Shuru
Apke Nagar Ki App…
भेरुदा- विजयदशमी के पावन अवसर पर निकला चल समारोह
Ashish Dubey Journalist
भेरुदा- विजयदशमी के पावन अवसर पर निकला चल समारोह
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- विरसिंहपुर- दशहरे पर देश - प्रदेश की चल झाकियों के साथ निकला भव्य जूलूस1
- भेरुदा- विजयदशमी के पावन अवसर पर निकला चल समारोह1
- राजपूत कॉलोनी में शिवशक्ति दुर्गा समिति ने श्रद्धा-भक्ति के साथ किया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन डीजे, आतिशबाजी और माता रानी के जयकारों के साथ निकला विसर्जन जुलूस, बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति हुए शामिल राजपूत कॉलोनी में शिवशक्ति दुर्गा समिति ने श्रद्धा-भक्ति के साथ किया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन डीजे, आतिशबाजी और माता रानी के जयकारों के साथ निकला विसर्जन जुलूस, बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति हुए शामिल साईं खेड़ा। नगर की राजपूत कॉलोनी में शिवशक्ति दुर्गा समिति द्वारा मां जगत जननी की प्रतिमा की स्थापना कर नवरात्र पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। विगत दिवस हवन-पूजन के पश्चात कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। बुधवार को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के पश्चात मां जगत जननी की प्रतिमा का विसर्जन पिटेरास घाट पर किया गया। इस अवसर पर डीजे की धुनों और आतिशबाजी के बीच भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में भक्तगण एवं मातृशक्ति शामिल हुए। श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते विसर्जन स्थल तक पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। शिवशक्ति दुर्गा समिति के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।4
- पुलिस लाइन नरसिंहपुर में पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुआ शस्त्र पूजन नरसिंहपुर | 20 अक्टूबर 2026 बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पावन पर्व 'विजयादशमी' (दशहरा) के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन, नरसिंहपुर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में हुई, जहां शौर्य, पराक्रम और कर्तव्यपरायणता के प्रतीक शस्त्रों के प्रति श्रद्धा प्रकट की गई। इस गरिमामय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति काकोड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता ठाकुर, जिलाध्यक्ष श्री रामसनेही पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे सहित तमाम जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सामाजिक बुराइयों के खात्मे पर जोर — कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने, सामाजिक सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने विजयादशमी को अन्याय और कुरीतियों के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देने वाला पर्व बताया। सद्भाव और सकारात्मकता बनाए रखने की अपील — कलेक्टर रजनी सिंह कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सत्य, सदाचार और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से आपसी भाईचारा, कानून का सम्मान और जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने का संदेश दिया। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी — पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति जैसी गंभीर सामाजिक बुराइयों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन कुप्रवृत्तियों को जड़ से मिटाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर सामूहिक प्रयास करने होंगे। पुलिस और जनता के बीच मजबूत समन्वय से ही एक सुरक्षित, जागरूक और नशामुक्त समाज का ताना-बाना बुना जा सकता है। कार्यक्रम का समापन जनसुरक्षा, आपसी सौहार्द और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ हुआ।1
- नरसिंहपुर - पुलिस स्मृति दिवस पर किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर नरसिंहपुर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के शहीद स्मारक पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा और परेड का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कर्तव्य की वेदी पर देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। समारोह में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा सहित जिले के कई आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मंत्री प्रहलाद पटेल ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों द्वारा दिए गए सर्वोच्च और अनुकरणीय बलिदान को नमन किया।1
- खेरापति मठ मठ ग्राम बरमान कला जिला नरसिंहपुर नर्मदे हर जिंदगी भर1
- करेली में रावण दहन कर मनाया दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश करेली में राममंदिर प्रांगण एवं पुरानी गल्ला मंडी में रावण दहन कर दशहरा मनाया गया जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए।2
- दमोह- पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों जवानों को दी श्रद्धांजलि1