logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मतोड़ा थाना क्षेत्र में गोदारा सोलर एनर्जी प्लांट से तांबे की केबल व मोटर चोरी के दो प्रकरणों में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फलोदी। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए फलोदी पुलिस ने केबल चोरी के मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद करते हुए वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया है। फलोदी पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस थाना मतोड़ा के थानाधिकारी अमानाराम के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार 26 फरवरी  को प्रार्थी पुखराज विश्नोई निवासी पल्ली द्वितीय ने रिपोर्ट दी कि सुरपलाई नाड़ी क्षेत्र में स्थित गोदारा सोलर एनर्जी प्लांट से करीब 8000 मीटर कॉपर केबल (4 एमएम डीसी वायर) काटकर चोरी कर ली गई। वहीं 1 मार्च  को नन्द किशोर विश्नोई निवासी पल्ली ने भी रिपोर्ट दी कि उनके खेत में स्थित पानी के होद से 3 एचपी की मोटर, स्टार्टर व केबल चोरी हो गए। इस पर पुलिस थाना मतोड़ा में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर  कार्रवाई करते हुए दिनेश पुत्र हनुमानराम (28) और धर्मेन्द्र पुत्र भागीरथराम (22) निवासी पल्ली द्वितीय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी किए गए 8000 मीटर कॉपर केबल, 3 एचपी की मोटर, केबल व स्टार्टर बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से रात में पहले पैदल रैकी की और बाद में सोलर प्लांट व खेत से केबल व अन्य सामान चोरी कर वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

17 hrs ago
user_Mahesh Kumar Purohit
Mahesh Kumar Purohit
Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
17 hrs ago
5f6ca9af-df06-4f22-b5ec-6a8890a441f5

मतोड़ा थाना क्षेत्र में गोदारा सोलर एनर्जी प्लांट से तांबे की केबल व मोटर चोरी के दो प्रकरणों में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फलोदी। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए फलोदी पुलिस ने केबल चोरी के मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद करते हुए वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया है। फलोदी पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस थाना मतोड़ा के थानाधिकारी अमानाराम के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार 26 फरवरी  को प्रार्थी पुखराज विश्नोई निवासी पल्ली द्वितीय ने रिपोर्ट दी कि सुरपलाई नाड़ी क्षेत्र में स्थित गोदारा सोलर एनर्जी प्लांट से करीब 8000 मीटर कॉपर केबल (4 एमएम डीसी वायर) काटकर चोरी कर ली गई। वहीं 1 मार्च  को नन्द किशोर विश्नोई निवासी पल्ली ने भी रिपोर्ट दी कि उनके खेत में स्थित पानी के होद से 3 एचपी की मोटर, स्टार्टर व केबल चोरी हो गए। इस पर पुलिस थाना मतोड़ा में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर  कार्रवाई करते हुए दिनेश पुत्र हनुमानराम (28) और धर्मेन्द्र पुत्र भागीरथराम (22) निवासी पल्ली द्वितीय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी किए गए 8000 मीटर कॉपर केबल, 3 एचपी की मोटर, केबल व स्टार्टर बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से रात में पहले पैदल रैकी की और बाद में सोलर प्लांट व खेत से केबल व अन्य सामान चोरी कर वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • आयुर्वेद विश्वविद्यालय में ‘आयुर्घोष–2026’ का भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा सुश्रुत सभागार आयुर्वेद विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत, विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से बांधा समां जोधपुर, 9 मार्च। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “आयुर्घोष–2026” का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के सुश्रुत सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे सभागार को उत्साह और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन माननीय कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे अतिथियों के स्वागत, मंगलाचरण और धन्वंतरि पूजन के साथ की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति की अध्यक्षा डॉ. रश्मि शर्मा ने “आयुर्घोष–2026” की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के प्रारंभिक सत्र का समापन छात्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) गोविंद प्रसाद गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। दिनभर चले इस सांस्कृतिक महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा देखने को मिली। गायन प्रतियोगिता में समूह और एकल