कुलामड़ी रोड पर ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान कुलामड़ी रोड पर ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान शॉर्ट सर्किट की आशंका, दो दमकलों ने आधे घंटे में पाया काबू नर्मदापुरम। शहर के कुलामड़ी रोड स्थित अनय ऑटो पार्ट्स की दुकान में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय दुकानदार दुकान बंद कर लंच पर गया हुआ था, जिससे समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। स्थानीय रहवासी पंकज पांडे ने बताया कि दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। दुकान के अंदर रखे ऑइल के डिब्बे और हेलमेट जलने के कारण पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। स्थिति को देखते हुए तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आगजनी की इस घटना में करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुलामड़ी रोड पर ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान कुलामड़ी रोड पर ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान शॉर्ट सर्किट की आशंका,
दो दमकलों ने आधे घंटे में पाया काबू नर्मदापुरम। शहर के कुलामड़ी रोड स्थित अनय ऑटो पार्ट्स की दुकान में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से
इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय दुकानदार दुकान बंद कर
लंच पर गया हुआ था, जिससे समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड
मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। स्थानीय
रहवासी पंकज पांडे ने बताया कि दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। दुकान के अंदर रखे ऑइल के
डिब्बे और हेलमेट जलने के कारण पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। स्थिति को देखते हुए तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई गई और फायर ब्रिगेड
को सूचना दी गई। आगजनी की इस घटना में करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- बनखेड़ी। अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार बनखेड़ी को नारे लगाते हुए ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाए बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों की सेवा अवधि प्रथम नियुक्ति दिनांक से जोड़ने तथा TET परीक्षा संबंधी आदेश निरस्त करने की मांग की। संयुक्त मोर्चा ने बताया कि 1 जुलाई 2018 से नवीन शैक्षणिक संवर्ग में शामिल शिक्षकों की सेवा गणना वास्तविक प्रथम नियुक्ति तिथि से करते हुए ग्रेच्युटी व पेंशन का लाभ दिया जाए तथा IFMS पोर्टल में दर्ज 1 जुलाई 2018 की तिथि हटाई जाए। मोर्चा ने यह भी मांग की कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के 1 सितंबर 2025 के फैसले पर मध्यप्रदेश सरकार पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों का पक्ष रखे और लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के 3 मार्च 2026 के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। शिक्षकों ने कहा कि TET अनिवार्यता से लाखों शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट और मानसिक तनाव बढ़ रहा है, इसलिए RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट दी जाए।1
- मथुरा रेलवे स्टेशन पर हुआ चमत्कार! मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की सांसें थम गईं। स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, एक तेज रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग डर के मारे चीख पड़े और सभी को लगा कि अब बड़ा हादसा हो गया है। लेकिन जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए—महिला ट्रैक के बीचों-बीच जिंदा और पूरी तरह सुरक्षित पाई गई! इस घटना को कोई चमत्कार बता रहा है तो कोई महिला की किस्मत। सबक: रेलवे स्टेशन पर थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें।1
- Post by PS24NEWS1
- पिपरिया में ग्राम रक्षा समिति की बैठक, सदस्यों को दी गई जिम्मेदारियों की जानकारी नर्मदापुरम् पिपरिया 12/4/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया। थाना परिसर में रविवार को ग्राम एवं नगर रक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने समिति के सदस्यों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भागीदारी पर चर्चा की गई। SDOP ने कहा कि समिति के सदस्य स्थानीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सदस्यों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि समिति का उद्देश्य केवल पुलिस की सहायता करना है। किसी भी सदस्य को अपने पद का उपयोग व्यक्तिगत लाभ, दबाव बनाने या विवादों में हस्तक्षेप के लिए नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद सदस्यों ने अपनी समस्याएं और सवाल भी रखे, जिनका अधिकारियों ने जवाब दिया। पुलिस ने कहा कि समिति के सहयोग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है।1
- Post by Naved khan1
- Post by Malik News1
- Post by Asif Khan1
- Post by Naved khan1
- *Breaking* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का राजकीय विमानतल, भोपाल पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।1