Shuru
Apke Nagar Ki App…
भन्दे के बालाजी में कुमावत समाज विवाह सम्मेलन में 22 जोड़े बने हमसफर सांभरलेक: कुमावत समाज सामूहिक विवाह एवं विकास समिति भन्दे बालाजी के तत्वावधान में गुरुवार को भन्दे बालाजी में 22 वें सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में 22 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। विवाह सम्मेलन की शुरुआत गणेश पूजन कार्यक्रम से हुई व मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच सीताराम कुमावत उगरियावास ने दीप जला कर समारोह शुरू किया। इसके बाद सामूहिक बिन्दोरी निकाली गई तथा विवाह स्थल पहुंचने पर तोरण एवं वरमाला की रस्म के बाद फेरों का आयोजन हुआ। इसमें पं सतीश चन्द्र शास्त्री के सानिध्य में वर वधू के फेरे करवाए गए। इस अवसर पर आयोजित सामाजिक सम्मेलन के कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष पन्नालाल सरसवा ने की।
SUNIL KUMAWAT
भन्दे के बालाजी में कुमावत समाज विवाह सम्मेलन में 22 जोड़े बने हमसफर सांभरलेक: कुमावत समाज सामूहिक विवाह एवं विकास समिति भन्दे बालाजी के तत्वावधान में गुरुवार को भन्दे बालाजी में 22 वें सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में 22 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। विवाह सम्मेलन की शुरुआत गणेश पूजन कार्यक्रम से हुई व मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच सीताराम कुमावत उगरियावास ने दीप जला कर समारोह शुरू किया। इसके बाद सामूहिक बिन्दोरी निकाली गई तथा विवाह स्थल पहुंचने पर तोरण एवं वरमाला की रस्म के बाद फेरों का आयोजन हुआ। इसमें पं सतीश चन्द्र शास्त्री के सानिध्य में वर वधू के फेरे करवाए गए। इस अवसर पर आयोजित सामाजिक सम्मेलन के कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष पन्नालाल सरसवा ने की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- NH 148 per khatarnak accident truck aur tractor ki bhidant truck aniyantrit hone se tractor mein lagi tractor driver dumper ke tyron mein jakar fas Gaya aur tractor ke driver ko ambulance dwara aspataal pahunchaya Gaya dumper chalak ko surakshit nikala Gaya classical kisi chot aur tax dumper driver ke lagi sir mein chilplimood gathwadi road 🛣️🛣️🛣️🛣️1
- जयपुर। राजधानी जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में स्थित शिप्रा हाउस मैरिज गार्डन में जमीन पर कब्जा करने की कथित साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने जेसीबी मशीन लेकर गार्डन में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और लाखों रुपये का सामान लूट लिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी सहित कई बदमाश अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। अखिल भारतीय खत्री मोदी अरोड़ा समन्वय समिति ने अपनी सिस्टर कंसर्न माता हिंगलाज एंड वरूणदेव चेरिटेबल ट्रस्ट के साथ विजय पथ स्थित शिप्रा बैंक्विट हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में इस घटना का खुलासा किया। समिति पदाधिकारियों ने इसे जमीन हड़पने की सुनियोजित साजिश बताया। पीड़ित एवं गार्डन मालिक सुरेश नरूला ने भावुक होते हुए कहा, “यह सिर्फ लूट नहीं थी, हमारी मेहनत, हमारी इज्जत और हमारी पहचान को रौंदने की कोशिश थी।” उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को 15 से अधिक बदमाश जेसीबी (RJ14-EA-4598, फर्म–आर.के. कंस्ट्रक्शन) लेकर गार्डन में जबरन घुस आए। बदमाशों ने दीवार तोड़कर पूरे परिसर को तहस-नहस कर दिया। तोड़फोड़ के बाद बदमाशों ने गार्डन में रखा कीमती सामान भी लूट लिया। गल्ले से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए। बैंक्विट हॉल में लगे एसी, कुर्सियां, सोफे, बिस्तर और कैटरिंग का सामान तक नहीं छोड़ा गया। घटना के समय नरूला अपनी पत्नी के साथ बस्सी गए हुए थे। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल किया। पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शंकर लाल जाट, सुधीर शर्मा उर्फ गोपाल, रिंकू सिंह, सरदार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और पंकज गुरनानी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि वारदात पूरी तैयारी और योजना के तहत अंजाम दी गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शंकर सिंह उर्फ शंकर लाल जाट उर्फ शंकर लाल चौधरी के खिलाफ पुलिस थाना शिप्रा पथ में विभिन्न वर्षों में कई प्रकरण दर्ज हैं। वहीं रिंकू सिंह के खिलाफ भी भरतपुर जिले के नदबई थाना क्षेत्र में मामले दर्ज बताए गए हैं। लूटा गया सामान बरामद नहीं हालांकि पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है और लूटा गया अधिकांश सामान बरामद नहीं हो सका है। इससे पीड़ित परिवार में असुरक्षा और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग प्रेस वार्ता में समिति पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए, फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। यह घटना एक बार फिर शहर में सक्रिय भू-माफियाओं के बढ़ते हौसलों की ओर इशारा करती है। अब देखना होगा कि पुलिस मुख्य आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और पीड़ित को न्याय कब मिलता है।1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- रमजान मुबारक का पहला जुम्मा आज जहां हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने जुम्मे की नमाज अदा की इस दौरान दरग़ाह सहित विभिन्न मस्जिदों में जुम्मे रमजान का पहला जुम्मा के नमाज अदा की रमजान का मुकद्दस महीना ने रोजा रखने व नमाज अदा कर की बड़ी फजीलत है1
- राजस्थान अजमेर जिले में फूड सेफ्टी टीम ने आज एक सॉस फैक्ट्री पर कार्रवाई को अंजाम दिया बता दे की शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत अजमेर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।1
- अजमेर के डीवी कॉलेज परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मजदूर कॉलेज भवन में काम कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल चिकित्सकों द्वारा घायल मजदूर की हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। अगर आप चाहें तो मैं इसके लिए आपके पसंदीदा फॉर्मेट में #टैग भी बना दूं।1
- दूदू: दूदू थाना इलाके में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर अमजन में रोष व्याप्त है बीती रात गागराडू गाँव में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने जितेंद्र ज्योतिषी और रज्जाक साईं के घर को निशाना बनाया। गनीमत रही कि रज्जाक के यहाँ कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जितेंद्र ज्योतिषी के घर से चोरों ने लगभग 3 से 4 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के कीमती जेवरात पार कर ले गए। वही ग्रामीणों की सूचना पर दूदू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया आपको बता दे की दूदू क्षेत्र में लगातार घर, मंदिर और वाहनों की चोरियां हो रही है, ऐसे में आमजन में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर आक्रोश व्याप्त है।1
- जयपुर। भारतीय वायुसेना की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में जयपुर में होने वाले भव्य एयर शो को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि 20 और 22 फरवरी 2026 को राजधानी जयपुर में शानदार हवाई प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य एयर शो शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल जलमहल की पाल पर आयोजित होगा, जहां दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आसमान में रोमांचक हवाई करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अपनी सटीक फॉर्मेशन और रंग-बिरंगे धुएं के साथ अद्भुत एरोबेटिक स्टंट पेश करेगी। इसके साथ ही सारंग हेलीकॉप्टर टीम भी हेलीकॉप्टरों के जरिए हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाएगी। वायुसेना अधिकारियों के अनुसार, यह आयोजन युवाओं को भारतीय वायुसेना से जुड़ने के लिए प्रेरित करने और आमजन को वायुसेना की क्षमता से परिचित कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए जाएंगे।1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1