logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घासा में व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, व्यापारियों ने क्षेत्र के विकास, समस्याओं एवं उनके समाधान पर किया मंथन उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा के प्रसिद्ध वैद्यनाथ महादेव मंदिर में व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक रखी गई। जानकारी के अनुसार इस बैठक में व्यापारिक हितों, सामाजिक सरोकारों, क्षेत्र का विकास, समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। साथ ही एक साल के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक में कस्बे के छोटे-बड़े सभी व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चर्चा के बाद सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान हर माह की अमावस्या को बंद रखने का निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल के सुचारू संचालन के लिए नई टीम की घोषणा की गई। जिसमें अनुभवी और युवा चेहरों को शामिल किया गया है। जिसमे अध्यक्ष प्रकाश डांगी, उपाध्यक्ष रवि सोनी, संजय चंडालिया, मंत्री मोहन डांगी, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी, मीडिया प्रभारी तक्षित टांक, संरक्षक मंडल मांगीलाल पुरोहित, पन्नालाल सोनी, करण सिंह चंडालिया, मानसिंह देवड़ा, सोहनलाल वीरवाल, दयाराम गायरी, घीसुलाल लोहार, सुखलाल कुम्हार, लालचंद तेली, धीरज राव, मूलचंद लक्षकार, करण राजक, चुन्नीलाल प्रजापत, लोकेश खटीक, हंसराज सुथार एवं लतीफ मोहम्मद को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर धार्मिक आस्था और सेवा भाव की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली। भामाशाह अनिल डांगी, रवि सोनी, प्रकाश डांगी, संजय चंडालिया और दीपक जोशी ने वैद्यनाथ महादेव मंदिर के बरामदे में टाइल्स लगवाने एवं रंग-रोगन का कार्य करवाने की घोषणा की। वहीं अमित जैन और संजय जैन की तरफ से मंदिर में एक्जश फैन लगाने की घोषणा की।

2 hrs ago
user_Local Tv News Channel
Local Tv News Channel
वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

घासा में व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, व्यापारियों ने क्षेत्र के विकास, समस्याओं एवं उनके समाधान पर किया मंथन उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा के प्रसिद्ध वैद्यनाथ महादेव मंदिर में व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक रखी गई। जानकारी के अनुसार इस बैठक में व्यापारिक हितों, सामाजिक सरोकारों, क्षेत्र का विकास, समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। साथ ही एक साल के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक में कस्बे के छोटे-बड़े सभी व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चर्चा के बाद सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान हर माह की अमावस्या को बंद रखने का निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल के सुचारू संचालन के लिए नई टीम की घोषणा की गई। जिसमें अनुभवी और युवा चेहरों को शामिल किया गया है। जिसमे अध्यक्ष प्रकाश डांगी, उपाध्यक्ष रवि सोनी, संजय चंडालिया, मंत्री मोहन डांगी, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी, मीडिया प्रभारी तक्षित टांक, संरक्षक मंडल मांगीलाल पुरोहित, पन्नालाल सोनी, करण सिंह चंडालिया, मानसिंह देवड़ा, सोहनलाल वीरवाल, दयाराम गायरी, घीसुलाल लोहार, सुखलाल कुम्हार, लालचंद तेली, धीरज राव, मूलचंद लक्षकार, करण राजक, चुन्नीलाल प्रजापत, लोकेश खटीक, हंसराज सुथार एवं लतीफ मोहम्मद को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर धार्मिक आस्था और सेवा भाव की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली। भामाशाह अनिल डांगी, रवि सोनी, प्रकाश डांगी, संजय चंडालिया और दीपक जोशी ने वैद्यनाथ महादेव मंदिर के बरामदे में टाइल्स लगवाने एवं रंग-रोगन का कार्य करवाने की घोषणा की। वहीं अमित जैन और संजय जैन की तरफ से मंदिर में एक्जश फैन लगाने की घोषणा की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा के प्रसिद्ध वैद्यनाथ महादेव मंदिर में व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक रखी गई। जानकारी के अनुसार इस बैठक में व्यापारिक हितों, सामाजिक सरोकारों, क्षेत्र का विकास, समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। साथ ही एक