logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथरस में सड़क हादसाः जीजा-साले की मौत अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हाथरस में सड़क हादसाः जीजा-साले की मौत हाथरस में सड़क हादसा: जीजा-साले की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार हाथरस जिले में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के गांव ऐवरनपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। हालांकि, अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अलीगढ़ जिले के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के शहवाजपुर निवासी 33 वर्षीय राहुल पुत्र भगवान दास और हरदुआगंज निवासी 35 वर्षीय जय पुत्र रामबाबू गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों आपस में जीजा-साले थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों मथुरा से दवा लेकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जय इलेक्ट्रॉनिक्स का कार्य करता था, जबकि राहुल गाजियाबाद में कपड़े का व्यवसाय करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। राहुल अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

19 hrs ago
user_Cp 24 news
Cp 24 news
Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

हाथरस में सड़क हादसाः जीजा-साले की मौत अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हाथरस में सड़क हादसाः जीजा-साले की मौत हाथरस में सड़क हादसा: जीजा-साले की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार हाथरस जिले में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के गांव ऐवरनपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। हालांकि, अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अलीगढ़ जिले के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के शहवाजपुर निवासी 33 वर्षीय राहुल पुत्र भगवान दास और हरदुआगंज निवासी 35 वर्षीय जय पुत्र रामबाबू गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों आपस में जीजा-साले थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों मथुरा से दवा लेकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जय इलेक्ट्रॉनिक्स का कार्य करता था, जबकि राहुल गाजियाबाद में कपड़े का व्यवसाय करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। राहुल अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाथरस में सड़क हादसाः जीजा-साले की मौत हाथरस में सड़क हादसा: जीजा-साले की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार हाथरस जिले में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के गांव ऐवरनपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। हालांकि, अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अलीगढ़ जिले के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के शहवाजपुर निवासी 33 वर्षीय राहुल पुत्र भगवान दास और हरदुआगंज निवासी 35 वर्षीय जय पुत्र रामबाबू गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों आपस में जीजा-साले थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों मथुरा से दवा लेकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जय इलेक्ट्रॉनिक्स का कार्य करता था, जबकि राहुल गाजियाबाद में कपड़े का व्यवसाय करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। राहुल अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
    1
    हाथरस में सड़क हादसाः जीजा-साले की मौत
हाथरस में सड़क हादसा: जीजा-साले की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
हाथरस जिले में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के गांव ऐवरनपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। हालांकि, अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अलीगढ़ जिले के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के शहवाजपुर निवासी 33 वर्षीय राहुल पुत्र भगवान दास और हरदुआगंज निवासी 35 वर्षीय जय पुत्र रामबाबू गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों आपस में जीजा-साले थे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों मथुरा से दवा लेकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जय इलेक्ट्रॉनिक्स का कार्य करता था, जबकि राहुल गाजियाबाद में कपड़े का व्यवसाय करता था।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। राहुल अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हाथरस के नगला अलगजी गांव में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग किशोरी की शादी रुकवा दी। देर रात मिली सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चल रही शादी की रस्मों को तुरंत बंद करा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इगलास से आई बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह शादी हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के नगला अलगजी गांव में हो रही थी। नाबालिग विवाह की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और किशोरी को अपनी सुरक्षा में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। बाल कल्याण समिति के समक्ष मामला इस पूरे मामले को अब बाल कल्याण3 समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। समिति दस्तावेजों के आधार पर किशोरी की उम्र का सत्यापन कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोरी की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। समिति के सामने किशोरी के परिवार के सदस्य भी पेश हुए हैं। बताया गया कि किशोरी के पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और वह उनकी सबसे बड़ी बेटी है। उम्र सत्यापन के बाद बाल कल्याण समिति आगे की कार्रवाई और निर्णय लेगी।
    3
    हाथरस के नगला अलगजी गांव में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग किशोरी की शादी रुकवा दी। देर रात मिली सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चल रही शादी की रस्मों को तुरंत बंद करा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इगलास से आई बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।
बताया जा रहा है कि यह शादी हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के नगला अलगजी गांव में हो रही थी। नाबालिग विवाह की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और किशोरी को अपनी सुरक्षा में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
बाल कल्याण समिति के समक्ष मामला
इस पूरे मामले को अब बाल कल्याण3 समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। समिति दस्तावेजों के आधार पर किशोरी की उम्र का सत्यापन कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोरी की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है।
