नागौर में अनोखी शादी किसान ने बेटी को दिया ट्रैक्टर, बारातियों को बांटे हेलमेट नागौर/रियांबड़ी,,नागौर जिले के रियां बड़ी क्षेत्र में एक किसान की अनोखी पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। किसान हनुमान राम माली ने अपनी बेटी की शादी में पारंपरिक दहेज की जगह उसे खेती के काम आने वाला ट्रैक्टर भेंट किया।इतना ही नहीं, शादी में आए बारातियों को सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए हेलमेट भी उपहार में दिए गए। किसान ने शर्त रखी थी कि जो भी बाराती दुपहिया वाहन से आए, वह हेलमेट पहनकर ही पहुंचे। शादी समारोह में हनुमान राम माली ने कहा कि आज लगभग हर घर में बर्तन, फ्रिज और टीवी जैसे सामान पहले से होते हैं, इसलिए बेटी को ऐसा उपहार देना बेहतर है जो उसके जीवन और काम में उपयोगी हो। उन्होंने बारातियों से अपील की कि दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, क्योंकि कई सड़क हादसों में लोगों की जान सिर्फ हेलमेट नहीं पहनने के कारण चली जाती है। किसान की इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और यह शादी इन दिनों रियां बड़ी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
नागौर में अनोखी शादी किसान ने बेटी को दिया ट्रैक्टर, बारातियों को बांटे हेलमेट नागौर/रियांबड़ी,,नागौर जिले के रियां बड़ी क्षेत्र में एक किसान की अनोखी पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। किसान हनुमान राम माली ने अपनी बेटी की शादी में पारंपरिक दहेज की जगह उसे खेती के काम आने वाला ट्रैक्टर भेंट किया।इतना ही नहीं, शादी में आए बारातियों को सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए हेलमेट भी उपहार में दिए गए। किसान ने शर्त रखी थी कि जो भी बाराती दुपहिया वाहन से आए, वह हेलमेट पहनकर ही पहुंचे। शादी
समारोह में हनुमान राम माली ने कहा कि आज लगभग हर घर में बर्तन, फ्रिज और टीवी जैसे सामान पहले से होते हैं, इसलिए बेटी को ऐसा उपहार देना बेहतर है जो उसके जीवन और काम में उपयोगी हो। उन्होंने बारातियों से अपील की कि दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, क्योंकि कई सड़क हादसों में लोगों की जान सिर्फ हेलमेट नहीं पहनने के कारण चली जाती है। किसान की इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और यह शादी इन दिनों रियां बड़ी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
- नागौर/पादूकलां ,,जिले के पादूकलां क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेवड़ा में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच राजुराम चेन्दलिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और ग्रामीणों ने भाग लेकर रोजा खोला और देश-प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी।इफ्तार कार्यक्रम के दौरान गांव में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते नजर आए। इस मौके पर आयोजक राजुराम चेन्दलिया ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इंसानियत, सब्र और आपसी भाईचारे का संदेश देता है और ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में सुगनाराम जाजड़ा, रामस्वरूप घटियाला, भवानी धायल, संस्कार चेन्दलिया, सत्तार रंगरेज, गुल मोहम्मद, शब्बीर मोहम्मद, उमरदीन, रमजान मोहम्मद, आरिफ मोहम्मद, फारूक मोहम्मद, राजू, शेर मोहम्मद, नवाब नौजवान कमेटी के सदस्य, निसार भाई, रशीद भाई, आसीन भाई, सद्दाम भाई, रजाक भाई, बरकत अली, कयामुद्दीन, मुस्ताक भाई सहित दोनों समुदाय के अनेक लोग मौजूद रहे। मेवड़ा गांव में आयोजित इस रोजा इफ्तार पार्टी ने एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया।3
- राजस्थानी संस्कृति में मायरे का अपना ही मान और गौरव है। 🙏 #Mayra #MayraRitual #RajasthaniCulture #RajasthaniTradition #MayraCeremony #BhatRasam #RajasthanCulture #DesiTradition #VillageCulture #IndianTradition #MarwadiCulture #FamilyFunction #BhaiBehenKaPyar #DesiLife #VillageLife #Rajasthan #Marwadi #IncredibleRajasthan #ReelsIndia #ViralReels1
- आज जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णी SP कावेंद्र सिंह सागर ने श्री डूंगरगढ़ में अधिकारियों के साथ एक बैठक ली जिसमें उपखंड मे हो रही दुर्घटना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।1
- जयपुर पत्रकार इकबाल खान विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा है कि एक बिल के नाम पर समाजों को आपस में लड़ाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुद्दों को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा करना समाज के लिए ठीक नहीं है और इससे आपसी सौहार्द प्रभावित होता है। भाटी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भी मुस्लिम समाज के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद मुस्लिम समुदाय को न तो पर्याप्त शिक्षा के अवसर मिले और न ही रोजगार के क्षेत्र में उचित भागीदारी मिल पाई।उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी संभव है जब उसे बराबरी के अवसर मिलें। भाटी ने कहा कि समाजों के बीच टकराव की राजनीति के बजाय शिक्षा, रोजगार और विकास जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है।1
- Post by Bikaner local news1
- Post by Sanwar Sa1
- शहर के भीतरी क्षेत्र में कुमारिया कुआं से जूनी मंडी तक यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मुख्य कारण सड़क किनारे दुकानों द्वारा बाहर टेबल लगाकर दुकानें चलाना बताया जा रहा है, जिससे सड़क संकरी हो गई है और आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अतिक्रमण के कारण जूनी मंडी क्षेत्र में रोजाना वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। बावजूद इसके न तो पुलिस प्रशासन और न ही नगर निगम प्रशासन इस ओर कोई ठोस कार्रवाई करता नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं की गई तो जूनी मंडी का हाल भी सिवांची गेट क्षेत्र जैसा हो सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या पर कब ध्यान देता है।1
- नागौर/रियांबड़ी,,नागौर जिले के रियां बड़ी क्षेत्र में एक किसान की अनोखी पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। किसान हनुमान राम माली ने अपनी बेटी की शादी में पारंपरिक दहेज की जगह उसे खेती के काम आने वाला ट्रैक्टर भेंट किया।इतना ही नहीं, शादी में आए बारातियों को सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए हेलमेट भी उपहार में दिए गए। किसान ने शर्त रखी थी कि जो भी बाराती दुपहिया वाहन से आए, वह हेलमेट पहनकर ही पहुंचे। शादी समारोह में हनुमान राम माली ने कहा कि आज लगभग हर घर में बर्तन, फ्रिज और टीवी जैसे सामान पहले से होते हैं, इसलिए बेटी को ऐसा उपहार देना बेहतर है जो उसके जीवन और काम में उपयोगी हो। उन्होंने बारातियों से अपील की कि दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, क्योंकि कई सड़क हादसों में लोगों की जान सिर्फ हेलमेट नहीं पहनने के कारण चली जाती है। किसान की इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और यह शादी इन दिनों रियां बड़ी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।2