नानपारा की 25 वर्ष पुरानी सब्जी मंडी- कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्थानांतरित....... उत्तर प्रदेश,बहराइच - 25 वर्षों से नानपारा के मिहिपुरवा रोड पर संचालित हो रही नानपारा की थोक सब्जी मंडी आखिरकार बुधवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के नवीन मंडी परिसर में स्थानांतरित हो गई। बुधवार को सब्जी आढ़तियों ने नवीन मंडी स्थल पर बैठकर थोक कारोबार शुरू कर दिया है । सब्जी व्यापारी एवं नेता मुन्ना रायनी ने बताया मंडी शिफ्ट होने पर उन्हें खुशी है परंतु कुछ सुविधाओं का अभाव है दो व्यापारियों के लिए और दुकानें बनाई जाए तथा सभी को चबूतरे आवंटन किया जाए, शकील आढ़ती ने बताया कि नवीन मंडी से वह खुश है कुछ समस्याएं हैं दूर किया जाए, दारा आढ़ती ने कहा कि वह यहां पर व्यापार करके खुश है l *2003 में व्यापारियों के लिए दुकानें बनी फिर क्यों नहीं गए* निजी स्थल पर संचालित होने एवं रोड साइड होने पर लगता था जाम के कारण लोगों को हो रही थी समस्या अनेकों बार लोगों ने अधिकारियों को अवगत कराया प्रशासन की नजर में यह मंडी अवैध थी। मंडी को हटाने के लिए पिछले कई वर्षों से अधिकारियों की ओर से आधा दर्जन से अधिक बार नोटिस, चेतावनी और निर्देश जारी किए गए, लेकिन राजनीतिक पहुंच के चलते कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी और मंडी संचालित होती रही ल *एसडीएम की सख़्ती के कारण हट गई मंडी* वर्तमान एसडीएम नानपारा प्रकाश सिंह ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए मंडी सचिव सचिन कुमार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित तिथि तक निजी स्थल पर अवैध रूप से संचालित सब्जी मंडी को हर हाल में नवीन कृषि मंडी परिसर में शिफ्ट कराया जाए। आठ सितंबर मंगलवार को शिफ्टिंग की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। निर्देश के अनुपालन में मंगलवार सुबह मंडी स्थल पर पुलिस पहुंची और व्यापारियों से तत्काल मंडी शिफ्ट करने को कहा। इसके बाद व्यापारियों ने अपनी सब्जियां और अन्य सामान नवीन कृषि मंडी स्थल, बाईपास मार्ग पर पहुंचाना शुरू कर दिया। बुधवार से यहां विधिवत थोक सब्जी कारोबार शुरू हो गया। *नानपारा में पहले कहां थी मंडी* वर्ष 2000 से पहले नानपारा की थोक सब्जी मंडी गांधी पार्क और आसपास की दुकानों में चला करती थी स्थानीय नागरिकों के विरोध और अव्यवस्था को देखते हुए वर्ष 2000 में इसे वहां से हटाकर मिहिपुरवा रोड पर शिफ्ट किया गया था। *दुकानों का निर्माण का कराया गया फिर भी नहीं गए व्यापारी* अधिकारियों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में सब्जी व्यापारियों के लिए 20 दुकानों का निर्माण वर्ष 2003 में कराया और लाइसेंसधारी मंडी व्यापारियों को इन दुकानों का आवंटन भी कर दिया गया, इसके बावजूद सब्जी आढ़ती नवीन मंडी परिसर में नहीं पहुंचे। व्यापारी आवंटित दुकानों का किराया तो देते रहे, लेकिन थोक कारोबार निजी स्थल से ही करते रहे। वर्ष 2007 में फल मंडी में लगी आग के बाद नानपारा शहर में संचालित फल मंडी में भीषण आग लग गई थी। आग से बड़ी आबादी को नुकसान से बचाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने फल आढ़तियों को नवीन कृषि मंडी परिसर में व्यापार करने के निर्देश दिए। फल व्यापारियों ने सब्जी आढ़तियों के लिए बनाए गए चबूतरों पर अपना कारोबार शुरू कर दिया। बाद में फल व्यापारियों का भी आवंटन कर दिया गया।