Shuru
Apke Nagar Ki App…
समकालीन अभियान में बेतिया पुलिस ने 20अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,शराब बरामद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 25फरवरी बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 198.470लीटर शराब बरामद की, साथ ही 9किलो 896ग्राम गाजा जब्त किए। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
S9 Bihar
समकालीन अभियान में बेतिया पुलिस ने 20अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,शराब बरामद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 25फरवरी बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 198.470लीटर शराब बरामद की, साथ ही 9किलो 896ग्राम गाजा जब्त किए। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 25फरवरी बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 198.470लीटर शराब बरामद की, साथ ही 9किलो 896ग्राम गाजा जब्त किए। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- Post by Dhruv Muskan1
- बुधवार को लाल बाजार निवासी श्रीकांत मिश्रा की सबसे छोटी बेटी दिव्यानी के शुभ विवाह अवसर पर शामिल हुआ। 26.02.2026.1
- पति से कहा-सुनी के बाद चार बच्चों की मां ने की आत्महत्या गोपालपुर थाना क्षेत्र के सारगतिया गांव में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की1
- Post by Sadhana national News1
- फुल-स्केल मॉक अभ्यास (फिजिकल ड्रिल) का भी किया गया पूर्वाभ्यास। एनडीएमए के तत्वावधान में 26 फरवरी को होगा फुल-स्केल मॉक ड्रिल। जिले में 7 सिमुलेशन साइट चिन्हित। बेतिया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में पश्चिम चम्पारण जिले में भूकम्प आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से बुधवार को टेबल टॉप एक्सरसाइज (फिजिकल) का आयोजन किया गया। इस दौरान 26 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले फुल-स्केल मॉक अभ्यास (फिजिकल ड्रिल) का पूर्वाभ्यास भी किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों ने आपदा के दौरान समन्वय, त्वरित राहत-बचाव एवं संसाधनों की उपलब्धता को लेकर व्यावहारिक अभ्यास किया। अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि 26 फरवरी को जिले के कुल 07 स्थानों पर एक साथ भूकम्प आपदा से जुड़े परिदृश्य का अभ्यास किया जाएगा, ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। *जिले में चिन्हित 7 सिमुलेशन साइट* बेतिया शहर में 5 स्थल • उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शेखौना, मोतिहारी रोड • राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, बेतिया • समाहरणालय भवन, बेतिया • ऑफिसर कॉलोनी, बेतिया • जूडियो शॉपिंग कॉम्पलेक्स, बेतिया बगहा अनुमंडल मुख्यालय में 2 स्थल • विनायक पेट्रोल पम्प, बगहा-01 • फ्लाईओवर, बगहा अनुमंडल कार्यालय के समीप, बगहा-02 इन सभी स्थानों पर भूकम्प से उत्पन्न आपात स्थिति का सिमुलेशन कर राहत-बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। *हवाई अड्डा परिसर बनेगा स्टेजिंग एरिया और राहत केंद्र* मॉक अभ्यास के दौरान सभी आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें, रेस्क्यू उपकरण, एम्बुलेंस, दमकल वाहन एवं अन्य संसाधनों के समन्वय हेतु बेतिया शहर स्थित हवाई अड्डा परिसर को स्टेजिंग एरिया घोषित किया गया है। यहीं पर भूकम्प पीड़ितों के लिए अस्थायी राहत केंद्र भी स्थापित किया जाएगा, जहां— • प्राथमिक उपचार • भोजन एवं पेयजल • अस्थायी आवासन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। *नागरिकों से अपील: मॉक ड्रिल के दौरान न घबराएं।* अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री अनिल कुमार सिन्हा ने आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि 26 फरवरी को आयोजित मॉक अभ्यास के दौरान किसी भी प्रकार का पैनिक न फैलाएं। यह पूरी तरह से पूर्व नियोजित अभ्यास है, जिसका उद्देश्य आपदा से निपटने की तैयारियों की जांच करना है। जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा श्रीमती नगमा तबस्सुम ने मॉक ड्रिल को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों, स्वयंसेवी संगठनों, आपातकालीन सेवाओं एवं स्टेकहोल्डर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री अनिल कुमार सिन्हा, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन शाखा श्रीमती नगमा तबस्सुम, एसडीआरएफ टीम कमांडर सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।3
- Post by Rupesh Prajapati4
- जगदीशपुर-नौतन मुख्य सड़क की मरम्मत में लगातार अनियमितताओं और खानापूर्ति के मामले सामने आए हैं। स्थानीय लोग बुधवार को नौतन हाई स्कूल के सामने सड़क की बदहाल स्थिति के विरोध में प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि सड़क का निर्माण दो हिस्सों में किया गया, जिसमें पहले हिस्से में स्थानीय निगरानी के कारण काम अपेक्षाकृत ठीक ठाक हुआ, लेकिन दूसरे हिस्से में गंभीर अनियमितताएं बरती गईं। लोगों का कहना है कि सड़क को हर छह माह में मरम्मत के नाम पर खोखला दिखाया जाता है, लेकिन असल में यह केवल खानापूर्ति है। मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद सड़क फिर गड्ढों में तब्दील हो जाती है, जिससे आवागमन में मुश्किल होती है और लोग बार-बार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि सड़क की वास्तविक और स्थायी मरम्मत करवाई जाए, ताकि यह मार्ग जिला मुख्यालय बेतिया, गोपालगंज, छपरा, सिवान और उत्तर प्रदेश से जुड़े लोगों के लिए सुरक्षित और सुगम बना रहे।1