साल के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक में कस्बे के छोटे-बड़े सभी व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चर्चा के बाद सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान हर माह की अमावस्या को बंद रखने का निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल के सुचारू संचालन के लिए नई टीम की घोषणा की गई। जिसमें अनुभवी और युवा चेहरों को शामिल किया गया है। जिसमे अध्यक्ष प्रकाश डांगी, उपाध्यक्ष रवि सोनी, संजय चंडालिया, मंत्री मोहन डांगी, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी, मीडिया प्रभारी तक्षित टांक, संरक्षक मंडल मांगीलाल पुरोहित, पन्नालाल सोनी, करण सिंह चंडालिया, मानसिंह देवड़ा, सोहनलाल वीरवाल, दयाराम गायरी, घीसुलाल लोहार, सुखलाल कुम्हार, लालचंद तेली, धीरज राव, मूलचंद लक्षकार, करण राजक, चुन्नीलाल प्रजापत, लोकेश खटीक, हंसराज सुथार एवं लतीफ मोहम्मद को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर धार्मिक आस्था और सेवा भाव की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली। भामाशाह अनिल डांगी, रवि सोनी, प्रकाश डांगी, संजय चंडालिया और दीपक जोशी ने वैद्यनाथ महादेव मंदिर के बरामदे में टाइल्स लगवाने एवं रंग-रोगन का कार्य करवाने की घोषणा की। वहीं अमित जैन और संजय जैन की तरफ से मंदिर में एक्जश फैन लगाने की घोषणा की।
    1
    उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा के प्रसिद्ध वैद्यनाथ महादेव मंदिर में व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक रखी गई। जानकारी के अनुसार इस बैठक में व्यापारिक हितों, सामाजिक सरोकारों, क्षेत्र का विकास, समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। साथ ही एक साल के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक में कस्बे के छोटे-बड़े सभी व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चर्चा के बाद सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान हर माह की अमावस्या को बंद रखने का निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल के सुचारू संचालन के लिए नई टीम की घोषणा की गई। जिसमें अनुभवी और युवा चेहरों को शामिल किया गया है। जिसमे अध्यक्ष प्रकाश डांगी,
उपाध्यक्ष रवि सोनी, संजय चंडालिया, मंत्री मोहन डांगी, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी, मीडिया प्रभारी तक्षित टांक, संरक्षक मंडल मांगीलाल पुरोहित, पन्नालाल सोनी, करण सिंह चंडालिया, मानसिंह देवड़ा, सोहनलाल वीरवाल, दयाराम गायरी, घीसुलाल लोहार, सुखलाल कुम्हार, लालचंद तेली, धीरज राव, मूलचंद लक्षकार, करण राजक, चुन्नीलाल प्रजापत, लोकेश खटीक, हंसराज सुथार एवं लतीफ मोहम्मद को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर धार्मिक आस्था और सेवा भाव की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली। भामाशाह अनिल डांगी, रवि सोनी, प्रकाश डांगी, संजय चंडालिया और दीपक जोशी ने वैद्यनाथ महादेव मंदिर के बरामदे में टाइल्स लगवाने एवं रंग-रोगन का कार्य करवाने की घोषणा की। वहीं अमित जैन और संजय जैन की तरफ से मंदिर में एक्जश फैन लगाने की घोषणा की।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण राजस्थान के मौसम बदल गया है। बुधवार को 13 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। नए सिस्टम के असर से जयपुर सहित आसपास के एरिया में बुधवार सुबह तेज बरसात हुई है। शहर के आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे। तापमान में गिरावट के साथ हवा में भी ठंडक बढ़ गई है। जयपुर के साथ आसपास के जिलों में बरसात के बाद मौसम बदला है। वहीं, मंगलवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में ओले भी गिरे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा। जयपुर में बादल गरजे, बिजली चमकी राजधानी जयपुर में बीते कई दिनों से बढ़े तापमान में मंगलवार रात से गिरावट हुई है। तेज हवा और बिजली चमकने के साथ बुधवार सुबह 4 बजे से रुक-रुककर बरसात हो रही है। शहर के दादी का फाटक, खिरणी फाटक सहित कई एरिया में ओले भी गिरे। अचानक बदले मौसम के कारण सुबह फिर से सर्दी महसूस हुई है। दिन में तेज धूप के कारण बीते कई दिनों से राजधानी का तापमान लगातार बढ़ रहा था। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार बारिश के बाद एक-दो दिन हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। 25 डिग्री से नीचे दिन का तापमान पिछले 24 घंटे में नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़, चूरू जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरे। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री गिरकर 24.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया-राज्य में आज इस सिस्टम का असर सबसे ज्यादा उत्तर-पूर्वी हिस्सों में रहेगा। 19 फरवरी को तापमान में थोड़ी कमी होगी, लेकिन उसके बाद वापस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और आसमान साफ रहेगा।
