logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

16 अप्रैल को सिवनी मालवा आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, रोड शो व आमसभा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न 16 अप्रैल को सिवनी मालवा आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, रोड शो व आमसभा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न सिवनी मालवा नगर में 16 अप्रैल को सीएम मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उपनगरी बानापुरा के रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला तथा विधायक प्रेमशंकर वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है। इसके अनुसार 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे कॉलेज स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे और शाम 5:30 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री नगर में सतत रोड शो करेंगे, विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा और इसके बाद मंडी प्रांगण में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। वहीं जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री का रोड शो नगर के संकटमोचन मंदिर से शुरू होकर पत्थर पुल तक निकलेगा। इस दौरान नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। रोड शो के पश्चात मंडी प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

2 hrs ago
user_Shashank Mishra
Shashank Mishra
पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

16 अप्रैल को सिवनी मालवा आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, रोड शो व आमसभा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न 16 अप्रैल को सिवनी मालवा आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, रोड शो व आमसभा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न सिवनी मालवा नगर में 16 अप्रैल को सीएम मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उपनगरी बानापुरा के रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला तथा विधायक प्रेमशंकर वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है। इसके अनुसार 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे कॉलेज स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे और शाम 5:30 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री नगर में सतत रोड शो करेंगे, विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा और इसके बाद मंडी प्रांगण में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। वहीं जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री का रोड शो नगर के संकटमोचन मंदिर से शुरू होकर पत्थर पुल तक निकलेगा। इस दौरान नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। रोड शो के पश्चात मंडी प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बनखेड़ी। अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार बनखेड़ी को नारे लगाते हुए ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाए बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों की सेवा अवधि प्रथम नियुक्ति दिनांक से जोड़ने तथा TET परीक्षा संबंधी आदेश निरस्त करने की मांग की। संयुक्त मोर्चा ने बताया कि 1 जुलाई 2018 से नवीन शैक्षणिक संवर्ग में शामिल शिक्षकों की सेवा गणना वास्तविक प्रथम नियुक्ति तिथि से करते हुए ग्रेच्युटी व पेंशन का लाभ दिया जाए तथा IFMS पोर्टल में दर्ज 1 जुलाई 2018 की तिथि हटाई जाए। मोर्चा ने यह भी मांग की कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के 1 सितंबर 2025 के फैसले पर मध्यप्रदेश सरकार पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों का पक्ष रखे और लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के 3 मार्च 2026 के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। शिक्षकों ने कहा कि TET अनिवार्यता से लाखों शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट और मानसिक तनाव बढ़ रहा है, इसलिए RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट दी जाए।
