मैरिज गार्डन में जेसीबी से तोड़फोड़, लाखों का सामान लूटा — 5 गिरफ्तार, कई अब भी फरार जयपुर। राजधानी जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में स्थित शिप्रा हाउस मैरिज गार्डन में जमीन पर कब्जा करने की कथित साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने जेसीबी मशीन लेकर गार्डन में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और लाखों रुपये का सामान लूट लिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी सहित कई बदमाश अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। अखिल भारतीय खत्री मोदी अरोड़ा समन्वय समिति ने अपनी सिस्टर कंसर्न माता हिंगलाज एंड वरूणदेव चेरिटेबल ट्रस्ट के साथ विजय पथ स्थित शिप्रा बैंक्विट हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में इस घटना का खुलासा किया। समिति पदाधिकारियों ने इसे जमीन हड़पने की सुनियोजित साजिश बताया। पीड़ित एवं गार्डन मालिक सुरेश नरूला ने भावुक होते हुए कहा, “यह सिर्फ लूट नहीं थी, हमारी मेहनत, हमारी इज्जत और हमारी पहचान को रौंदने की कोशिश थी।” उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को 15 से अधिक बदमाश जेसीबी (RJ14-EA-4598, फर्म–आर.के. कंस्ट्रक्शन) लेकर गार्डन में जबरन घुस आए। बदमाशों ने दीवार तोड़कर पूरे परिसर को तहस-नहस कर दिया। तोड़फोड़ के बाद बदमाशों ने गार्डन में रखा कीमती सामान भी लूट लिया। गल्ले से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए। बैंक्विट हॉल में लगे एसी, कुर्सियां, सोफे, बिस्तर और कैटरिंग का सामान तक नहीं छोड़ा गया। घटना के समय नरूला अपनी पत्नी के साथ बस्सी गए हुए थे। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल किया। पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शंकर लाल जाट, सुधीर शर्मा उर्फ गोपाल, रिंकू सिंह, सरदार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और पंकज गुरनानी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि वारदात पूरी तैयारी और योजना के तहत अंजाम दी गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शंकर सिंह उर्फ शंकर लाल जाट उर्फ शंकर लाल चौधरी के खिलाफ पुलिस थाना शिप्रा पथ में विभिन्न वर्षों में कई प्रकरण दर्ज हैं। वहीं रिंकू सिंह के खिलाफ भी भरतपुर जिले के नदबई थाना क्षेत्र में मामले दर्ज बताए गए हैं। लूटा गया सामान बरामद नहीं हालांकि पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है और लूटा गया अधिकांश सामान बरामद नहीं हो सका है। इससे पीड़ित परिवार में असुरक्षा और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग प्रेस वार्ता में समिति पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए, फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। यह घटना एक बार फिर शहर में सक्रिय भू-माफियाओं के बढ़ते हौसलों की ओर इशारा करती है। अब देखना होगा कि पुलिस मुख्य आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और पीड़ित को न्याय कब मिलता है।

- User5300Harrai, Chhindwara🙏8 hrs ago
- जयपुर। राजधानी जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में स्थित शिप्रा हाउस मैरिज गार्डन में जमीन पर कब्जा करने की कथित साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने जेसीबी मशीन लेकर गार्डन में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और लाखों रुपये का सामान लूट लिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी सहित कई बदमाश अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। अखिल भारतीय खत्री मोदी अरोड़ा समन्वय समिति ने अपनी सिस्टर कंसर्न माता हिंगलाज एंड वरूणदेव चेरिटेबल ट्रस्ट के साथ विजय पथ स्थित शिप्रा बैंक्विट हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में इस घटना का खुलासा किया। समिति पदाधिकारियों ने इसे जमीन हड़पने की सुनियोजित साजिश बताया। पीड़ित एवं गार्डन मालिक सुरेश नरूला ने भावुक होते हुए कहा, “यह सिर्फ लूट नहीं थी, हमारी मेहनत, हमारी इज्जत और हमारी पहचान को रौंदने की कोशिश थी।” उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को 15 से अधिक बदमाश जेसीबी (RJ14-EA-4598, फर्म–आर.के. कंस्ट्रक्शन) लेकर गार्डन में जबरन घुस आए। बदमाशों ने दीवार तोड़कर पूरे परिसर को तहस-नहस कर दिया। तोड़फोड़ के बाद बदमाशों ने गार्डन में रखा कीमती सामान भी लूट लिया। गल्ले से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए। बैंक्विट हॉल में लगे एसी, कुर्सियां, सोफे, बिस्तर और कैटरिंग का सामान तक नहीं छोड़ा गया। घटना के समय नरूला अपनी पत्नी के साथ बस्सी गए हुए थे। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल किया। पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शंकर लाल जाट, सुधीर शर्मा उर्फ गोपाल, रिंकू सिंह, सरदार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और पंकज गुरनानी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि वारदात पूरी तैयारी और योजना के तहत अंजाम दी गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शंकर सिंह उर्फ शंकर लाल जाट उर्फ शंकर लाल चौधरी के खिलाफ पुलिस थाना शिप्रा पथ में विभिन्न वर्षों में कई प्रकरण दर्ज हैं। वहीं रिंकू सिंह के खिलाफ भी भरतपुर जिले के नदबई थाना क्षेत्र में मामले दर्ज बताए गए हैं। लूटा गया सामान बरामद नहीं हालांकि पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है और लूटा गया अधिकांश सामान बरामद नहीं हो सका है। इससे पीड़ित परिवार में असुरक्षा और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग प्रेस वार्ता में समिति पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए, फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। यह घटना एक बार फिर शहर में सक्रिय भू-माफियाओं के बढ़ते हौसलों की ओर इशारा करती है। अब देखना होगा कि पुलिस मुख्य आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और पीड़ित को न्याय कब मिलता है।1