फल आढ़ती तो काम करते रहे परन्तु सब्जी आढ़ती वहां नहीं गए l एसडीएम नानपारा प्रकाश सिंह ने नवीन सब्जी मंडी पहुंचकर सुबह व्यापारियों से मुलाकात की उनकी समस्याएं जानी उन्होंने बताया कि सब्जी विक्रेता काफी समय से बाहर काम कर रहे थे अव्यवस्था थी शिकायतें भी मिलती थी उनकी सुरक्षा एवं अव्यवस्था को देखते हुए उन्हें अपने नियत स्थान मंडी समिति पर लाया गया है मंडी समिति की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग किया जाएगा 20 दुकाने बनी थी व्यापारियों ने काम शुरू कर दिया है 10 अन्य व्यापारियों के लिए दुकानें बनाई जा रही हैं lसाफ सफाई, बिजली,पेयजल, और शौचालय के साथ-साथ सुरक्षा के लिए तीन सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराए गए हैं l
नानपारा की 25 वर्ष पुरानी सब्जी मंडी- कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्थानांतरित....... उत्तर प्रदेश,बहराइच - 25 वर्षों से नानपारा के मिहिपुरवा रोड पर संचालित हो रही नानपारा की थोक सब्जी मंडी आखिरकार बुधवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के नवीन मंडी परिसर में स्थानांतरित हो गई। बुधवार को सब्जी आढ़तियों ने नवीन मंडी स्थल पर बैठकर थोक कारोबार शुरू कर दिया है । सब्जी व्यापारी एवं नेता मुन्ना रायनी ने बताया मंडी शिफ्ट होने पर उन्हें खुशी है परंतु कुछ सुविधाओं का अभाव है दो व्यापारियों के लिए और दुकानें बनाई जाए तथा सभी को चबूतरे आवंटन किया जाए, शकील आढ़ती ने बताया कि नवीन मंडी से वह खुश है कुछ समस्याएं हैं दूर किया जाए, दारा आढ़ती ने कहा कि वह यहां पर व्यापार करके खुश है l *2003 में व्यापारियों के लिए दुकानें बनी फिर क्यों नहीं गए* निजी स्थल पर संचालित होने एवं रोड साइड होने पर लगता था जाम के कारण लोगों को हो रही थी समस्या अनेकों
बार लोगों ने अधिकारियों को अवगत कराया प्रशासन की नजर में यह मंडी अवैध थी। मंडी को हटाने के लिए पिछले कई वर्षों से अधिकारियों की ओर से आधा दर्जन से अधिक बार नोटिस, चेतावनी और निर्देश जारी किए गए, लेकिन राजनीतिक पहुंच के चलते कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी और मंडी संचालित होती रही ल *एसडीएम की सख़्ती के कारण हट गई मंडी* वर्तमान एसडीएम नानपारा प्रकाश सिंह ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए मंडी सचिव सचिन कुमार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित तिथि तक निजी स्थल पर अवैध रूप से संचालित सब्जी मंडी को हर हाल में नवीन कृषि मंडी परिसर में शिफ्ट कराया जाए। आठ सितंबर मंगलवार को शिफ्टिंग की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। निर्देश के अनुपालन में मंगलवार सुबह मंडी स्थल पर पुलिस पहुंची और व्यापारियों से तत्काल मंडी शिफ्ट करने को कहा। इसके बाद व्यापारियों ने अपनी सब्जियां और अन्य सामान नवीन कृषि मंडी स्थल, बाईपास मार्ग पर पहुंचाना शुरू कर दिया। बुधवार से यहां विधिवत थोक
