बनखेड़ी में शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन बनखेड़ी। अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार बनखेड़ी को नारे लगाते हुए ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाए बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों की सेवा अवधि प्रथम नियुक्ति दिनांक से जोड़ने तथा TET परीक्षा संबंधी आदेश निरस्त करने की मांग की। संयुक्त मोर्चा ने बताया कि 1 जुलाई 2018 से नवीन शैक्षणिक संवर्ग में शामिल शिक्षकों की सेवा गणना वास्तविक प्रथम नियुक्ति तिथि से करते हुए ग्रेच्युटी व पेंशन का लाभ दिया जाए तथा IFMS पोर्टल में दर्ज 1 जुलाई 2018 की तिथि हटाई जाए। मोर्चा ने यह भी मांग की कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के 1 सितंबर 2025 के फैसले पर मध्यप्रदेश सरकार पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों का पक्ष रखे और लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के 3 मार्च 2026 के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। शिक्षकों ने कहा कि TET अनिवार्यता से लाखों शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट और मानसिक तनाव बढ़ रहा है, इसलिए RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट दी जाए।
बनखेड़ी में शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन बनखेड़ी। अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार बनखेड़ी को नारे लगाते हुए ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाए बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों की सेवा अवधि प्रथम नियुक्ति दिनांक से जोड़ने तथा TET परीक्षा संबंधी आदेश निरस्त करने की मांग की। संयुक्त मोर्चा ने बताया कि 1 जुलाई 2018 से नवीन शैक्षणिक संवर्ग में शामिल शिक्षकों की सेवा गणना वास्तविक प्रथम नियुक्ति तिथि से करते हुए ग्रेच्युटी व पेंशन का लाभ दिया जाए तथा IFMS पोर्टल में दर्ज 1 जुलाई 2018 की तिथि हटाई जाए। मोर्चा ने यह भी मांग की कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के 1 सितंबर 2025 के फैसले पर मध्यप्रदेश सरकार पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों का पक्ष रखे और लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के 3 मार्च 2026 के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। शिक्षकों ने कहा कि TET अनिवार्यता से लाखों शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट और मानसिक तनाव बढ़ रहा है, इसलिए RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट दी जाए।
- ऑटो पार्ट्स की दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर हो गया खाक स्थानीय नागरिकों की माने तो दुकानदार दोपहर में खाना खाने गया था उस उपरांत यह आगजनी का घटना घटित हुई हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस जांच में झूठी।1
- मानवता की मिसाल: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल नर्मदापुरम-हरदा मार्ग पर सावलखेड़ा के पास हादसा, करीब एक घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा युवक नर्मदापुरम-हरदा मार्ग पर सावलखेड़ा के पास टर्निंग पर एक बाइक सवार युवक अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे करीब एक घंटे तक घायल अवस्था में पड़ा रहा, लेकिन उसे समय पर मदद नहीं मिल सकी। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने बिना देर किए घायल युवक को अपनी निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। बताया जा रहा है कि हादसा टर्निंग पर तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण हुआ। युवक के सिर में गंभीर चोट होने के कारण वह उठने की स्थिति में नहीं था और लंबे समय तक मदद का इंतजार करता रहा। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने से युवक की स्थिति में सुधार संभव हो पाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रीति पवन शुक्ला की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की संवेदनशीलता समाज के लिए एक प्रेरणा है।1
- थाना परिसर में रविवार प्रातः हार्टफुलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर ध्यान एवं मानसिक एकाग्रता का अभ्यास किया। इस अवसर पर बताया गया कि नियमित ध्यान अभ्यास से मानसिक तनाव में कमी आती है तथा कार्य के प्रति एकाग्रता एवं संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में स्थानीय हार्टफुलनेस समन्वयक मोनिका दीक्षित एवं मुनीष दीक्षित उपस्थित रहे, जिन्होंने ध्यान की प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में उपस्थित आम नागरिकों को भी हार्टफुलनेस के महत्व की जानकारी दी गई तथा उन्हें इस पहल से जोड़ा गया।1
- के साथ मोती की खेती को करीब से देखा। अक्सर हम खेती को सिर्फ मिट्टी और फसलों तक सीमित समझते हैं, लेकिन यहाँ मोती की खेती ने यह एहसास कराया कि कृषि अब नवाचार और संभावनाओं का नया आयाम बन चुकी है। मोती की खेती न केवल आकर्षक है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी बन सकती है। इस तरह के प्रयोग हमारे किसानों को आत्मनिर्भरता की ओर एक नया रास्ता दिखाते हैं। आप भी इस मेले में जरूर आइए, देखिए, समझिए और जानिए कि आधुनिक तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के साथ मिलकर खेती किस तरह बदल रही है।1
- केदारनाथ धाम की आज की वीडियो। 22 अप्रैल से यात्रा शुरू होनी है। लगभग सभी रास्ते क्लियर हो गए थे, लेकिन कल रात बर्फबारी से कई जगह 4–5 फुट तक बर्फ फिर जम गई है। बर्फ हटाने का काम जारी है। इस बार ज्यादा बर्फबारी प्रशासनिक तैयारियों में व्यवधान पैदा कर रही है।1
- 16 अप्रैल को सिवनी मालवा आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, रोड शो व आमसभा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न सिवनी मालवा नगर में 16 अप्रैल को सीएम मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उपनगरी बानापुरा के रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला तथा विधायक प्रेमशंकर वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है। इसके अनुसार 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे कॉलेज स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे और शाम 5:30 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री नगर में सतत रोड शो करेंगे, विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा और इसके बाद मंडी प्रांगण में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। वहीं जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री का रोड शो नगर के संकटमोचन मंदिर से शुरू होकर पत्थर पुल तक निकलेगा। इस दौरान नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। रोड शो के पश्चात मंडी प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।1
- सुल्तानपुर अध्यक्ष पति ने शसकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर दुकानें बेची किया बड़ा घोटाला करवाई फर्जी रजिस्ट्री1
- कुलामड़ी रोड पर ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान शॉर्ट सर्किट की आशंका, दो दमकलों ने आधे घंटे में पाया काबू नर्मदापुरम। शहर के कुलामड़ी रोड स्थित अनय ऑटो पार्ट्स की दुकान में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय दुकानदार दुकान बंद कर लंच पर गया हुआ था, जिससे समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। स्थानीय रहवासी पंकज पांडे ने बताया कि दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। दुकान के अंदर रखे ऑइल के डिब्बे और हेलमेट जलने के कारण पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। स्थिति को देखते हुए तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आगजनी की इस घटना में करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।9