प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह गायन में प्रियंका एवं ग्रुप (BAMS 2025) तथा दर्शना एवं ग्रुप (BHMS 2025) ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं एकल गायन में रितिका, आदित्य, बिलाल और नीतू सहित कई विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद आयोजित नाट्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अभिनय कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कसक तेजी (BNYS 2025) द्वारा प्रस्तुत मोनो एक्ट और योग के माध्यम से प्रस्तुत हनुमान चालीसा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। दोपहर के सत्र में नृत्य प्रतियोगिताओं की धूम रही। एकल नृत्य में वैशाली परिहार (BAMS 2021), आरती मीणा और मुस्कान ने अपनी प्रस्तुति से मंच पर ऊर्जा भर दी। वहीं समूह नृत्य में पिंकी एवं ग्रुप (BSC 2025), चिराग एवं ग्रुप (BNYS 2022) और कोमल एवं ग्रुप (BAMS 2021) ने शानदार तालमेल और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विश्वविद्यालय के फैकल्टी मेंबर्स ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को और अधिक यादगार बना दिया। पूरे दिन चले इस सांस्कृतिक उत्सव का समापन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के गौरवपूर्ण स्वरों के साथ हुआ। “आयुर्घोष–2026” के इस पहले दिन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
    1
    आयुर्वेद विश्वविद्यालय में ‘आयुर्घोष–2026’ का भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा सुश्रुत सभागार 
आयुर्वेद विश्वविद्यालय के स्थापना  दिवस पर दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत, 
विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से बांधा समां
जोधपुर, 9 मार्च।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “आयुर्घोष–2026” का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के सुश्रुत सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे सभागार को उत्साह और उमंग से भर दिया।
कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन माननीय  कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे अतिथियों के स्वागत, मंगलाचरण और धन्वंतरि पूजन के साथ की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति की अध्यक्षा डॉ. रश्मि शर्मा ने “आयुर्घोष–2026” की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के प्रारंभिक सत्र का समापन छात्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) गोविंद प्रसाद गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
दिनभर चले इस सांस्कृतिक महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा देखने को मिली। गायन प्रतियोगिता में समूह और एकल प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह गायन में प्रियंका एवं ग्रुप (BAMS 2025) तथा दर्शना एवं ग्रुप (BHMS 2025) ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं एकल गायन में रितिका, आदित्य, बिलाल और नीतू सहित कई विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।
इसके बाद आयोजित नाट्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अभिनय कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कसक तेजी (BNYS 2025) द्वारा प्रस्तुत मोनो एक्ट और योग के माध्यम से प्रस्तुत हनुमान चालीसा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
दोपहर के सत्र में नृत्य प्रतियोगिताओं की धूम रही। एकल नृत्य में वैशाली परिहार (BAMS 2021), आरती मीणा और मुस्कान ने अपनी प्रस्तुति से मंच पर ऊर्जा भर दी। वहीं समूह नृत्य में पिंकी एवं ग्रुप (BSC 2025), चिराग एवं ग्रुप (BNYS 2022) और कोमल एवं ग्रुप (BAMS 2021) ने शानदार तालमेल और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में विश्वविद्यालय के फैकल्टी मेंबर्स ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को और अधिक यादगार बना दिया। पूरे दिन चले इस सांस्कृतिक उत्सव का समापन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के गौरवपूर्ण स्वरों के साथ हुआ।
“आयुर्घोष–2026” के इस पहले दिन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • नागौर/रियांबड़ी,,नागौर जिले के रियां बड़ी क्षेत्र में एक किसान की अनोखी पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। किसान हनुमान राम माली ने अपनी बेटी की शादी में पारंपरिक दहेज की जगह उसे खेती के काम आने वाला ट्रैक्टर भेंट किया।इतना ही नहीं, शादी में आए बारातियों को सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए हेलमेट भी उपहार में दिए गए। किसान ने शर्त रखी थी कि जो भी बाराती दुपहिया वाहन से आए, वह हेलमेट पहनकर ही पहुंचे। शादी समारोह में हनुमान राम माली ने कहा कि आज लगभग हर घर में बर्तन, फ्रिज और टीवी जैसे सामान पहले से होते हैं, इसलिए बेटी को ऐसा उपहार देना बेहतर है जो उसके जीवन और काम में उपयोगी हो। उन्होंने बारातियों से अपील की कि दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, क्योंकि कई सड़क हादसों में लोगों की जान सिर्फ हेलमेट नहीं पहनने के कारण चली जाती है। किसान की इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और यह शादी इन दिनों रियां बड़ी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    2
