logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैतूल IAS डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाली बैतूल कलेक्टर की कमान बैतूल IAS डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाली बैतूल कलेक्टर की कमान,अब बैतूल की जनता को उनसे विकास और सुशासन की नई उम्मीदें बैतूल जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत आज एक नई शुरुआत हुई, जब वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कलेक्टर पद का कार्यभार संभाल लिया। रविवार दोपहर ठीक 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर वंदना जाट, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद और एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। नवागत कलेक्टर का अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. सोनवणे को बैतूल जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे रीवा नगर निगम में आयुक्त के पद पर रहते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमता का सफल प्रदर्शन कर चुके हैं। अब बैतूल की जनता को उनसे विकास और सुशासन की नई उम्मीदें हैं। नए कलेक्टर के रूप में डॉ. सोनवणे का यह कार्यकाल जिले के लिए कई नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है।

5 hrs ago
user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
Journalist Betul, Madhya Pradesh•
5 hrs ago

बैतूल IAS डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाली बैतूल कलेक्टर की कमान बैतूल IAS डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाली बैतूल कलेक्टर की कमान,अब बैतूल की जनता को उनसे विकास और सुशासन की नई उम्मीदें बैतूल जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत आज एक नई शुरुआत हुई, जब वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कलेक्टर पद का कार्यभार संभाल लिया। रविवार दोपहर ठीक 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर वंदना जाट, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद और एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। नवागत कलेक्टर का अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. सोनवणे को बैतूल जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे रीवा नगर निगम में आयुक्त के पद पर रहते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमता का सफल प्रदर्शन कर चुके हैं। अब बैतूल की जनता को उनसे विकास और सुशासन की नई उम्मीदें हैं। नए कलेक्टर के रूप में डॉ. सोनवणे का यह कार्यकाल जिले के लिए कई नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 16 अप्रैल को सिवनी मालवा आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, रोड शो व आमसभा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न सिवनी मालवा नगर में 16 अप्रैल को सीएम मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उपनगरी बानापुरा के रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला तथा विधायक प्रेमशंकर वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है। इसके अनुसार 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे कॉलेज स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे और शाम 5:30 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री नगर में सतत रोड शो करेंगे, विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा और इसके बाद मंडी प्रांगण में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। वहीं जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री का रोड शो नगर के संकटमोचन मंदिर से शुरू होकर पत्थर पुल तक निकलेगा। इस दौरान नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। रोड शो के पश्चात मंडी प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
    1
    16 अप्रैल को सिवनी मालवा आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, रोड शो व आमसभा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
सिवनी मालवा नगर में 16 अप्रैल को सीएम मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उपनगरी बानापुरा के रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला तथा विधायक प्रेमशंकर वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है। इसके अनुसार 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे कॉलेज स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे और शाम 5:30 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री नगर में सतत रोड शो करेंगे, विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा और इसके बाद मंडी प्रांगण में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे।
वहीं जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री का रोड शो नगर के संकटमोचन मंदिर से शुरू होकर पत्थर पुल तक निकलेगा। इस दौरान नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। रोड शो के पश्चात मंडी प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पांढुर्णा:-वयोवृद्ध और अशक्त बैलों की खरीद बढ़ी, नागपुर की ओर ले जाने पर सवाल सौसर क्षेत्र के ग्राम सावरनी में हर गुरुवार को लगने वाला बैल बाजार एक बार फिर तस्करी की आशंकाओं को लेकर चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, बाजार से बैलों को पिकअप वाहनों में भरकर तथा पैदल नागपुर की ओर ले जाया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि जहां किसान खेती-किसानी के लिए स्वस्थ और मजबूत बैलों की खरीद करते हैं, वहीं इस बाजार में बड़ी संख्या में वयोवृद्ध और अशक्त बैलों की खरीदी भी हो रही है। ऐसे बैल, जो कृषि कार्य के लिए उपयुक्त नहीं हैं, उन्हें तस्करों द्वारा कम दामों में खरीदकर बाहर ले जाया जा रहा है। इस मामले को लेकर युवा अनुसूचित जाति विभाग पांढुर्णा के जिला अध्यक्ष गुलशन गजभिए ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि प्रत्येक गुरुवार को लगने वाले इस बाजार में पुलिस द्वारा साप्ताहिक जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि बाजार से बाहर जाने वाले प्रत्येक खरीदार के दस्तावेजों की जांच की जाए, साथ ही खरीदे गए बैलों की वास्तविक स्थिति और स्वामित्व की पुष्टि भी की जाए। इससे अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकता है। गुलशन गजभिए ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि यदि नियमित निगरानी और सख्ती बरती जाए, तो इस प्रकार की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है।
