Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिकंद्राराऊ में भानु गुट के कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प। पुलिस का फूटा गुस्सा। किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से पुलिस कीनोंकझोंक। रोकने की कोशिश की तो हुआ टकराव ।
JIMMY VARSHNEY
सिकंद्राराऊ में भानु गुट के कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प। पुलिस का फूटा गुस्सा। किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से पुलिस कीनोंकझोंक। रोकने की कोशिश की तो हुआ टकराव ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस के नगला अलगजी गांव में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग किशोरी की शादी रुकवा दी। देर रात मिली सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चल रही शादी की रस्मों को तुरंत बंद करा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इगलास से आई बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह शादी हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के नगला अलगजी गांव में हो रही थी। नाबालिग विवाह की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और किशोरी को अपनी सुरक्षा में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। बाल कल्याण समिति के समक्ष मामला इस पूरे मामले को अब बाल कल्याण3 समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। समिति दस्तावेजों के आधार पर किशोरी की उम्र का सत्यापन कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोरी की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। समिति के सामने किशोरी के परिवार के सदस्य भी पेश हुए हैं। बताया गया कि किशोरी के पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और वह उनकी सबसे बड़ी बेटी है। उम्र सत्यापन के बाद बाल कल्याण समिति आगे की कार्रवाई और निर्णय लेगी।3
- हजरतगंज में महिला आरक्षण संशोधन बिल को समर्थन न मिलने से विरोध में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एनडीए के सभी दलों के मुखिया और महिला मंत्रियों के साथ ही प्रदेश की हजारों महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास से सिविल अस्पताल होते हुए हजरतगंज चौराहा से विधानसभा भवन के सामने तक मार्च निकाली1
- Post by KRANTKARI Khabar1
- हाथरस नगर क्षेत्र के संविलियन प्राथमिक विद्यालय मोहनगंज में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ताला तोड़ने के साथ दीवार क्षतिग्रस्त कर स्कूल में घुसकर पंखे, बर्तन, किताबें और स्टेशनरी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है, जबकि स्कूल में बार-बार हो रही चोरी से स्टाफ में रोष है।1
- श्रीमद भागवत कथा कल्प वृक्ष के समान भावगत से भक्ति ग्यान वैराग्य के साथ सिखाती है त्याग करना हसायन।क्षेत्र के गांव जैतपुर में स्थापित दिव्य योग कला सत्संग मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में आज मंगलवार इक्कीस अप्रैल को आचार्य श्री श्री एक सौ आठ कलाधर जी महाराज ने श्रीमद भागवत कथा का महात्म्य समझाया।आचार्य श्री श्री एक सौ आठ कलाधर जी महाराज ने भागवत कथा कल्प वृक्ष के समान है।भागवत कथा के श्रीमद का जो पान करता है,वह संसार रुपी भवसागर से सहज में ही पार हो जाता है।आचार्य ने माता अनुसूईया, भक्ति प्रहलाद,वामन अवतार,राजा बलि और समुद्र मंथन की कथा का मामिर्क प्रसंग के साथ वर्णन कर भक्ति धर्म ग्यान की त्रिवेणी प्रवाहित होती रही।आचार्य ने राजा बलि वामन अवतार की कथा का मामिर्क प्रसंग सुनाते हुए कहा कि अच्छे कार्य करने वाले मनुष्य को तमाम तरह की बुराई रोकने का प्रयास करती है।राजा बलि जब भगवान श्री विष्णु के वामन भगवान के अवतार को तीन पग धरती दान कर रहे थे।तो आचार्य शुक्राचार्य ने रोकने के लिए जल पात्र में जाकर बैठ गए।जल पात्र से जल नही निकलने पर भगवान वामन ने जल पात्र में उंगल करके उनके नेत्र को दृष्टि दोष उत्पन्न कर दिया।भगवान वामन के द्वारा दो पग मे सभी तीनो लोक नाप दिए।जैसे वामन भगवान ने कहा कि राजा तीसरा पग कहां धरूं।तो राजा बलि ने अपना सिर झुका दिया।भगवान वामन राजा बलि के दान से प्रसन्न होकर भक्त के वशीभूत होकर वरदान मांगने के लिए कहा।तो राजा बलि ने भगवान से कहा कि हे प्रभु मै जिस जगह से निकलू वहां पर आपके दर्शन हो।भक्ति प्रहलाद ने भी भगवान की तपस्या कर भगवान को सहज में ही प्राप्त कर लिया।माता अनुसुईया ने अपने पतिव्रत धर्म के पथ पर चलते हुए त्रिदेव को दूध का दान मांगने पर अपनी शक्ति से बाल स्वरुप प्रदान कर तीनों त्रिदेव को दूध दान किया।समुद्र मंथन कथा के प्रसंग का मामिर्क वर्णन किया।श्रीमद भागवत कथा के प्रसंग सम्पन्न होने पर श्रीमद भागवत कथा की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया।4
- हाथरस में सड़क हादसाः जीजा-साले की मौत हाथरस में सड़क हादसा: जीजा-साले की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार हाथरस जिले में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के गांव ऐवरनपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। हालांकि, अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अलीगढ़ जिले के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के शहवाजपुर निवासी 33 वर्षीय राहुल पुत्र भगवान दास और हरदुआगंज निवासी 35 वर्षीय जय पुत्र रामबाबू गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों आपस में जीजा-साले थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों मथुरा से दवा लेकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जय इलेक्ट्रॉनिक्स का कार्य करता था, जबकि राहुल गाजियाबाद में कपड़े का व्यवसाय करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। राहुल अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।1
- सिकंद्राराऊ में लगा जाम पुलिस में मोर्चा संभाला कड़ी मशक्कत के बाद यातायात हुआ सुचारू।1
- सासनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा रोड पर स्थित एक बाइक शोरूम को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने शोरूम के ताले तोड़कर वहां रखी हजारों की नगदी पार कर दी। इस संबंध में शोरूम स्वामी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी सब्जी मंडी निवासी मयंक सिंघल पुत्र मदन गोपाल अग्रवाल का सासनी कोतवाली चौराहे के पास 'क्वालिटी मोटर्स' के नाम से हीरो मोटरसाइकिल का शोरूम है। मयंक सिंघल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके शोरूम के ताले तोड़ दिए। चोर शोरूम के अंदर दाखिल हुए और वहां रखे लगभग 85,000 रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित व्यवसायी ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। शोरूम स्वामी ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की सघन जांच की जाए और चोरी गई रकम बरामद कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं ये चोरी की घटना और चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।4
- हाथरस के कासगंज–मथुरा पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर ट्रेन रोकी गई और गार्ड की मदद से महिला को ट्रेन में बैठाकर स्टेशन लाया गया। यहां से रेलवे पुलिस ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए महिला की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।1