 7 बजे जिलेभर में करीब 4 लाख दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए गए। मंदिरों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थानों, शासकीय कार्यालयों, अमृत सरोवरों, जलाशयों, गोधामों, शासकीय उचित मूल्य दुकानों, प्रधानमंत्री आवासों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलने से पूरा जिला रोशनी से जगमगा उठा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां करीब 7100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर केक काटा गया तथा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं भी दी गईं। इस मौके पर नागरिकों से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, स्व-सहायता समूहों की दीदियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। लोगों ने अपने-अपने घरों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर सेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया। गांवों की गलियां, चौक-चौराहे और नगरीय क्षेत्रों के प्रमुख स्थल दीपों की रोशनी से आलोकित नजर आए। सक्ती विकासखंड में तुर्रीधाम मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के साथ पंचायत भवनों, अमृत सरोवरों और सार्वजनिक परिसरों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। डभरा विकासखंड में चंद्रहासिनी मंदिर चंद्रपुर, श्रीराम मंदिर किरारी, जगन्नाथ मंदिर शंकरपाली, शिव मंदिर साराडीह सहित कई धार्मिक स्थलों पर दीप जलाए गए। मालखरौदा विकासखंड में अटल परिसर अड़भार, मां अष्टभुजी मंदिर और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दीपोत्सव मनाया गया, जबकि जैजैपुर विकासखंड में मां महामाया मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जन औषधि केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसके अलावा कलेक्ट्रेट कार्यालय, अटल परिसर, महाविद्यालयों, छात्रावासों, उप जेल परिसर, वेयरहाउस, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों और शासकीय उचित मूल्य दुकानों सहित जिले के अनेक स्थानों पर भी दीप जलाकर अभियान के प्रति सहभागिता दर्ज कराई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने भी अपने घरों में दीप जलाकर कार्यक्रम का हिस्सा बने। शाम 7 बजे पूरे जिले में एक साथ प्रज्ज्वलित हुए करीब 4 लाख दीपों ने सक्ती जिले में जनभागीदारी, सामाजिक एकजुटता और सेवा संकल्प की अनूठी तस्वीर पेश की। गांव-गांव और घर-घर जलते दीपों ने पूरे जिले को रोशनी से आलोकित कर दिया और सामूहिक सहभागिता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।1
- बारद्वार के जूना तालाब में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान। बारद्वार के जूना तालाब में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान।1
- Post by Shubham Mishra1
- PM मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड... PM मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड: जांजगीर-चांपा भाजपा ने किया भजन-कीर्तन व पूजा-अर्चना, कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की समृद्धि के लिए की प्रार्थना।1
- प्रेमजाल में फंसाकर युवती को बनाया बंधक फोटो-वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार मांगे,मीना बाजार में हुई थी आरोपी से पहचान।1