    4
    पांढुर्णा:-वयोवृद्ध और अशक्त बैलों की खरीद बढ़ी, नागपुर की ओर ले जाने पर सवाल
सौसर क्षेत्र के ग्राम सावरनी में हर गुरुवार को लगने वाला बैल बाजार एक बार फिर तस्करी की आशंकाओं को लेकर चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, बाजार से बैलों को पिकअप वाहनों में भरकर तथा पैदल नागपुर की ओर ले जाया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि जहां किसान खेती-किसानी के लिए स्वस्थ और मजबूत बैलों की खरीद करते हैं, वहीं इस बाजार में बड़ी संख्या में वयोवृद्ध और अशक्त बैलों की खरीदी भी हो रही है। ऐसे बैल, जो कृषि कार्य के लिए उपयुक्त नहीं हैं, उन्हें तस्करों द्वारा कम दामों में खरीदकर बाहर ले जाया जा रहा है।
इस मामले को लेकर युवा अनुसूचित जाति विभाग पांढुर्णा के जिला अध्यक्ष गुलशन गजभिए ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि प्रत्येक गुरुवार को लगने वाले इस बाजार में पुलिस द्वारा साप्ताहिक जांच अभियान चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि बाजार से बाहर जाने वाले प्रत्येक खरीदार के दस्तावेजों की जांच की जाए, साथ ही खरीदे गए बैलों की वास्तविक स्थिति और स्वामित्व की पुष्टि भी की जाए। इससे अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकता है।
गुलशन गजभिए ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि यदि नियमित निगरानी और सख्ती बरती जाए, तो इस प्रकार की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Brahm Kamal
    1
    Brahm Kamal
    user_Bandu Uikey
    Bandu Uikey
    Artist पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ऑटो पार्ट्स की दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर हो गया खाक स्थानीय नागरिकों की माने तो दुकानदार दोपहर में खाना खाने गया था उस उपरांत यह आगजनी का घटना घटित हुई हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस जांच में झूठी।
    1
    ऑटो पार्ट्स की दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर हो गया खाक स्थानीय नागरिकों की माने तो दुकानदार दोपहर में खाना खाने गया था उस उपरांत यह आगजनी का घटना घटित हुई हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस जांच में झूठी।
    user_Patrkar Anil yadav
    Patrkar Anil yadav
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मानवता की मिसाल: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल नर्मदापुरम-हरदा मार्ग पर सावलखेड़ा के पास हादसा, करीब एक घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा युवक नर्मदापुरम-हरदा मार्ग पर सावलखेड़ा के पास टर्निंग पर एक बाइक सवार युवक अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे करीब एक घंटे तक घायल अवस्था में पड़ा रहा, लेकिन उसे समय पर मदद नहीं मिल सकी। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने बिना देर किए घायल युवक को अपनी निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। बताया जा रहा है कि हादसा टर्निंग पर तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण हुआ। युवक के सिर में गंभीर चोट होने के कारण वह उठने की स्थिति में नहीं था और लंबे समय तक मदद का इंतजार करता रहा। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने से युवक की स्थिति में सुधार संभव हो पाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रीति पवन शुक्ला की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की संवेदनशीलता समाज के लिए एक प्रेरणा है।
    1
    मानवता की मिसाल: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल
नर्मदापुरम-हरदा मार्ग पर सावलखेड़ा के पास हादसा, करीब एक घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा युवक
नर्मदापुरम-हरदा मार्ग पर सावलखेड़ा के पास टर्निंग पर एक बाइक सवार युवक अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे करीब एक घंटे तक घायल अवस्था में पड़ा रहा, लेकिन उसे समय पर मदद नहीं मिल सकी।
इसी दौरान वहां से गुजर रहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने बिना देर किए घायल युवक को अपनी निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। बताया जा रहा है कि हादसा टर्निंग पर तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण हुआ। युवक के सिर में गंभीर चोट होने के कारण वह उठने की स्थिति में नहीं था और लंबे समय तक मदद का इंतजार करता रहा। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने से युवक की स्थिति में सुधार संभव हो पाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रीति पवन शुक्ला की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की संवेदनशीलता समाज के लिए एक प्रेरणा है।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना परिसर में रविवार प्रातः हार्टफुलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर ध्यान एवं मानसिक एकाग्रता का अभ्यास किया। इस अवसर पर बताया गया कि नियमित ध्यान अभ्यास से मानसिक तनाव में कमी आती है तथा कार्य के प्रति एकाग्रता एवं संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में स्थानीय हार्टफुलनेस समन्वयक मोनिका दीक्षित एवं मुनीष दीक्षित उपस्थित रहे, जिन्होंने ध्यान की प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में उपस्थित आम नागरिकों को भी हार्टफुलनेस के महत्व की जानकारी दी गई तथा उन्हें इस पहल से जोड़ा गया।
    1
    थाना परिसर में रविवार प्रातः हार्टफुलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर ध्यान एवं मानसिक एकाग्रता का अभ्यास किया।
