12 मार्च तक दावेदारी तय, सुविवि में नए कुलगुरु की दौड़ तेज उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (सुविवि) के नए कुलगुरु की नियुक्ति प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रो. कैलाश सोडाणी की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी ने आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनकी अंतिम तिथि 12 मार्च शाम 5 बजे निर्धारित है। देशभर में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से प्रोफेसर पद पर कार्यरत शिक्षाविद आवेदन कर सकते हैं। 12 मार्च के बाद स्क्रूटनी कर पांच नामों का पैनल राजभवन भेजा जाएगा। वहां से एक नाम मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा और सहमति के बाद अप्रैल तक नए कुलगुरु की नियुक्ति संभावित है। उदयपुर सहित देशभर से 100 से अधिक शिक्षाविदों के नाम चर्चा में हैं, जिनमें प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, प्रो. आनंद पालीवाल, प्रो. सीमा मलिक, प्रो. साधना कोठारी, प्रो. मदन सिंह राठौड़, प्रो. दिग्विजय भटनागर, प्रो. बी.एल. आहुजा, प्रो. सूर्यवीर सिंह भाणावत, प्रो. अनिल कोठारी, प्रो. कनिका शर्मा और प्रो. घनश्याम सिंह राठौड़ प्रमुख हैं। नए कुलगुरु की नियुक्ति से विश्वविद्यालय में लंबित पदोन्नति प्रक्रिया और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
12 मार्च तक दावेदारी तय, सुविवि में नए कुलगुरु की दौड़ तेज उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (सुविवि) के नए कुलगुरु की नियुक्ति प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रो. कैलाश सोडाणी की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी ने आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनकी अंतिम तिथि 12 मार्च शाम 5 बजे निर्धारित है। देशभर में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से प्रोफेसर पद पर कार्यरत शिक्षाविद आवेदन कर सकते हैं। 12 मार्च के बाद स्क्रूटनी कर पांच नामों का पैनल राजभवन भेजा जाएगा। वहां से एक नाम मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा और सहमति के बाद अप्रैल तक नए कुलगुरु की नियुक्ति संभावित है। उदयपुर सहित देशभर से 100 से अधिक शिक्षाविदों के नाम चर्चा में हैं, जिनमें प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, प्रो. आनंद पालीवाल, प्रो. सीमा मलिक, प्रो. साधना कोठारी, प्रो. मदन सिंह राठौड़, प्रो. दिग्विजय भटनागर, प्रो. बी.एल. आहुजा, प्रो. सूर्यवीर सिंह भाणावत, प्रो. अनिल कोठारी, प्रो. कनिका शर्मा और प्रो. घनश्याम सिंह राठौड़ प्रमुख हैं। नए कुलगुरु की नियुक्ति से विश्वविद्यालय में लंबित पदोन्नति प्रक्रिया और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
- सलूम्बर, 18 फरवरी। जिले में चल रहे शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 200 किलो अवधि पार व दूषित खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई। कलेक्टर अवधेश मीना और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार परमार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी के नेतृत्व में टीम ने लसाडिया उपखंड के दो प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया। पहली कार्रवाई भेरूनाथ किराना एवं जनरल स्टोर में हुई, जहां बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड मसाले व अन्य सामग्री मिली। वहीं बस स्टैंड स्थित मेसर्स सत्यनारायण जनरल स्टोर से सूजी, मिर्च, हल्दी, देसी घी सहित कई ब्रांडेड खाद्य पदार्थ अवधि पार पाए गए। सभी सामग्री जब्त कर नष्ट की गई और सरसों तेल व जीरे के नमूने जांच के लिए भेजे गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों से लाइसेंस प्रदर्शित रखने, साफ-सफाई और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सुनिश्चित करने की अपील की गई। जिले में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- ब्यूरो रिपोर्ट उदयपुर येलो अलर्ट जारी मौसम बदलाव बस1
- आज दिनाक 18/02/2026 को स्थानीय महाविद्यालय जे.आर शर्मा झाड़ोल में “निर्वाचन साक्षरता क्लब” (इ.एल.सी.) का गठन कर निर्वाचन साक्षरता महोत्सव के तहत विविध आयोजन किया गया | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. के. जैन ने बताया कि इ.एल.सी . का उदेश्य लोकतान्त्रिक मूल्यों एवं मतदान के प्रति जागरूकता को बढाना बताया | कार्यक्रम में मतदाता सूची में नाम जुडवाने कि प्रकिया इ. वी. एम. मशीन से मतदान कि पद्धति तथा अधिकाधिक लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करने पर विस्तार से जानकारी दी गई | महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य राजेश बिलोनिया ने छात्रों को मतदान की शपथ दिलाते हुए भारत में चुनाव पद्धति के एतिहासिक विकास पर प्रकाश डालते हुए मताधिकार को लोकतंत्र की सबसे बडी शक्ति हैं और एक-एक मत अमूल्य हैं , स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में सभी को मतदान करना अनिवार्य हैं | एन एस एस प्रभारी डॉ. अनिता गन्ना ने बताया कि महोत्सव के अन्तर्गत विधिवत आयोजन जेसे प्रश्नोत्तरी निबन्ध रंगोली आदि प्रतियोगिता का महाविद्यालय में आयोजन किया जाएगा |धन्यवाद ज्योति जैन ने दिया |1