    1
    बनखेड़ी। अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार बनखेड़ी को नारे लगाते हुए ज्ञापन सौंपा गया।  
इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाए  बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों की सेवा अवधि प्रथम नियुक्ति दिनांक से जोड़ने तथा TET परीक्षा संबंधी आदेश निरस्त करने की मांग की।
संयुक्त मोर्चा ने बताया कि 1 जुलाई 2018 से नवीन शैक्षणिक संवर्ग में शामिल शिक्षकों की सेवा गणना वास्तविक प्रथम नियुक्ति तिथि से करते हुए ग्रेच्युटी व पेंशन का लाभ दिया जाए तथा IFMS पोर्टल में दर्ज 1 जुलाई 2018 की तिथि हटाई जाए।
मोर्चा ने यह भी मांग की कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के 1 सितंबर 2025 के फैसले पर मध्यप्रदेश सरकार पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों का पक्ष रखे और लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के 3 मार्च 2026 के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए।
शिक्षकों ने कहा कि TET अनिवार्यता से लाखों शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट और मानसिक तनाव बढ़ रहा है, इसलिए RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट दी जाए।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हरदा रहटगांव/- पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने,डायल 112 ने 12 घंटे से से बिछड़े बालक को मां से मिलाया। ग्रामीणों ने पुलिस की सराहना की हरदा पुलिस कप्तान की पुलिस को धन्यवाद। जिनके मार्गदर्शन में पुलिस का ममत्व देखने को मिला। डायल 112 में पदस्थ आरक्षक राजीव राठौर ओर पायलट त्रिपाठी ने एक साल के बच्चे को मां से मिलाया। परिवार के प्रति पुलिस का सम्मान ओर भरोसा बढ़ा। ज्ञात हो कि कल शनिवार दोपहर 1 बजे से ग्राम पांडरमाटी से 1 वर्षीय बच्चा गुम हो गया था । बच्चा अपने मामा के घर माता पिता के साथ आया था । नशेड़ी बाप बच्चे को लेकर दोपहर में नशे की अवस्था में घर से भाग गया । परिवार जन दिन भर परेशान रहे। इधर उधर रिश्तेदारों में तलाश की बच्चा नहीं मिला। देर रात्रि डायल 112 में नियुक्त आरक्षक राजीव राठौर जब पूछताछ करते हुए परिवार तक बच्चे को गोद में लेकर पहुंचे तो परिवार की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा । मोहल्ले वाले डायल 112 के सायरन को सुनकर जमा हो गए। जब पुलिस कर्मी बच्चे को गोद में लेकर उतरे तो लोगों ने पुलिस का ममत्व भी देखा । पुलिस की एक अलग छवि देखी । जब बच्चे के हाथ में कुरकुरे ओर चॉकलेट देखी । बच्चे को पुलिस ने डायपर तक पहनाया। परिवार की खुशियां ओर बच्चे की मां जे चेहरे की रौनक अलग ही थी। मन ही मन पुलिस कर्मी को दुआएं मिल रही थी एक मां की। मोहल्ले वासी ओर ग्राम वासियों ने भी पुलिस का यह मानवीय रूप देख प्रशंसा की । निश्चित ही पुलिस कर्मी राजीव राठौर एव कोपायलट बधाई के पात्र हैं जिन्होंने एक साल के बच्चे को मां से मिलाया। परिवार जन सिर्फ यही कह रहे थे कि अगर पुलिस समय से नहीं पहुंचती । तो नशे में धुत यह व्यक्ति(पिता) कैसे बच्चे को सम्भालता । पुलिस कर्मी राठौर ओर डायल 112 एक मां ओर बच्चे के लिए वरदान साबित हुई । बधाई के पात्र हैं हरदा पुलिस कप्तान ओर उनके पुलिस कर्मी राजीव राठौर पायलट त्रिपाठी।
    4
    हरदा
रहटगांव/- पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने,डायल 112 ने 12 घंटे से  से बिछड़े बालक को मां से मिलाया। ग्रामीणों ने पुलिस की सराहना की
हरदा पुलिस कप्तान की  पुलिस को धन्यवाद।
जिनके मार्गदर्शन में पुलिस का ममत्व देखने को मिला।
डायल 112 में पदस्थ आरक्षक राजीव राठौर ओर पायलट त्रिपाठी ने एक साल के बच्चे को मां से मिलाया।
