Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हाथरस से मथुरा जा रही चलती ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक को लात मारकर ट्रेन के गेट से नीचे फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त युवक जतिन की मां भी ट्रेन में मौजूद थीं। चलती ट्रेन से नीचे गिरने के बाद जतिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हाथरस से मथुरा जा रही चलती ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक को लात मारकर ट्रेन के गेट से नीचे फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त युवक जतिन की मां भी ट्रेन में मौजूद थीं। चलती ट्रेन से नीचे गिरने के बाद जतिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले— “वे सनातनी कभी नहीं हो सकते जो...” सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले— “वे सनातनी कभी नहीं हो सकते जो...”1
- झूंसी व्यापार मंडल ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च प्रयागराज। झूंसी व्यापार मंडल की ओर से शनिवार 27 जून 2026 को क्षेत्र की जनसमस्याओं और व्यापारियों की मांगों को लेकर झूंसी लाल चौक चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल ज्ञापन मार्च निकाला गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज सोनकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग मार्च में शामिल हुए। जिलाधिकारी मनीष वर्मा को सौंपे गए 10 सूत्रीय ज्ञापन में झूंसी एवं गंगा पार क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। प्रमुख मांगों में शास्त्री पुल के निर्माण कार्य में तेजी, नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में कर वसूली के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने, झूंसी में फायर ब्रिगेड का सब-स्टेशन स्थापित करने तथा झूंसी और गंगा पार क्षेत्र में हृदय रोग एवं मल्टी स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल की स्थापना शामिल रही। व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार से संबंधित नियमों में संशोधन, जिले में अपराधमुक्त एवं भयमुक्त वातावरण, गंगा पार क्षेत्र में उद्योगों का विकास कर रोजगार के अवसर बढ़ाने और अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा शास्त्री पुल से चक तक जीटी रोड पर पार्किंग की व्यवस्था, दो स्थानों पर मार्ग विभाजन तथा कनिहार झील के विकास कार्य को बेहतर तरीके से कराकर पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग की गई। मार्च को प्रयाग व्यापार मंडल, श्री कटरा व्यापार मंडल, गेस्ट हाउस एसोसिएशन, दारागंज व्यापार मंडल, बैटरी वेलफेयर एसोसिएशन, इलाहाबाद मिशनरी व्यापार मंडल समेत कई सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने समर्थन दिया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों और संगठनों ने पैदल मार्च में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की। मार्च में राजेश जायसवाल, राममिलन कुशवाहा, प्रदीप उपाध्याय, छेदीलाल गुप्ता, शिव सोनी, शाश्वत वर्मा, रवि केसरवानी, सुभाष चंद्र सरोज, अमित श्रीवास्तव, अर्जुन गुप्ता, निशिथ वर्मा, रेनू केसरवानी, नीलम गुप्ता, कृतिका कंछल, प्रफुल्ल केसरवानी, राणा चावला, सुहैल अहमद, विद्यासागर केसरी, गुफरान अहमद, गोपाल बाबू जायसवाल, रमाकांत रावत, अनुराग जायसवाल, चंद्रजीत कुशवाहा, सरदार प्रीतम सिंह, सरदार जितेंद्र सिंह, अमरीश खुराना, रोहित अरोड़ा, शिव शंकर निषाद, मेहमूद खान, मोहम्मद अहमद गुड्डू, रविंद्र गिरी, महबूब खान, साहिल अरोड़ा, शुभम केसरवानी, आशीष कुमार, सुनील शर्मा, लक्ष्मीकांत यादव, सुनील गोस्वामी, शिव प्रसाद, सुरेश निषाद, रवि यादव, सूरज लाल मौर्य, देवी चंद केसरवानी, नीरज सोनी, वीरेंद्र यादव, बजरंगी पाल, ज्ञान सिंह, अनुराग अग्रवाल, सुधांशु राय, शुभम अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।1
- प्रयागराज में डिवाइडर से टकराई सुल्तानपुर की गाड़ी, हादसे में चालक घायल चन्द्रशेखर आजाद पुल के पास हादसा, वाहन क्षतिग्रस्त होने से कुछ देर बाधित रहा आवागमन प्रयागराज। शहर में रविवार सुबह एक सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। चन्द्रशेखर आजाद पुल के पास फाफामऊ की ओर से आ रही एक चारपहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच आवागमन को अलग-अलग दिशा में बांटने वाले डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रयागराज में डिवाइडर से टकराई सुल्तानपुर की गाड़ी, हादसे में चालक घायल चन्द्रशेखर आजाद पुल के पास हादसा, वाहन क्षतिग्रस्त होने से कुछ देर बाधित रहा आवागमन प्रयागराज। शहर में रविवार सुबह एक सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। चन्द्रशेखर आजाद पुल के पास फाफामऊ की ओर से आ रही एक चारपहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच आवागमन को अलग-अलग दिशा में बांटने वाले डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।1
