logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्णा गौशाला में बने आवास में लगी आग भूसा एवं गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक भैंसदेही- ब्लॉक मुख्यालय भैंसदेही के समीप ग्राम देउलवाड़ा कि पूर्णा गौशाला में बने एक आवास में आज दोपहर अचानक आग लगने से भूसा एवं गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। जिस समय आग लगी तब सदभावना बैठक भैंसदेही से लौट रहे सावलमेंढा के स्वयंसेवक गौशाला में ही उपस्थित थे जिसके चलते स्थानीय रहवासियों एवं स्वयंसेवकों ने व्यवस्था बनाकर जल्द ही आग पर काबू पा लिया। मकान मालिक कमलेश गीद द्वारा बताया गया कि घर के ऊपर बिजली के केबल में स्पार्किंग के बाद केबल जलने से घर में आग लग गयी थी जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। अन्य भाइयो के आवास एवं गौशाला शेड भी पास ही था समय रहते आग पर काबू करने से बड़ी घटना टल गई। सूचना मिलते ही भैंसदेही से दमकल वाहन भी मौके पर पहुँच गया था।

5 hrs ago
user_भैंसदेही संवाददाता
भैंसदेही संवाददाता
Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

पूर्णा गौशाला में बने आवास में लगी आग भूसा एवं गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक भैंसदेही- ब्लॉक मुख्यालय भैंसदेही के समीप ग्राम देउलवाड़ा कि पूर्णा गौशाला में बने एक आवास में आज दोपहर अचानक आग लगने से भूसा एवं गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। जिस समय आग लगी तब सदभावना बैठक भैंसदेही से लौट रहे सावलमेंढा के स्वयंसेवक गौशाला में ही उपस्थित थे जिसके चलते स्थानीय रहवासियों एवं स्वयंसेवकों ने व्यवस्था बनाकर जल्द ही आग पर काबू पा लिया। मकान मालिक कमलेश गीद द्वारा बताया गया कि घर के ऊपर बिजली के केबल में स्पार्किंग के बाद केबल जलने से घर में आग लग गयी थी जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। अन्य भाइयो के आवास एवं गौशाला शेड भी पास ही था समय रहते आग पर काबू करने से बड़ी घटना टल गई। सूचना मिलते ही भैंसदेही से दमकल वाहन भी मौके पर पहुँच गया था।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आमला। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आमला नगर में एक भव्य और विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में राष्ट्रपिता ज्योतिराव फुले की आकर्षक झांकी भी शामिल रही, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। यह विशाल रैली बोड़खी से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, जनपद चौक, मैन रोड, पुराने थाना, सोमवारी चौक सहित विभिन्न मुख्य मार्गों से होती हुई थाना ग्राउंड में सम्पन्न हुई। शाम करीब 7 बजे निकली इस रैली में पूरे नगर का माहौल जय भीम के नारों से गूंज उठा। रैली की विशेष आकर्षण हजारों की संख्या में शामिल महिलाओं का पारंपरिक नृत्य रहा, जिन्होंने झूमते हुए पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा भर दी। जगह-जगह नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया। पुराने थाना क्षेत्र के समीप फल-फ्रूट एवं अल्पाहार वितरित कर स्वागत किया गया, वहीं जनपद चौक पर भी लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र भावसार एवं उनकी टीम द्वारा भी रैली का आत्मीय स्वागत किया गया। आयोजन में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दे दिया। रैली के समापन पर थाना ग्राउंड में उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता, शिक्षा एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
    2
    आमला। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आमला नगर में एक भव्य और विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में राष्ट्रपिता ज्योतिराव फुले की आकर्षक झांकी भी शामिल रही, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
यह विशाल रैली बोड़खी से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, जनपद चौक, मैन रोड, पुराने थाना, सोमवारी चौक सहित विभिन्न मुख्य मार्गों से होती हुई थाना ग्राउंड में सम्पन्न हुई। शाम करीब 7 बजे निकली इस रैली में पूरे नगर का माहौल जय भीम के नारों से गूंज उठा।
रैली की विशेष आकर्षण हजारों की संख्या में शामिल महिलाओं का पारंपरिक नृत्य रहा, जिन्होंने झूमते हुए पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा भर दी। जगह-जगह नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया। पुराने थाना क्षेत्र के समीप फल-फ्रूट एवं अल्पाहार वितरित कर स्वागत किया गया, वहीं जनपद चौक पर भी लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का अभिनंदन किया।
इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र भावसार एवं उनकी टीम द्वारा भी रैली का आत्मीय स्वागत किया गया। आयोजन में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दे दिया।
रैली के समापन पर थाना ग्राउंड में उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता, शिक्षा एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by PAPAJI NEWS
