Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिपरिया के सरदार वार्ड में नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई अवैध अतिक्रमण पर चली ज पिपरिया के सरदार वार्ड में नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई आज शाम 4:00 बजे देखने को मिली यहां पिपरिया के सरदार वार्ड में नजूल की जमीन पर सामाजिक तत्वों द्वारा जगह रोककर अतिक्रमण किया जा रहा था जिस पर सरदार वार्ड के निवासियों द्वारा नगर पालिका पिपरिया को लिखित शिकायत की गई इसके बाद आज नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण दल के साथ पहुंचे और मौके पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटाया गया वहीं नगर पालिका प्रशासन द्वारा आम जनता को हिदायत दी गई है कि नजूल की जमीन पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण न किया जाए नहीं तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
Raj malviya
पिपरिया के सरदार वार्ड में नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई अवैध अतिक्रमण पर चली ज पिपरिया के सरदार वार्ड में नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई आज शाम 4:00 बजे देखने को मिली यहां पिपरिया के सरदार वार्ड में नजूल की जमीन पर सामाजिक तत्वों द्वारा जगह रोककर अतिक्रमण किया जा रहा था जिस पर सरदार वार्ड के निवासियों द्वारा नगर पालिका पिपरिया को लिखित शिकायत की गई इसके बाद आज नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण दल के साथ पहुंचे और मौके पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटाया गया वहीं नगर पालिका प्रशासन द्वारा आम जनता को हिदायत दी गई है कि नजूल की जमीन पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण न किया जाए नहीं तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मानवता की मिसाल: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल नर्मदापुरम-हरदा मार्ग पर सावलखेड़ा के पास हादसा, करीब एक घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा युवक नर्मदापुरम-हरदा मार्ग पर सावलखेड़ा के पास टर्निंग पर एक बाइक सवार युवक अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे करीब एक घंटे तक घायल अवस्था में पड़ा रहा, लेकिन उसे समय पर मदद नहीं मिल सकी। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने बिना देर किए घायल युवक को अपनी निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। बताया जा रहा है कि हादसा टर्निंग पर तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण हुआ। युवक के सिर में गंभीर चोट होने के कारण वह उठने की स्थिति में नहीं था और लंबे समय तक मदद का इंतजार करता रहा। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने से युवक की स्थिति में सुधार संभव हो पाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रीति पवन शुक्ला की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की संवेदनशीलता समाज के लिए एक प्रेरणा है।1
- थाना परिसर में रविवार प्रातः हार्टफुलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर ध्यान एवं मानसिक एकाग्रता का अभ्यास किया। इस अवसर पर बताया गया कि नियमित ध्यान अभ्यास से मानसिक तनाव में कमी आती है तथा कार्य के प्रति एकाग्रता एवं संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में स्थानीय हार्टफुलनेस समन्वयक मोनिका दीक्षित एवं मुनीष दीक्षित उपस्थित रहे, जिन्होंने ध्यान की प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में उपस्थित आम नागरिकों को भी हार्टफुलनेस के महत्व की जानकारी दी गई तथा उन्हें इस पहल से जोड़ा गया।1
- के साथ मोती की खेती को करीब से देखा। अक्सर हम खेती को सिर्फ मिट्टी और फसलों तक सीमित समझते हैं, लेकिन यहाँ मोती की खेती ने यह एहसास कराया कि कृषि अब नवाचार और संभावनाओं का नया आयाम बन चुकी है। मोती की खेती न केवल आकर्षक है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी बन सकती है। इस तरह के प्रयोग हमारे किसानों को आत्मनिर्भरता की ओर एक नया रास्ता दिखाते हैं। आप भी इस मेले में जरूर आइए, देखिए, समझिए और जानिए कि आधुनिक तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के साथ मिलकर खेती किस तरह बदल रही है।1
- केदारनाथ धाम की आज की वीडियो। 22 अप्रैल से यात्रा शुरू होनी है। लगभग सभी रास्ते क्लियर हो गए थे, लेकिन कल रात बर्फबारी से कई जगह 4–5 फुट तक बर्फ फिर जम गई है। बर्फ हटाने का काम जारी है। इस बार ज्यादा बर्फबारी प्रशासनिक तैयारियों में व्यवधान पैदा कर रही है।1
- सुल्तानपुर अध्यक्ष पति ने शसकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर दुकानें बेची किया बड़ा घोटाला करवाई फर्जी रजिस्ट्री1
- मथुरा रेलवे स्टेशन पर हुआ चमत्कार! मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की सांसें थम गईं। स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, एक तेज रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग डर के मारे चीख पड़े और सभी को लगा कि अब बड़ा हादसा हो गया है। लेकिन जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए—महिला ट्रैक के बीचों-बीच जिंदा और पूरी तरह सुरक्षित पाई गई! इस घटना को कोई चमत्कार बता रहा है तो कोई महिला की किस्मत। सबक: रेलवे स्टेशन पर थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें।1
- Post by PS24NEWS1
- कुलामड़ी रोड पर ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान शॉर्ट सर्किट की आशंका, दो दमकलों ने आधे घंटे में पाया काबू नर्मदापुरम। शहर के कुलामड़ी रोड स्थित अनय ऑटो पार्ट्स की दुकान में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय दुकानदार दुकान बंद कर लंच पर गया हुआ था, जिससे समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। स्थानीय रहवासी पंकज पांडे ने बताया कि दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। दुकान के अंदर रखे ऑइल के डिब्बे और हेलमेट जलने के कारण पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। स्थिति को देखते हुए तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आगजनी की इस घटना में करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।9