अवैध खनन पर कार्रवाई: मिट्टी लदा ट्रक सीज संग्रामपुर। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिट्टी लदे ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई मिश्रौली क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर की गई। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर मिश्रौली में चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट का ट्रक संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तुरंत वाहन को रुकवाया और चालक से आवश्यक कागजात व खनन की अनुमति पत्र प्रस्तुत करने को कहा। जांच के दौरान चालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी जा रही है, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अवैध खनन पर कार्रवाई: मिट्टी लदा ट्रक सीज संग्रामपुर। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिट्टी लदे ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई मिश्रौली क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर की गई। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर मिश्रौली में चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट का ट्रक संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तुरंत वाहन को रुकवाया और चालक से आवश्यक कागजात व खनन की अनुमति पत्र प्रस्तुत करने को कहा। जांच के दौरान चालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी जा रही है, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- संग्रामपुर। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिट्टी लदे ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई मिश्रौली क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर की गई। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर मिश्रौली में चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट का ट्रक संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तुरंत वाहन को रुकवाया और चालक से आवश्यक कागजात व खनन की अनुमति पत्र प्रस्तुत करने को कहा। जांच के दौरान चालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी जा रही है, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- भंडार खाने चले गया 😱😁😎😂😅🤣 #funny #comedy #viral #trending #aryankelvin #Aaryankelvin1
- अमेठी में शनिवार दोपहर नोटिस तामील कराने गए पुलिसकर्मियों से बाप-बेटे ने बीच सड़क अभद्रता की। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और निरोधात्मक कार्रवाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के आसलदेव चौराहे पर हुई। पीपरपुर थाने के दरोगा विजय सिंह पटेल एक सिपाही के साथ भेवई गांव के शिव मिलन और अन्य लोगों को मुकदमे की नोटिस देने उनके गांव जा रहे थे। आसलदेव चौराहे के पास शिव मिलन और उसका बेटा अविनाश मिल गए। पुलिस ने जब उन्हें नोटिस तामील कराने के लिए रोका, तो दोनों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। चौराहे पर काफी देर तक विवाद चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने शिव मिलन और अविनाश को हिरासत में लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद थे। शिव मिलन समेत चार लोगों पर गांव के ही एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी नोटिस तामील कराने पुलिस गई थी।1
- अमेठी जिले में तीन केंद्रों पर नेट की परीक्षा होने जा रही है अमेठी तहसील में आरआरपीजी कॉलेज रणवीर इंटर कॉलेज गौरीगंज में इंटर कॉलेज में लगभग 1000 से अधिक छात्र नीट की परीक्षा देने जा रहे हैं परीक्षा देने के पूर्व परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की जा रही है परीक्षा केदो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं सुरक्षाकर्मी भी तैनात है जिले के ऑला अधिकारी पुलिस अधीक्षक तथा जिलाधिकारी केंद्र संचालकों को नकल विहीन परीक्षा करने का निर्देश दिया है1
- Post by Rakesh Rawat1
- रेलवे क्रॉसिंग के पास हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार प्रतापगढ़ शहर में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की। घटना 14 जनवरी 2026 की है, जब थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बलीपुर इलाके में वादी पर आरोपियों ने घात लगाकर हमला किया था। दुर्गा मंदिर के पास आरोपियों ने रास्ता रोककर लोहे की रॉड, ब्लेड और डंडों से वार किया, जिससे वादी के सिर और आंख में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति को भी पीटकर घायल कर दिया गया। इस मामले में मुकदमा संख्या 22/26 के तहत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने आरोपी रोहित मिश्रा उर्फ बाबा निवासी बलीपुर विवेक नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- सुलतानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के नॉर्मल चौराहे पर फायरिंग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रहा है। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने मौके की स्थिति और कार्रवाई को लेकर जानकारी दी है।1
- अमेठी। नीट (NEET) की प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा रही है। रणवीर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का प्रवेश गेट पर सघन जांच के बाद कराया गया। परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल मुस्तैद है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वहीं, परीक्षा पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। नीट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है और प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। अमेठी में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा संपन्न, रणवीर इंटर कॉलेज में 484 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा अमेठी। नीट (NEET) की प्रवेश परीक्षा जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। अमेठी के रणवीर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का प्रवेश गेट पर सघन जांच के बाद कराया गया। परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और हर गतिविधि पर नजर रखी गई। साथ ही परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। इस केंद्र पर कुल 484 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। नीट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई और प्रशासन द्वारा इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे।3