परिवार के प्रति पुलिस का सम्मान ओर भरोसा बढ़ा।
ज्ञात हो कि कल शनिवार दोपहर 1 बजे से ग्राम पांडरमाटी से 1 वर्षीय बच्चा गुम हो गया था ।
बच्चा अपने मामा के घर माता पिता के साथ आया था ।
नशेड़ी बाप बच्चे को लेकर दोपहर में नशे की अवस्था में घर से भाग गया ।
परिवार जन दिन भर परेशान रहे।
इधर उधर रिश्तेदारों में तलाश की बच्चा नहीं मिला।
देर रात्रि डायल 112 में नियुक्त आरक्षक राजीव राठौर जब पूछताछ करते हुए 
परिवार तक बच्चे को गोद में लेकर पहुंचे तो परिवार की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा ।
मोहल्ले वाले डायल 112 के सायरन को सुनकर जमा हो गए।
जब पुलिस कर्मी बच्चे को गोद में लेकर उतरे तो लोगों ने पुलिस का ममत्व भी देखा ।
पुलिस की एक अलग छवि देखी ।
जब बच्चे के हाथ में कुरकुरे ओर चॉकलेट देखी ।  बच्चे को पुलिस ने डायपर तक पहनाया।
परिवार की खुशियां ओर बच्चे की मां जे चेहरे की रौनक अलग ही थी।
मन ही मन पुलिस कर्मी को दुआएं मिल रही थी एक मां की।
मोहल्ले वासी ओर ग्राम वासियों ने भी पुलिस का यह मानवीय रूप देख प्रशंसा की ।
निश्चित ही पुलिस कर्मी राजीव राठौर एव कोपायलट बधाई के पात्र हैं जिन्होंने एक साल के बच्चे को मां से मिलाया।
परिवार जन सिर्फ यही कह रहे थे कि अगर पुलिस समय से नहीं पहुंचती ।
तो नशे में धुत यह व्यक्ति(पिता) कैसे बच्चे को सम्भालता ।
पुलिस कर्मी राठौर ओर डायल 112 एक मां ओर बच्चे के लिए वरदान साबित हुई ।
बधाई के पात्र हैं हरदा पुलिस कप्तान ओर उनके पुलिस कर्मी राजीव राठौर पायलट त्रिपाठी।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गाय चराने वाले ने दादा गुरु को बताया गलत रास्ता गुस्से में दादा गुरु ने लगाई फटकार
    1
    गाय चराने वाले ने दादा गुरु को बताया गलत रास्ता गुस्से में दादा गुरु ने लगाई फटकार
    user_Kartik sawariya
    Kartik sawariya
    Electrician खिरकिया, हरदा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भारत देश की मशहूर सिंगर आशा भोसले जी ने भारत का बच्चा-बच्चा आशा ताई के नाम से जानता था उन्होंने आज रविवार 12 4 2026 को दोपहर में मुंबई के बीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली आशा ताई ने अपने 92 साल के करियर में हजारों मशहूर गाने गए जो लोगों के दिल दिमाग पर छाए हुए हैं आशा ताई अपने जीवन में एक से बढ़कर एक हसीन गाना में अपनी आवाज दी आशा ताई की मौत की खबर लगते ही पूरे देश में मातम सच्चा गया इसी के तहत ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में आशा ताई को एक श्रद्धांजलि दी गई ग्राम के गांधी चौक में सभी बुजुर्गों और जवानों ने आशा ताई को अपने भरी आंखों से श्रद्धांजलि दी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से रूपेश ठाकरे ,राजू भारती, बलवंत g ,की अनेक राव गीत,मालवीय जी,धोते जी , और भी काफी सारे लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे
    1
    भारत देश की मशहूर सिंगर आशा भोसले जी ने भारत का बच्चा-बच्चा आशा ताई के नाम से जानता था उन्होंने आज रविवार 12 4 2026 को दोपहर में मुंबई के बीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली आशा ताई ने अपने 92 साल के करियर में हजारों मशहूर गाने गए जो लोगों के दिल दिमाग पर छाए हुए हैं आशा ताई अपने जीवन में एक से बढ़कर एक हसीन गाना में अपनी आवाज दी 
आशा ताई की मौत की खबर लगते ही पूरे देश में मातम सच्चा गया इसी के तहत ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में आशा ताई को एक श्रद्धांजलि दी गई ग्राम के गांधी चौक में सभी बुजुर्गों और जवानों ने आशा ताई को अपने भरी आंखों से श्रद्धांजलि दी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से रूपेश ठाकरे ,राजू भारती, बलवंत g ,की अनेक राव  गीत,मालवीय जी,धोते जी  , और भी काफी सारे लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे
    user_Rajesh Sable
    Rajesh Sable
