logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुलतानपुर: जश्न में बड़ा हादसा, 5 किशोर घायल | पटाखा धमाके से मचा हड़कंप सुलतानपुर के नरायनपुर गांव में जश्न के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। बच्चे के जन्म की खुशी में पटाखे और बम जलाए जा रहे थे, तभी एक तेज धमाके की चपेट में आकर पांच किशोर घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया और देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार में एक पटाखा कारोबारी के यहां छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।

4 hrs ago
user_Kamalpresh Kamal tiwari
Kamalpresh Kamal tiwari
Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
79092d4f-21d1-484b-818f-dc706d8fa0d2

सुलतानपुर: जश्न में बड़ा हादसा, 5 किशोर घायल | पटाखा धमाके से मचा हड़कंप सुलतानपुर के नरायनपुर गांव में जश्न के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। बच्चे के जन्म की खुशी में पटाखे और बम जलाए जा रहे थे, तभी एक तेज धमाके की चपेट में आकर पांच किशोर घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया और देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार में एक पटाखा कारोबारी के यहां छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुलतानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के नॉर्मल चौराहे पर फायरिंग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रहा है। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने मौके की स्थिति और कार्रवाई को लेकर जानकारी दी है।
    1
    सुलतानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के नॉर्मल चौराहे पर फायरिंग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रहा है। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने मौके की स्थिति और कार्रवाई को लेकर जानकारी दी है।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ* लखनऊ के आगरा एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पारा थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक एक्सीडेंट में भलिया गांव निवासी रोहित गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोहित गौतम, जो पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक थे, अपनी बाइक (UP32 GE 0895) से घर लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सवाल ये है — आखिर कब तक ऐसे अज्ञात वाहन यूं ही लोगों की जान लेते रहेंगे?
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ* 
लखनऊ के आगरा एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
पारा थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक एक्सीडेंट में भलिया गांव निवासी रोहित गौतम की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि रोहित गौतम, जो पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक थे, अपनी बाइक (UP32 GE 0895) से घर लौट रहे थे।
तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
सवाल ये है — आखिर कब तक ऐसे अज्ञात वाहन यूं ही लोगों की जान लेते रहेंगे?
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अंबेडकर नगर मैं चार बच्चों की हत्या के मामले ने नया मोड ले लिया अब तक जिनकी मां पर शक जताया जा रहा था उनकी लाश नाले में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है ।
    1
    अंबेडकर नगर मैं चार बच्चों की हत्या के मामले ने नया मोड ले लिया अब तक जिनकी मां पर शक जताया जा रहा था उनकी लाश नाले में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है ।
    user_Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
    Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज रविवार की सुबह जयसिंहपुर क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह करीब 7 बजे से ही घनघोर काले बादलों ने आसमान को पूरी तरह ढक लिया, जिससे दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया। तेज गरज-चमक के साथ लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। सड़कों पर आवाजाही धीमी पड़ गई है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। मौसम के इस बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन अचानक आई इस बारिश ने दैनिक कार्यों में बाधा भी खड़ी कर दी है।
    1
    आज रविवार की सुबह जयसिंहपुर क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह करीब 7 बजे से ही घनघोर काले बादलों ने आसमान को पूरी तरह ढक लिया, जिससे दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया। तेज गरज-चमक के साथ लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। सड़कों पर आवाजाही धीमी पड़ गई है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। मौसम के इस बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन अचानक आई इस बारिश ने दैनिक कार्यों में बाधा भी खड़ी कर दी है।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • संग्रामपुर। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिट्टी लदे ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई मिश्रौली क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर की गई। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर मिश्रौली में चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट का ट्रक संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तुरंत वाहन को रुकवाया और चालक से आवश्यक कागजात व खनन की अनुमति पत्र प्रस्तुत करने को कहा। जांच के दौरान चालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी जा रही है, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    संग्रामपुर। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिट्टी लदे ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई मिश्रौली क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर की गई।
इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर मिश्रौली में चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट का ट्रक संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तुरंत वाहन को रुकवाया और चालक से आवश्यक कागजात व खनन की अनुमति पत्र प्रस्तुत करने को कहा।
जांच के दौरान चालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी जा रही है, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत तालाब किनारे मिली युवक की लाश
    1
    लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत तालाब किनारे मिली युवक की लाश
    user_जितेन्द्र श्रीवास्तव
    जितेन्द्र श्रीवास्तव
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुलतानपुर के नरायनपुर गांव में जश्न के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। बच्चे के जन्म की खुशी में पटाखे और बम जलाए जा रहे थे, तभी एक तेज धमाके की चपेट में आकर पांच किशोर घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया और देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार में एक पटाखा कारोबारी के यहां छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।
    2
    सुलतानपुर के नरायनपुर गांव में जश्न के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। बच्चे के जन्म की खुशी में पटाखे और बम जलाए जा रहे थे, तभी एक तेज धमाके की चपेट में आकर पांच किशोर घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया और देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार में एक पटाखा कारोबारी के यहां छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.