समिति के सामने किशोरी के परिवार के सदस्य भी पेश हुए हैं। बताया गया कि किशोरी के पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और वह उनकी सबसे बड़ी बेटी है। उम्र सत्यापन के बाद बाल कल्याण समिति आगे की कार्रवाई और निर्णय लेगी।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इगलास कोतवाली क्षेत्र के गाँव सहारा के समीप धर्म कांटे पर वजन कराने आये ट्रॉला के केबिन में अचानक आग लग गईं. देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. वहीं आस पास के लोगों द्वारा मिट्टी और पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
    1
    इगलास कोतवाली क्षेत्र के गाँव सहारा के समीप धर्म कांटे पर वजन कराने आये ट्रॉला के केबिन में अचानक आग लग गईं. देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. वहीं आस पास के लोगों द्वारा मिट्टी और पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
    user_Vishnu Shrama Journlist
    Vishnu Shrama Journlist
    Photographer Iglas, Aligarh•
    14 hrs ago
  • फर्रुखाबाद में बीच सड़क पर हुई मनचले की धुनाई, युवती के साथ आये परिजन ने सिखाया सबक, पैर पकड़वा कर मंगवाई माफी
    1
    फर्रुखाबाद में बीच सड़क पर हुई मनचले की धुनाई, युवती के साथ आये परिजन ने सिखाया सबक, पैर पकड़वा कर मंगवाई माफी
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से पुलिस कीनोंकझोंक। रोकने की कोशिश की तो हुआ टकराव ।
    1
    किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से पुलिस कीनोंकझोंक। रोकने की कोशिश की तो हुआ टकराव ।
    user_JIMMY VARSHNEY
    JIMMY VARSHNEY
    पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Brajvir Singh
    1
    Post by Brajvir Singh
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    Mathura, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • हाथरस के कासगंज–मथुरा पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर ट्रेन रोकी गई और गार्ड की मदद से महिला को ट्रेन में बैठाकर स्टेशन लाया गया। यहां से रेलवे पुलिस ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए महिला की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
    1
    हाथरस के कासगंज–मथुरा पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर ट्रेन रोकी गई और गार्ड की मदद से महिला को ट्रेन में बैठाकर स्टेशन लाया गया। यहां से रेलवे पुलिस ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए महिला की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • ये बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन (BMKU) का ज्ञापन है, जो दिनांक 22/4/26 को दिया गया है। श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय, उ0 प्र0 शासन लखनऊ द्वारा अपर जिलाधिकारी महोदय, तहसील इगलास, अलीगढ़ BMKU की 5 मुख्य मांगें: 1. अलीगढ़ मण्डल में एम्स की स्थापना की जाये 2. इगलास तहसील में एक स्टेडियम की स्थापना की जाये 3. इगलास तहसील में एक ट्रामा सेंटर की स्थापना की जाये 4. सभी फसलों पर एम.एस.पी.लागू की जाये 5. किसान मजदूर आयोग की स्थापना की जाये तर्क दिया गया: "स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का होना अति आवश्यक है और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए व्यायाम व खेल आदि आवश्यक है" - इसलिए स्टेडियम और ट्रामा सेंटर की मांग। डा0 किशोर सिंह - राष्ट्रीय अध्यक्ष, मो: 9897401352 कैलाश चौहान - प्रदेश अध्यक्ष, मो: 9358251107 अमित शर्मा (पिन्टू)- राष्ट्रीय सचिव मंगल सैनी - मंडल अध्यक्ष
    1
    ये बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन (BMKU) का ज्ञापन है, जो दिनांक 22/4/26 को दिया गया है।
श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय, उ0 प्र0 शासन लखनऊ द्वारा  
अपर जिलाधिकारी महोदय, तहसील इगलास, अलीगढ़
BMKU की 5 मुख्य मांगें:
1. अलीगढ़ मण्डल में एम्स की स्थापना की जाये
2. इगलास तहसील में एक स्टेडियम की स्थापना की जाये  
3. इगलास तहसील में एक ट्रामा सेंटर की स्थापना की जाये
4. सभी फसलों पर एम.एस.पी.लागू की जाये
5. किसान मजदूर आयोग की स्थापना की जाये
तर्क दिया गया:
"स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का होना अति आवश्यक है और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए व्यायाम व खेल आदि आवश्यक है" - इसलिए स्टेडियम और ट्रामा सेंटर की मांग।
डा0 किशोर सिंह - राष्ट्रीय अध्यक्ष, मो: 9897401352
कैलाश चौहान - प्रदेश अध्यक्ष, मो: 9358251107  
अमित शर्मा (पिन्टू)- राष्ट्रीय सचिव
मंगल सैनी - मंडल अध्यक्ष
    user_Vishnu Shrama Journlist
    Vishnu Shrama Journlist
    Photographer Iglas, Aligarh•
    14 hrs ago
  • सासनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा रोड पर स्थित एक बाइक शोरूम को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने शोरूम के ताले तोड़कर वहां रखी हजारों की नगदी पार कर दी। इस संबंध में शोरूम स्वामी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी सब्जी मंडी निवासी मयंक सिंघल पुत्र मदन गोपाल अग्रवाल का सासनी कोतवाली चौराहे के पास 'क्वालिटी मोटर्स' के नाम से हीरो मोटरसाइकिल का शोरूम है। मयंक सिंघल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके शोरूम के ताले तोड़ दिए। चोर शोरूम के अंदर दाखिल हुए और वहां रखे लगभग 85,000 रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित व्यवसायी ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। शोरूम स्वामी ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की सघन जांच की जाए और चोरी गई रकम बरामद कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं ये चोरी की घटना और चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
    4
    सासनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा रोड पर स्थित एक बाइक शोरूम को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने शोरूम के ताले तोड़कर वहां रखी हजारों की नगदी पार कर दी। इस संबंध में शोरूम स्वामी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी सब्जी मंडी निवासी मयंक सिंघल पुत्र मदन गोपाल अग्रवाल का सासनी कोतवाली चौराहे के पास 'क्वालिटी मोटर्स' के नाम से हीरो मोटरसाइकिल का शोरूम है। मयंक सिंघल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके शोरूम के ताले तोड़ दिए। चोर शोरूम के अंदर दाखिल हुए और वहां रखे लगभग 85,000 रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित व्यवसायी ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। शोरूम स्वामी ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की सघन जांच की जाए और चोरी गई रकम बरामद कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं ये चोरी की घटना और चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.