सब्जी कारोबार शुरू हो गया। *नानपारा में पहले कहां थी मंडी* वर्ष 2000 से पहले नानपारा की थोक सब्जी मंडी गांधी पार्क और आसपास की दुकानों में चला करती थी स्थानीय नागरिकों के विरोध और अव्यवस्था को देखते हुए वर्ष 2000 में इसे वहां से हटाकर मिहिपुरवा रोड पर शिफ्ट किया गया था। *दुकानों का निर्माण का कराया गया फिर भी नहीं गए व्यापारी* अधिकारियों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में सब्जी व्यापारियों के लिए 20 दुकानों का निर्माण वर्ष 2003 में कराया और लाइसेंसधारी मंडी व्यापारियों को इन दुकानों का आवंटन भी कर दिया गया, इसके बावजूद सब्जी आढ़ती नवीन मंडी परिसर में नहीं पहुंचे। व्यापारी आवंटित दुकानों का किराया तो देते रहे, लेकिन थोक कारोबार निजी स्थल से ही करते रहे। वर्ष 2007 में फल मंडी में लगी आग के बाद नानपारा शहर में संचालित फल मंडी में भीषण आग लग गई थी। आग से बड़ी आबादी को नुकसान से बचाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी और काफी प्रयास के
बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने फल आढ़तियों को नवीन कृषि मंडी परिसर में व्यापार करने के निर्देश दिए। फल व्यापारियों ने सब्जी आढ़तियों के लिए बनाए गए चबूतरों पर अपना कारोबार शुरू कर दिया। बाद में फल व्यापारियों का भी आवंटन कर दिया गया।फल आढ़ती तो काम करते रहे परन्तु सब्जी आढ़ती वहां नहीं गए l एसडीएम नानपारा प्रकाश सिंह ने नवीन सब्जी मंडी पहुंचकर सुबह व्यापारियों से मुलाकात की उनकी समस्याएं जानी उन्होंने बताया कि सब्जी विक्रेता काफी समय से बाहर काम कर रहे थे अव्यवस्था थी शिकायतें भी मिलती थी उनकी सुरक्षा एवं अव्यवस्था को देखते हुए उन्हें अपने नियत स्थान मंडी समिति पर लाया गया है मंडी समिति की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग किया जाएगा 20 दुकाने बनी थी व्यापारियों ने काम शुरू कर दिया है 10 अन्य व्यापारियों के लिए दुकानें बनाई जा रही हैं lसाफ सफाई, बिजली,पेयजल, और शौचालय के साथ-साथ सुरक्षा के लिए तीन सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराए गए हैं l
- नानपारा की 25 वर्ष पुरानी सब्जी मंडी- कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्थानांतरित....... उत्तर प्रदेश,बहराइच - 25 वर्षों से नानपारा के मिहिपुरवा रोड पर संचालित हो रही नानपारा की थोक सब्जी मंडी आखिरकार बुधवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के नवीन मंडी परिसर में स्थानांतरित हो गई। बुधवार को सब्जी आढ़तियों ने नवीन मंडी स्थल पर बैठकर थोक कारोबार शुरू कर दिया है । सब्जी व्यापारी एवं नेता मुन्ना रायनी ने बताया मंडी शिफ्ट होने पर उन्हें खुशी है परंतु कुछ सुविधाओं का अभाव है दो व्यापारियों के लिए और दुकानें बनाई जाए तथा सभी को चबूतरे आवंटन किया जाए, शकील आढ़ती ने बताया कि नवीन मंडी से वह खुश है कुछ समस्याएं हैं दूर किया जाए, दारा आढ़ती ने कहा कि वह यहां पर व्यापार करके खुश है l *2003 में व्यापारियों के लिए दुकानें बनी फिर क्यों नहीं गए* निजी स्थल पर संचालित होने एवं रोड साइड होने पर लगता था जाम के कारण लोगों को हो रही थी समस्या अनेकों बार लोगों ने अधिकारियों को अवगत कराया प्रशासन की नजर में यह मंडी अवैध थी। मंडी को हटाने के लिए पिछले कई वर्षों से अधिकारियों की ओर से आधा दर्जन से अधिक बार नोटिस, चेतावनी और निर्देश जारी किए गए, लेकिन राजनीतिक पहुंच के चलते कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी और मंडी संचालित होती रही ल *एसडीएम की सख़्ती के कारण हट गई मंडी* वर्तमान एसडीएम नानपारा प्रकाश सिंह ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए मंडी सचिव सचिन