    Local News Reporter बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नगर परिषद की 38 दुकानों में अस्थाई रूप से बैठे दुकानदारों में से 36 दुकानें खाली करवाया 2 दुकानों को सील किया एक दुकानदार हाई कोर्ट इंदोर से स्टे लाया,कलेक्टर के आदेश पर की कार्रवाई जांच कर हितग्राहियों को दुकान दिलाई जाएगी/ विधायक मनोज चौधरी 21 वर्ष पहले दुकान लेने के लिए कर्ज लेकर राशि जमा कर रसीद कटवाने वाले दुकानदारों को अभी भी है दुकाने मिलनेका इंतजार समय देने के लिए अधिकारी के पैरों में बैठा दुकानदार नगर परिषद द्वारा करीब 21 वर्ष से पहले नगर पंचायत के सामने देवगढ़ चौराहे पर बनाई गई दुकानो में से करीब 38 दुकानों की नीलामी तत्कालीन जिलाधीश महोदय द्वारा एक जनप्रतिनिधि द्वारा आपत्ति लेने पर रोक दी गई थी जिनकी आवंटन की प्रक्रिया आज दिनांक तक नहीं होने के कारण खाली पड़ी दुकानों पर नगर के अस्थाई दुकानदारों द्वारा अस्थाई रूप से बेठकर करीब 20 साल से दुकानलगा कर अपने वह अपने परिवार का जीवन यापन किया जा रहा था इन दुकानदारों को यहां से अंतिम नोटिस देकर भारी पुलिस बल लेकर दुकानदारों को हटाकर खाली दुकानों पर नई चद्दर ठोकी गई इस कार्रवाई में नगर परिषद द्वारा एसडीएम तहसीलदार व थाना प्रभारी एवं कई पुलिस जवानों हाटपीपत्या तहसील के समस्त कोटवार एवं नगर परिषद के समस्त सफाई मित्रों एक जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली के सहयोग से नगर परिषद कर्मचारीयों ने दुकानों पर वर्षों से बैठे करीब 21 साल से बैठें दुकानदारों से दुकाने मुक्त करवाई। नगर परिषद मुख्य अधिकारी कर्मचारी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी थाना प्रभारी देवगढ़ चौराहे पर 38 दुकाने खाली करवाने की कार्रवाई शुरू की गई। नगर परिषद द्वारा कई बार अतिक्रमण करने वाले प्रभावशाली लोगो व वह दुकानदार जिन्होंने उसे समय 85000 वह 45000 रुपए इधर-उधर से कर्ज लेकर दुकानों के लिए नगर पंचायत में जमा करवाए थे और उन्हें अभी तक दुकान नहीं दी गई बल्कि हर बार उन सभी दुकानदारों को भी नोटिस दिये गये थे अंतिम नोटिस दुकान खाली करने का 2 दिन पहले ही दिया गया था। कई बार नोटिस देने के बाद भी जब दुकाने खाली नहीं हुई तो नगर परिषद राजस्व विभाग पुलिस विभाग तीनों ने मिलकर दुकान खाली करवाने की संयुक्त कार्यवाही की। सूत्रों की जानकारी अनुसार 38 दुकानों में से कई दुकानों पर प्रभावशाली नेताओं का कब्जा था कहीं खाली दुकानों पर यहां पर रहने वाले स्थानीय रहवासियों ने गाय बैल को खिलाने वाला भूसा भर रखा था पर इन सभी में से कई दुकानदार ऐसे भी है जिन्होंने 38 दुकानों में से अपनी दुकान लेने केलिए 21 साल पहले दुकान लेने के लिए नगर पंचायत में दुकान की राशि जमा की गई थी एवं नगर परिषद से रसीद भी ली गई थी ऐसे दुकानदार भी दुकानो मैं दुकान लगाकर अस्थाई रूप से बैठे थे वह अपने परिवार का लालन पोषण भरन पोषण कर रहे थे। उनसे भी कार्रवाई के दौरान दुकाने खाली करवाई है 36 दुकाने खाली करवा ली गई दो दुकानों को सील किया गया एक दुकानदार ताबड़तोड़ इंदौर पहुंचकर हाई कोर्ट से स्टे ले आया लेकिन यह आने के पहले ही अधिकारियों द्वारा कार्रवाई कर दुकान को सील कर दिया गया था इस दुकानदार ने अधिकारियों के हाथ पैर भी जोडे याद रहे इंदौर जाने और आने में 4 घंटे का समय लगता है यहां से इंदौर 60 किलोमीटर है शनिवार रविवार होने के कारण सोमवार को इस दुकानदार का निराकरण होने की संभावना है। भारी धूप में सील कि गई दुकान के बाहर बैठा स्टे ऑर्डर लाने वाला दुकानदार विधायक मनोज चौधरी ने पत्रकार अनिल धोसरिया को बताया कि हाटपीपल्या नगर परिषद की 38 दुकानों पर अस्थाई रूप से बैठे दुकानदारों से दुकाने खाली करवाने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की गई। साथ ही जिन दुकानदारों ने दुकान लेने के लिए पैसे जमा करवा कर रसीद कटवाई थी उन दुकानदारों की जांच की जाएगी। व सभी पात्र लोगों को दुकान दिलवाई जाएगी
    2
    नगर परिषद की 38 दुकानों में अस्थाई रूप से बैठे  दुकानदारों में से 36 दुकानें खाली करवाया 