इस अवसर पर बताया गया कि नियमित ध्यान अभ्यास से मानसिक तनाव में कमी आती है तथा कार्य के प्रति एकाग्रता एवं संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में स्थानीय हार्टफुलनेस समन्वयक मोनिका दीक्षित एवं मुनीष दीक्षित उपस्थित रहे, जिन्होंने ध्यान की प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में उपस्थित आम नागरिकों को भी हार्टफुलनेस के महत्व की जानकारी दी गई तथा उन्हें इस पहल से जोड़ा गया।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुलामड़ी रोड पर ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान शॉर्ट सर्किट की आशंका, दो दमकलों ने आधे घंटे में पाया काबू नर्मदापुरम। शहर के कुलामड़ी रोड स्थित अनय ऑटो पार्ट्स की दुकान में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय दुकानदार दुकान बंद कर लंच पर गया हुआ था, जिससे समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। स्थानीय रहवासी पंकज पांडे ने बताया कि दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। दुकान के अंदर रखे ऑइल के डिब्बे और हेलमेट जलने के कारण पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। स्थिति को देखते हुए तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आगजनी की इस घटना में करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    9
    कुलामड़ी रोड पर ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
शॉर्ट सर्किट की आशंका, दो दमकलों ने आधे घंटे में पाया काबू
नर्मदापुरम। शहर के कुलामड़ी रोड स्थित अनय ऑटो पार्ट्स की दुकान में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय दुकानदार दुकान बंद कर लंच पर गया हुआ था, जिससे समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। स्थानीय रहवासी पंकज पांडे ने बताया कि दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। दुकान के अंदर रखे ऑइल के डिब्बे और हेलमेट जलने के कारण पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। स्थिति को देखते हुए तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आगजनी की इस घटना में करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बनखेड़ी। अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार बनखेड़ी को नारे लगाते हुए ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाए बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों की सेवा अवधि प्रथम नियुक्ति दिनांक से जोड़ने तथा TET परीक्षा संबंधी आदेश निरस्त करने की मांग की। संयुक्त मोर्चा ने बताया कि 1 जुलाई 2018 से नवीन शैक्षणिक संवर्ग में शामिल शिक्षकों की सेवा गणना वास्तविक प्रथम नियुक्ति तिथि से करते हुए ग्रेच्युटी व पेंशन का लाभ दिया जाए तथा IFMS पोर्टल में दर्ज 1 जुलाई 2018 की तिथि हटाई जाए। मोर्चा ने यह भी मांग की कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के 1 सितंबर 2025 के फैसले पर मध्यप्रदेश सरकार पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों का पक्ष रखे और लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के 3 मार्च 2026 के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। शिक्षकों ने कहा कि TET अनिवार्यता से लाखों शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट और मानसिक तनाव बढ़ रहा है, इसलिए RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट दी जाए।
    1
    बनखेड़ी। अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार बनखेड़ी को नारे लगाते हुए ज्ञापन सौंपा गया।  
इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाए  बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों की सेवा अवधि प्रथम नियुक्ति दिनांक से जोड़ने तथा TET परीक्षा संबंधी आदेश निरस्त करने की मांग की।
संयुक्त मोर्चा ने बताया कि 1 जुलाई 2018 से नवीन शैक्षणिक संवर्ग में शामिल शिक्षकों की सेवा गणना वास्तविक प्रथम नियुक्ति तिथि से करते हुए ग्रेच्युटी व पेंशन का लाभ दिया जाए तथा IFMS पोर्टल में दर्ज 1 जुलाई 2018 की तिथि हटाई जाए।
मोर्चा ने यह भी मांग की कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के 1 सितंबर 2025 के फैसले पर मध्यप्रदेश सरकार पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों का पक्ष रखे और लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के 3 मार्च 2026 के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए।
शिक्षकों ने कहा कि TET अनिवार्यता से लाखों शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट और मानसिक तनाव बढ़ रहा है, इसलिए RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट दी जाए।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • के साथ मोती की खेती को करीब से देखा। अक्सर हम खेती को सिर्फ मिट्टी और फसलों तक सीमित समझते हैं, लेकिन यहाँ मोती की खेती ने यह एहसास कराया कि कृषि अब नवाचार और संभावनाओं का नया आयाम बन चुकी है। मोती की खेती न केवल आकर्षक है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी बन सकती है। इस तरह के प्रयोग हमारे किसानों को आत्मनिर्भरता की ओर एक नया रास्ता दिखाते हैं। आप भी इस मेले में जरूर आइए, देखिए, समझिए और जानिए कि आधुनिक तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के साथ मिलकर खेती किस तरह बदल रही है।
    1
    के साथ मोती की खेती को करीब से देखा।
अक्सर हम खेती को सिर्फ मिट्टी और फसलों तक सीमित समझते हैं, लेकिन यहाँ मोती की खेती ने यह एहसास कराया कि कृषि अब नवाचार और संभावनाओं का नया आयाम बन चुकी है।
मोती की खेती न केवल आकर्षक है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी बन सकती है। इस तरह के प्रयोग हमारे किसानों को आत्मनिर्भरता की ओर एक नया रास्ता दिखाते हैं।
आप भी इस मेले में जरूर आइए, देखिए, समझिए और जानिए कि आधुनिक तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के साथ मिलकर खेती किस तरह बदल रही है।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.