    नागौर/रियांबड़ी,,नागौर जिले के रियां बड़ी क्षेत्र में एक किसान की अनोखी पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। किसान हनुमान राम माली ने अपनी बेटी की शादी में पारंपरिक दहेज की जगह उसे खेती के काम आने वाला ट्रैक्टर भेंट किया।इतना ही नहीं, शादी में आए बारातियों को सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए हेलमेट भी उपहार में दिए गए। किसान ने शर्त रखी थी कि जो भी बाराती दुपहिया वाहन से आए, वह हेलमेट पहनकर ही पहुंचे।
शादी समारोह में हनुमान राम माली ने कहा कि आज लगभग हर घर में बर्तन, फ्रिज और टीवी जैसे सामान पहले से होते हैं, इसलिए बेटी को ऐसा उपहार देना बेहतर है जो उसके जीवन और काम में उपयोगी हो।
उन्होंने बारातियों से अपील की कि दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, क्योंकि कई सड़क हादसों में लोगों की जान सिर्फ हेलमेट नहीं पहनने के कारण चली जाती है।
किसान की इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और यह शादी इन दिनों रियां बड़ी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    45 min ago
  • बीकानेर पत्रकार इकबाल खान: बीकानेर शहर में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। शहर के कई प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस नियम तोड़ने वाले चालकों के चालान भी काट रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं।
    1
    बीकानेर  पत्रकार इकबाल खान:
बीकानेर शहर में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। शहर के कई प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस नियम तोड़ने वाले चालकों के चालान भी काट रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    1 hr ago
  • बालोतरा। बालोतरा के विभिन्न गांव में होली के बाद 7 दिन तक गैर नृत्य का आयोजन किया जाता है।
    1
    बालोतरा।
बालोतरा के विभिन्न गांव में होली के बाद 7 दिन तक गैर नृत्य का आयोजन किया जाता है।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Bikaner local news
    1
    Post by Bikaner local news
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • जैसलमेर, राजस्थान की शान और मशहूर इंटरनेशनल कलाकार सावन खान दबड़ी के इंतकाल की खबर सुनकर दिल बहुत दुखी हो गया। उन्होंने अपनी कला और आवाज़ से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी राजस्थान और जैसलमेर की संस्कृति और लोक कला को पहचान दिलाई* *उनकी कला, सादगी और मेहनत हमेशा लोगों के दिलों में ज़िंदा रहेगी। यह कला जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है*💐
    1
    जैसलमेर, राजस्थान की शान और मशहूर इंटरनेशनल कलाकार सावन खान दबड़ी के इंतकाल की खबर सुनकर दिल बहुत दुखी हो गया। उन्होंने अपनी कला और आवाज़ से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी राजस्थान और जैसलमेर की संस्कृति और लोक कला को पहचान दिलाई*
*उनकी कला, सादगी और मेहनत हमेशा लोगों के दिलों में ज़िंदा रहेगी। यह कला जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है*💐
    user_Dharmendra kumar
    Dharmendra kumar
    जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जोधपुर में बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं कराने पर 5 बिल्डिंग को किया सीज - नगरनिगम ने बकायेदारों पर कसा शिकंजा जोधपुर नगर निगम की ओर से बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान शुरू किया है और सोमवार को पांच बिल्डिंग को सीज करने की कार्रवाई की। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से बकायेदारों को समय-समय पर नोटिस जारी किए, साथ ही कई बकायेदारों को अंतिम नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद भी कई बकायेदारों की ओर से बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाया जा रहा है। इसको लेकर विशेष अभियान चलाकर बकायदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को उपायुक्त राजस्व द्वितीय स्वरुप सिह के निर्देशानुसार जोन 6 राजस्व अधिकारी रेखा ने दो बिल्डिंग को और जोन 7 राजस्व अधिकारी निरंजन चौधरी ने 3 बिल्डिंग को सीज करने की पत्रावली को पूरा किया इसके बाद राजस्व निरीक्षक अजय शेखावत, अतिक्रमण प्रभारी सुरेश हंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग को सीज करने की कारवाही की। नगरनिगम ने आमजन से अपील की है कि वह समय पर अपना बकाया नगरीय विकास कर जमा करवरकर शहर के विकास में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि बकाया नगरीय विकास जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ सीज की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    1