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर में कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षा हुई शुरू कक्षा 5 के बालक बालिकाओं का तिलक लगाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत कर परीक्षा में प्रवेश किए बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षा हुई शुरू इससे पहले सभी विद्यालय के कक्षा 5 के बालक बालिकाओं का तिलक लगाकर मुंह मीठा करवाकर उनका स्वागत सम्मान किया इस मौके पर बालक बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी इस मौके पर बालक बालिकाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर के स्टाफ गोविंद नारायण शर्मा, सुनीता मीणा, दुर्गेश मीणा द्वारा बालक बालिकाओं का तिलक लगाया ओर साथ में प्रियंका पब्लिक स्कूल के छोटूराम मीणा, व एस पी एस एकेडमी के निदेशक मुकेश मीणा व सभी विद्यालय के स्टाफ भी मौजूद थे इस दौरान कक्षा 5 की बोर्ड की परीक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी का शुरू हुआ इस मौके एस पी एस एकेडमी बांसखोह फाटक स्कूल के निदेशक मुकेश कुमार मीणा द्वारा सभी बालक बालिकाओं व आए हुए सभी विद्यालय के स्टाफ का मुंह मीठा कराया इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया3
- माली सैनी समाज के 21 जोड़े परिणय सूत्र में बँधे फुलेरा दूज पर चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न ---- चाकसू। महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान के तत्वावधान में फागी रोड स्थित IDSMT कॉलोनी के पास गुरुवार को फुलेरा दूज के अबूझ सावे पर माली सैनी समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर 21 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बँधे। संस्थान के सचिव हनुमान सिंह सैनी ने बताया कि सुबह 9 बजे पारंपरिक वेशभूषा में सजे दूल्हों की निकासी बैण्ड-बाजों की धुन पर मुख्य मार्गों और बाजार से होते हुए सम्मेलन स्थल पहुँची। इसके बाद सामूहिक तोरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां वधु पक्ष व समाज की महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ दूल्हों का अभिनंदन किया। शुभ मुहूर्त में सभी 21 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया। संस्थान अध्यक्ष ग्यारसी लाल सैनी ने बताया कि प्रत्येक नवदंपत्ति को 100 ग्राम चाँदी की पायल सहित घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान भेंट किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में भामाशाहों का सम्मान भी किया गया तथा वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। सम्मेलन में लगभग 20 हजार लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश माली सैनी महासभा के महामंत्री भवानी शंकर सैनी, पूर्व आईएएस ओपी सैनी, विधायक रामावतार बैरवा, पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, डॉ. पूनम सैनी, गुलाब चंद सैनी, सुरेश सैनी, भरत लाल मीणा, कैलाश शर्मा, सीताराम मंडावरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- शादी की पार्टी में डीजे पर डांस#शादी समारोह के बाद आयोजित पार्टी में डीजे पर नाचते#1
- BreakingNews :- दौसा में आगरा रोड सिकंदरा में जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया1
- सांभरलेक: कुमावत समाज सामूहिक विवाह एवं विकास समिति भन्दे बालाजी के तत्वावधान में गुरुवार को भन्दे बालाजी में 22 वें सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में 22 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। विवाह सम्मेलन की शुरुआत गणेश पूजन कार्यक्रम से हुई व मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच सीताराम कुमावत उगरियावास ने दीप जला कर समारोह शुरू किया। इसके बाद सामूहिक बिन्दोरी निकाली गई तथा विवाह स्थल पहुंचने पर तोरण एवं वरमाला की रस्म के बाद फेरों का आयोजन हुआ। इसमें पं सतीश चन्द्र शास्त्री के सानिध्य में वर वधू के फेरे करवाए गए। इस अवसर पर आयोजित सामाजिक सम्मेलन के कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष पन्नालाल सरसवा ने की।1
- Post by Yogesh Kumar Gupta4
- पक्का धोरा पर स्कॉर्पियो का खतरनाक एक्सीडेंट 20 खंबे उड़े।1
- सांभरलेक में निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर हुआ आयोजित। कस्बे के झूलेलाल मंदिर में ईश्वरी देवी, जांगीराम और गिरधारी लाल आहूजा की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों के द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आयोजनकर्ता नरेश आहूजा ने बताया कि यह कैंप हर माह के तीसरे बुधवार को लगाया जाता है इसमें शंकर हॉस्पिटल के 10 स्टाफ ने भाग लिया जिसमें 78 लोगों की निशुल्क जांच कर दवाइयां वितरण की 57 लोगों को चश्मा वितरण किया गया कई पेशेंट को दवाइयां निशुल्क वितरण की गई 32 जनों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए बस द्वारा जयपुर अस्पताल ले जाया गया।1