- Post by Ronak didwaniya3
- उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा के प्रसिद्ध वैद्यनाथ महादेव मंदिर में व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक रखी गई। जानकारी के अनुसार इस बैठक में व्यापारिक हितों, सामाजिक सरोकारों, क्षेत्र का विकास, समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। साथ ही एक साल के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक में कस्बे के छोटे-बड़े सभी व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चर्चा के बाद सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान हर माह की अमावस्या को बंद रखने का निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल के सुचारू संचालन के लिए नई टीम की घोषणा की गई। जिसमें अनुभवी और युवा चेहरों को शामिल किया गया है। जिसमे अध्यक्ष प्रकाश डांगी, उपाध्यक्ष रवि सोनी, संजय चंडालिया, मंत्री मोहन डांगी, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी, मीडिया प्रभारी तक्षित टांक, संरक्षक मंडल मांगीलाल पुरोहित, पन्नालाल सोनी, करण सिंह चंडालिया, मानसिंह देवड़ा, सोहनलाल वीरवाल, दयाराम गायरी, घीसुलाल लोहार, सुखलाल कुम्हार, लालचंद तेली, धीरज राव, मूलचंद लक्षकार, करण राजक, चुन्नीलाल प्रजापत, लोकेश खटीक, हंसराज सुथार एवं लतीफ मोहम्मद को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर धार्मिक आस्था और सेवा भाव की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली। भामाशाह अनिल डांगी, रवि सोनी, प्रकाश डांगी, संजय चंडालिया और दीपक जोशी ने वैद्यनाथ महादेव मंदिर के बरामदे में टाइल्स लगवाने एवं रंग-रोगन का कार्य करवाने की घोषणा की। वहीं अमित जैन और संजय जैन की तरफ से मंदिर में एक्जश फैन लगाने की घोषणा की।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण राजस्थान के मौसम बदल गया है। बुधवार को 13 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। नए सिस्टम के असर से जयपुर सहित आसपास के एरिया में बुधवार सुबह तेज बरसात हुई है। शहर के आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे। तापमान में गिरावट के साथ हवा में भी ठंडक बढ़ गई है। जयपुर के साथ आसपास के जिलों में बरसात के बाद मौसम बदला है। वहीं, मंगलवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में ओले भी गिरे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा। जयपुर में बादल गरजे, बिजली चमकी राजधानी जयपुर में बीते कई दिनों से बढ़े तापमान में मंगलवार रात से गिरावट हुई है। तेज हवा और बिजली चमकने के साथ बुधवार सुबह 4 बजे से रुक-रुककर बरसात हो रही है। शहर के दादी का फाटक, खिरणी फाटक सहित कई एरिया में ओले भी गिरे। अचानक बदले मौसम के कारण सुबह फिर से सर्दी महसूस हुई है। दिन में तेज धूप के कारण बीते कई दिनों से राजधानी का तापमान लगातार बढ़ रहा था। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार बारिश के बाद एक-दो दिन हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। 25 डिग्री से नीचे दिन का तापमान पिछले 24 घंटे में नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़, चूरू जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरे। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री गिरकर 24.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया-राज्य में आज इस सिस्टम का असर सबसे ज्यादा उत्तर-पूर्वी हिस्सों में रहेगा। 19 फरवरी को तापमान में थोड़ी कमी होगी, लेकिन उसके बाद वापस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और आसमान साफ रहेगा।2
- उदयपुर, 18 फरवरी। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की पर्यावरण संरक्षण नीति के तहत उदयपुर जिला प्रशासन सक्रिय है। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कैलाशपुरी, मूणवास, नागदा सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर पहाड़ियों की अवैध कटाई और नियम विरुद्ध निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाए। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच समिति को भी तय समय में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।1