2 दुकानों को सील किया 
एक दुकानदार हाई कोर्ट इंदोर से स्टे लाया,कलेक्टर के आदेश पर की कार्रवाई
जांच कर हितग्राहियों को दुकान दिलाई जाएगी/ विधायक मनोज चौधरी
21 वर्ष पहले दुकान लेने के लिए कर्ज लेकर राशि जमा कर रसीद कटवाने वाले दुकानदारों को अभी भी है दुकाने मिलनेका इंतजार
समय देने के लिए अधिकारी के पैरों में बैठा दुकानदार
नगर परिषद द्वारा करीब 21 वर्ष से पहले नगर पंचायत के सामने देवगढ़ चौराहे पर बनाई गई दुकानो में से करीब 38 दुकानों की नीलामी तत्कालीन जिलाधीश महोदय द्वारा एक जनप्रतिनिधि द्वारा आपत्ति लेने पर रोक दी गई थी
जिनकी आवंटन की प्रक्रिया आज दिनांक तक नहीं होने के कारण खाली पड़ी दुकानों पर नगर के अस्थाई दुकानदारों द्वारा अस्थाई रूप से बेठकर करीब 20 साल से दुकानलगा कर अपने वह अपने परिवार का जीवन यापन किया जा रहा था  इन दुकानदारों को यहां से अंतिम नोटिस देकर भारी पुलिस बल लेकर दुकानदारों को  हटाकर खाली दुकानों पर नई चद्दर ठोकी गई इस कार्रवाई में नगर परिषद द्वारा एसडीएम तहसीलदार व थाना प्रभारी एवं कई पुलिस जवानों हाटपीपत्या तहसील के समस्त कोटवार एवं नगर परिषद के समस्त सफाई मित्रों एक जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली के सहयोग से नगर परिषद कर्मचारीयों ने दुकानों पर वर्षों से बैठे करीब 21 साल से बैठें दुकानदारों से दुकाने मुक्त करवाई।
नगर परिषद मुख्य अधिकारी कर्मचारी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी थाना प्रभारी  देवगढ़ चौराहे पर 38 दुकाने खाली करवाने की कार्रवाई शुरू की गई।
नगर परिषद द्वारा कई बार अतिक्रमण करने वाले प्रभावशाली लोगो व वह दुकानदार जिन्होंने उसे समय 85000 वह 45000 रुपए इधर-उधर से कर्ज लेकर दुकानों के लिए नगर पंचायत में जमा करवाए थे और उन्हें अभी तक दुकान नहीं दी गई बल्कि हर बार  उन सभी दुकानदारों को भी नोटिस दिये गये थे अंतिम नोटिस दुकान खाली करने का 2 दिन पहले ही दिया गया था। कई बार नोटिस देने के बाद भी जब दुकाने खाली नहीं हुई तो नगर परिषद राजस्व विभाग पुलिस विभाग तीनों ने मिलकर दुकान खाली करवाने की संयुक्त
कार्यवाही की। सूत्रों की जानकारी अनुसार 38 दुकानों में से कई दुकानों पर प्रभावशाली नेताओं का कब्जा था कहीं खाली दुकानों पर यहां पर रहने वाले स्थानीय रहवासियों ने गाय बैल को खिलाने वाला भूसा भर रखा था पर इन सभी में से कई दुकानदार ऐसे भी है जिन्होंने 38 दुकानों में से अपनी दुकान लेने केलिए 21 साल पहले दुकान लेने के लिए नगर पंचायत में दुकान की राशि जमा की गई थी एवं नगर परिषद से रसीद भी ली गई थी ऐसे दुकानदार भी दुकानो मैं दुकान लगाकर अस्थाई रूप से बैठे थे वह अपने परिवार का लालन पोषण भरन पोषण कर रहे थे। उनसे भी कार्रवाई के दौरान दुकाने खाली करवाई है
36 दुकाने खाली करवा ली गई दो दुकानों को सील किया गया
एक दुकानदार ताबड़तोड़ इंदौर पहुंचकर हाई कोर्ट से स्टे ले आया लेकिन यह आने के पहले ही अधिकारियों द्वारा कार्रवाई कर दुकान को सील कर दिया गया था इस दुकानदार ने अधिकारियों के हाथ पैर भी जोडे याद रहे इंदौर जाने और आने में 4 घंटे का समय लगता है यहां से इंदौर 60 किलोमीटर है शनिवार रविवार होने के कारण सोमवार को इस दुकानदार का निराकरण होने की संभावना है। भारी धूप में सील कि गई दुकान के बाहर बैठा स्टे ऑर्डर लाने वाला दुकानदार 
विधायक मनोज चौधरी ने  पत्रकार अनिल धोसरिया को बताया कि हाटपीपल्या नगर परिषद की 38 दुकानों पर अस्थाई रूप से बैठे दुकानदारों से दुकाने खाली करवाने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की गई। साथ ही जिन दुकानदारों ने दुकान लेने के लिए पैसे जमा करवा कर रसीद कटवाई थी उन दुकानदारों की जांच की जाएगी। व सभी पात्र लोगों को दुकान दिलवाई जाएगी
