Shuru
Apke Nagar Ki App…
चार बच्चों के हत्याकांड में आया नया मोड़ अब तक आरोपी बताई जा रही थी मां आरोपी मां की लाश मिली नाले में जांच में जुटी पुलिस अंबेडकर नगर मैं चार बच्चों की हत्या के मामले ने नया मोड ले लिया अब तक जिनकी मां पर शक जताया जा रहा था उनकी लाश नाले में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है ।
Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
चार बच्चों के हत्याकांड में आया नया मोड़ अब तक आरोपी बताई जा रही थी मां आरोपी मां की लाश मिली नाले में जांच में जुटी पुलिस अंबेडकर नगर मैं चार बच्चों की हत्या के मामले ने नया मोड ले लिया अब तक जिनकी मां पर शक जताया जा रहा था उनकी लाश नाले में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुलतानपुर के नरायनपुर गांव में जश्न के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। बच्चे के जन्म की खुशी में पटाखे और बम जलाए जा रहे थे, तभी एक तेज धमाके की चपेट में आकर पांच किशोर घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया और देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार में एक पटाखा कारोबारी के यहां छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।2
- सुलतानपुर में मातम: बेटी के जन्म की खुशी के बीच पिता की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव। बरही और प्रीति भोज के जश्न के बीच दर्दनाक घटना, पुलिस जांच में जुटी—आत्महत्या या कुछ और? सुलतानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ खुशियों से भरा एक घर कुछ ही घंटों में मातम में बदल गया। जिस आंगन में नवजात बच्ची के जन्म की खुशियाँ मनाई जा रही थीं, वहीं से आज एक पिता की अर्थी उठ गई। पूरा मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के सराय जुझार गांव का है। यहाँ 55 वर्षीय शीतला प्रसाद उर्फ नन्हकऊ यादव के घर में बच्ची की बरही और प्रीति भोज का आयोजन था। दिन में श्रीरामचरितमानस का पाठ हुआ, शाम को मेहमानों ने दावत का आनंद लिया और रात में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। लेकिन इसी खुशियों के माहौल के बीच एक अनहोनी ने सब कुछ बदल दिया। बताया जा रहा है कि शीतला प्रसाद आर्केस्ट्रा के कार्यक्रम से नाराज थे। रात में वह एक रिश्तेदार के पास लेटे हुए थे। देर रात उन्होंने शौच जाने की बात कहकर घर से बाहर कदम रखा, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटे। सुबह जब काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। घर से करीब 100 मीटर दूर एक आम के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे उनका शव लटकता हुआ मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चार बेटे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पहले खुशियों में डूबा था, लेकिन अब गहरे शोक में डूब गया है। घटना की सूचना मिलते ही चांदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है—क्या यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध कारण है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले शीतला प्रसाद के इस कदम ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। एक छोटी सी नाराजगी ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।4
- सुलतानपुर के लंभुआ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नारायनपुर मिश्रौली के मोहना तालाब में 15 वर्षीय अर्पित गुप्ता का शव मिला। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, शव पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। अर्पित अपनी मां के साथ दाना-भूजा बेचकर परिवार की मदद करता था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। 👉 क्या यह हत्या है या कोई और रहस्य? 👉 क्या पुलिस जल्द कर पाएगी खुलासा? वीडियो में जानिए पूरी खबर।1
- प्रकृति का एक अनमोल उपहार… छाया तपती धूप में जब सूरज अपनी पूरी तीव्रता से धरती को झुलसाता है, तब छाया ही वह सुकून बनकर सामने आती है, जो थके हुए मन और शरीर को राहत देती है। पेड़ों की ठंडी छांव हो या किसी दीवार का सहारा—छाया हर रूप में जीवन को संतुलन देती है। छाया हमें यह भी सिखाती है कि उजाले के साथ अंधेरा भी जरूरी है। जैसे जीवन में सुख-दुख, दिन-रात एक-दूसरे के पूरक हैं, वैसे ही छाया हमें धैर्य, ठहराव और संतुलन का एहसास कराती है। पेड़ सिर्फ फल और ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि अपनी छाया से जीवन को सहज और सुगम बनाते हैं। इसलिए पेड़ों का संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस अनमोल उपहार का आनंद ले सकें। छाया सिर्फ धूप से बचाव नहीं, बल्कि प्रकृति का वह स्नेह है जो बिना कुछ मांगे हमें मिलता है। 🌿1