    जोधपुर में बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं कराने पर 5 बिल्डिंग को किया सीज
- नगरनिगम ने बकायेदारों पर कसा शिकंजा
जोधपुर नगर निगम की ओर से बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान शुरू किया है और सोमवार को पांच बिल्डिंग को सीज करने की कार्रवाई की। 
आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से बकायेदारों को समय-समय पर नोटिस जारी किए, साथ ही कई बकायेदारों को अंतिम नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद भी कई बकायेदारों की ओर से बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाया जा रहा है। इसको लेकर विशेष अभियान चलाकर बकायदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को उपायुक्त राजस्व द्वितीय स्वरुप सिह के निर्देशानुसार 
जोन 6 राजस्व अधिकारी रेखा ने दो बिल्डिंग को और जोन 7 राजस्व अधिकारी निरंजन चौधरी ने 3 बिल्डिंग को सीज करने की पत्रावली को पूरा किया इसके बाद राजस्व निरीक्षक अजय शेखावत, अतिक्रमण प्रभारी सुरेश हंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग को सीज करने की कारवाही की। नगरनिगम ने आमजन से अपील की है कि वह समय पर अपना बकाया नगरीय विकास कर जमा करवरकर शहर के विकास में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि बकाया नगरीय विकास जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ सीज की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • आईरा समाचार बीकानेर में अचानक कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसायियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई होटल संचालकों का कहना है कि गैस की नियमित सप्लाई नहीं होने से खाना बनाने का काम प्रभावित हो रहा है और कुछ स्थानों पर सीमित मेन्यू के साथ काम चलाना पड़ रहा है। व्यापारियों के अनुसार मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध और सप्लाई चेन पर असर के कारण गैस की उपलब्धता प्रभावित हुई है। यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में होटल व्यवसाय और शादी समारोहों पर भी असर पड़ सकता है।
    1
    आईरा समाचार बीकानेर में अचानक कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसायियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई होटल संचालकों का कहना है कि गैस की नियमित सप्लाई नहीं होने से खाना बनाने का काम प्रभावित हो रहा है और कुछ स्थानों पर सीमित मेन्यू के साथ काम चलाना पड़ रहा है।
व्यापारियों के अनुसार मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध और सप्लाई चेन पर असर के कारण गैस की उपलब्धता प्रभावित हुई है। यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में होटल व्यवसाय और शादी समारोहों पर भी असर पड़ सकता है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • एक आरोपी खेताराम बावरी को किया गया गिरफ्तार। नागौर मृदुल कच्छावा जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के निर्देशानुसार की पालना मे आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एंव जयप्रकाश बेनिवाल वृत्ताधिकारी, वृत्त डेगाना के निकटतम सुपरविजन में अशोक कुमार झाझडिया पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना थांवला मय थाना स्तरीय घटित टीम के अथक प्रयास से एक जे.सी.बी., एक ट्रेक्टर मय ट्रोली व एक ट्रेक्टर मय कराई को जप्त कर एक मुलजिम खेताराम बावरी को गिरफ्तार किया गया।
    2
    एक आरोपी खेताराम बावरी को किया गया गिरफ्तार।
नागौर मृदुल कच्छावा जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के निर्देशानुसार की पालना मे आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एंव  जयप्रकाश बेनिवाल वृत्ताधिकारी, वृत्त डेगाना के निकटतम सुपरविजन में  अशोक कुमार झाझडिया पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना थांवला मय थाना स्तरीय घटित टीम के अथक प्रयास से एक जे.सी.बी., एक
ट्रेक्टर मय ट्रोली व एक ट्रेक्टर मय कराई को जप्त कर एक मुलजिम खेताराम बावरी को गिरफ्तार
किया गया।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.