    2
    वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण राजस्थान के मौसम बदल गया है।
बुधवार को 13 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
नए सिस्टम के असर से जयपुर सहित आसपास के एरिया में बुधवार सुबह तेज बरसात हुई है। शहर के आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे।
तापमान में गिरावट के साथ हवा में भी ठंडक बढ़ गई है। जयपुर के साथ आसपास के जिलों में बरसात के बाद मौसम बदला है।
वहीं, मंगलवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में ओले भी गिरे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा।
जयपुर में बादल गरजे, बिजली चमकी
राजधानी जयपुर में बीते कई दिनों से बढ़े तापमान में मंगलवार रात से गिरावट हुई है। तेज हवा और बिजली चमकने के साथ बुधवार सुबह 4 बजे से रुक-रुककर बरसात हो रही है।
शहर के दादी का फाटक, खिरणी फाटक सहित कई एरिया में ओले भी गिरे। अचानक बदले मौसम के कारण सुबह फिर से सर्दी महसूस हुई है।
दिन में तेज धूप के कारण बीते कई दिनों से राजधानी का तापमान लगातार बढ़ रहा था। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार बारिश के बाद एक-दो दिन हल्की ठंड का एहसास हो सकता है।
25 डिग्री से नीचे दिन का तापमान
पिछले 24 घंटे में नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़, चूरू जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरे। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री गिरकर 24.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया-राज्य में आज इस सिस्टम का असर सबसे ज्यादा उत्तर-पूर्वी हिस्सों में रहेगा।
19 फरवरी को तापमान में थोड़ी कमी होगी, लेकिन उसके बाद वापस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और आसमान साफ रहेगा।
    user_JBNEWS29
    JBNEWS29
    पत्रकार भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ब्यूरो रिपोर्ट उदयपुर येलो अलर्ट जारी मौसम बदलाव बस
    1
    ब्यूरो रिपोर्ट उदयपुर येलो अलर्ट जारी मौसम बदलाव बस
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Girwa, Udaipur•
    5 hrs ago
  • उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (सुविवि) के नए कुलगुरु की नियुक्ति प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रो. कैलाश सोडाणी की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी ने आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनकी अंतिम तिथि 12 मार्च शाम 5 बजे निर्धारित है। देशभर में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से प्रोफेसर पद पर कार्यरत शिक्षाविद आवेदन कर सकते हैं। 12 मार्च के बाद स्क्रूटनी कर पांच नामों का पैनल राजभवन भेजा जाएगा। वहां से एक नाम मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा और सहमति के बाद अप्रैल तक नए कुलगुरु की नियुक्ति संभावित है। उदयपुर सहित देशभर से 100 से अधिक शिक्षाविदों के नाम चर्चा में हैं, जिनमें प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, प्रो. आनंद पालीवाल, प्रो. सीमा मलिक, प्रो. साधना कोठारी, प्रो. मदन सिंह राठौड़, प्रो. दिग्विजय भटनागर, प्रो. बी.एल. आहुजा, प्रो. सूर्यवीर सिंह भाणावत, प्रो. अनिल कोठारी, प्रो. कनिका शर्मा और प्रो. घनश्याम सिंह राठौड़ प्रमुख हैं। नए कुलगुरु की नियुक्ति से विश्वविद्यालय में लंबित पदोन्नति प्रक्रिया और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
    1
    उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (सुविवि) के नए कुलगुरु की नियुक्ति प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रो. कैलाश सोडाणी की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी ने आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनकी अंतिम तिथि 12 मार्च शाम 5 बजे निर्धारित है।