- तेज रफ्तार सफारी कार ने मचाया कहर, तीन महिलाएं घायल, दुकान क्षतिग्रस्त सुल्तानपुर/लंभुआ। रविवार सुबह करीब 11 बजे लंभुआ थाना क्षेत्र के ग्राम घरवासपुर के पास एक तेज रफ्तार सफारी कार के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं, जबकि सड़क किनारे स्थित एक लकड़ी की गुमटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफारी कार (नंबर यूपी 44यू 0005) जौनपुर की ओर से सुल्तानपुर की तरफ आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और सामने जा रही काली कार (नंबर जेएच 05 एबी 6805), जिसमें सवार लोग अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे, को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सफारी कार अनियंत्रित होकर रेशमा बानो की लकड़ी की गुमटी में जा घुसी, जिससे दुकान पूरी तरह टूट गई और सामान बिखर गया। इस हादसे में ग्राम घरवासपुर निवासी रतन कुमारी, आशा (लगभग 38 वर्ष) और लक्ष्मी घायल हो गईं। आशा के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है। सफारी चालक अंशु चौहान पुत्र अशोक चौहान निवासी पन्ना टिकरी कामतागंज ने बताया कि वह चांदा से वापस लौट रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, संभवतः सफारी के आगे बाएं टायर का जॉइंट टूटने से वाहन असंतुलित हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना कोतवाली लंभुआ पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 1033 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ भेजा गया। वहीं, एनएचआई और पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।4
- *ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ* लखनऊ के आगरा एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पारा थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक एक्सीडेंट में भलिया गांव निवासी रोहित गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोहित गौतम, जो पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक थे, अपनी बाइक (UP32 GE 0895) से घर लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सवाल ये है — आखिर कब तक ऐसे अज्ञात वाहन यूं ही लोगों की जान लेते रहेंगे?1
- नारायनपुर मिश्रौली मोहना तालाब में 15 वर्षीय किशोर का मिला शव, शरीर पर चोट के निशान लंभुआ ब्लॉक गेट पर मां बेचती थी दाना-भूजा, स्कूल से छुट्टी के बाद मां का हाथ बंटाता था किशोर, हत्या की आशंका *लंभुआ, सुल्तानपुर।* लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर मिश्रौली मोहना तालाब में रविवार शाम 15 वर्षीय किशोर का शव उतराता मिला। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अर्पित गुप्ता पुत्र श्रीनाथ गुप्ता, निवासी ग्राम पथरा, थाना लंभुआ के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक अर्पित की मां लंभुआ ब्लॉक गेट के पास दाना-भूजा बेचने का काम करती हैं। अर्पित स्कूल से छुट्टी होने के बाद मां के काम में हाथ बंटाता था। रविवार शाम ग्रामीणों ने मोहना तालाब में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची लंभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।2
- सराहनीय कार्य महिला रिपोर्टिंग चौकी लम्भुआ सुल्तानपुर चारु निगम के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण व रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी प्रभारी म0उ0नि0 रेखा देवी व उ0नि0 शिवानंद राय व का0 अक्षय कुमार के प्रयासों से दिनांक 02.05.2026 को महिला रिपोर्टिंग चौकी लम्भुआ पर प्राप्त प्रार्थना पत्र आवेदक राजेश यादव पुत्र स्व0 राम भारत यादव निवासी ग्राम रामगढ़ मठिया थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर द्वितीय पक्ष पूनम यादव पत्नी राजेश यादव निवासिनी रामगढ़ मठिया थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर के मध्य चल रहे पारिवारिक विवाद को समझा बुझाकर चौकी स्तर से विदाई कराई गई तथा आज सारे मतभेदो को भूलाकर 01 जोड़े आपस में एक साथ रहने के लिए राज़ी हो गए दोनो परिवारो ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।2
- अंबेडकर नगर के अकबरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां मिडिल स्कूल के पीछे स्थित एक मकान में जघन्य वारदात की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चार बच्चों की मौत की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। एसडीएम प्रतीक्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की बात कही जा रही है।1