कुमार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित तिथि तक निजी स्थल पर अवैध रूप से संचालित सब्जी मंडी को हर हाल में नवीन कृषि मंडी परिसर में शिफ्ट कराया जाए। आठ सितंबर मंगलवार को शिफ्टिंग की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। निर्देश के अनुपालन में मंगलवार सुबह मंडी स्थल पर पुलिस पहुंची और व्यापारियों से तत्काल मंडी शिफ्ट करने को कहा। इसके बाद व्यापारियों ने अपनी सब्जियां और अन्य सामान नवीन कृषि मंडी स्थल, बाईपास मार्ग पर पहुंचाना शुरू कर दिया। बुधवार से यहां विधिवत थोक सब्जी कारोबार शुरू हो गया। *नानपारा में पहले कहां थी मंडी* वर्ष 2000 से पहले नानपारा की थोक सब्जी मंडी गांधी पार्क और आसपास की दुकानों में चला करती थी स्थानीय नागरिकों के विरोध और अव्यवस्था को देखते हुए वर्ष 2000 में इसे वहां से हटाकर मिहिपुरवा रोड पर शिफ्ट किया गया था। *दुकानों का निर्माण का कराया गया फिर भी नहीं गए व्यापारी* अधिकारियों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में सब्जी व्यापारियों के लिए 20 दुकानों का निर्माण वर्ष 2003 में कराया और लाइसेंसधारी मंडी व्यापारियों को इन दुकानों का आवंटन भी कर दिया गया, इसके बावजूद सब्जी आढ़ती नवीन मंडी परिसर में नहीं पहुंचे। व्यापारी आवंटित दुकानों का किराया तो देते रहे, लेकिन थोक कारोबार निजी स्थल से ही करते रहे। वर्ष 2007 में फल मंडी में लगी आग के बाद नानपारा शहर में संचालित फल मंडी में भीषण आग लग गई थी। आग से बड़ी आबादी को नुकसान से बचाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने फल आढ़तियों को नवीन कृषि मंडी परिसर में व्यापार करने के निर्देश दिए। फल व्यापारियों ने सब्जी आढ़तियों के लिए बनाए गए चबूतरों पर अपना कारोबार शुरू कर दिया। बाद में फल व्यापारियों का भी आवंटन कर दिया गया।फल आढ़ती तो काम करते रहे परन्तु सब्जी आढ़ती वहां नहीं गए l एसडीएम नानपारा प्रकाश सिंह ने नवीन सब्जी मंडी पहुंचकर सुबह व्यापारियों से मुलाकात की उनकी समस्याएं जानी उन्होंने बताया कि सब्जी विक्रेता काफी समय से बाहर काम कर रहे थे अव्यवस्था थी शिकायतें भी मिलती थी उनकी सुरक्षा एवं अव्यवस्था को देखते हुए उन्हें अपने नियत स्थान मंडी समिति पर लाया गया है मंडी समिति की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग किया जाएगा 20 दुकाने बनी थी व्यापारियों ने काम शुरू कर दिया है 10 अन्य व्यापारियों के लिए दुकानें बनाई जा रही हैं lसाफ सफाई, बिजली,पेयजल, और शौचालय के साथ-साथ सुरक्षा के लिए तीन सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराए गए हैं l4
- भुरका पहन कर जेंस ने एक बच्चे को उठाया आप लोग सावधान रहो1
- क़ृषि उत्पादन मंडी समिति नानपारा मे पहुंची अवैध सब्जी मंडी आखिर अपने निर्धारित स्थान पर पहुंची सब्जी मंडी विधायक नानपारा और एसडीएम नानपारा के प्रयास से मंडी स्थल पहुंची सब्जी मंडी नानपारा बहराइच आखिरकार विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा और एसडीएम नानपारा के प्रयास से लगभग ढाई दशक बाद अपनी इलाट स्थान पर पहुंची सब्जी मंडी मगर पुरे सब्जी वयपारियों को दुकान न मिलने पर उनके अंदर असंतोष भी देखने को मिला ज्ञात हो कि सन 2000 मे सब्जी वयपारियों के वयपार करने के लिए क़ृषि उत्पादन मंडी समिति मे 20 पक्की दुकाने एलाट की गई थी दुकान कम का