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बैतूल IAS डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाली बैतूल कलेक्टर की कमान,अब बैतूल की जनता को उनसे विकास और सुशासन की नई उम्मीदें बैतूल जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत आज एक नई शुरुआत हुई, जब वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कलेक्टर पद का कार्यभार संभाल लिया। रविवार दोपहर ठीक 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर वंदना जाट, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद और एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। नवागत कलेक्टर का अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. सोनवणे को बैतूल जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे रीवा नगर निगम में आयुक्त के पद पर रहते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमता का सफल प्रदर्शन कर चुके हैं। अब बैतूल की जनता को उनसे विकास और सुशासन की नई उम्मीदें हैं। नए कलेक्टर के रूप में डॉ. सोनवणे का यह कार्यकाल जिले के लिए कई नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है।
    1
    बैतूल IAS डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाली बैतूल कलेक्टर की कमान,अब बैतूल की जनता को उनसे विकास और सुशासन की नई उम्मीदें
बैतूल जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत आज एक नई शुरुआत हुई, जब वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कलेक्टर पद का कार्यभार संभाल लिया। रविवार दोपहर ठीक 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण किया।
इस मौके पर अपर कलेक्टर वंदना जाट, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद और एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। नवागत कलेक्टर का अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. सोनवणे को बैतूल जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे रीवा नगर निगम में आयुक्त के पद पर रहते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमता का सफल प्रदर्शन कर चुके हैं।
अब बैतूल की जनता को उनसे विकास और सुशासन की नई उम्मीदें हैं। नए कलेक्टर के रूप में डॉ. सोनवणे का यह कार्यकाल जिले के लिए कई नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है।
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • Post by Kartik sawariya
    1
    Post by Kartik sawariya
    user_Kartik sawariya
    Kartik sawariya
    Electrician खिरकिया, हरदा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मथुरा रेलवे स्टेशन पर हुआ चमत्कार! मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की सांसें थम गईं। स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, एक तेज रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग डर के मारे चीख पड़े और सभी को लगा कि अब बड़ा हादसा हो गया है। लेकिन जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए—महिला ट्रैक के बीचों-बीच जिंदा और पूरी तरह सुरक्षित पाई गई! इस घटना को कोई चमत्कार बता रहा है तो कोई महिला की किस्मत। सबक: रेलवे स्टेशन पर थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें।
    1
    मथुरा रेलवे स्टेशन पर हुआ चमत्कार! 
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की सांसें थम गईं।
स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, एक तेज रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग डर के मारे चीख पड़े और सभी को लगा कि अब बड़ा हादसा हो गया है।
लेकिन जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए—महिला ट्रैक के बीचों-बीच जिंदा और पूरी तरह सुरक्षित पाई गई!
इस घटना को कोई चमत्कार बता रहा है तो कोई महिला की किस्मत।
सबक: रेलवे स्टेशन पर थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें।
    user_Hitanand sharma
    Hitanand sharma
    Bhopal•
    11 hrs ago
  • Post by PS24NEWS
    1
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.