देशभर में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से प्रोफेसर पद पर कार्यरत शिक्षाविद आवेदन कर सकते हैं। 12 मार्च के बाद स्क्रूटनी कर पांच नामों का पैनल राजभवन भेजा जाएगा। वहां से एक नाम मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा और सहमति के बाद अप्रैल तक नए कुलगुरु की नियुक्ति संभावित है।
उदयपुर सहित देशभर से 100 से अधिक शिक्षाविदों के नाम चर्चा में हैं, जिनमें प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, प्रो. आनंद पालीवाल, प्रो. सीमा मलिक, प्रो. साधना कोठारी, प्रो. मदन सिंह राठौड़, प्रो. दिग्विजय भटनागर, प्रो. बी.एल. आहुजा, प्रो. सूर्यवीर सिंह भाणावत, प्रो. अनिल कोठारी, प्रो. कनिका शर्मा और प्रो. घनश्याम सिंह राठौड़ प्रमुख हैं।
नए कुलगुरु की नियुक्ति से विश्वविद्यालय में लंबित पदोन्नति प्रक्रिया और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    1
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    53 min ago
  • सुल्तान जी का खेरवाड़ा क्षेत्र के चतरपुरा गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में जा रही बिजली की हाईटेंशन लाइन का टूटा तार जमीन पर गिरा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक खेत की ओर गया था, तभी वह टूटे हुए तार के संपर्क में आ गया। करंट इतना तेज था कि उसे बचने का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
    1
    सुल्तान जी का खेरवाड़ा क्षेत्र के चतरपुरा गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में जा रही बिजली की हाईटेंशन लाइन का टूटा तार जमीन पर गिरा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक खेत की ओर गया था, तभी वह टूटे हुए तार के संपर्क में आ गया। करंट इतना तेज था कि उसे बचने का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ – सेवाएँ और विशेषताएँ (Complete Guide) 🌟 क्यों चुनें आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़? आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में आयुर्वेद के प्राचीन सिद्धांतों और आधुनिक चिकित्सकीय सुविधा का सुंदर मिश्रण मिलता है। यहाँ अनुभवी डॉक्टर्स, पर्सनलाइज़्ड ट्रीटमेंट प्लान और शुद्ध आयुर्वेदिक औषधियाँ उपलब्ध हैं। 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 83835 🩺 हमारी प्रमुख सेवाएँ (Core Services) 1️⃣ पंचकर्म चिकित्सा – Panchakarma Therapy शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को निकालकर संवहनीय स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। ✔ वास्टि (Basti) ✔ वमन (Vamana) ✔ विरेचन (Virechana) ✔ नेति, धनुर इत्यादि #Panchakarma #DetoxTreatment #BestAyurvedicHospital 2️⃣ बस्ति चिकित्सा – Basti Therapy आयुर्वेद के पंचकर्म का सबसे महत्वपूर्ण उपचार — विशेष रूप से वात विकारों (जोड़ दर्द, स्लिप डिस्क आदि) में लाभदायक। #BastiTherapy #JointPainRelief #BackPainTreatment 3️⃣ स्लिप डिस्क और जोड़ दर्द उपचार आयुष हॉस्पिटल में स्लिप डिस्क, सायटिका, कंधा-कमर के दर्द के लिए गठिया और वात व्याधि केंद्रित आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट उपलब्ध। #SlipDisc #Sciatica #ArthritisAyurveda 4️⃣ लकवा (Paralysis) पुनर्वास चिकित्सा न्यूरोलॉजिकल विकारों में विशिष्ट आयुर्वेदिक पुनर्वास कार्यक्रम — जो मांसपेशियों की कार्यक्षमता और संतुलन को सुधारे। #ParalysisRehab #NeurologicalCare #AyurvedicRehabilitation 5️⃣ महिला स्वास्थ्य एवं प्रजनन (Women’s Health & Infertility) स्त्री रोग, मासिक धर्म असमयता, PCOS, गर्भावस्था समर्थन और बाँझपन उपचार के लिए विशेषज्ञ सलाह। #WomensHealth #InfertilityTreatment #AyurvedaForWomen 6️⃣ त्वचा एवं बालों का आयुर्वेदिक उपचार एक्ने, पिगमेंटेशन, रूखापन, बालों का झड़ना इत्यादि समस्याओं के लिए चिकित्सीय औषधियाँ और देसी उपचार। #SkinCareAyurveda #HairTreatment #NaturalBeautyCare 7️⃣ डायबिटीज, BP, थायरॉयड का प्राकृतिक प्रबंधन लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को संतुलित जीवनशैली, औषधियाँ और आहार-परामर्श के साथ कंट्रोल करना। #DiabetesControl #BPManagement #ThyroidAyurveda ⭐ हमारी विशेषताएँ (Key Features) ✔ NABH प्रमाणित अस्पताल गुणवत्ता, सुरक्षा और रोगी-केन्द्रित चिकित्सा के उच्च मानकों के