हवाला देते हुए सब्जी वयपारी मंडी स्थल को छोड़कर निजी सब्जी मंडी बनाकर वयपार करते रहे क़स्बा नानपारा मे भीड़भाड़ वाले इलाके मे सब्जी मंडी होने के कारण प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न रहती थी नवागत उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह की तैनाती नानपारा मे होई तो उनको बार बार इसकी मिलने लगी जिसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने सख्त आदेश जारी किया कि सब्जी वयपारी अपने निर्धारित स्थान पर आकर ही वयपार करें जिसका असर दिखा और आज क़ृषि उत्पादन मंडी समिति नानपारा मे सब्जी वयपारी कारोबार करने के लिए पहुंच गए है कुछ लोगों के पास जगहे नहीं थी उनको सभापति ने जगह भी एलाट कर दी है फिर भी सब्जी वयपारी अभी भी पर्याप्त जगह नहीं होने की बात कर रहे है एसडीएम नानपारा ने आज मंडी स्थल पहुंच कर निरिक्षण किया और वयपारियों से वार्ता की एसडीएम ने कहा की वयपारियों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी सब्जी वयपारियों ने कहा की शासन प्रशासन का फ़ौसला सर्वमान्य है4
- गाय चोरी के बाद हत्या का आरोप, मां-बेटी समेत तीन गिरफ्तार गाय चोरी कर हत्या का आरोप: 3 गिरफ्तार, 2 फरार #प्रयागराज #हंडिया #गायचोरी #गौकशी #पुलिसकार्रवाई #गिरफ्तारी #अपराध #क्राइम_न्यूज #उत्तरप्रदेश #UPNews #Prayagraj #Handia #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv1
- एसपी बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश एसपी बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश1
- मिर्जापुर (तेजवापुर), बहराइच: प्राथमिक विद्यालय के रास्ते पर भरा कीचड़ और गंदा पानी, नौनिहालों की जान जोखिम में गंदे पानी और कीचड़ से गुज़र कर जाएँगे, ये मुफ़लिसी के बच्चे हैं, गिर कर ही आएँगे। जनपद बहराइच के विकास खंड तेजवापुर अंतर्गत ग्राम मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय की जमीनी हकीकत बदहाली बयां कर रही है। स्कूल जाने वाले मुख्य रास्ते पर भारी कीचड़ और फिसलन पसरी है। रास्ते के ठीक बगल में गंदा पानी भरा हुआ है, जिसमें हाल ही में एक मासूम बच्चा फिसलकर गिर भी चुका है। स्कूल परिसर में उगी घास के बीच भी पानी भरा है, जिससे बच्चों के जूते-चप्पल भीग जाते हैं और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पूरे परिसर और मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग करा दी जाती, तो बच्चों को रोज़ इस नारकीय स्थिति का सामना न करना पड़ता। स्थानीय प्रशासन और ग्राम प्रधान से मांग है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेकर रास्ते पर इंटरलॉकिंग कार्य शुरू कराया जाए। #Bahraich #Tejwapur #GroundReport #BasicShikshaParishad #ShuruNews1
- जिला पंचायत सभागार में जुटे प्रधान, पंचायतों की समस्याओं पर बनी आंदोलन की रणनीति बहराइच। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन, बहराइच के तत्वावधान में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के अलावा जनपद के समस्त विकासखंड अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत लोकतंत्र की सबसे निचली, महत्वपूर्ण और जनसरोकार से जुड़ी इकाई है। निर्वाचन कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक के रूप में दायित्व का निर्वहन कर रहे प्रधानों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जा रहा है, लेकिन विडंबना यह है कि प्रशासनिक स्तर पर लगातार अवरोध उत्पन्न कर पंचायतों के सामान्य कामकाज को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अवरोध के चलते मनरेगा के भुगतान लंबित हैं और गौशालाओं के संचालन में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। नित नई प्रक्रिया शुरू किए जाने से गांवों का विकास रुक गया है, जिसका सीधा नुकसान ग्रामीण जनता को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि यदि 15 दिवस के अंदर पंचायत विकास में व्याप्त अवरोध को दूर कर स्थायी समाधान नहीं किया गया तो राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन जनजागरण के माध्यम से व्यापक रणनीति बनाकर अपनी बात शासन तक पहुंचाएगा। आवश्यक पड़ने पर समूचे प्रदेश के प्रधान साथियों को एकजुट कर लोकतांत्रिक ढंग से बड़ा संघर्ष खड़ा किया जाएगा।जिलाध्यक्ष भगवान दीन मिश्रा ने कहा कि जनपद के सभी विकासखंडों के प्रधान संगठन पदाधिकारी एकजुट होकर अपनी बात शासन तक पहुंचाने में लगे हैं। आवश्यकता पड़ने पर जनआंदोलन भी चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंचायतों का सम्मान, प्रधानों का अधिकार और गांवों का विकास हमारी प्राथमिकता है। बैठक को प्रदेश पदाधिकारी राकेश सिंह, शकील अहमद, प्रदेश महासचिव रामचंद्र पांडेय एवं राम सुंदर पाण्डेय ने भी संबोधित किया और प्रधान संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रधान चित्तौरा राम कुमार यादव ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष शिव शंकर मौर्य, आनंद पाठक, सत्येंद्र सिंह, संतोष त्रिपाठी, सतीश शुक्ला, राजेंद्र, दिनेश लोधी, कोषाध्यक्ष गुलाम वारिस, सादिक हुसैन, संजय त्रिपाठी, सरोज सिंह, संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रधान मौजूद रहे।4
- नानपारा में नाला जाम, कब्रिस्तान बेहाल! गंदे पानी से कब्रों पर मंडरा रहा खतरा, एक हफ्ते का अल्टीमेटम 🚨 HV TV BREAKING NEWS | बहराइच 🚨 नानपारा में नाला जाम, कब्रिस्तान बेहाल! गंदे पानी से कब्रों पर मंडरा रहा खतरा, एक हफ्ते का अल्टीमेटम नानपारा, बहराइच। नगर की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था अब गंभीर समस्या बनती जा रही है। कई मोहल्लों का गंदा और बरसाती पानी कब्रिस्तान परिसर में पहुंच रहा है। नदिया पुल और नाले की लंबे समय से सफाई न होने के कारण नाला जलकुंभी व कूड़े-कचरे से पट गया है। जलभराव के चलते कब्रों के प्रभावित होने की आशंका है। वहीं शव दफनाने आने वाले लोगों को भी गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। समस्या को लेकर कब्रिस्तान कमेटी नानपारा के प्रतिनिधिमंडल ने 8 सितंबर को एसडीएम नानपारा से मुलाकात कर तत्काल नाले की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। कमेटी के अनुसार, इससे पहले 8 जून को नगर पालिका को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। कमेटी ने नदिया पुल और नाले की जेसीबी से तत्काल सफाई कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ❓ अब बड़ा सवाल—नगर पालिका और प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करेगा? 🎥 कैमरा मैन के साथ — रिपोर्टर: कमलेश कुमार 📰 HV TV NEWS | बहराइच 👍 खबर पसंद आए तो Like करें, Share करें और HV TV NEWS को Follow/Subscribe जरूर करें।1