अवैध बजरी से भरी ट्रॉली चलते ट्रैक्टर से बीच रास्ते छोड़कर चालक खेतों की फसल व तारबंदी को तोड़ता हुआ फरार मलारना डूंगर, उपखंड मलारना डूंगर क्षेत्र के मलारना चौड़ इलाके में रविवार सुबह अवैध बजरी परिवहन का एक मामला सामने आया, जिसमें पुलिस की कार्रवाई से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने बीच रास्ते में ट्रॉली अलग कर दी और खेतों से होकर ट्रैक्टर भगा ले गया। इस दौरान कई किसानों की खड़ी फसल तथा खेतों की तारबंदी को नुकसान पहुंचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे चांदणोली से भेरूबोल होते हुए लाड़ोता सड़क की ओर अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। सूचना मिलने पर राजस्थान पुलिस की टीम सक्रिय हुई और पुलिस की जीप लाड़ोता रोड पर पहुंच गई, जैसे ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को लाड़ोता रोड की ओर लेकर आया, उसे सड़क पर खड़ा पुलिस वाहन 112 दिखाई दिया। पुलिस को सामने देखकर चालक घबरा गया और उसने चलते ट्रैक्टर से ट्रॉली अलग कर दी। इस दौरान सड़क पर खड़ी एक कार बाल-बाल बच गई। इसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भीम सिंह पुरविया के खेत की ओर मुड़ गया और खेतों की तारबंदी तथा खंभों को तोड़ते हुए खड़ी गेहूं व चना की फसलों से होकर भाग निकला। भागने के दौरान आसपास के कई किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। घटना के समय खेतों में कार्य कर रहे किसानों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस चौकी मलारना चौड़ से कांस्टेबल रमेश चौधरी और देवराम भी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रॉली को कब्जे में लेकर मलारना डूंगर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है तथा चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, प्रभावित किसानों ने फसलों के नुकसान की भरपाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस विषय को लेकर थाना अधिकारी राजेश मीणा से बात करने पर उन्होंने बताया कि अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को जप्त करके मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अवैध बजरी से भरी ट्रॉली चलते ट्रैक्टर से बीच रास्ते छोड़कर चालक खेतों की फसल व तारबंदी को तोड़ता हुआ फरार मलारना डूंगर, उपखंड मलारना डूंगर क्षेत्र के मलारना चौड़ इलाके में रविवार सुबह अवैध बजरी परिवहन का एक मामला सामने आया, जिसमें पुलिस की कार्रवाई से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने बीच रास्ते में ट्रॉली अलग कर दी और खेतों से होकर ट्रैक्टर भगा ले गया। इस दौरान कई किसानों की खड़ी फसल तथा खेतों की तारबंदी को नुकसान पहुंचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे चांदणोली से भेरूबोल होते हुए लाड़ोता सड़क की ओर अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। सूचना
मिलने पर राजस्थान पुलिस की टीम सक्रिय हुई और पुलिस की जीप लाड़ोता रोड पर पहुंच गई, जैसे ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को लाड़ोता रोड की ओर लेकर आया, उसे सड़क पर खड़ा पुलिस वाहन 112 दिखाई दिया। पुलिस को सामने देखकर चालक घबरा गया और उसने चलते ट्रैक्टर से ट्रॉली अलग कर दी। इस दौरान सड़क पर खड़ी एक कार बाल-बाल बच गई। इसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भीम सिंह पुरविया के खेत की ओर मुड़ गया और खेतों की तारबंदी तथा खंभों को तोड़ते हुए खड़ी गेहूं व चना की फसलों से होकर भाग निकला। भागने के दौरान आसपास के कई किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। घटना के
समय खेतों में कार्य कर रहे किसानों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस चौकी मलारना चौड़ से कांस्टेबल रमेश चौधरी और देवराम भी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रॉली को कब्जे में लेकर मलारना डूंगर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है तथा चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, प्रभावित किसानों ने फसलों के नुकसान की भरपाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस विषय को लेकर थाना अधिकारी राजेश मीणा से बात करने पर उन्होंने बताया कि अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को जप्त करके मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- विकलांग जन क्रांति सेना प्रमुख श्री सत्येंद्र सिंह राठौड़ जी झालावाड़ पहुंचने पर विकलांगों का संगठन झालावाड़ द्वारा जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश जीभील उनकी पूरी टीम द्वाराभव्य स्वागत किया गया1