अनुरूप। #NABHCertified #QualityHealthcare #PatientSafety ✔ अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक (Experienced Doctors) डॉक्टर्स और थेरेपिस्ट्स की टीम अत्यधिक अनुभवी और प्रमाणित हैं। #ExpertAyurvedaDoctors #HolisticHealing ✔ पर्सनलाइज़्ड इलाज (Personalized Treatment Plans) हर मरीज के शरीर और समस्या के हिसाब से कस्टम-ट्रीटमेंट। #CustomizedCare #HolisticTreatment ✔ आयुर्वेदिक दवाइयाँ & प्रामाणिक जड़ी-बूटियाँ 100% शुद्ध, प्रमाणित औषधियाँ जो शरीर को सहायक रूप से संतुलित करती हैं। #HerbalMedicine #PureAyurveda 📣 हम किसके लिए बेहतर हैं? ✔ जिन लोगों को Chronic Pain से राहत चाहिए ✔ स्वास्थ्य को प्राकृतिक रूप से संतुलित करना चाहते हैं ✔ Modern Medicines के Side-Effects से बचना चाहते हैं #NaturalHealing #AyurvedaBenefits #HealthTransformation 📍 संपर्क (Contact & Location) 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 83835 👉 Subscribe करें और जानें रोज़ाना आयुर्वेदिक स्वास्थ्य टिप्स! #AyushHospital #Chittorgarh #AyurvedicHospital #BestAyurvedaClinic #HealthAndWellness #NaturalTreatment
    1
    आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ – सेवाएँ और विशेषताएँ (Complete Guide)
🌟 क्यों चुनें आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़?
आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में आयुर्वेद के प्राचीन सिद्धांतों और आधुनिक चिकित्सकीय सुविधा का सुंदर मिश्रण मिलता है। यहाँ अनुभवी डॉक्टर्स, पर्सनलाइज़्ड ट्रीटमेंट प्लान और शुद्ध आयुर्वेदिक औषधियाँ उपलब्ध हैं।
📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
📞 94618 08623 | 83020 83835
🩺 हमारी प्रमुख सेवाएँ (Core Services)
1️⃣ पंचकर्म चिकित्सा – Panchakarma Therapy
शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को निकालकर संवहनीय स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
✔ वास्टि (Basti)
✔ वमन (Vamana)
✔ विरेचन (Virechana)
✔ नेति, धनुर इत्यादि
#Panchakarma #DetoxTreatment #BestAyurvedicHospital
2️⃣ बस्ति चिकित्सा – Basti Therapy
आयुर्वेद के पंचकर्म का सबसे महत्वपूर्ण उपचार — विशेष रूप से वात विकारों (जोड़ दर्द, स्लिप डिस्क आदि) में लाभदायक।
#BastiTherapy #JointPainRelief #BackPainTreatment
3️⃣ स्लिप डिस्क और जोड़ दर्द उपचार
आयुष हॉस्पिटल में स्लिप डिस्क, सायटिका, कंधा-कमर के दर्द के लिए गठिया और वात व्याधि केंद्रित आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट उपलब्ध।
#SlipDisc #Sciatica #ArthritisAyurveda
4️⃣ लकवा (Paralysis) पुनर्वास चिकित्सा
न्यूरोलॉजिकल विकारों में विशिष्ट आयुर्वेदिक पुनर्वास कार्यक्रम — जो मांसपेशियों की कार्यक्षमता और संतुलन को सुधारे।
#ParalysisRehab #NeurologicalCare #AyurvedicRehabilitation
5️⃣ महिला स्वास्थ्य एवं प्रजनन (Women’s Health & Infertility)
स्त्री रोग, मासिक धर्म असमयता, PCOS, गर्भावस्था समर्थन और बाँझपन उपचार के लिए विशेषज्ञ सलाह।
#WomensHealth #InfertilityTreatment #AyurvedaForWomen
6️⃣ त्वचा एवं बालों का आयुर्वेदिक उपचार
एक्ने, पिगमेंटेशन, रूखापन, बालों का झड़ना इत्यादि समस्याओं के लिए चिकित्सीय औषधियाँ और देसी उपचार।
#SkinCareAyurveda #HairTreatment #NaturalBeautyCare
7️⃣ डायबिटीज, BP, थायरॉयड का प्राकृतिक प्रबंधन
लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को संतुलित जीवनशैली, औषधियाँ और आहार-परामर्श के साथ कंट्रोल करना।
#DiabetesControl #BPManagement #ThyroidAyurveda
⭐ हमारी विशेषताएँ (Key Features)
✔ NABH प्रमाणित अस्पताल
गुणवत्ता, सुरक्षा और रोगी-केन्द्रित चिकित्सा के उच्च मानकों के अनुरूप।
#NABHCertified #QualityHealthcare #PatientSafety
✔ अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक (Experienced Doctors)
डॉक्टर्स और थेरेपिस्ट्स की टीम अत्यधिक अनुभवी और प्रमाणित हैं।
#ExpertAyurvedaDoctors #HolisticHealing
✔ पर्सनलाइज़्ड इलाज (Personalized Treatment Plans)
हर मरीज के शरीर और समस्या के हिसाब से कस्टम-ट्रीटमेंट।
#CustomizedCare #HolisticTreatment
✔ आयुर्वेदिक दवाइयाँ & प्रामाणिक जड़ी-बूटियाँ
100% शुद्ध, प्रमाणित औषधियाँ जो शरीर को सहायक रूप से संतुलित करती हैं।
#HerbalMedicine #PureAyurveda
📣 हम किसके लिए बेहतर हैं?