- प्रयागराज संत मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर अंतर-धार्मिक प्रार्थना सभा । प्रयागराज संत मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर अंतर-धार्मिक प्रार्थना सभा । प्रयागराज सेंट जोसेफ कॉलेज में रोमन कैथोलिक धर्म प्रांत द्वारा संत मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर अंतर-धार्मिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न धर्मों के नेताओं द्वारा दिए गए विचारोत्तेजक संबोधन रहे।1
- प्रेस विज्ञप्ति जातिगत जनगणना सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के लिए आवश्यक : कमलेश्वर पटेल प्रयागराज, 06 सितम्बर 2026। लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी द्वारा उठाई जा रही जातिगत जनगणना की मांग के समर्थन में कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार को देश के विभिन्न शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसी क्रम में आज प्रयागराज के होटल यात्रिक में एआईसीसी एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी यमुनापार के जिलाध्यक्ष श्री अशोक सिंह पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री फ़ुज़ैल हाशमी तथा गंगापार जिलाध्यक्ष श्री अशफाक अहमद जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। श्री कमलेश्वर पटेल जी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी लंबे समय से देश में जातिगत जनगणना कराने की मांग उठाते रहे हैं। श्री राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि “जिसकी जितनी आबादी, उसका उतना हक।” उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समान अवसर और सभी वर्गों की उचित भागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना होने से देश में विभिन्न सामाजिक वर्गों की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक स्थिति का सही आंकलन हो सकेगा। साथ ही सरकारी व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और विकास योजनाओं में विभिन्न वर्गों की भागीदारी की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। श्री पटेल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जातिगत जनगणना के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय के इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है और जातिगत जनगणना की मांग को मजबूती से जनता के बीच उठाती रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यमुनापार से श्री सुशील तिवारी, श्री राजू सिंह पटेल, श्री जितेंद्र राय, डॉ. राधेश्याम यादव, श्री लोकेन्द्र सिंह, श्री अवनीश कोल, श्री घनश्याम कोटार्य, श्री पवन मालवीय सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- प्रयागराज में डेंगू और स्वाइन फ्लू से निपटने को कॉल्विन अस्पताल तैयार, बनाए गए विशेष वार्ड #prayagraj1
- मुरादाबाद के मुगलपुरा में भारी बारिश के दौरान एक तीन मंजिला जर्जर इमारत ढह गई। पुलिस ने 24 घंटे पहले ही इसे खाली कराकर सील कर दिया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।1
- बिजनौर जिले के किरतपुर इलाके में बारिश के दौरान एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। सड़क पर पानी भरने और नाला खुला होने के कारण 12 वर्षीय किशोर नाले में गिर गया। तेज बहाव में बहने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किरतपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंसारियान निवासी अफजल का 12 वर्षीय बेटा हम्माद शनिवार को घर से ईदगाह रोड की ओर जा रहा था। तेज बारिश के चलते इस्लामिया इंटर कॉलेज के गेट के सामने सड़क पर भारी जलभराव हो गया था। पानी भरा होने के कारण सड़क किनारे का खुला नाला नजर नहीं आया और हम्माद उसमें जा गिरा। कॉलेज गेट के पास सब्जी की ठेली लगाने वाले लोगों ने जैसे ही मासूम को नाले में गिरते देखा, उन्होंने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मासूम की तलाश शुरू कर दी। लगभग 500 मीटर दूर नाले में बिछे एक पाइप के पास हम्माद फंसा हुआ मिला। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बच्चे की सांसें थम चुकी थीं। परिवार का सहारा था मासूम हम्माद दो भाइयों में एक था। उसके पिता अफजल ई-रिक्शा/रिक्शा चलाकर किसी तरह अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। मासूम बेटे की इस असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। इस हादसे के बाद स्थानीय निवासियों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि अगर नाला ढका होता, तो आज मासूम की जान बच सकती थी। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके के सभी खुले नालों को तुरंत ढका जाए और जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में किसी और परिवार का चिराग न बुझे।1
- मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हाथरस से मथुरा जा रही चलती ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक को लात मारकर ट्रेन के गेट से नीचे फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त युवक जतिन की मां भी ट्रेन में मौजूद थीं। चलती ट्रेन से नीचे गिरने के बाद जतिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।1