- मलारना डूंगर। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत निमोद में रविवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने तीन परिवारों को भारी नुकसान पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग जीतराम मीणा, शिवप्रसाद तथा गिर्राज के मकानों में फैल गई, जिससे घरों में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग की घटना इतनी तेज थी कि पशुओं को बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका, जिससे एक भैंस, गाय तथा बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण काफी नुकसान हो गया। बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी से आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा प्रभावित परिवारों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने तथा विद्युत लाइनों की नियमित जांच कराने की मांग की है। ऐसी दर्दनाक घटनाएं क्षेत्र में चिंता का विषय बनती जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राज्य सरकार और विद्युत विभाग को शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।3
- सवाई माधोपुर होली का तीन दिवसीय त्यौहार को लेकर मुख्य बाजार में रंग गुलालों की आई बहार, बाजार में आमजन लोग रंगो की खरीदारी करते आए नजर।1
- gram dangarwara me 11000 line Tut gai he jain sir dyana nhi de rhe ho1
- लालसोट में होली महोत्सव 2026 की धूम लालसोट। परशुराम सर्किल पर आयोजित होली महोत्सव में भक्ति और संगीत की रंगारंग छटा देखने को मिली। इंडियन आइडल फेम ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणगौर हेला ख्याल संगीत दंगल समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लालसोट विधायक रामविलास मीणा, निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।5
- आरोप–प्रत्यारोप तेज: विधायक हंसराज मीणा ने पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा को भ्रष्टाचार के मुद्दों पर घेरा सपोटरा. (करौली) . सपोटरा क्षेत्र की राजनीति में आरोप–प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। विधायक हंसराज मीणा और पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा के बीच भ्रष्टाचार, भूमि आवंटन, मनरेगा कार्यों और विकास योजनाओं को लेकर खुली बयानबाज़ी शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बयानों से क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है। विधायक ने उठाए भूमि आवंटन और मनरेगा के मुद्दे विधायक हंसराज मीणा ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के पंचायत राज मंत्री रहते हुए सवा चार बीघा भूमि नियम विरुद्ध तरीके से अपने परिजनों के नाम आवंटित की गई। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित स्तर पर कार्रवाई की है। कुछ अधिकारियों को निलंबित किया गया तथा प्रकरण भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में दर्ज कराया गया है। पट्टा निरस्तीकरण की कार्रवाई न्यायालय में विचाराधीन बताई गई है। विधायक ने यह भी कहा कि नानपुर पंचायत में मनरेगा कार्यों में गंभीर अनियमितताओं का मामला उन्होंने स्वयं विधानसभा में उठाया था। उनके अनुसार जांच के आदेश जारी हो चुके हैं और विभागीय प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि यदि क्षेत्र में भ्रष्टाचार हो रहा है तो उसे सदन में उठाया जाए। हरिलाल मीणा प्रकरण पर दी सफाई हरिलाल मीणा की मृत्यु से जुड़े मामले में अपने परिवार पर लगाए गए आरोपों को विधायक ने निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। स्टांप पेपर से जुड़े दस्तावेजों की एफएसएल जांच की मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और किसी निर्दोष को जल्दबाजी में दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। नगर पालिका क्षेत्र के कार्यों पर सवाल विधायक ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में पंचायत समिति के माध्यम से राज्य वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग की राशि से नगर पालिका क्षेत्र में कई कार्य स्वीकृत किए गए, लेकिन अनेक कार्य धरातल पर दिखाई नहीं देते। उन्होंने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, सीबीओ ऑफिस में मरम्मत कार्य हेतु 2 लाख रुपये, उपखंड कार्यालय से रेंज कार्यालय तक 1.75 लाख रुपये, फुटपाथ निर्माण के लिए 1.54 लाख रुपये, राधा कृष्ण मंदिर से उपखंड कार्यालय तक रास्ता दुरुस्तीकरण के लिए 1.93 लाख रुपये तथा मुख्य सड़क मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक रोड लाइट के लिए 98 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। इसके अतिरिक्त पंचायत समिति स्तर पर विकास अधिकारी मरम्मत कार्य, पुराने पंचायत समिति भवन के हॉल एवं गुणवत्ता कक्षा के नवीनीकरण तथा पंचायत समिति क्वार्टर नंबर 5 की मरम्मत के लिए दो-दो लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। विधायक का आरोप है कि इन कार्यों की वास्तविक स्थिति की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। पूर्व मंत्री का तीखा पलटवार इधर पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा ने विधायक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, “चोर चोरी करता है तो कहता नहीं है।” पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि विधायक हंसराज मीणा स्वयं को भ्रष्टाचार से मुक्त बताते हैं तो वे किसी भी प्रकार की जांच, यहां तक कि नारकोटिक्स जांच तक के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी। राजनीतिक माहौल गरमाया दोनों नेताओं के बीच बयानबाज़ी के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एक ओर विधायक पूर्व मंत्री के कार्यकाल के निर्णयों और स्वीकृत कार्यों की जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं पूर्व मंत्री विधायक पर सीधे सवाल उठा रहे हैं। अब जनता और राजनीतिक पर्यवेक्षकों की नजर संभावित जांच, प्रशासनिक कार्रवाई और आधिकारिक निष्कर्षों पर टिकी हुई है।2
- लालसोट में होली महोत्सव 2026 की धूम, लौगौ का उमड़ा जनसैलाब, लालसोट मे होली महोत्सव 2026 की धूम इंडियन आइडल ने दी भजनों की प्रस्तुति लालसोट में मचा धमाल.. गणगौर हैला ख्याल संगीत दंगल समिति द्वारा आयोजित वैशाली रायकवार परशुराम सर्किल पर भव्य होली महोत्सव का आयोजन । कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद एवं गणगौर हेला ख्याल लालसोट द्वारा किया गगा। हेला ख्याल दंगल समिति के महामंत्री अशोक चौधरी, अध्यक्ष रामफूल सैनी ने बताया की महोत्सव में प्रसिद्ध लोक गायिका व इंडियन आईडल वैशाली रायकवार ने राजस्थानी लोकगीतों व हेला ख्याल की प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस दौरान एडिशनल एसपी विनोद सीपा व समिति के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माँ की तस्वीर के आगे दीप, गणेश वन्दना के साथ शुरूवात हुई।इस दौरान कार्यक्रम इंडियन आइडल एवं सारेगामा फेम वैशाली गायकवार ने अपनी टीम के साथ अपनी प्रस्तुति दी। भोपाल से अभिषेक शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिस सुनकर लोग मंत्र मुग्ध हो गये। इस दौरान लोगों द्वारा जमकर नाचे इस मौके पर लालसोट विधायक रामविलास मीणा, निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी, समाज सेवी सोनू बिनोरी, डां. शभू कुईवाला, सुभाष भिवाल, रामजीलाल सैनी, मुरारी माली, सुरज सैनी, शिव शंकर जोशी, चन्द शेखर सौनी, बृजमोहन पार्षद, जितू बड़ाया, विनोद गोयल, रोहित पंसारी, सहित हजारों की संख्या महिलाएं व पुरुष रहे मौजूद । कार्यक्रम स्थल को भव्य सजाया सवारा गया।4
- ग्राम निमोद में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से जीतराम मीणा, श्योपरसाद, गिर्राज के घर में लगी आग से भैंस, गाय बकरी, की मोके पर ही मौत हो गई! घर का जरूरत का सामान जल गया ! ऐसी दर्दनाक घटनाएँ चिंता का विषय है। राज्य सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।1