✔ जिन लोगों को Chronic Pain से राहत चाहिए
✔ स्वास्थ्य को प्राकृतिक रूप से संतुलित करना चाहते हैं
✔ Modern Medicines के Side-Effects से बचना चाहते हैं
#NaturalHealing #AyurvedaBenefits #HealthTransformation
📍 संपर्क (Contact & Location)
📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
📞 94618 08623 | 83020 83835
👉 Subscribe करें और जानें रोज़ाना आयुर्वेदिक स्वास्थ्य टिप्स!
#AyushHospital #Chittorgarh #AyurvedicHospital #BestAyurvedaClinic #HealthAndWellness #NaturalTreatment
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    Doctor Chittaurgarh, Chittorgarh•
    7 hrs ago
  • उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के मंदेसर गांव में लोगो की आस्था के केंद्र संत भगवान लाल गाडरी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदेसर सहित आस-पास के ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मोड़ी के पूर्व उपसरपंच एवं भामाशाह सुरेश जोशी के सहयोग से मंदिर परिसर में यह प्रतिमा स्थापित होगी। भामाशाह जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमा का निर्माण उदयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिल्पी हेमंत जोशी द्वारा किया जाएगा। गांव के ग्रामीणों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने शिल्पी जोशी से मिलकर प्रतिमा के स्वरूप को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर गांव में दो दिवसीय भव्य धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। ​पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की स्थापना होगी। साथ ही ​गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। ​रात्रि जागरण एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। ​हवन-अनुष्ठान के बाद विधिविधान से प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। प्रतिमा स्थापना की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें भामाशाह सुरेश जोशी, भगवान लाल गाडरी, दुदाराम गाडरी, सुखलाल गाडरी, मानाराम डांगी, टीलाराम डांगी तथा केबीसी फेम नाथू सिंह सहित कई प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। बैठक में आयोजन को भव्य बनाने और आगामी कार्य योजना पर विस्तार से मंथन किया गया।
    1
    उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के मंदेसर गांव में लोगो की आस्था के केंद्र संत भगवान लाल गाडरी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदेसर सहित आस-पास के ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मोड़ी के पूर्व उपसरपंच एवं भामाशाह सुरेश जोशी के सहयोग से मंदिर परिसर में यह प्रतिमा स्थापित होगी। भामाशाह जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमा का निर्माण उदयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिल्पी हेमंत जोशी द्वारा किया जाएगा। गांव के ग्रामीणों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने शिल्पी जोशी से मिलकर प्रतिमा के स्वरूप को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर गांव में दो दिवसीय भव्य धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। ​पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की स्थापना होगी। साथ ही ​गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। ​रात्रि जागरण एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। ​हवन-अनुष्ठान के बाद विधिविधान से प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। प्रतिमा स्थापना की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें भामाशाह सुरेश जोशी, भगवान लाल गाडरी, दुदाराम गाडरी, सुखलाल गाडरी, मानाराम डांगी, टीलाराम डांगी तथा केबीसी फेम नाथू सिंह सहित कई प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। बैठक में आयोजन को भव्य बनाने और आगामी कार्य योजना पर विस्तार से मंथन किया गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.