logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद भी राजधानी लखनऊ में भूमाफिया सक्रिय हैं। सुशांत गोल्फ सिटी थाना अंतर्गत अहिमा मऊ चौकी क्षेत्र में पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान की जमीन पर भू-माफिया दबंगों द्वारा वकीलों के साथ मिलकर अवैध कब्जा किया जा रहा है।

2 hrs ago
user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
2 hrs ago

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद भी राजधानी लखनऊ में भूमाफिया सक्रिय हैं। सुशांत गोल्फ सिटी थाना अंतर्गत अहिमा मऊ चौकी क्षेत्र में पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान की जमीन पर भू-माफिया दबंगों द्वारा वकीलों के साथ मिलकर अवैध कब्जा किया जा रहा है।

More news from Lucknow and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद भी राजधानी लखनऊ में भूमाफिया सक्रिय हैं। सुशांत गोल्फ सिटी थाना अंतर्गत अहिमा मऊ चौकी क्षेत्र में पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान की जमीन पर भू-माफिया दबंगों द्वारा वकीलों के साथ मिलकर अवैध कब्जा किया जा रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद भी राजधानी लखनऊ में भूमाफिया सक्रिय हैं। सुशांत गोल्फ सिटी थाना अंतर्गत अहिमा मऊ चौकी क्षेत्र में पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान की जमीन पर भू-माफिया दबंगों द्वारा वकीलों के साथ मिलकर अवैध कब्जा किया जा रहा है।
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के थाना चांदा क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। 17/18 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि रमापति तिवारी पर हमला किया गया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस की प्रारंभिक जांच में परिजनों ने बताया कि मृतक रमापति तिवारी का अपने तीन बेटों में से एक बेटे बलवंत तिवारी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ था, जिसके बाद से बलवंत अपने पिता से नाराज चल रहा था। इस मामले में मृतक की बहू ममता तिवारी (पत्नी हेमंत तिवारी) ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शशि तिवारी (पत्नी बलवंत तिवारी) और उनके दोनों बेटों शुभम व सुधांशु ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह ने बताया कि मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।
    1
    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के थाना चांदा क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। 17/18 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि रमापति तिवारी पर हमला किया गया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस की प्रारंभिक जांच में परिजनों ने बताया कि मृतक रमापति तिवारी का अपने तीन बेटों में से एक बेटे बलवंत तिवारी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ था, जिसके बाद से बलवंत अपने पिता से नाराज चल रहा था।

इस मामले में मृतक की बहू ममता तिवारी (पत्नी हेमंत तिवारी) ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शशि तिवारी (पत्नी बलवंत तिवारी) और उनके दोनों बेटों शुभम व सुधांशु ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह ने बताया कि मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    22 min ago
  • उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश के कारण हालात बिगड़ने लगे हैं। लखनऊ ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक, गोरखपुर में शुक्रवार की देर रात से शनिवार सुबह 7:00 बजे तक जोरदार बारिश हुई है।
    1
    उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश के कारण हालात बिगड़ने लगे हैं। लखनऊ ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक, गोरखपुर में शुक्रवार की देर रात से शनिवार सुबह 7:00 बजे तक जोरदार बारिश हुई है।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Sadar, Lucknow•
    28 min ago
  • लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में एक व्यावसायिक परिसर में स्थित बिजली की दुकान में आग लग गई है। इस घटना के बाद दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और फिलहाल आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।
    1
    लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में एक व्यावसायिक परिसर में स्थित बिजली की दुकान में आग लग गई है। इस घटना के बाद दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और फिलहाल आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।
    user_Anurag Kashyap
    Anurag Kashyap
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    56 min ago
  • मेरठ में एक स्कूल संचालक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा दावा करते हुए इसे एक सुनियोजित हत्या बताया है। जांच के अनुसार, मृतक की पत्नी ने अपने कथित प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी। आरोप है कि पहले पति को नशीला पदार्थ दिया गया और फिर जहरीले सांप से डसवाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की विवेचना फिलहाल जारी है।
    1
    मेरठ में एक स्कूल संचालक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा दावा करते हुए इसे एक सुनियोजित हत्या बताया है। जांच के अनुसार, मृतक की पत्नी ने अपने कथित प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी। आरोप है कि पहले पति को नशीला पदार्थ दिया गया और फिर जहरीले सांप से डसवाकर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने इस हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की विवेचना फिलहाल जारी है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित विभूतिखंड पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर 'लखनऊ चिकन बिल्डिंग' के पीछे सरेआम अवैध गांजे की बिक्री की जा रही है। इस अवैध धंधे के उजागर होने के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय सूत्रों और क्षेत्रीय निवासियों के अनुसार, राकेश नामक व्यक्ति इस काले धंधे को पूरी तरह बेखौफ होकर संचालित कर रहा है। क्षेत्रीय जनता में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। नागरिकों का दावा है कि इस गंभीर समस्या के बारे में जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से सूचित किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की इस रहस्यमयी चुप्पी के कारण अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों के पास इस अवैध नेटवर्क को उजागर करने वाले वीडियो और तस्वीरों के रूप में पुख्ता डिजिटल साक्ष्य भी मौजूद हैं। इस सरेआम चल रहे नशे के कारोबार के कारण क्षेत्र में चौबीसों घंटे असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इस स्थिति के चलते राहगीरों, विशेषकर महिलाओं और छात्राओं का इस रास्ते से गुजरना दूभर हो चुका है। परेशान नागरिकों ने उच्च पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। अब यह देखना होगा कि लखनऊ पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं या फिर पुलिस चौकी की नाक के नीचे कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला यह धंधा यूं ही फलता-फूलता रहेगा।
    1
    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित विभूतिखंड पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर 'लखनऊ चिकन बिल्डिंग' के पीछे सरेआम अवैध गांजे की बिक्री की जा रही है। इस अवैध धंधे के उजागर होने के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय सूत्रों और क्षेत्रीय निवासियों के अनुसार, राकेश नामक व्यक्ति इस काले धंधे को पूरी तरह बेखौफ होकर संचालित कर रहा है।

क्षेत्रीय जनता में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। नागरिकों का दावा है कि इस गंभीर समस्या के बारे में जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से सूचित किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की इस रहस्यमयी चुप्पी के कारण अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों के पास इस अवैध नेटवर्क को उजागर करने वाले वीडियो और तस्वीरों के रूप में पुख्ता डिजिटल साक्ष्य भी मौजूद हैं।

इस सरेआम चल रहे नशे के कारोबार के कारण क्षेत्र में चौबीसों घंटे असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इस स्थिति के चलते राहगीरों, विशेषकर महिलाओं और छात्राओं का इस रास्ते से गुजरना दूभर हो चुका है। परेशान नागरिकों ने उच्च पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। अब यह देखना होगा कि लखनऊ पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं या फिर पुलिस चौकी की नाक के नीचे कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला यह धंधा यूं ही फलता-फूलता रहेगा।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.