    1
    Post by PAPAJI NEWS
    user_PAPAJI NEWS
    PAPAJI NEWS
    पत्रकार शाहपुर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Aaj Mera bhi janmdin hai Vish nahin karoge
    1
    Aaj Mera bhi janmdin hai Vish nahin karoge
    user_DK. Kumar
    DK. Kumar
    Farmer शाहपुर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • थाना मुलताई पहुंचे अनुयायियों ने sdop से मुलाक़ात कर कड़ी कार्यवाही की मांग की पुलिस ने बीएनएस सहित एस सी एस टी की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया।
    1
    थाना मुलताई पहुंचे अनुयायियों ने sdop से मुलाक़ात कर कड़ी कार्यवाही की मांग की पुलिस ने बीएनएस सहित एस सी एस टी की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नदी में सैकड़ो मोटर चल रही है और कुछ मोटर तो 24 घंटे चल रही है जिससे नीचे नदी में पानी नहीं आ रहा और दिनों दिन सूख रही है मोटरों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए जिससे नदी में पानी भर सके और पीने का पानी कि ग्रामीण को मिल सके
    2
    नदी में सैकड़ो मोटर चल रही है और कुछ मोटर तो 24 घंटे चल रही है जिससे नीचे नदी में पानी नहीं आ रहा और दिनों दिन सूख रही है मोटरों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए जिससे नदी में पानी भर सके और पीने का पानी कि ग्रामीण को मिल सके
    user_Surendra rajput
    Surendra rajput
    डोलरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: गदराझिरी घाटी में चार लोग गंभीर घायल भैंसदेही ग्राम दहीपानी से आगे गदराझिरी घाटी मार्ग पर महाराष्ट्र की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह के समय हुआ, जब वाहन खतरनाक घाटी मार्ग पर फिसल गया। घटना का विवरण स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ओवरलोडिंग और रॉयल्टी संबंधी अवैध गतिविधियों के कारण यह मार्ग दुर्घटनाओं का शिकार बन रहा है। 13 अप्रैल से माइनिंग टीम सक्रिय होने के बावजूद हादसे जारी हैं। घायलों को नजदीकी आठनेर शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आठनेर थाने को सूचना दी गई है, और 108 एम्बुलेंस सेवा ने त्वरित सहायता प्रदान की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों के नाम और अन्य विवरण जल्द ही उपलब्ध होने की संभावना है।
    1
    ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: गदराझिरी घाटी में चार लोग गंभीर घायल
भैंसदेही
ग्राम दहीपानी से आगे गदराझिरी घाटी मार्ग पर महाराष्ट्र की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह के समय हुआ, जब वाहन खतरनाक घाटी मार्ग पर फिसल गया।
घटना का विवरण
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ओवरलोडिंग और रॉयल्टी संबंधी अवैध गतिविधियों के कारण यह मार्ग दुर्घटनाओं का शिकार बन रहा है। 13 अप्रैल से माइनिंग टीम सक्रिय होने के बावजूद हादसे जारी हैं। घायलों को नजदीकी आठनेर शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
आठनेर थाने को सूचना दी गई है, और 108 एम्बुलेंस सेवा ने त्वरित सहायता प्रदान की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायलों के नाम और अन्य विवरण जल्द ही उपलब्ध होने की संभावना है।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के बैतूल में डॉ भीमराव आंबेडकर की फोटो के साथ गलत हरकत करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट से बाबा साहब के अनुयायियों का गुस्सा फुट पड़ा,उन्होंने थाने पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करते हुए कार्यवाही की मांग की। अनुयायियों ने मुलताई एसडीओपी एस. के. सिंह से मिलकर मामले से अवगत कराया, बताया जा रहा है कि वंडली निवासी युवक ने बाबा साहब की फोटो पर लात जूते मार कर अंग्रेजो का एजेंट बताकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर बहुजन समाज के लोगो ने थाना पहुंचकर एफ. आई. आर.दर्ज करने की मांग की, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एस. सी. एस. टी.एक्ट सहित बी. एन. एस. की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
    2
    मध्यप्रदेश के बैतूल में डॉ भीमराव आंबेडकर की फोटो के साथ गलत हरकत करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट से बाबा साहब के अनुयायियों का गुस्सा फुट पड़ा,उन्होंने थाने पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करते हुए कार्यवाही की मांग की।
अनुयायियों ने मुलताई एसडीओपी एस. के. सिंह से मिलकर मामले से अवगत कराया, बताया जा रहा है कि वंडली निवासी युवक ने बाबा साहब की फोटो पर लात जूते मार कर अंग्रेजो का एजेंट बताकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
मामला संज्ञान में आने पर बहुजन समाज के लोगो ने थाना पहुंचकर एफ. आई. आर.दर्ज करने की मांग की, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एस. सी. एस. टी.एक्ट सहित बी. एन. एस. की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.